Showing posts with label GEDGET. Show all posts


नई दिल्ली : घरेलू टेक्नोलॉजी कंपनी आईबॉल (iball) ने देश में नया लैपटॉप कॉम्पबुक प्रीमियो वी 2.0 (CompBook Premio v2.0) को लॉन्च कर दिया है. नया लैपटॉप ज्यादा प्रोसेसिंग पावर, मेमरी और स्टोरेज से लैस है. इसे छात्रों के अलावा बिजनेस यूजर्स और नए उद्यमियों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. कंपनी ने इस लैपटॉप की कीमत 21,999 रुपए तय की है. आईबॉल का नया लैपटॉप देश के सभी रिटेल स्टोर पर गन मस्टर्ड मेटेलिक कलर में उपलब्ध होगा.
ये हैं फीचर्स
आईबॉल के नए लैपटॉप में 1366x768 पिक्सल रिज्यूलूशन वाला 14 इंच का स्क्रीन है. इसमें लेटेस्ट विडोज 10 प्री-इंस्टाल्ड है. इसमें इंटेल का नया पेंटियम क्वैड कोर प्रोसेसर लगा है, जिसकी प्रोसेसिंग स्पीड 2.5 गीगाहर्ट्ज है. कंपनी ने इसमें टचपैड भी दिया है जो मल्टी-टच फंक्शनालिटी के साथ आता है. CompBook Premio वी2.0 में 38 वॉट हावर लीथियम-पॉलीमर बैटरी है.

compbook premio v2.0, premio v2.0, iball compbook premio v2.0, iball new laptop, आईबॉल
128 GB तक बढ़ा सकते हैं मेमोरी
आईबॉल कॉम्पबुक प्रीमियो वी 2.0 में 4 GB डीडीआर3 रैम है और इसमें 32 GB की इनबिल्ट स्टोरेज है. इसे माइक्रोएसडी कार्ड से 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है. यूजर लैपटॉप खरीदते समय ज्यादा स्टोरेज वाला विकल्प भी चुन सकते हैं. लेटेस्ट आईबॉल लैपटॉप में विंडोज 10 होम मौजूद है. 3,000 रुपये का अतिरिक्त भुगतान कर आप विंडोज 10 प्रो भी चुन सकते हैं.

कॉम्पुक प्रीमियो वी2.0 के कनेक्टिविटी फीचर में ड्युल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, मिनी एचडीएमआई वी1.4ए और यूएसबी 3.0 पोर्ट शामिल है. लैपटॉप में 0.3 MP का कैमरा है. इसका डाइमेंशन 33.4x22.2x2.4 सेंटीमीटर है और वजन 1.30 किलोग्राम है. गौरतलब है कि कंपनी ने हाल ही में CompBook Exemplaire+, iBall CompBook Aer3 और iBall Slide PenBook विंडोज 10 टू-इन-वन डिवाइस से पर्दा उठाया था.

डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Flipkart Big Shopping Days: 7 दिसंबर 2017 को पहली बार Redmi 5A, Micromax Canvas Infinity Pro, Zero 5 Pro समेत कई स्मार्टफोन्स की पहली सेल शुरू होगी तो वहीं कई अन्य स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जाएगा. 

अगर हाथ तंग चल रहा तो भी आप अपना पसंदीदा फोन NoCostEMI पर खरीद सकते हैं.


FlipkartBigShoppingDays: नया स्मार्टफोन खरीदने वाले भूलकर भी Miss न करें ये सेल

Flipkart साल के अंत से पहले एक बार फिर ग्राहकों के लिए डिस्काउंट और ऑफर्स के सेल का आयोजन करने जा रहा है. 7 दिसंबर 2017 से एक बार फिर Flipkart Big Shopping Days Sale की शुरुआत हो रही है. फ्लिपकार्ट पर ये सेल 7 दिसंबर से 9 दिसंबर 2017 तक चलेगी. आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल में सिर्फ किसी एक कैटेगिरी में ही नहीं बल्कि सभी प्रॉडक्ट कैटेगिरी पर शानदार डील्स मिलेंगी. आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए प्लान कर रहे हैं तो आपको सेल में किस-किस स्मार्टफोन पर ऑफर्स मिलेंगे.



शाओमी रेडमी 5A को हाल ही में लॉन्च किया गया है लेकिन अभी तक इस स्मार्टफोन की पहली सेल नहीं हुई है. 7 दिसंबर 2017 को रेडमी 5A की पहली सेल होगी. कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स से लैस इस स्मार्टफोन में 5 इंच की स्क्रीन दी गई है. एंड्रॉयड में बैटरी की खपत को देखते हुए 3000mAh की बैटरी, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर. रेडमी 5ए में MIUI 9 पहले से लोड है. शाओमी रेडमी 5ए के 2GB+16GB स्टोरेज की कीमत 5,999 रुपए, 3GB+32GB वाले मॉडल की कीमत 6999 रुपए है.
7 दिसंबर को Zero 5 Pro भारत में लॉन्च होने वाला है, इस स्मार्टफोन में आपको 6GB+128GB स्टोरेज मिलेगी. फोटोग्राफी लवर्स के लिए ड्यूल कैमरा सैटअप मिलेगा. इस स्मार्टफोन की कीमत में
19,999 रुपए तय की गई है. इस फोन में 5.98 इंच की Full HD Display, 12MP + 13MP का ड्यूल रियर कैमरा और सेल्फी लवर्स के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.



माइक्रोमैकेस Canvas Infinity Pro 7 दिसंबर 2017 को भारत में लॉन्च होगा. इस स्मार्टफोन को 4GB+64GB मॉडल में लॉन्च किया जाएगा. फोटोग्राफी के लिए 20MP+8MP का ड्यूल कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 5.7 इंच की स्क्रीन दी जाएगी.
Redmi MiA1, Redmi Note4, IPhone समेत कई अन्य स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट दिए जाएंगे. साल का आखिरी महीना चल रहा है और अगर अपने भी 31 दिसंबर 2017 की प्लानिंग के लिए पैसे खर्च कर दिए हैं तो चिंता मत कीजिए. आप इस सेल में किसी भी स्मार्टफोन को NoCostEMI पर खरीद सकेंगे. इतना ही नहीं, सेल के दौरान पुराने फोन पर 18000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा.


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

एक तरफ जहां ऐप्पल यह क रहा था कि iPhone X का Face ID बेहतरीन फीचरों में से एक है. लेकिन यूट्यूब पर चल रहे वीडियो में सामने आया है कि कैसे एक दस साल के बच्चे ने अपनी मां का iPhone X को अपने फेस से अनलॉक कर दिया.

दस साल के बच्चे ने मां का फोन अनलॉक किया


दिल्लीः iPhone X लॉन्च हो चुका है अपने बेहतरीन फीचर्स के लिए जाना जाने वाले इस फोन में Face ID इसके सबसे बेहतरीन फीचर्स में से एक है. फिंगर प्रिंट स्कैनर की जगह पर Face ID को लाया गया. ऐप्पल ने यह दावा भी किया था कि Face ID से फोन ज्यादा सुरक्षित रहेगा और इस लॉक को कोई तोड़ नहीं पाएगा लेकिन यूट्यूब पर एक वीडियो ने एप्पल के इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में दस साल के एक बच्चे ने अपनी मां का iPhone X फोन का Face ID लॉक अपने फेस को स्कैन करके खोल दिया जबकि फोन केवल उसकी मां के फेस स्कैनिंग से ही खुल सकता था.
वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे iPhone X फोन इस्तेमाल करने वाली एक महिला ने अपना फेस स्कैन कर फोन लॉक किया जबकि उनके बेटे ने अपना फेस स्कैन करके फोन को अनलॉक कर दिया. फोन इस्तेमाल करने वाली महिला अचंभित थी कि दूसरा चेहरा स्कैन करने से फोन का लॉक खुल कैसे गया जबकि ऐप्पल ने दावा किया था कि Face ID बेहद सुरक्षित है, इसे कोई तोड़ नहीं पाएगा. महिला ने समान लाइटिंग में फिर से दूसरा फेस स्कैन कर फोन अनलॉक करने की कोशिश की जिसमें वह सफल हुईं।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी ने Face ID को तोड़ा हो, इससे पहले भी 3D प्रिंटिड मास्क का इस्तेमाल करके Face ID को तोड़ कर फोन अनलॉक किया जा चुका है. मास्क सिलिकॉन नोस का बना हुआ था.
बता दें कि ऐप्पल फोन की Face ID एक फोन पर एक ही फेस स्कैन हो सकता है जो रीसेट नहीं किया जा सकता.


एप्पल का एनिवर्सरी एडिशन आइफोन X को खरीदना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक तो कंपनी ने इसका सीमित स्टॉक उपलब्ध कराया है। वहीं, ऑनलाइन माध्यम के जरिए फोन का रजिस्ट्रेशन बहुत जल्दी आउट ऑफ स्टॉक चला जाता है। अगर आपके हाथ भी आईफोन X नहीं लग पाया है तो आपके लिए अच्छी खबर है। एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर में आज देर रात 8 बजे से फ्रेश स्टॉक आने वाला है। नवंबर 3 को हुई इस सेल में कुछ मिनटों में ही फोन आउट ऑफ स्टॉक चला गया था।
फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी हुआ आउट ऑफ स्टॉक 
फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी 3 नवम्बर को हुई सेल में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। रिलायंस जियो अपने 70 प्रतिशत कैशबैक के एक्सक्लूसिव ऑफर के साथ जल्द सेल शुरू कर सकता है। इसका मतलब की फिलहाल जियो पर भी फोन सेल के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है।
एयरटेल पोस्टपेड उपभोक्ताओं को ही मिलेगा फोन 
एयरटेल की आज शुरू होने वाली सेल खासतौर से एयरटेल पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए है। इसकी बिक्री फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर की जाएगी। एयरटेल डिवाइस को बिना किसी चार्ज के उपभोक्ताओं के घर डिलीवर कराएगा।
आईफोन X 64GB वैरिएंट की भारत में कीमत 89000 रुपये है। फोन का 256GB का टॉप-एन्ड वर्जन 102,000 रुपये का है।
आईफोन X की 5 बड़ी खासियतों के बारे में बात करें :

5. Animojo:
अब तक आपने Emojis के बारे में सुना होगा और इस्तेमाल किया होगा। लेकिन एप्पल यूजर्स अनुभव के लिए बिलकुल नई तकनीक लेकर आई है। इसको Animojo का नाम दिया गया है। यह Animojo हजारों फेशियल एक्सप्रेशन समझ सकते हैं। आप इन्हे रिकॉर्ड भी कर सकते हैं। आसान भाषा में समझाया जाए तो जो आप बोलेंगे वो ये रिकॉर्ड कर लेगा और आपके चेहरे के हाव-भाव पकड़ कर वैसे ही बोलने लगेगा। इसका इस्तेमाल कर आप अपनी कन्वर्सेशन को और भी मजेदार बना सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने पर आपको इसकी तकनीक का एहसास होगा।

4. ऑगमेंटेड रियलिटी:
एप्पल ने भी इस क्षेत्र में अपनी एंट्री दर्ज करा ली है। आईफोन के फ्रंट और बैक दोनों ही कैमरे से ऑगमेंटेड रियलिटी का इस्तेमाल किया जा सकता है। एप्पल ने अपने इवेंट में इसे एक गेम खेल कर समझाया। इसमें आप घर बैठे अपने किसी दोस्त के साथ समान फील्ड पर गेम खेल सकते हैं। एप्पल ने अपने फोन में इस तरह की टेक्नोलॉजी को जोड़कर इसे अलग स्तर पर ला दिया है। फोन में जरुरी अन्य स्पेसिफिकेशन और उम्दा फीचर्स के साथ-साथ यूजर्स ऑगमेंटेड रियलिटी का अनुभव भी प्राप्त कर पाएंगे। कंपनी आने वाले समय में इसे और बढ़ाएगी।
3. कैमरा फीचर्स- लाइटनिंग फीचर:
12MP ड्यूल रियर कैमरा के साथ एप्पल ने इसमें लाइटनिंग फीचर भी पेश किया है। सेल्फी लवर्स के लिए खास बात यह है की इस फीचर का प्रयोग फ्रंट कैमरा से भी किया जा सकेगा। यह फीचर आईफोन में इनबिल्ट होगा। इसमें स्टूडियो लेंथ की तरह विकल्प मिलेंगे, जिससे कम लेंथ में भी बेहतर पिक्चर्स ली जा सकेंगी। इस फीचर को पोर्ट्रेट लाइटनिंग फीचर का नाम दिया गया है। यानि की अब फ्रंट कैमरा से भी पोर्ट्रेट पिक्चर ली जा सकेंगी। इसी के साथ इसमें ड्यूल ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन भी दिया गया है। आईफोन 10 का कैमरा प्रोफेशनल फोटोग्राफी करने की सभी जरूरतों पर खरा उतरेगा।
2. फेशियल रिकग्निशन:
आपको बता दें, एप्पल ने अपने नए फोन से होम बटन हटा दिया है। इसका मतलब अब फोन को अनलॉक करने के लिए कोई बटन मौजूद नहीं है। इसकी जगह कंपनी नई टेक्नोलॉजी लेकर आई है। इसके तहत नया आईफोन यूजर का चेहरा देख कर अनलॉक होगा। इस फीचर को इस तरह से तैयार किया गया है की आप फोन को देखेंगे और वो कुछ सेकण्ड्स में अनलॉक हो जाएगा। चाहे आप नया हेयरकट करवाए या अपना गेट-अप बदल कर आएं। फेस आईडी आपके चेहरे को पहचान लेगा। आपका फोन कोई और अनलॉक नहीं कर पाएगा, इस पर कंपनी ने 1 मिलियन में से 1 व्यक्ति के रेश्यो की बात कही है। इससे इस टेक्नोलॉजी की सुरक्षा और आपकी प्राइवेसी की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। कंपनी ने इस फीचर को टेस्ट करने के लिए कई मास्क का भी प्रयोग किया लेकिन फोन ने सही व्यक्ति का चेहरा पहचान लिया। यही नहीं अंधेरे में भी आईफोन आपके चेहरे को पहचान लेगा। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इसे एक बड़ा कदम और फीचर कहा जा सकता है। अगर आपको यह चिंता सता रही है की आप सिरी से कैसे बात करेंगे तो आपको बता दें की फोन के साइड बटन से आप सिरी से बात कर पाएंगे। फोन के डिस्प्ले में 3D टच टेक्नोलॉजी भी दी गई है। तो आईफोन का डिस्प्ले यूजर्स के लिए बहुत सरप्राइजेज लेकर आया है।
1. वायरलेस चार्जिंग- एयरपॉवर:
जैसा की हम आज तक बोलते आए हैं की स्मार्टफोन्स में भले ही कई लेटेस्ट फीचर्स आने लगे हैं, लेकिन यूजर्स के लिए चार्जिंग की समस्या जस की तस है। एप्पल ने आज उस समस्या को काफी आसान कर दिया। अब आप आईफोन को बिना चार्जर के चार्ज कर पाएंगे। इसके लिए एप्पल ने ची चार्जर नाम की चार्जिंग डिवाइस के बारे में बताया है। यह एयरपॉवर चार्जर अगले साल से उपलब्ध होगा। तब तक यूजर्स नार्मल चाजर्स से फोन चार्ज कर पाएंगे। इसी के साथ अगर आपके पास एप्पल की एक से ज्यादा डिवाइस है तो आप उन्हें एक-साथ चार्ज कर पाएंगे। वायसरलेस चार्जिंग से आप अपने फोन को कभी भी कहीं भी चार्ज कर पाएंगे। ये सभी टेक्नोलॉजी A11 बायोनिक चिप पर काम करेगी।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

OnePlus 5T 8जीबी की रैम के साथ लॉन्च हुआ, जानिए क्या है कीमत

न्यूयॉर्क में एक इवेंट के दौरान वन प्लस 5T को लॉन्च कर दिया गया। वन प्लस 5T में 6.01 इंच का फुल एचडी बेजल लैस डिस्प्ले दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। वनप्लस के इस फोन में टेलीफोटो लेंस की जगह वाइड एंगल लेंस इस्तेमाल किया है। यूजर्स के लिए राहत की बात यह है कि वन प्लस के इस अपग्रेड वेरिएंट की कीमत वनप्लस 5 जितनी ही रखी गई है।
वन प्लस के फाउंडर और सीईओ पेटे लाऊ ने बताया, “वन प्लस 5 को लेकर यूजर्स ने सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी थी लेकिन हमें कुछ क्षेत्र ऐसे दिखाई दिए जिस पर काम कर यूजर्स के अनुभव को शानदार बनाए जाने की जरूरत थी। हमें अपने यूजर्स को बेहतर तकनीक उपलब्ध करवाने में मजा आता है और इस बार भी हमने बेहतर करने की कोशिश की है।”
स्पेसिफिकेशन: OnePlus 5T एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर काम करता है। डुअल सिम इस फोन में एक फेस अनलॉक का नया फीचर जोड़ा गया है जो कि फिलहाल OnePlus 5 में मौजूद नहीं है। यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर काम करता है। साथ ही यह फोन 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प में उपलब्ध होगा।
कैमरा: वहीं अगर कैमरे की बात करें तो वन प्लस के इस फोन में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, लेकिन यह वनप्लस 5 के मुकाबले काफी बेहतर है। इसमें प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। साथ ही सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इतना ही नहीं वन प्लस के इस नए मॉडल में डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है।
भारत में क्या होगी फोन की कीमत और कब शुरु होगी सेल: 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले OnePlus 5T की भारत में कीमत 32,999 रुपये होगी। वहीं 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये होगी। हालांकि ये दोनों ही वेरिएंट सिर्फ मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध होंगे। वन प्लस के इस स्मार्टफोन की पहली सेल 21 नवंबर को होगी जो कि अमेजन प्राइम मेंबर के लिए ही होगी। वहीं इस फोन की ओपन सेल 28 नवंबर से शुरू होगी।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


नई दिल्ली : भारत और चीन के बीच पिछले दो महीनों से तनाव चल रहा है. चीन युद्ध की धमकियां तो देता रहा है लेकिन अभी तक भारत का कुछ बिगाड़ नहीं पाया था. हालांकि अब एक ऐसी सनसनीखेज और डराने वाली खबर सामने आयी है, जिस देख भारत सरकार तक के कान खड़े हो गए हैं. खुफिया एजेंसियां हरकत में आ गयी हैं. देश के लाखों लोगों की सुरक्षा दांव पर लग चुकी है.
आपकी जानकारियां चुरा रहा है चीन !
दरअसल सस्ते के चक्कर में देश में बिक रहे लाखों चाइनीज स्मार्टफोन के लेकर खुफिया अलर्ट आया है, जिसने खतरे की घंटी बजा दी है. ऐसी जानकारी सामने आई है कि चीनी कंपनियों के फोन ग्राहकों के पर्सनल डाटा को चीन की एजेंसियों तक पहुंचा रहे हैं. इसका मतलब है कि यदि आप चाइनीज फोन इस्तमाल करते हैं तो हो सकता है कि आपका फोन आपकी बैंक डिटेल से लेकर आपकी बेहद निजी फोटोज तक चोरी-चुपके चीनी एजेंसियों तक भेज रहा हो.
अलर्ट इतना गंभीर है कि इसके मिलते ही आनन्-फानन में केंद्रीय टेलीकॉम और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक हाईलेवल बैठक बुलाई, जिसमें फैसला लिया गया कि भारत में व्यापार कर रही सभी मोबाइल कंपनियों को अपने फोन की सिक्योरिटी की जानकारी भारत सरकार को उपलब्ध करवानी होगी. सरकार द्वारा इनकी कड़ी जांच की जायेगी.

गंभीर खतरे का मिला है अलर्ट !
कुल 21 फोन कंपनियों को सरकार ने नोटिस भिजवाए हैं. खुफिया अलर्ट के मुताबिक़ चीन की कुछ कंपनियों के फोन ग्राहकों की कॉन्टैक्ट लिस्ट, मैसेज लोकेशन और ऐसी तमाम जरूरी और निजी जानकारियां चीन भेज रहे हैं. आजकल ज्यादातर ग्राहक अपना मोबाईल नंबर अपने बैंक अकाउंट के साथ भी लिंक रखते हैं. कई लोग तो फोन में बैंकिंग से जुड़ी जानकारियां भी रखते हैं.

ऐसे में इसे एक काफी बड़ा ख़तरा बताया जा रहा है. सुरक्षा मानक पूरा न करने के चलते चीन के अलावा कई अन्य देशों की मोबाईल कंपनियों को भी नोटिस भेजे गए हैं. इसके अलावा कुछ भारतीय कंपनियों जैसे माइक्रोमैक्स, लावा और कार्बन इत्यादि को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है. हालांकि खुफिया एजेंसियों के मुताबिक़ सबसे ज्यादा ख़तरा चीनी फोन कंपनियों से ही है.
भारतीय सेना अधिकारियों ने चीनी फोन रखना किया बंद !
इससे पहले चीनी मोबाइल कंपनी श्याओमी के बारे में भी खबर आयी थी कि ये फोन ग्राहकों के पर्सनल डेटा किसी थर्ड पार्टी एजेंसी को भेज रहे हैं. अलर्ट इतना गंभीर था कि भारतीय सेना ने अपने अफसरों के लिए एडवाइजरी जारी करके श्याओमी के फोन न रखने की सलाह दी थी. लेकिन ऐसे संदिग्ध फोन की लिस्ट काफी लंबी है.

जिन कंपनियों को नोटिस भेजे गए हैं, उनमें श्याओमी, वीवो, ओप्पो और जियोनी जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं. इसके अलावा आईफोन और सैमसंग से भी सिक्योरिटी डिटेल्स मांगी गई हैं. मोबाईल कंपनियों से उनके फोन में इस्तमाल किये जा रहे ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्राउज़र और पहले से लोडेड ऐप्स के बारे में पूछा गया है.
खुफिया एजेंसियों के मुताबिक़ भारी संख्या में लोगों की निजी जानकारियां चीन की एजेंसियां पहले ही चोरी कर चुकी हैं. सरकारी अधिकारियों, भारतीय सेना व् सुरक्षा से जुड़ी अन्य एजेंसियों के लोगों के हाथ में ये फोन किसी खतरे से कम नहीं हैं. क्योंकि इनके जरिये देश की खुफिया बातें आसानी से चीन तक पहुंच सकती हैं.

केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के देशों में चीनी फोन को शक की नज़रों से देखा जाता है. अमेरिका, जापान और कई यूरोपीय देशों में लोग इन्हे खरीदने से बचते हैं. लेकिन भारत में ज्यादा फीचर्स और कम दाम के लालच में लोग इन्हें खरीद लेते हैं. कौन सा स्मार्टफोन किस देश में बनता है, ये जानने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में इन दिनों डिवाइस की कीमतों में लगातार कटौती हो रही है। सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं इस कटौती के दायरे में लैपटॉप भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आपको एक बेहतर लैपटॉप खरीदना है तो बाजार में अच्छे फीचर्स के साथ कई विकल्प मौजूद हैं। हम आपके लिए कुछ लैपटॉप्स की लिस्ट लाएं हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। इन लैपटॉप की कीमत 30000 रुपये से कम हैं।
Asus X541UJ-GO459
कीमत:
 28,990 रुपये
फीचर्स:
सीपीयू: इंटेल कोर i3 (6th जनरेशन)
ग्राफिक्स: 2 जीबी NVIDIA GeForce 920M
रैम: 4 जीबी DDR4
स्क्रीन: 15.6 इंच HD (1366 x 768)
स्टोरेज: 1टीबी HDD
Asus Vivobook X541Ua-Dm1232D
कीमत:
 29,299 रुपये
फीचर्स:
सीपीयू: इंटेल कोर i3 (7th जनरेशन)
ग्राफिक्स: इंटीग्रेटेड
रैम: 4 जीबी DDR4
स्क्रीन: 15.6 इंच फुल HD (1080 x 1920)
स्टोरेज: 1टीबी HDD
Acer Aspire E5-553-T4PT
कीमत:
 29,499 रुपये
फीचर्स:
सीपीयू: AMD क्वाड-कोर A10 9600P (7th जनरेशन)
ग्राफिक्स: इंटेल HD
रैम: 4 जीबी DDR4
स्क्रीन: 15.6 इंच HD (1366 x 768)
स्टोरेज: 1टीबी HDD
Asus Vivobook X541UA-DM1358D
कीमत:
 27,999 रुपये
फीचर्स:
सीपीयू: इंटेल कोर i3 (7th जनरेशन)
ग्राफिक्स: इंटिग्रेटेड
रैम: 4 जीबी DDR4
स्क्रीन: 15.6 इंच फुल HD (1080 x 1920)
स्टोरेज: 1टीबी HDD
Lenovo Ideapad 110 80UD00RWIH
कीमत: 
24,990 रुपये
फीचर्स:
सीपीयू: इंटेल कोर i3 (6th जनरेशन)
ग्राफिक्स: इंटिग्रेटेड
रैम: 4 जीबी DDR4
स्क्रीन: 15.6 इंच HD (1366 x 768)
स्टोरेज: 500 जीबी HDD

HP 15q-by002AX
कीमत: 
27,990 रुपये
फीचर्स:
सीपीयू: AMD ड्यूल-कोर A9 9420 APU
ग्राफिक्स: 2 जीबी AMD Radeon R5 M420
रैम: 4 जीबी DDR4
स्क्रीन: 15.6 इंच HD (1366x768)
स्टोरेज: 1TB HDD

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


एप्पल आइफोन 10 में कई नए फीचर्स लेकर आया है| ये फीचर्स और इनके काम करने की तकनीक ही बनाती है इस फोन को खास


नई दिल्ली: आइफोन X दो वैरिएंट (64 और 256 जीबी) और दो रंगों (स्पेस ग्रे और सिल्वर) के साथ  क्रमश: 89000 रु और 1,02,000 रु में पेश किया गया है। भारत में यह फोन 3 नवम्बर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। एप्पल ने आइफोन 10 अथवा X को कुछ नई टेक्नॉलजीज के साथ पेश किया है, जो इसे खास और अन्य फोन्स से अलग बनाता है।
नया डिजाइन 
एप्पल आईफोन 10 का डिजाइन इसे खास बनाता है। स्क्रीन को Edges तक फैला दिया गया है। इसकी वजह से फिंगरप्रिंट स्कैनर यानि की होम बटन हटा दिया गया है। इसकी 5.8 इंच का स्क्रीन साइज भी कई लोगों को आकर्षित करेगा।
इंटरफेस करेगा नए तरीके से काम 
फोन में होम बटन के ना होने से इंटरफेस पर काम करने का तरीका बदल जाएगा। चाहे आप किसी भी एप पर कार्य कर रहे हो, बस ऊपर की तरफ स्वैप करने पर होम स्क्रीन आ जाएगी। एक से दूसरी एप में जाने के लिए आपको ऊपर की ओर स्वाइप कर के होल्ड करना होगा, इससे आपके सामने मल्टी-टास्किंग कार्ड आ जाएगा। कंट्रोल सेंटर के लिए ऊपर से नीचे की ओर स्वाइप करना होगा। हालांकि, आइफोन यूजर्स को होम बटन के चले जाने से थोड़ी दिक्कत जरूर होगी। लेकिन समय के साथ आपको इस नई तकनीक की आदत पड़ जाएगी।
फेस आईडी 
आईफोन में फेस आईडी की सेटिंग्स करना सबसे आसान है। इसकी सेटिंग करने में आपको एक मिनट से भी कम समय लगेगा। एप्पल आईडी सेटअप और पासकोड एड करने के बाद आप अपना चेहरा रजिस्टर कर सकते हैं। आपको बस कैमरा में सीधा देखना होगा और बताई जा रही दिशा में चेहरे को ट्विस्ट करना होगा। हर डिवाइस पर एक ही चेहरे को सेट किया जा सकता है। एप्पल का फेस आईडी फीचर सामान्य फेस अनलॉक से कई अधिक बेहतर और अलग है। फेस अनलॉक में आपकी फोटो को सामने रख कर भी लॉक खोला जा सकता है। इसे इतना सुरक्षित नहीं माना जाता। लेकिन आइफोन का फेस आईडी फीचर फ्रंट कैमरा, इंफ्रारेड कैमरा, फ्लड इल्युमिनेटर और डॉट प्रोजेक्टर का इस्तेमाल कर कार्य करता है। यह सुरक्षित होने के साथ-साथ एक्यूरेट भी है। इसे अंधेरे में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
नया फ्रंट और बैक कैमरा 
एप्पल के इस फोन पर रियर ड्यूल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके कैमरा से कम रौशनी में भी अच्छी क्वालिटी की पिक्चर्स आती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके दोनों लेंसेज में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन है। इसमें पोर्ट्रेट मोड, पोर्ट्रेट लाइटनिंग, 20fps स्लो मोशन 1080p वीडियो और 60fps 4k रिजोल्यूशन वीडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का एक स्तर बढ़ा देते हैं। इससे वो सभी काम किए जा सकते हैं, जो यूजर्स किसी प्रोफेशनल कैमरा से कर सकते हैं।
इन सभी मुख्य फीचर्स के साथ आईफोन 10 टेक्नोलॉजी के मामले में नया और बेहतर दिखाई देता है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


नई दिल्ली। यदि आप बाजार से लड़ नहीं सकते हैं, तो बाजार की दौड़ में ही शामिल हो जाओ। शायद यह बात रिलायंस जियो को समझ में आ गई है। तभी, तो उसने अपने जियो 4G फीचर फोन का प्रोडक्शन बंद कर दिया है।
हालांकि, रिलायंस ने इस फोन को धूमधाम से लॉन्च किया और उसे बेहतरीन प्रतिक्रिया भी मिली थी। पहले तीन दिन में ही इतने प्री-बुकिंग के ऑर्डर मिले कि कंपनी को बुकिंग बंद करनी पड़ी।
मगर, अब खबर है कि कंपनी ने रिलायंस जियो ने अपने VoLTE फीचर फोन का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। वह एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के हवाले से लिखा गया है, KaiOS के साथ काम करने वाले ऐप की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है।
फेसबुक, वॉट्सऐप जैसे दूसरे ऐप इस फोन पर काम नहीं करते हैं। जियोचैट, जियोटीवी, जियो सिनेमा जैसे ऐप को ही जियोफोन सपोर्ट करता है।
उधर, यह खबरें भी आ रही हैं कि प्रदिद्वंदी कंपनी एयरटेल ने कार्बन के साथ सस्ता एंड्रॉयज स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसकी कीमत 1399 रुपए रखी गई है। इसके अलावा बीएसएनएल और वोडाफोन भी माइक्रोमैक्स के साथ मिलकर सस्ते स्मार्टफोन्स उतार रही है, जिससे जियोफोन के मार्केट को खतरा हो सकता है।
लिहाजा, अब रिलायंस भी फीचर फोन की जगह स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। मगर, बड़ा सवाल तो यह है कि इस फोन की कीमत कितनी होगी। क्या यह 1500 रुपए में ही मिलेगा या इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


घरेलु स्मार्टफोन और टैब मेकर ब्रांड स्वाइप टेक्नोलॉजी ने शुक्रवार को अपने Slate Pro टैबलेट के अपग्रेडेड वर्जन को लॉन्च किया. 10.1-इंच HD (1280x800 पिक्सल) IPS डिस्प्ले के साथ 4G सपोर्ट वाले इस टैबलेट की कीमत 8,499 रुपये रखी गई है. इसका पिछला मॉडल इसी नाम से दिसंबर 2014 में लॉन्च किया गया था. इसे शैंपेन गोल्ड कलर वैरिएंट में लॉन्च किया गया है.

Swipe Slate Pro (2017) एक्सक्लूसिव रूप से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध रहेगा. इसमें नो कॉस्ट EMI का भी ऑफर दिया जा रहा है. कंपनी ने अपने इस मॉडल को भारत का सबसे किफायती 10 इंच डिस्प्ले वाला टैबलेट कहा है. ये टैबलेट 4G सपोर्ट के साथ ही डुअल सिम कार्ड को भी सपोर्ट करता है. इसके जरिए वॉयस कॉलिंग की जा सकती है और इसमें VoLTE सपोर्ट भी मौजूद है.

Swipe Slate Pro एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है. इसमें 2GB रैम के साथ 1.1GHz क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 16GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.

Slate Pro टैब के रियर में फोटोग्राफी के लिए LED फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, वहीं इसके फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Bluetooth v4.0, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, 3.5mm ऑडियो जैक और Micro-USB मौजूद है. इसकी बैटरी 5000mAh की है.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

हीरो ने 50 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च की, अब तक की सबसे दमदार मोटरसाइकिल
अपने दमदार इंजन के लिए मशहूर हीरो मोटोकार्प ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक, हीरो स्प्लेंडर को नए डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। हीरो की यह बाइक ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी उतना ही लोकप्रिय है।


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

स्प्लेंडर की सबसे खास बात यह है कि इस बाइक का इंजन बहुत दमदार होता है। इस बाइक के मेंटेनेंस में ग्राहक को ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा इस बाइक की माइलेज बहुत ही जबरदस्त है। इसी खास वजह से यह मोटरसाइकिल इतना ज्यादा लोकप्रिय हुआ है।
हीरो के नये स्प्लेंडर क्लासिक का लुक काफी अच्छा है। इसके सीट को और भी आरामदायक बनाया गया है। पुराने मॉडल के मुकाबले नई डिजाइन वाले स्प्लेंडर का इंजन और ज्यादा दमदार बनाया गया है। इसके हैडलैम्प में एलईडी लाइट लगाया गया है, जिसकी वजह से इसकी रोशनी और जबरदस्त हो गई है।
हीरो स्प्लेंडर प्रो क्लासिक में ट्रेडिशनल स्पोक्स वाले व्हील दिए गए हैं, जिसकी वजह से यह क्लासिक फीलिंग देता है। इस मोटरसाइकिल में 4-स्ट्रोक, 97.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है।

कीमत

हीरो ने इस बाइक की बेसिक कीमत 47 हजार रुपये रखा है और यह 53 हजार रुपये के ऑन रोड प्राइस पर बाजार में उपलब्ध है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

इंडिया में इसके 64GB वेरिएंट की कीमत 89 हजार रुपए और 256GB वेरिएंट की कीमत 1 लाख 2 हजार रुपए है।




गैजेट: एपल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन iphone X की बुकिंग 27 अक्टूबर को शुरू हुई, लेकिन 1 मिनट के अंदर ही सभी हैंडसेट सेल हो गई। इसकी सेल 12:31 PM पर शुरू हुई और 12:31 PM पर ही खत्म हो गई। यानी चंद सेकंड में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया। जिन यूजर्स ने फोन की बुकिंग की है उन्हें 3 नवंबर से इसकी डिलिवरी की जाएगी। यह फोन दो वैरिएंट में लॉन्च हुआ है। इंडिया में इसके 64GB वेरिएंट की कीमत 89 हजार रुपए और 256GB वैरिएंट की कीमत 1 लाख 2 हजार रुपए है। iphone X पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर अवलेबल होगा। 


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।



दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

सिर्फ 3086 रुपए में iphone X मिल जाएगा...



फ्लिपकार्ट iphone X पर नो कॉस्ट EMI का ऑफर दे रहा है। हर महीने 9,889 रुपए की किस्त के साथ iphone X यहां से खरीदा जा सकता है

वहीं, इस फोन की स्टैंडर्ड EMI 3,086 रुपए की है, लेकिन इस पर इंटरेस्ट देना होगा। इस तरह आप 3,086 रुपए की पहली किस्त चुकाकर फोन खरीद सकते हैं।

EMI 36 महीनों तक चलेगी। एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूज करके आप 5% एडिशनल डिस्काउंट ले सकते हैं।
iphone X को अमेजन की वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है।

अगली बुकिंग कब?


iphone X की बुकिंग आज दोपहर 12.31 बजे से शुरू हुई थी। जो 1 मिनट के अंदर ही खत्म हो गई।

फोन की अगली बुकिंग कब होगी इस बारे में फिलहाल कंपनी या फ्लिपकार्ट ने कोई डिटेल नहीं दी है।

एपल ने इस बार आईफोन के तीन मॉडल iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X लॉन्च किए हैं। इनमें iPhone X सबसे महंगा मॉडल है।

iPhone X में क्या नया?

iPhone X के फेस आईडी रिकग्निशन फीचर मिलेगा। यानी यूजर चेहरे को पासवर्ड बनाकर फोन अनलॉक कर सकेंगे।

फेस आईडी रिकग्निशन फीचर को 15 हजार इंजीनियर्स ने 6 साल की मेहनत के बाद तैयार किया है।

iPhone X को यूजर के बिना 10 लाख लोगों में से भी शायद ही कोई अनलॉक कर सके।

इसके साथ, फोन में पहली बार वायरलेस चार्जिंग मिलेगी। यानी यूजर वायरलैस पॉड पर रखकर फोन चार्ज कर सकेंगे।


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Powered by Blogger.