Showing posts with label FLIPKART. Show all posts


Jaipur: वॉलमार्ट एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में ऐमजॉन को सीधी टक्कर देने वाली भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है। इस मामले से जुड़े दो सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

यदि दोनों पक्षों में सहमति बनती है तो अमेरिकी रिटेलर कंपनी की यह सबसे बड़ी विदेशी डील्स में से एक होगी। सूत्रों ने बताया कि सौदे की शुरुआत अगले सप्ताह ही हो सकती है। जानकारी देने वालों ने नाम गोपनीय रखने की अपील की है। 

बातचीत में शामिल शर्तों के बारे में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि फ्लिपकार्ट की वैल्यू 12 अरब डॉलर से अधिक होगी। पिछले साल इसके कंपनी के पांचवे हिस्से को जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प्स विजन ने 2.5 अरब डॉलर में खरीदा था। 

फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट के प्रतिनिधियों ने संभावित डील को लेकर प्रतिक्रिया देने से इनकार किया। 

इस डील से फ्लिपकार्ट को ऐमजॉन से लड़ने की ताकत मिलेगी, जिसने भारत में आक्रामक तरीके से विस्तार के लिए 5 अरब डॉलर निवेश करने जा रहा है। इसमें ऑनलाइन ग्रोसरी डिलिवरी भी शामिल है। 

अमेरिकी रिटेलर कंपनी वॉलमार्ट इस डील के जरिए ई-कॉमर्स कंपनी में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। कंपनी ने पिछले महीने jet.com में भी करीब 3 अरब डॉलर का निवेश किया है। 

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

टेक डेस्क। फेस्टिवल शुरूहोते ही ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर भी त्योहार की चहल-पहल नजर आने लगती है। हर त्योहार पर अपने ग्राहकों के लिए कोई न कोई डिस्काउंट, ऑफर और सेल लगाई जाती है। यह ग्राहकों के लिए भी अच्छा है कि उन्हें कम कीमत में अच्छे प्रोडक्ट मिल जाते है।
आज फ्लिपकार्ट ने वेलेंटाइन डे पर स्पेशल सेल का ऑफर दिया है। इसमें लैपटॉप से लेकर कैमरा या पावर बैंक और स्मार्टफोन खरीद के लिए उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट आज 14 फरवरी को कई वैलंटाइंस डे ऑफर देने वाला है।
सेल की कैचलाइन ही 'सरप्राइज से भरा दिन' रखी गई है। इस सेल में सभी प्रोडक्ट पर 80% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि 14 फरवरी को मोबाइलों पर भी अच्छी छूट मिल रही है ।
इस सेल में कंपनी HDFC के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 14% का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। 'The FlipHeart Day' पर साइन अप करने वाले यूजर्स को कपड़ों, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स और अक्सेसरीज पर एक्स्ट्रा 14% डिस्काउंट मिलेगा।


डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


Jaipur: यदि आप भी आमतौर पर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए. ई-कॉमर्स वेबसाइट पर सामान ऑर्डर करने के बाद और ही कुछ डिलीवर होने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं. ताजा मामला मुंबई का है. यहां पर एक शख्स ने 55 हजार रुपए की कीमत वाले आईफोन (iphone 8) को ऑनलाइन ऑर्डर किया था और उसे डिलीवरी में मिला 50 रुपये की साबुन की टिकिया. शख्स ने कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है. कंपनी ने भी इस मामले की जांच करने की बात कही है.
फ्लिपकार्ट के खिलाफ दर्ज कराया केस
मुंबई में रहने वाले 26 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने प्रमुख ऑनलाइन विक्रेता कंपनी फ्लिपकार्ट (flipkart) पर आई-फोन-8 (iphone 8) की जगह एक डिटर्जेंट बार डिलिवर करने का आरोप लगाया है. आईफोन ऑर्डर करने वाले शख्स का कहना है कि उसने ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए आईफोन का ऑर्डर किया था और उसने इसका भुगतान भी किया था. इस घटना के बाद शख्स ने मुंबई के बायकुला पुलिस स्टेशन में फ्लिपकार्ट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है.

55 हजार का भुगतान किया था
शिकायतकर्ता तबरेज मेहबूब नगराली ने कहा कि उसने इसके शॉपिंग पोर्टल पर आईफोन-8 (iphone 8) का ऑर्डर किया था और इसके लिए उसने पूरे 55,000 रुपए का भुगतान किया था. उसने आरोप लगाया कि 22 जनवरी को नवी मुंबई के पास पनवेल में उसके घर पर एक पैकेट डिलिवर किया गया जिसमें से मोबाइल फोन की जगह एक डिटर्जेंट बार निकला. इसे खोलकर देखने के बाद वह भौचक्का रह गया. इसके बाद उसने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है.

धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया
बायकुला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश शिंगटे ने बताया कि नगराली ने शिकायत दर्ज कराई है. फ्लिपकार्ट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है. फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी इस घटना की जांच कर रही है. आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें उपभोक्ता को ऑर्डर किए गए सामान से अलग सामान ही डिलीवर हुआ है.

गौरलब है कि आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. ऑनलाइन शॉपिंग करने से एक तरफ जहां लोग सुविधाजनक महसूस कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग धोखाधड़ी का भी शिकार हो रहे हैं. ऐसी भी शिकायते पहले आ चुकी हैं कि स्मार्टफोन ऑर्डर करने पर टूटा हुआ फोन डिलीवर किया गया.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


Jaipur: ऐमजॉन ने इस वित्त वर्ष में भारत में अपनी मुख्य यूनिट में रेकॉर्डतोड़ पैसा झोंका है।ऐमजॉन ने भारत में 1,950 करोड़ रुपये लगाए हैं। इसके जरिए यह ग्लोबल ऑनलाइन रिटेल कंपनी यहां अपनी प्रतिद्वंद्वी भारत की फ्लिपकार्ट से आगे निकलने की पुरजोर कोशिश कर रही है। ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट की नंबर वन की लड़ाई कई सालों से जारी है।

रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास जमा किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, कुल मिलाकर ऐमजॉन सेलर सर्विसेज को 2017-18 में अब तक अपनी अमेरिकी पैरेंट कंपनी से 8,150 करोड़ रुपये यानी 1.3 अरब डॉलर मिले हैं। पिछले साल के मध्य में फ्लिपकार्ट के 4 अरब डॉलर यानी लगभग 25,380 करोड़ रुपये जुटाने के बाद ऐमजॉन ने चौथी बार अपनी इंडियन यूनिट में पैसा डाला है। 

बार-बार पैसा डालने से संकेत मिल रहा है कि ऐमजॉन इंडिया नए कस्टमर्स अपने साथ जोड़ने और अहम प्रॉडक्ट कैटिगरीज में मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए जमकर कैश खर्च कर रहा है। कंपनी हर महीने करीब 12 करोड़ डॉलर खर्च कर रही है। इसमें से 7.5 करोड़ डॉलर ई-कॉमर्स पर और 4.5 करोड़ डॉलर अपनी सब्सिक्रिप्शन सर्विस प्राइम पर खर्च किया जा रहा है। कंपनी के बारे में जानकारी रखने वालों के मुताबिक, 2016 में ऐमजॉन औसतन 8 से 10 करोड़ डॉलर कैश हर महीने खर्च कर रहा था। 

फॉरेस्टर रिसर्च के सीनियर फोरकास्ट ऐनालिस्ट सतीश मीणा ने बताया, 'ऐमजॉन तीन अहम कैटिगरीज स्मार्टफोन, फैशन और ग्रॉसरी पर जोर देने के लिए ज्यादा कैश खर्च कर रहा है। इसका यह खर्च बढ़ने के साथ इसकी भारतीय इकाई में और पैसा डाला जाएगा। 2018 में फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन ऑफलाइन स्ट्रैटेजी पर काफी खर्च करेंगे।' 

नवंबर में ऐमजॉन ने ऐमजॉन सेलर सर्विसेज में 2900 करोड़ रुपये डाले थे। तब वह इसकी इंडिया मार्केटप्लेस में लगाई गई सबसे ज्यादा पूंजी थी। ऐमजॉन ने अपनी इंडिया यूनिट में 5 अरब डॉलर निवेश करने की बात की थी और अब तक वह ऐमजॉन सेलर सर्विसेज में करीब 3 अरब डॉलर यानी 19,790 करोड़ रुपये डाल चुकी है। 

एमेजॉन इंडिया की सब्सिडियरीज एमेजॉन होलसेल, एमेजॉन प्ले, एमेजॉन ट्रांसपोर्ट और एमेजॉन डेटा सर्विसेज में 2016 से कुल 2868 करोड़ रुपये लगाए गए हैं। अपनी इंडियन मार्केटप्लेस में इससे पहले ऐमजॉन ने 2015-16 में 7,463 करोड़ रुपये डाले थे। तब वह स्नैपडील से मार्केट शेयर छीन रहा था। 2016-17 में उसने 2010 करोड़ रुपये लगाए थे। 

ऐमजॉन इंडिया के एक प्रवक्ता ने ईमेल से भेजे बयान में कहा, 'हम अपने इंडिया बिजनस के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इसके बारे में लंबी अवधि की रणनीति के अनुसार काम कर रहे हैं ताकि ईकॉमर्स इंडियन कस्टमर्स की आदत में शामिल हो जाए। हम पूरे इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए जरूरी टेक्नॉलजी और इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश करते रहेंगे।' 

फ्लिपकार्ट ने अपनी मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट इंटरनेट सर्विसेज में अब तक 8349 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। फ्लिपकार्ट ने अपनी मार्केटप्लेस में हाल-फिलहाल कोई निवेश नहीं किया है। इसके बजाए उसका फोकस लॉजिस्टिक्स के मामले में ऐमजॉन से होड़ करने पर दिख रहा है क्योंकि ऐमजॉन ने अपनी डिलिवरी या फुलफिलमेंट सेंटरों की तादाद भारत में 13 शहरों में बढ़ाकर 41 कर ली है। 


डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।



दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी 'फ्लिपकार्ट अश्योर्ड' पर अमेरिकी फुटवियर कंपनी स्केचर्स ने हाईकोर्ट में केस दर्ज कर दिया है। इस कंपनी को जानकारी मिली थी कि फ्लिपकार्ट और उससे जुड़े 4 अन्य सेलर्स नकली जूतों की बिक्री कर रहे हैं।
खबर के अनुसार कंपनी ने इसके बाद दिल्ली और अहमदाबाद में 7 गोदामों में छापे मारकर 15 हजार जोड़ी जूते बरामद किए। ये गोदाम फ्लिपकार्ट से जुड़े सेलर्स रिटेल नेट, टेक कनेक्ट, यूनिकेम लॉजिस्टिक और मार्को वैगन के थे।
वहीं, कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "कंपनी अपने ब्रांड नाम की सुरक्षा और कॉपीराइट और बौद्धिक संपदा की सुरक्षा के लिए उचित कार्रवाई करेगी।

मार्केटप्लेस मार्केटप्लेस है

फ्लिपकार्ट ऑनलाइन मार्केटप्लेस है, जो देश भर के ग्राहकों को सेलर्स से जोड़ती है। हम इंटरमीडियरी के तौर पर काम करते हैं। हम अपना बिजनेस ईमानदारी और कानून के मुताबिक करते हैं। हम इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते क्योंकि मामला अदालत में है।"

15 हजार जोड़ी जूते बरामद
फिलहाल, कंपनी ने छापे में 15 हजार जोड़ी नकली जूते गोदाम में मिलने के बाद फ्लिपकार्ट पर दिल्ली हाईकोर्ट में केस दर्ज कर दिया है, जिसके बाद कोर्ट ने लोकल कमिश्नरों को नियुक्त करके मामले की छानबीन करने का आदेश दिया है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Flipkart Big Shopping Days: 7 दिसंबर 2017 को पहली बार Redmi 5A, Micromax Canvas Infinity Pro, Zero 5 Pro समेत कई स्मार्टफोन्स की पहली सेल शुरू होगी तो वहीं कई अन्य स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जाएगा. 

अगर हाथ तंग चल रहा तो भी आप अपना पसंदीदा फोन NoCostEMI पर खरीद सकते हैं.


FlipkartBigShoppingDays: नया स्मार्टफोन खरीदने वाले भूलकर भी Miss न करें ये सेल

Flipkart साल के अंत से पहले एक बार फिर ग्राहकों के लिए डिस्काउंट और ऑफर्स के सेल का आयोजन करने जा रहा है. 7 दिसंबर 2017 से एक बार फिर Flipkart Big Shopping Days Sale की शुरुआत हो रही है. फ्लिपकार्ट पर ये सेल 7 दिसंबर से 9 दिसंबर 2017 तक चलेगी. आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल में सिर्फ किसी एक कैटेगिरी में ही नहीं बल्कि सभी प्रॉडक्ट कैटेगिरी पर शानदार डील्स मिलेंगी. आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए प्लान कर रहे हैं तो आपको सेल में किस-किस स्मार्टफोन पर ऑफर्स मिलेंगे.



शाओमी रेडमी 5A को हाल ही में लॉन्च किया गया है लेकिन अभी तक इस स्मार्टफोन की पहली सेल नहीं हुई है. 7 दिसंबर 2017 को रेडमी 5A की पहली सेल होगी. कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स से लैस इस स्मार्टफोन में 5 इंच की स्क्रीन दी गई है. एंड्रॉयड में बैटरी की खपत को देखते हुए 3000mAh की बैटरी, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर. रेडमी 5ए में MIUI 9 पहले से लोड है. शाओमी रेडमी 5ए के 2GB+16GB स्टोरेज की कीमत 5,999 रुपए, 3GB+32GB वाले मॉडल की कीमत 6999 रुपए है.
7 दिसंबर को Zero 5 Pro भारत में लॉन्च होने वाला है, इस स्मार्टफोन में आपको 6GB+128GB स्टोरेज मिलेगी. फोटोग्राफी लवर्स के लिए ड्यूल कैमरा सैटअप मिलेगा. इस स्मार्टफोन की कीमत में
19,999 रुपए तय की गई है. इस फोन में 5.98 इंच की Full HD Display, 12MP + 13MP का ड्यूल रियर कैमरा और सेल्फी लवर्स के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.



माइक्रोमैकेस Canvas Infinity Pro 7 दिसंबर 2017 को भारत में लॉन्च होगा. इस स्मार्टफोन को 4GB+64GB मॉडल में लॉन्च किया जाएगा. फोटोग्राफी के लिए 20MP+8MP का ड्यूल कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 5.7 इंच की स्क्रीन दी जाएगी.
Redmi MiA1, Redmi Note4, IPhone समेत कई अन्य स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट दिए जाएंगे. साल का आखिरी महीना चल रहा है और अगर अपने भी 31 दिसंबर 2017 की प्लानिंग के लिए पैसे खर्च कर दिए हैं तो चिंता मत कीजिए. आप इस सेल में किसी भी स्मार्टफोन को NoCostEMI पर खरीद सकेंगे. इतना ही नहीं, सेल के दौरान पुराने फोन पर 18000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा.


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

इंडिया में इसके 64GB वेरिएंट की कीमत 89 हजार रुपए और 256GB वेरिएंट की कीमत 1 लाख 2 हजार रुपए है।




गैजेट: एपल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन iphone X की बुकिंग 27 अक्टूबर को शुरू हुई, लेकिन 1 मिनट के अंदर ही सभी हैंडसेट सेल हो गई। इसकी सेल 12:31 PM पर शुरू हुई और 12:31 PM पर ही खत्म हो गई। यानी चंद सेकंड में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया। जिन यूजर्स ने फोन की बुकिंग की है उन्हें 3 नवंबर से इसकी डिलिवरी की जाएगी। यह फोन दो वैरिएंट में लॉन्च हुआ है। इंडिया में इसके 64GB वेरिएंट की कीमत 89 हजार रुपए और 256GB वैरिएंट की कीमत 1 लाख 2 हजार रुपए है। iphone X पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर अवलेबल होगा। 


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।



दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

सिर्फ 3086 रुपए में iphone X मिल जाएगा...



फ्लिपकार्ट iphone X पर नो कॉस्ट EMI का ऑफर दे रहा है। हर महीने 9,889 रुपए की किस्त के साथ iphone X यहां से खरीदा जा सकता है

वहीं, इस फोन की स्टैंडर्ड EMI 3,086 रुपए की है, लेकिन इस पर इंटरेस्ट देना होगा। इस तरह आप 3,086 रुपए की पहली किस्त चुकाकर फोन खरीद सकते हैं।

EMI 36 महीनों तक चलेगी। एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूज करके आप 5% एडिशनल डिस्काउंट ले सकते हैं।
iphone X को अमेजन की वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है।

अगली बुकिंग कब?


iphone X की बुकिंग आज दोपहर 12.31 बजे से शुरू हुई थी। जो 1 मिनट के अंदर ही खत्म हो गई।

फोन की अगली बुकिंग कब होगी इस बारे में फिलहाल कंपनी या फ्लिपकार्ट ने कोई डिटेल नहीं दी है।

एपल ने इस बार आईफोन के तीन मॉडल iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X लॉन्च किए हैं। इनमें iPhone X सबसे महंगा मॉडल है।

iPhone X में क्या नया?

iPhone X के फेस आईडी रिकग्निशन फीचर मिलेगा। यानी यूजर चेहरे को पासवर्ड बनाकर फोन अनलॉक कर सकेंगे।

फेस आईडी रिकग्निशन फीचर को 15 हजार इंजीनियर्स ने 6 साल की मेहनत के बाद तैयार किया है।

iPhone X को यूजर के बिना 10 लाख लोगों में से भी शायद ही कोई अनलॉक कर सके।

इसके साथ, फोन में पहली बार वायरलेस चार्जिंग मिलेगी। यानी यूजर वायरलैस पॉड पर रखकर फोन चार्ज कर सकेंगे।


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Image result for abof
फ्लि‍पकार्ट-अमेजन की सेल से डरे बि‍ड़ला ग्रुप ने र्इ-कॉमर्स साइट abof बंद करने की घोषणा की

दि‍ल्‍ली. फ्लि‍पकार्ट और अमेजन की डि‍स्‍काउंट रेस में पि‍छड़ने के बाद आदि‍त्‍य बि‍ड़ला ग्रुप ने अपनी ई-कॉमर्स साइट Abof (आदि‍त्‍य बि‍ड़ला ऑनलाइन फैशन) को साल के अंत तक बंद करने की घोषणा की है।गुरुवार को 20 मि‍नट चली मीटि‍ंग में कंपनी के कर्मचारि‍यों को बताया गया कि‍ 31 दि‍संबर को कंपनी के काम का लास्‍ट दि‍न होगा। 
मीडि‍या रि‍पोर्ट़स के मुताबि‍क, कंपनी के एचआर डायरेक्‍टर संतृप्त मिश्रा ने खबर की पुुुष्‍टि‍‍ करते हुए बताया कि‍ हम लंबे समय से ई-कॉमर्स बाजार में संघर्ष कर रहे थे, लेकि‍न बि‍ना पैसा कमाए यह सोचते हुए संघर्ष करना कि‍ सब कुछ ठीक है यह बि‍ल्‍कुल भी तर्क संगत नहीं है। उन्‍होंने आगे कहा कि‍ कंपनी सभी 240 कर्मचारि‍यों को साढ़े चार महीने का वेतन कंपन्‍सेशन देगी अगर वे कंपनी को छोड़ना चाहते हैं। 

Image result for abof
"फ्लि‍पकार्ट-अमेजन की सेल से डरे बि‍ड़ला ग्रुप ने र्इ-कॉमर्स साइट abof बंद करने की घोषणा की"
पहली ई-कॉमर्स कंपनी भी हो गई थी बंद  
बता दें कि‍, Abof आदि‍त्‍य बि‍ड़ला ग्रुप की दूसरी ई-कॉमर्स कंपनी है, जि‍से मार्केट में न टि‍क पाने के कारण बंद कि‍या जा रहा है। इससे पहले ग्रुप ने Trendin को भी मार्केट में न टि‍क पाने के कारण बंद कर दि‍या था। इसके अलावा कंपनी नवंबर से अपनी इस ई कॉमर्स साइट को बंद करने की प्रक्रि‍या शुरू कर देगी।

Jio Mobile Offer, iPhone 7: इसे फ्लिपकार्ट ने रिलायंस जियो के साथ मिलकर शुरू किया है। यह 13 सितंबर से शुरू हुआ था और 24 सितंबर तक चलेगा।

JIO: iPhone 7 जीतने का जिओ ऑफर, दें सिर्फ एक सवाल का जवाब

फ्लिपकार्ट ने अपनी बिग बिलियन सेल शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले एक नया कॉन्टेस्ट निकाला है। इसका नाम है फ्लिपकार्ट जियो खेलो धन धना धन कॉन्टेस्ट (Flipkart Jio Khelo Dhan Dhana Dhan Contest)। इसे फ्लिपकार्ट ने रिलायंस जियो के साथ मिलकर शुरू किया है। यह 13 सितंबर से शुरू हुआ था और 24 सितंबर तक चलेगा। इस कॉन्टेस्ट के तहत हर विजेता को एक iPhone 7 या JioFI डिवाइस जीतने का मौका मिलेगा। आइये अब हम आपको बताते हैं कि कैसे आप इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं।
 इसमें हिस्सा लेने के लिए आपको अपने फोन में फ्लिपकार्ट मोबाइल ऐप्लिकेशन डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद इसमें अपना लॉगिन करना है। यहां आपको खेलो धन धना धन जियो धन धना धन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करना है।
Image result for फ्लिपकार्ट मोबाइल ऐप्लिकेशन डाउनलोड
 इस पर क्लिक करने के बाद यहां आपसे एक सवाल पूछा जाएगा। इसमें आपको अपनी डिटेल्स डालनी हैं। जैसे नाम, मोबाइल नंबर और पिनकोड। इसके बाद I want to subscribe for a Jio Connection के लिए क्लिक करना है। साथ ही एक्सेप्ट टर्म्स और कंडीशन पर क्लिक करना है।
 इसके बाद सबमिट कर देना है। सबमिट करने के बाद कनफर्म किया जाएगा कि आपका जवाब सबमिट कर दिया गया है। विजेताओं के नाम की लिस्ट भी उसी फॉर्म में सबसे नीचे दी गई है।
 जो लोग इसमें आईफोन 7 या जियो फाई डिवाइस जीतेंगे। उनका नाम 48 घंटे के अंदर अंदर बता दिया जाएगा। पुराने विजेताओं के नाम की लिस्ट भी फ्लिपकार्ट पर दी गई है।
 इस कॉन्टेस्ट के विनर्स अपने प्राइज को 26 सितंबर से लेकर 30 सितंबर के बीच फ्लिपकार्ट से ले सकते हैं।


Image result for ईबे  फ्लिपकार्ट

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनी ईबे अब फ्लिपकार्ट में शामिल हो गई है। इस डील की घोषणा अप्रैल में ही कर दी गई थी। तब फ्लिपकार्ट ने ईबे, माइक्रोसॉफ्ट और टेनसेंट के जरिए लगभग 1.4 बिलियन डॉलर यानी लगभग 9 हजार करोड़ रुपये कमाए थे। ईबे ने फ्लिपकार्ट में इक्विटी स्टेक के बदले 500 मिलियन डॉलर यानी करीब 3200 करोड़ रुपये का निवेश किया था और अपना बिजनस फ्लिपकार्ट बेच दिया था।


इस विलय की घोषणा ऐसे मौके पर का गई है जब एक दिन पहले ही प्रतिस्पर्धी कंपनी स्नैपडील ने फ्लिपकार्ट के साथ डील तोड़ दी। दोनों की डील की खबरें पिछले 5 महीनों से आ रही थीं। 

यह भी पढ़ें: अब बैंक खाता संख्या की भी होगी पोर्टबिलिटी, RBI ने बैंकों को पोर्टबिलिटी 

फ्लिपकार्ट ने बयान जारी कर कहा है, 'इसी वक्त से ईबे पर फ्लिपकार्ट का अधिकार होगा। ईबे फ्लिपकार्ट के अंदर ही स्वतंत्र होगी।' इसके साथ ही दोनों कंपनियां एक दूसरे के ग्राहकों तक अपनी पहुंच बनाने की ओर देख रही हैं। ईबे का ग्राहक जहां भारतीय बाजार को जान सकेगा वहीं फ्लिपकार्ट के ग्राहक ईबे के जरिए इंटरनैशनल सेवाओं तक पहुंच सकेंगे।

यह भी पढ़ें: 


फ्लिकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति का मानना है, 'हम दोनों के साथ आने से सीधे-सीधे भारतीय ग्राहकों को फायदा होगा जिनको हम ई-कॉमर्स का बेहतरीन अनुभव देना चाहते हैं।'
Powered by Blogger.