Showing posts with label APPLE. Show all posts


वैलंटाइन डे को अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस खास मौके पर अगर आप अपने पार्टनर को ऐपल डिवाइस का सरप्राइज देना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। एचडीएफसी बैंक ऐपल आईफोन और आईपैड के कुछ मॉडल्स पर डिस्काउंट दे रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस ऑफर का फायदा आप सिर्फ ऑफलाइन स्टोर्स से उठा सकते हैं यानी फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर यह ऑफर उपलब्ध नहीं हैं। 

ग्राहक ऐपल के अथॉराइज्ड स्टोर्स पर जाकर HDFC कार्ड के जरिए 10,000 रुपये तक के कैशबैक का लुत्फ उठा सकते हैं। यह ऑफर सिर्फ EMI ट्रांजैक्शन्स पर ही उपलब्ध है। ऐपल स्टोर्स पर iPad, iPad Mini 4 और iPad Pro पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। बात की जाए आईफोन की तो iPhone 6 और iPhone SE पर 7,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। बता दें कि यह ऑफर 14 फरवरी तक ही उपलब्ध है। 

9.7 इंच, 32जीबी वाला Apple iPad फिलहाल 25,000 रुपये में बेचा जा रहा है, ऐसे में 10,000 रुपये के कैशबैक के बाद यह आपको 15,000 रुपये का पड़ेगा। बात की जाए आईफोन की तो iPhone SE की कीमत 22,000 रुपये है जो कैशबैक के बाद आपको 15,000 रुपये में ही मिल जाएगा। इसी तरह iPhone 6 को भी आप सिर्फ 20,000 रुपये में ले सकते हैं। 

अगर आप ये डिवाइसेज ऑनलाइन खरीदने का सोच रहे हैं तो ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट पर अच्छे एक्सचेंज और EMI ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं। 


डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

जयपुर: एप्पल आईफोन के खरीदारों के लिए बुरी खबर है. आईफोन एक्स 2018 में बंद हो सकता है. ऐसा हम नहीं एक एजेंसी ने दावा किया है. दरअसल, एप्पल ने पिछले साल लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस अपना नया हैंडसेट आईफोन X पेश किया था. एप्पल का यह फोन बेस्ट-सेलिंग आईफोन्स में से एक नहीं रहा. क्योंकि, एप्पल ने इसका लिमिटेड स्टॉक ही बनाया. प्रोडक्शन में देरी के कारण इसकी बिक्री की शुरुआत में ही धीमी रही. अब अनुमान लगाया गया है कि 2018 की पहली तिमाही में फोन की 18 मिलियन यूनिट्स ही बिकेंगी.
ये है इसका बड़ा कारण
KGI सिक्योरिटीज के विश्लेषक Ming-Chi Kuo के मुताबिक, आईफोन एक्स के निराश करने वाले नंबर की वजह से एप्पल इसे बंद कर सकती है. दरअसल, आईफोन एक्स की कम बिक्री का सबसे बड़ा कारण चीन रहा. चीन के यूजर्स को आईफोन X का डिस्प्ले छोटा लगा. दरअसल, आईफोन X में 5.8 इंच की स्क्रीन है, लेकिन उसका इस्तेमाल करने वाला एरिया 5.5 इंच से भी कम है. जबकि पुराने आईफोन में यह ज्यादा था. यूजर्स को आईफोन की सीरीज 10 के मुकाबले सीरीज 6 और 7 ज्यादा बेहतर लगी. एप्पल को भी इन्हीं सीरीज पर यूजर्स का अच्छा रिस्पांस मिला.

2018 के मध्य तक बंद होगा iPhone X!
आईफोन एक्स के भविष्य को लेकर अभी कुछ निश्चित नहीं है. आधिकारिक तौर पर इसकी कोई घोषणा नहीं हुई है. लेकिन, Kuo के मुताबिक आईफोन एक्स को 2018 के मध्य तक बंद किया जा सकता है. हालांकि, तब तक आईफोन एक्स की तकरीबन 62 मिलियन यूनिट्स की बिक्री हो जाएगी. यह पहले के 80 मिलियन यूनिट्स की बिक्री के अनुमान से कम है. 

भारत में भी नहीं मिला अच्छा रिस्पॉन्स
भारत में भी आईफोन एक्स को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसके पीछे फोन की कीमत रही. लोगों का मानना है कि यह महंगा था. भारत में इसकी शुरुआती कीमत 89000 रुपए है. उम्मीद है कि आईफोन एक्स से इंस्पायर मॉडल्स कम कीमत पर लॉन्च किए जाएंगे. खासतौर से 6.1 इंच का आईफोन SE लॉन्च होने की उम्मीद है. यह उपभोक्ताओं को आकर्षित कर सकता है.



डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


जयपुर: आईफोन में आ रही बैटरी बैकअप की समस्या के बाद एप्पल ने यूजर्स से माफी मांगते हुए बैटरी रिप्लेसमेंट के लिए लगने वाली कीमत में कटौती की थी। एप्पल ने रिप्लेसमेंट प्रोग्राम के तहत आईफोन 6 व नए मॉडल्स के लिए 79 डॉलर (लगभग 5000 रुपए) की कीमत वाली बैटरी को 29 डॉलर (लगभग 1850 रुपए) में रिप्लेस करने की बात कही थी। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि एप्पल आईफोन की बैटरी को रिप्लेस करने से पहले उस पर डायग्नोस्टिक टैस्ट कर रही है। अगर यूजर कम कीमत में बैटरी चाहते हैं तो पहले उनके फोन को इस डायग्नोस्टिक टैस्ट से गुजरना होगा तभी कम कीमत पर बैटरी मिलेगी।

क्या है डायग्नोस्टिक टैस्ट

एप्पल इस डायग्नोस्टिक टैस्ट के तहत बैटरी की जांच कर रही है। मैकरूमर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल बैटरी की क्षमता 80 प्रतिशत से नीचे होने पर ही बैटरी को बदल रही है और अगर बैटरी ठीक पाई जाती है तो कम्पनी बैटरी रिप्लेस करने से मना कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक रिप्लेसमेंट प्रोग्राम के तहत कुछ आईफोन यूजर्स को एप्पल स्टोर्स से नई बैटरी देने से इनकार किया गया है क्योंकि उनके आईफोन में लगी बैटरी की क्षमता बिल्कुल ठीक थी।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

एप्पल आईफोन के स्लो प्रोसेसर को स्वीकार करने के बाद से एप्पल कंपनी सुर्खियों में थी लेकिन हाल ही में कंपनी ने आईफोन यूजर्स से माफी मांगते हुए बैटरी रिप्लेसमेंट कॉस्ट को कट कर दिया है.


नई दिल्ली: Apple ने IPhone यूजर्स से पुराने आईफोन मॉडल के प्रोसेसर की स्पीड को स्लो करने के लिए माफी मांगी है. एक लेटर जारी कर एप्पल ने कहा कि हम जानते हैं कि एप्पल ने आपको निराश किया और इसके लिए हम माफी मांगते हैं. गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही एप्पल ने इस बात को स्वीकार किया था कि पुराने आईफोन मॉडल में बैटरी की खपत को बचाने के लिए प्रोसेसर की स्पीड को स्लो कर रही है. पिछले हफ्ते ये बात सामने आई थी आईफोन की स्पीड स्लो होने के बाद जब जांच की गई तो ये बात सामने आई कि iPhone 6s और iPhone 7 मॉडल के सभी पुराने फोन धीरे हो गए हैं. 
एप्पल कंपनी पिछले कुछ दिनों से इसी बात को लेकर सुर्खियों में छाई रही. Apple पर इस बात का आरोप लग रहा था कि नए आईफोन मॉडल की सेल को बढ़ाने के लिए कंपनी ने जानबूझकर पुराने आईफोन मॉडल को स्लो किया है. यही वजह थी कि इस खबर के सामने आते ही एप्पल पर कैलिफोर्निया और इजराइल में मुकदमा भी दायर हुआ. एप्पल ने बैटरी रिप्लेसमेंट की पेशकश भी की है. कंपनी का कहना है कि वो आईफोन 6 और उसके बाद के आईफोन की बैटरी की कीमत 79 डॉलर है लेकिन अब कंपनी 29 डॉलर (1850 रुपये) में रिप्लेसमेंट करेगी. एप्पल के इस खत से साफ है कि कंपनी आईफोन 6 से पहले के आईफोन की बैटरी को नहीं बदलेगी. कंपनी का कहना है कि जनवरी 2018 से लेकर दिसंबर तक बैटरी बदली जाएंगी.
Apple ने Battery Replacement की भी पेशकश की है. एप्पल का कहना है कि IPhone 6 और उसके बाद के आईफोन मॉडल्स की बैटरी को 29 डॉलर (1850 रुपए) में रिप्लेसमेंट करेगी. कंपनी के लेटर से साफ है कि आईफोन 6 से पुराने मॉडल की बैटरी को रिप्लेस नहीं किया जाएगा. एप्पल का कहना है कि जनवरी 2018 से दिसंबर तक बैटरी बदली जाएगी. बता दें कि एप्पल iOS का भी अपडेट जारी करेगी जिससे आईफोन की परफॉर्मेंस पर कोई असर ना पड़े.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Apple के चिप डिजाइनर जॉन ब्रुनो ने Google का थामा हाथ
अपना खुद का कस्टम प्रोसेसर बनाने के लिए टेक दिग्गज गूगल ने ऐपल के जाने माने चिप डिजाइनर जॉन ब्रुनो को अपने यहां नियुक्त किया है. जॉन ब्रुनो क्यूपर्टिनो स्थित ऐपल में सिलिकॉन एनालिसिस ग्रुप चलाते थे. मिली जानकारी के मुताबिक, ब्रुनो 2012 से आईफोन सीरीज के चिप्स पर काम कर रहे हैं.

आईएएनएस की खबर के मुताबिक, शनिवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया, 'गूगल द्वारा पिक्सल फोन जैसे उपभोक्ता उपकरणों के लिए खुद के चिपसेट डिजाइन करने के लिए यह भर्ती की गई है.'
उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, ब्रुनो ने ग्राफिक्स बनाने से काम करना शुरू किया था और वह ऐपल से जुड़ने के पहले एएमडी में चिप मैनुफैक्चर में मुख्य इंजीनियर के तौर पर कार्यरत थे. इस नियुक्ति के साथ, गूगल का लक्ष्य खुद के चिप्स बनाने का है.

गूगल हाल में पिक्सल 2 स्मार्टफोन में 'पिक्सल विजुअल कोर' चिप का उपयोग कर रहा है. गूगल के पिक्सल और नेक्सस दो डिवाइस हैं, जिन्हें सबसे अच्छे सॉफ्टवेयर अनुभव के लिए जाना जाता है.

सैमसंग के डिजिटल ट्रेंड्स की रपट के अनुसार, 'यदि गूगल खुद के चिप बनाता है तो वह काफी तेज होगा. इससे गूगल के फोन ग्राहकों के बीच लंबा रास्ता तय करेंगे.'

गूगल ने इसके पहले ऐपल से कई चिप इंजीनियरों की नियुक्ति की है, जिसमें मनु गुलाटी, वोंजाई (ग्रेगोरी) चोई और टायो फडेलू शामिल हैं.


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


पुराने स्मार्टफोन्स स्लो होते हैं ये एक आम धारणा है. इसके पीछे की वजहें कई होते हैं. लेकिन पुराने iPhone स्लो होने की वजह जो ऐपल ने बताई है वो आपके लिए चौंकाने वाली हो सकती है. कंपनी ने कहा है कि पिछले साल iPhone के लिए सॉफ्टवेयर जारी किया गया था जिससे फोन की ऑपरेटिंग धीमी की जा सके.

अगर आपका iPhone पुराना है और धीरे धीरे स्लो हो रहा है तो ये समझें कि यह कंपनी ही ऐसा कर रही है. कंपनी ने एक तरह से यह साफ किया है पुराने iPhone की लाइफ बढ़ाने के लिए परफॉर्मेंस थोड़ा कम किया जाता है. इनमें फिलहाल iPhone 7, 6, 6s और SE जैसे स्मार्टफोन्स शामिल हैं.  

पुराने iPhone को स्लो करने के मामले पर ऐपल ने टेक क्रंच से कहा है, ‘हमारा मकसद अपने कस्टमर्स को बेस्ट एक्सपीरिएंस देना है जिसमें ओवरऑल परफॉर्मेंस और डिवाइस की लाइफ शामिल है. लिथियम आयन बैटरियां ठंढे कंडीशन में पीक करंट देने में कम योग्य होती हैं, पुराने के होने के साथ बैटरी चार्जिंग कम हो जाती है जिसकी वजह से डिवाइस खुद से ही शटडाउन होते हैं ताकि मोबाइल के कॉम्पोनेट्स को सुरक्षित रखा जा सके’

ऐपल का यह बयान हाल ही में आई एक रिपोर्ट के बाद या है जो प्रिमेटल लैब्स की तरफ से था. आपको बता दें कि इसी कंपनी का एक सॉफ्टवेयर है गीकबेंज जो स्मार्टफोन बेंचमार्क में पॉपुलर है. इस रिपोर्ट में इसके फाउंडर ने कहा था कि बैटरी की क्षमता कम होने की वजह से iPhone स्लो होता है और परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है.

गौरतलब है कि यह विवाद और लोगों की शिकायत पहले भी रही है कि नए iPhone आने के बाद पुराने iPhone की परफॉर्मेंस स्लो हो जाती हैं. आरोप ये भी लगते हैं कि कंपनी ऐसा इसलिए करती है क्योंकि लोग इससे प्रभावित हो कर नया iPhone खरीद सकें.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

एक तरफ जहां ऐप्पल यह कह रहा था कि iPhone X का Face ID बेहतरीन फीचरों में से एक है. लेकिन यूट्यूब पर चल रहे वीडियो में सामने आया है कि कैसे एक दस साल के बच्चे ने अपनी मां का iPhone X को अपने फेस से अनलॉक कर दिया.

दस साल के बच्चे ने मां का फोन अनलॉक किया


दिल्लीः iPhone X लॉन्च हो चुका है अपने बेहतरीन फीचर्स के लिए जाना जाने वाले इस फोन में Face ID इसके सबसे बेहतरीन फीचर्स में से एक है. फिंगर प्रिंट स्कैनर की जगह पर Face ID को लाया गया. ऐप्पल ने यह दावा भी किया था कि Face ID से फोन ज्यादा सुरक्षित रहेगा और इस लॉक को कोई तोड़ नहीं पाएगा लेकिन यूट्यूब पर एक वीडियो ने एप्पल के इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में दस साल के एक बच्चे ने अपनी मां का iPhone X फोन का Face ID लॉक अपने फेस को स्कैन करके खोल दिया जबकि फोन केवल उसकी मां के फेस स्कैनिंग से ही खुल सकता था.
वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे iPhone X फोन इस्तेमाल करने वाली एक महिला ने अपना फेस स्कैन कर फोन लॉक किया जबकि उनके बेटे ने अपना फेस स्कैन करके फोन को अनलॉक कर दिया. फोन इस्तेमाल करने वाली महिला अचंभित थी कि दूसरा चेहरा स्कैन करने से फोन का लॉक खुल कैसे गया जबकि ऐप्पल ने दावा किया था कि Face ID बेहद सुरक्षित है, इसे कोई तोड़ नहीं पाएगा. महिला ने समान लाइटिंग में फिर से दूसरा फेस स्कैन कर फोन अनलॉक करने की कोशिश की जिसमें वह सफल हुईं।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी ने Face ID को तोड़ा हो, इससे पहले भी 3D प्रिंटिड मास्क का इस्तेमाल करके Face ID को तोड़ कर फोन अनलॉक किया जा चुका है. मास्क सिलिकॉन नोस का बना हुआ था.
बता दें कि ऐप्पल फोन की Face ID एक फोन पर एक ही फेस स्कैन हो सकता है जो रीसेट नहीं किया जा सकता.


एप्पल आइफोन 10 में कई नए फीचर्स लेकर आया है| ये फीचर्स और इनके काम करने की तकनीक ही बनाती है इस फोन को खास


नई दिल्ली: आइफोन X दो वैरिएंट (64 और 256 जीबी) और दो रंगों (स्पेस ग्रे और सिल्वर) के साथ  क्रमश: 89000 रु और 1,02,000 रु में पेश किया गया है। भारत में यह फोन 3 नवम्बर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। एप्पल ने आइफोन 10 अथवा X को कुछ नई टेक्नॉलजीज के साथ पेश किया है, जो इसे खास और अन्य फोन्स से अलग बनाता है।
नया डिजाइन 
एप्पल आईफोन 10 का डिजाइन इसे खास बनाता है। स्क्रीन को Edges तक फैला दिया गया है। इसकी वजह से फिंगरप्रिंट स्कैनर यानि की होम बटन हटा दिया गया है। इसकी 5.8 इंच का स्क्रीन साइज भी कई लोगों को आकर्षित करेगा।
इंटरफेस करेगा नए तरीके से काम 
फोन में होम बटन के ना होने से इंटरफेस पर काम करने का तरीका बदल जाएगा। चाहे आप किसी भी एप पर कार्य कर रहे हो, बस ऊपर की तरफ स्वैप करने पर होम स्क्रीन आ जाएगी। एक से दूसरी एप में जाने के लिए आपको ऊपर की ओर स्वाइप कर के होल्ड करना होगा, इससे आपके सामने मल्टी-टास्किंग कार्ड आ जाएगा। कंट्रोल सेंटर के लिए ऊपर से नीचे की ओर स्वाइप करना होगा। हालांकि, आइफोन यूजर्स को होम बटन के चले जाने से थोड़ी दिक्कत जरूर होगी। लेकिन समय के साथ आपको इस नई तकनीक की आदत पड़ जाएगी।
फेस आईडी 
आईफोन में फेस आईडी की सेटिंग्स करना सबसे आसान है। इसकी सेटिंग करने में आपको एक मिनट से भी कम समय लगेगा। एप्पल आईडी सेटअप और पासकोड एड करने के बाद आप अपना चेहरा रजिस्टर कर सकते हैं। आपको बस कैमरा में सीधा देखना होगा और बताई जा रही दिशा में चेहरे को ट्विस्ट करना होगा। हर डिवाइस पर एक ही चेहरे को सेट किया जा सकता है। एप्पल का फेस आईडी फीचर सामान्य फेस अनलॉक से कई अधिक बेहतर और अलग है। फेस अनलॉक में आपकी फोटो को सामने रख कर भी लॉक खोला जा सकता है। इसे इतना सुरक्षित नहीं माना जाता। लेकिन आइफोन का फेस आईडी फीचर फ्रंट कैमरा, इंफ्रारेड कैमरा, फ्लड इल्युमिनेटर और डॉट प्रोजेक्टर का इस्तेमाल कर कार्य करता है। यह सुरक्षित होने के साथ-साथ एक्यूरेट भी है। इसे अंधेरे में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
नया फ्रंट और बैक कैमरा 
एप्पल के इस फोन पर रियर ड्यूल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके कैमरा से कम रौशनी में भी अच्छी क्वालिटी की पिक्चर्स आती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके दोनों लेंसेज में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन है। इसमें पोर्ट्रेट मोड, पोर्ट्रेट लाइटनिंग, 20fps स्लो मोशन 1080p वीडियो और 60fps 4k रिजोल्यूशन वीडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का एक स्तर बढ़ा देते हैं। इससे वो सभी काम किए जा सकते हैं, जो यूजर्स किसी प्रोफेशनल कैमरा से कर सकते हैं।
इन सभी मुख्य फीचर्स के साथ आईफोन 10 टेक्नोलॉजी के मामले में नया और बेहतर दिखाई देता है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

इंडिया में इसके 64GB वेरिएंट की कीमत 89 हजार रुपए और 256GB वेरिएंट की कीमत 1 लाख 2 हजार रुपए है।




गैजेट: एपल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन iphone X की बुकिंग 27 अक्टूबर को शुरू हुई, लेकिन 1 मिनट के अंदर ही सभी हैंडसेट सेल हो गई। इसकी सेल 12:31 PM पर शुरू हुई और 12:31 PM पर ही खत्म हो गई। यानी चंद सेकंड में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया। जिन यूजर्स ने फोन की बुकिंग की है उन्हें 3 नवंबर से इसकी डिलिवरी की जाएगी। यह फोन दो वैरिएंट में लॉन्च हुआ है। इंडिया में इसके 64GB वेरिएंट की कीमत 89 हजार रुपए और 256GB वैरिएंट की कीमत 1 लाख 2 हजार रुपए है। iphone X पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर अवलेबल होगा। 


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।



दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

सिर्फ 3086 रुपए में iphone X मिल जाएगा...



फ्लिपकार्ट iphone X पर नो कॉस्ट EMI का ऑफर दे रहा है। हर महीने 9,889 रुपए की किस्त के साथ iphone X यहां से खरीदा जा सकता है

वहीं, इस फोन की स्टैंडर्ड EMI 3,086 रुपए की है, लेकिन इस पर इंटरेस्ट देना होगा। इस तरह आप 3,086 रुपए की पहली किस्त चुकाकर फोन खरीद सकते हैं।

EMI 36 महीनों तक चलेगी। एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूज करके आप 5% एडिशनल डिस्काउंट ले सकते हैं।
iphone X को अमेजन की वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है।

अगली बुकिंग कब?


iphone X की बुकिंग आज दोपहर 12.31 बजे से शुरू हुई थी। जो 1 मिनट के अंदर ही खत्म हो गई।

फोन की अगली बुकिंग कब होगी इस बारे में फिलहाल कंपनी या फ्लिपकार्ट ने कोई डिटेल नहीं दी है।

एपल ने इस बार आईफोन के तीन मॉडल iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X लॉन्च किए हैं। इनमें iPhone X सबसे महंगा मॉडल है।

iPhone X में क्या नया?

iPhone X के फेस आईडी रिकग्निशन फीचर मिलेगा। यानी यूजर चेहरे को पासवर्ड बनाकर फोन अनलॉक कर सकेंगे।

फेस आईडी रिकग्निशन फीचर को 15 हजार इंजीनियर्स ने 6 साल की मेहनत के बाद तैयार किया है।

iPhone X को यूजर के बिना 10 लाख लोगों में से भी शायद ही कोई अनलॉक कर सके।

इसके साथ, फोन में पहली बार वायरलेस चार्जिंग मिलेगी। यानी यूजर वायरलैस पॉड पर रखकर फोन चार्ज कर सकेंगे।


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


रिलायंस जियो इंफोकॉम के बोर्ड मेंबर और मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश अंबानी आज दोपहर iPhone 8 और 8 Plus को जियो के नवी मुंबई स्थित मुख्‍यालय में लॉन्‍च करेंगे। एप्‍पल द्वारा हाल ही में लॉन्‍च किए गए ये नए आईफोन फोन 29 सितंबर से खरीदारी के लिए उपलबध होंगे। इनकी शुरुआती कीमत 64,000 रुपए रखी गई है।
एप्‍पल ने अपनी पार्टनरशिप को बढ़ते हुए जियो और उसकी सहयोगी इकाई रिलायंस रिटेल के साथ हाथ मिलाया है। ये नए आईफोन बायबैक ऑफर्स के साथ आ रहे है। इसके तहत लोगों को अगले साल नए आईफोन से अपग्रेड करने पर पुराने फोन के बदले 70 प्रतिशत राशि प्रदान की जाएगी। लेकिन इसके लिए आपको फोन के साथ 799 रुपए प्रति महीने का जियो कनेक्शन लेना होगा। 

आईफोन लॉन्च के दिन ग्राहकों को सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 हजार रुपए का कैशबैक भी दिया जाएगा। एप्‍पल आईफोन 8 सिरीज की बिक्री 29 सितंबर से शुरू हो रही है जबकि आईफोन एक्‍स दीवाली के 2 हफ्ते बाद 3 नवंबर से उपलब्‍ध होगा। आईफोन एक्‍स की शुरुआती कीमत 89,000 रुपए रखी गई है। 
बायबैक ऑफर हासिल करने के लिए ग्राहकों को ये नए आईफोन या तो ऑफलाइन रिलायंस डिजिटल से या ऑनलाइन अमेजन से खरीदना होगा। वहीं ग्राहकों को लगातार एक साल तक जियो कनेक्‍शन यूज करना होगा तभी वह एक साल बाद रिलायंस डिजिटल या अमेजन पर नया आईफोन एक्‍सचेंज कर पाएंगे। नए आईफोन प्‍लान के तहत जियो प्रति माह 90 जीबी डाटा देगी।

Image result for iPhone X को एपल
INDIA में OLED स्क्रीन और फेस ID वाले iPhone X की कीमत 1,00,000 से ऊपर
नई दिल्लीः iPhone X को एपल ने मंगलवार रात अपने कूपरटिनो स्थित नए ऑफिस एपल पार्क के स्टीव जॉब थिएटर में लॉन्च किया . ये कंपनी का इस साल का सबसे बड़ा प्रोडक्ट है. इसे कंपनी ने फ्यूचर ऑफ स्मार्टफोन नाम दिया है. इस नए आईफोन में कंपनी ने अब तक के सबसे बड़े बदलाव किए हैं. इसका सुपर आइरिस OLED डिस्प्ले और फेस आईडी फीचर सबसे बड़े हाईलाइट है. ये अमेरिकी बाजार में अब तक का सबसे मंहगा आईफोन है इसकी कीमत 999 डॉलर से शुरु हो रही है, इसके साथ ही ये दुनिया का सबसे मंहगा मेनस्ट्रीम फोन होगा. भारत में इसके 256 जीबी मॉडल की कीमत 1,02,000 रुपये तक होगी. वहीं इसकी कीमत 89,000 रुपये से शुरु होगी.
इससे पहले अब तक आईफोन 7 की कीमत 92000 रुपये तक थी जो अबतक का सबसे मंहगा आईफोन था. लेकिन iPhone X सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा. दुनियाभर के बाजारों में 27 अक्टूबर से बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा और तीन नवंबर से इसकी शिपिंग शुरु होगी.
Image result for iPhone X को एपल
"INDIA में OLED स्क्रीन और फेस ID वाले iPhone X की कीमत 1,00,000 से ऊपर"
ये ना सिर्फ एपल का सबसे बेहतरीन आईफोन है बल्कि ये आने वाली तकनीक को डिफाइन करने वाला स्मार्टफोन साबित होगा. उम्मीद के मुताबिक आईफोन X फुल स्क्रीन रेटिना डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें 5.8 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है जो कि बेजेल लेस स्क्रीन के साथ आता है. ये अब तक के किसी भी आईफोन से सबसे ज्यादा बड़ी स्क्रीन है. इससे पहले iPhone 7 प्लस में 5.5 इंच तक स्क्रीन ही दी गई है. एपल ने इसके सुपर रेटिना डिस्प्ले का नाम दिया है. जो 1125×2436 पिक्सल रिजॉल्यूशन औऱ 458 पिक्सल डेन्सिटी के साथ आता है. ये अबतक के किसी भी आईफोन में सबसे ज्यादा रिजॉल्यूशन है. ये ग्लास बॉडी वाला फोन वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है.
कंपनी ने आईफोन के प्रोसेसर को अपग्रेड करते हुए इसमें A11 Bionic चिप दी है और इसके A10 से 70 फीसदी फास्ट होने का दावा किया जा रहा है.इसमें सबसे खास बात ये है कि नए आईफोन X से टच आईडी को हटा दिया गया है और अब फेस आईडी ने इसकी जगह ले ली है . आईफोन X को देखकर ही अनलॉक किया जा सकता है. ये आपके चेहरे को आईडी की तरह इस्तेमाल करेगा और पहचान कर फोन अनलॉक हो जाएगा. अगर आप ये सोच रहे हैं कि अंधेरे में ये आपके चेहरे को कैसे पहचान सकेगा तो इसका जवाब है कि ये आईआर डॉट के जरिए ये अंधेरे में भी आपके चेहरे को पहचान कर अनलॉक हो जाएगा. ये इतना सिक्योर है कि 10 लाख में से केवल एक केस ऐसा हो सकता है कि कोई और शख्स अपनी शक्ल की मदद से आपका फोन अनलॉक कर सके.
फिजिकल होम बटन भी आईफोन X से हटा दिया गया है और अब आपको होम स्क्रीन पर आने के लिए बॉटम से ऊपर की ओर स्वाइप करना होगा और आप होम स्क्रीन पर होंगे. ये बेहद आसान है.
आईफोन X का सबसे एक्साइटिंग फीचर है एनिमल इमोजी. जिसे एनिमोजी का नाम दिया गया है. आईफोन X में एनीमोजी दिए गए हैं जो मूविंग एमोजी हैं. ये आपकी चैट को और मजेदार बनाएंगे. आप इमोजी के जरिए अपनी बात भी सेंड कर सकते हैं. ये एक वीडियो की तहर प्ले होगा जिसमें इमोजी की शक्ल में आपकी आवाज होगी और ये आपके एक्सप्रेशन को भी कॉपी कर लेगा.
आईफोन X के फ्रंट कैमरा को काफी जबरदस्त बनाया गया है. इसका फ्रंट कैमरा भी लाइटनिंग पोट्रेट मोड के साथ आता है जो आपकी सेल्फी को और भी बेहतरीन बनाएगा. आईफोनि 8 प्लस की तरह इसमें भी 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है लेकिन f/2.4 अपर्चर के साथ ये आपकी तस्वीर को और ब्राइट बनाएगा. इसमें 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो डुअल Ois के साथ आता है.
आईफोन 8 और 8 प्लस और आईफोन X के साथ ही कंपनी ने सबसे खास फीचर है एग्युमेंटेड रिएलिटी. ये दुनिया के पहले फोन है. जो एग्युमेंटेड रिएलिटी सपोर्टिव हैं. जिसका मतलब है कि आप फोन पर खेलने वाले गेम को असली दुनिया से जोड़ कर खेल सकेंगे. एग्युमेंटेड रिएलिटी का सबसे बेहतरीन उदाहरण पोकेमॉन गो गेम है. जिसमें आप अपने आस-पास की दुनिया में गेम के कैरेक्टर को देख सकते हैं महसूस कर सकते हैं. ये तकनीक आपकी आभासी दुनिया को और भी असली बनाती है.

आज एपल अपना मोस्ट अवेटेड आईफोन X, आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस लॉन्च करेगा. ये कंपनी का साल का ये सबसे बड़ा इवेंट हैं. भारतीय समयानुसार आज रात 10.30 बजे से एपल का ये इवेंट शुरु होगा.



Image result for आज रात iPhoneX, iPhone 8 और 8 प्लस होगा लॉन्च, जानें कब और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
Apple iPhone 8: आज रात iPhoneX, iPhone 8 और 8 प्लस होगा लॉन्च, जानें कब और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग


दुनियाभर में लोगों 12 सितंबर को होने वाले एप्पल के बड़े इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 12 सितंबर को एप्पल द्वारा तीन नए फोन लॉन्च किए जाने की खबर लगभग पक्की है। लॉन्च होने वाले फोनों में iPhone 7s और 7s Plus के अपग्रेडिड वर्जन भी हैं जिनके नामों को लेकर कन्फ्यूजन बरकरार है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च होने वाले फोन्स के नाम iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X हो सकते हैं। बहरहाल, राज से पर्दा तो तभी उठेगा जब कंपनी अपने इवेंट में इनकी घोषणा करेगी। ऐसे में कंपनी के इवेंट को लेकर उत्सुकता बरकरार है और हमें यकीन है आप भी इवेंट की कोई अपडेट मिस नहीं करना चाहें। इसीलिए हम आपको बताएंगे कि कब, कैसे और कहां एप्पल का इवेंट देख सकते हैं। वहीं लॉन्‍च इवेंट में इंड‍ियन एक्‍सप्रेस समूह की ओर से भी एक वर‍िष्‍ठ पत्रकार कवरेज के ल‍िए मौजूद रहेंगे। उनके हवाले से जनसत्‍ता.कॉम पर भी अपडेट्स म‍िलेंगे। जनसत्‍ता.कॉम पर भी आप लाइव अपडेट्स हासिल कर सकेंगे।


किस वक्त शुरू होगा iPhone 8 Launch इवेंट?

भारतीय समय के अनुसार Apple iPhone 8 लॉन्च इवेंट रात 10:30 बजे देख सकेंगे। दुनियाभर में लॉन्च अलग-अलग समय पर देखा जाएगा। विभिन्न टाइम जोन्स के हिसाब से देखें तो लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग PT के हिसाब से 10AM , ET के हिसाब से 1PM , GMT के हिसाब से 6PM और CET के हिसाब से 7PM रहेगा।



कैसे देख सकेंगे iPhone 8 Launch इवेंट?
इवेंट ऑनलाइन स्ट्रीमिंग क जरिए देखा जा सकता है। लाइव स्ट्रीमिंग से इवेंट देखने के लिए आप सीधे Apple की वेबसाइट पर जा सकते हैं। वहीं Apple के यूट्यूब अकाउंट से भी आप लाइव स्ट्रीम देख सकेंगे। लाइव स्ट्रीम देखने के लिए आपको किन उपकरणों की जरूरत पड़ेगी एक नजर उन पर भी डाल लेते हैं। अगर आप विंडोज यूजर हैं तो कोशिश करें की आपका सिस्टम अपडेटिड हो। आपका वेब ब्राउसर में भी लेटेस्ट अपडेट्स होनी चाहिए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल के इस इवेंट में फोन के अलावा और भी कई गैजेट्स लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। इन गैजेट्स में LTE कनेक्टिवइटी वाली नई Watch, macOS High Sierra, और 4K-capable Apple TV के लॉन्च होने का भी दावा किया जा रहा है। बता दें लॉन्च इवेंट कैलिफॉर्निया में स्टीव जॉब्स थियेटर में आयोजित किया जाएगा।




आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन X
आज एपल iPhone 8, iPhone 8 प्लस और iPhone X को लॉन्च करेगा. एक तरफ जहां iPhone 8 और 8 प्लस, आईफोन 7 और 7 प्लस के अपग्रेड वर्जन होंगे तो वहीं iPhone X एपल का अब तक का सबसे मंहगा और शानदार आईफोन होगा.
डिस्प्ले
इस बार एपल अपने आईफोन में बदलाव करते हुए बेजल-फ्री डिस्प्ले लाने जा रहा है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि iPhone 8, iPhone 8 में पहले की तरह ही एलसीडी डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा जबकि iPhone X में OLED डिस्प्ले होगी. लीक्स के मुताबिक iPhone X में बिल्कुल ही अलग और नया डिजाइन भी देखने को मिल सकता है.
फेस स्कैनिंग कैमरा
नए आईफोन x के कैमरो को लेकर जो रिपोर्ट सामने आ रही है वो ये है कि इसके फ्रंट कैमरे में 3D फेस स्कैनिंग तकनीक दी गई होगी. जिसकी मदद से बस अपने नए आईफोन को देखकर ही अनलॉक किया जा सकेगा. अबतक आईफोन को अनलॉक करने के लिए टच आईडी सेंसर तकनीक का इस्तेमाल किया जाता रहा है.
वायरलेस चार्जिंग
इस बार कंपनी आईफोन 8 और आईफोन X में वायरलेस चार्जिंग के फीचर ला सकती है. कंपनी अभी तक अपने सभी आईफोन में Qi चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल कर रही है लेकिन इस बार कंपनी बदलते बाजार को देखते हुए अपने आईफोन में वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन देगी.
टच आईडी में बदलाव
एपल के टच आईडी होम बटन को लेकर चर्चा है कि इसबार एपल अपेन आईफोन से फिजिकल टच आईडी हटा सकता है. लेकिन इसकी जगह कंपनी किस तरह से इस फीचर को आगे बढ़ाएगी इसपर सस्पेंस बरकरार है. हालांकि माना जा रहा है कि इसकी जगह कंपनी टच आईडी को डिस्प्ले पर जगह दे सकती है. या ये भी संभव है कि कंपनी आईफोन 8 के साथ टच आईडी को खत्म कर दे और फेस रिकॉग्निशन अनलॉक से ही फोन को ऑपरेट किया जा सके.
कीमत
एपल के नए आइफोन को लेकर तो सबसे बड़ी चर्चा है वो है इसकी कीमत. खबर है कि ये अबतक का सबसे मंहगा आईफोन होगा. इसकी कीमत 999 डॉलर से ज्यादा हो सकती है. अब तक आईफोन 7 का सबसे मंहगा वैरिएंट 969 डॉलर में उतारा गया.
एपल वॉच
एपल वॉच में इस बार कंपनी बड़ा अपडेट ला सकती है, इसमें कंपनी LTE सेल्यूलर डेटा, नए कलर और नाईकी के अलावा नई ब्रांज के साथ भी ला सकती है. हर साल कंपनी एपल वॉच के ओएस में नया अपडेट जारी करती है. इस बार के डेवलपर प्रीव्यू में कंपनी ने सीरी-पावर्ड वॉच फीचर तकी पहली झलक दिखाई थी.
एपल टीवी
इस बार कंपनी एपल टीवी को लेकर भी बड़ा ऐलान कर सकती है और एपल टीवी में जिस नए फीचर को जोड़े जाने की सबसे ज्यादा चर्चा है वो है इसका 4K वीडियो सपोर्टिव होना. इसबार एपल टीवी को 4k वीडियो रिजॉल्यूशन के साथ लाया जाएगा.

Powered by Blogger.