Showing posts with label technology. Show all posts


Jaipur: आपका मोबाइल नंबर जल्द ही बदलने वाला है. सरकार इसकी तैयारी कर रही है. अब मोबाइल नंबर 10 अंकों का नहीं बल्कि 13 अंकों के साथ आएंगे. 1 जुलाई 2018 के बाद नया नंबर लेने पर 13 अंकों को मोबाइल नंबर मिलेगा. केंद्रीय संचार मंत्रालय ने सभी राज्यों को इस संबध में निर्देश जारी कर दिए हैं. बीएसएनएल ने भी इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. अधिकृत सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों दिल्ली में हुई बैठक में इस संबध में निर्णय लिया गया है. 
इसलिए बंद होगी दस नंबरों की सीरीज
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कहा गया कि 10 अंकों के लेवल में अब नए मोबाइल नंबरों की गुंजाइश नहीं बची है. इसी कारण 10 से अधिक अंकों की सीरीज शुरू की जाए और बाद में सभी मोबाइल नंबरों को 13 अंकों का कर दिया जाए.

सिस्टम अपडेट करने को कहा
मोबाइल नंबर की नई सीरीज आने से सभी सेवाप्रदाता कंपनियों को अपना सिस्टम अपडेट करना होगा. इस संबंध में सभी सर्कल की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों को आदेश जारी कर दिया गया है. बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, दिसंबर 2018 तक पुराने मोबाइल नंबर भी इसी प्रक्रिया के तहत अपडेट होंगे.

वर्तमान नंबर कैसे बदलेंगे, प्रक्रिया तय नहीं
सूत्रों के अनुसार वर्तमान में चल रहे 10 अंकों के मोबाइल नंबरों को अक्टूबर से 13 अंकों के अनुसार अपडेट करना शुरू किया जाएगा. यह काम 31 दिसंबर तक पूरा करना होगा. हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि वर्तमान में चल रहे मोबाइल नंबरों में बदलाव कैसे होगा. नंबरों में 3 डिजिट आगे की तरफ से जुड़ेंगे या अंत में.

मोबाइल के सॉफ्टवेयर भी होंगे अपडेट
सूत्रों ने यह भी बताया कि इस संबध में मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने सॉफ्टवेयर को भी 13 अंकों के मोबाइल नंबर के अनुसार अपडेट कर लें, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो.


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।



दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


नई दिल्ली: गूगल ने अपने सर्च इंजन से एक अहम फीचर हटा दिया है. ये फीचर उसके इमेज ऑप्शन से जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि गूगल ने ये कदम कॉपी राइट इशू को देखते हुए हटाया है. दरअसल, अब आपको गूगल इमेज में किसी भी फोटो पर व्यू इमेज का ऑप्शन नहीं मिलेगा. इस फीचर का इस्तेमाल करते हुए पहले यूजर फोटो को उसके ओरिजनल साइज में देख पाता था. इतना ही नहीं उसे डाउनलोड करना भी आसान होता था. लेकिन अब इमेज को ओरिजनल साइज में डाउनलोड करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा.
गूगल ने ट्विटर पर दी जानकारी
इस संबंध में गूगल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी दी है. गूगल की ओर से ट्वीट करते हुए लिखा गया, हम यूजर्स और कई वेबसाइट से जुड़ने के लिए इमेज सेक्शन में कुछ बदलाव करने जा रहे हैं. इसके अंतर्गत व्यू इमेज का बटन हटा दिया जाएगा. हालांकि, विजिट बटन बरकरार रहेगा, ताकि यूजर इमेज से जुड़ी खबर को संबंधित वेबसाइट पर पढ़ सकें.

गैटी इमेज के साथ करार है अहम वजह
बताया जा रहा है कि गूगल के इस कदम के पीछे उसका गैटी इमेज के साथ हुआ एक करार है. इमेज सेक्शन में हुए ये बदलाव स्टॉक फोटो प्रोवाइडर गैटी इमेज के साथ गूगल की पार्टनरशिप के बाद देखने को मिल रहे हैं. गूगल ने हाल ही में गैटी इमेज के साथ मल्टी-ईयर ग्लोबल लाइसेंसिंग डील साइन की है. इस करार के तहत गूगल को इमेज सेक्शन में गैटी के फोटो के साथ उससे संबंधित कॉपीराइट जानकारी भी देनी होगी.

कुछ को पसंद, कुछ को नापसंद आया बदलाव
गौरतलब है कि इससे पहले कई फोटोग्राफर्स ने गूगल के जरिए लोगों द्वारा बिना परमिशन के आसानी से फोटो डाउनलोड किए जाने पर आपत्ति जताई थी. कॉपीराइट होने के बावजूद इन्हें इमेज सेक्शन के जरिए लोग डाउनलोड कर रहे थे. गैटी इमेज के द्वारा भी इसी तरह की शिकायत की गई थी.

Cool, so Google got rid of the view image button on Google search. LITERALLY THE ONLY THING I EVER USE . THANKS GOOGLE

इस बदलाव को लेकर लोगों ने मिलेजुले रिस्पांस दिए हैं. जहां प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स और कुछ वेबसाइट इस बदलाव से खुश हैं, तो वहीं आम लोगों में से कुछ इसे गूगल का अब तक का सबसे बेकार बदलाव बता रहे हैं.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


Jaipur: टेलीकॉम इंडस्ट्री में धूम मचाने के बाद रिलायंस जियो (Reliance Jio) अब एक और धमाका करने की तैयारी में है. यह धमाका जियो की तरफ से इंटरनेट की दुनिया में किए जाने की तैयारी चल रही है. अब जियो अपने लो कॉस्ट ब्रॉडबैंड नेटवर्क जियो फाइबर (Jio Fiber) को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. माना जा रहा है कि जियो की नई सर्विस से देश के करोड़ों लोगों को फायदा मिलेगा. इस सर्विस के लॉन्च होने से ब्रॉडबैंड सेक्टर की कंपनियों को कड़ी टक्कर मिल सकती है.
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार रिलायंस जियो फाइबर (Reliance JioFiber) की तरफ से बेहद सस्ती दर पर 1Gbps की हाईस्पीड ब्रॉडबैंड सेवा की पेशकश की जाएगी. एक टेक वेबसाइट पर प्रकाशित खबर की मानें तो जियो फाइबर मार्च के अंत में लॉन्च हो सकती है. हालांकि इस बारे में अभी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
जियो ने मचाया था तहलका
रिलायंस जियो अपनी खास प्राइसिंग मॉडल के लिए जाना जाता है. सितंबर 2016 सितंबर में रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सर्विस शुरू की थी. जियो ने लॉन्चिंग के साथ टेलीकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था. लॉन्चिंग के बाद से ही कंपनी की तरफ से दी सस्ती दर पर दिया जाना वाले डाटा और वॉयस कॉल से इंडस्ट्री में प्राइस वार चल रहा है.

व्हाट्सएप पेमेंट फीचर सुरक्षा के लिहाज से बड़ा खतरा : विजय शेखर 

कम कीमत में हाई स्पीड इंटरनेट
टेक वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट की मानें तो यह सर्विस फिलहाल सूरत, मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, दिल्ली एनसीआर, हैदराबाद और जामनगर जैसे 10 बड़े शहरों में मिलेगी. इस सर्विस के रिस्पांस को देखते हुए धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जाएगा. साल के अंत तक कंपनी जियो फाइबर की सर्विस को 30 शहरों में शुरू कर सकती है.

यह हो सकता है प्रमोशनल ऑफर
जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर लीक हुई जानकारियों की मानें तो जियो हर महीने 100 Mbps स्पीड वाला 100 GB डाटा तीन महीने तक दे सकता है. यह कंपनी का प्रमोशनल ऑफर होगा. इसके अलावा जियो के राउटर के लिए 4,000 रुपये तक ग्राहक से लिया जा सकता है और यह रकम रिफंडेबल होगी. 100 GB डाटा की लिमिट पूरी होने के बाद यह स्पीड 1 Mbps तक हो सकती है.

भारतीय वैज्ञानिक ने की गजब खोज, सिर्फ फूंक मारने से 2 मिनट में पता 


एक अन्य रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि जियो 500 रुपये में तीन महीने तक 100 GB डाटा की कंपलिमेंट्री सर्विस दे सकती है. आपको बता दें कि जियो अपनी DTH सर्विस लाने की तैयारी में भी है.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


Jaipur : व्हाट्सएप के डिजीटल पेमेंट सिस्टम को लॉन्च करने के बाद देश की सबसे बड़ी डिजीटल पेमेंट कंपनी पेटीएम (Paytm) व्हाट्सएप के खिलाफ अपील दायर करने की तैयारी में है. पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेयर शर्मा ने कहा कि व्हाट्सएप के डिजीटल भुगतान सर्विस करने के खिलाफ उनकी कंपनी यूपीआई के पास अपील दायर करेगी. उन्होंने कहा कि इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में शुरुआत करने के लिए कई अनुचित तरीकों का इस्तेमाल किया है.
नियमों का पालन नहीं किया
विजय शेखर शर्मा ने व्हाट्सएप के नए फीचर को सुरक्षा के लिहाज से बड़ा खतरा बताते हुए कहा है कि व्हाट्सएप के इस फीचर शुरू होने के कारण डिजिटल लेनेदेन की सुरक्षा पर सवाल उठ सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि व्हाट्सएप ने डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में उतरने के लिए नियमों का पालन नहीं किया है. पेटीएम के सीईओ ने कहा कि व्हाट्सएप से पैसे भेजने के लिए लॉग-इन और आधार कार्ड की अनिवार्यता नहीं की गई है.

पेटीएम ने इसके खिलाफ नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है. गौरतलब है कि यूपीआई सिस्टम को एनपीसीआई ने ही तैयार किया है. पेटीएम के सीईओ ने कहा कि व्हाट्सएप ने अपनी जरूरत के हिसाब से नियमों में फेरबदल किया है. उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप ने इसका ट्रायल शुरू कर दिया है. लाखों यूजर्स को व्हाट्सएप पेमेंट फीचर को ट्रायल के तौर पर इस्तेमाल करने की आजादी दी गई है जबकि ट्रायल में 5 से 7 हजार लोगों को ये अनुमति मिलती है.
गौरतलब है कि मौजूदा समय में भारत में 20 करोड़ व्हाट्सएप यूजर्स हैं. ऐसे में व्हाट्सएप का नया फीचर आने के बाद पेटीएम को बड़ा नुकसान हो सकता है.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी पेटीएम मॉल ने कहा कि उसने कारोबार के एक नए तरीके ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन की शुरुआत के लिए फुटवियर कंपनी रेडटेप के साथ करार किया है। इस तरीके के तहत उपभोक्ता ऑफलाइन स्टोर जाकर किसी उत्पाद को देख सकते हैं और उसकी जानकारी ले सकते हैं और इसके बाद पेटीएम मॉल पर उसकी ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।
पेटीएम को उम्मीद है कि यह कारोबारी तरीका साल के अंत तक रेडटेप के 50 से अधिक स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा और 500 करोड़ रुपए से अधिक राजस्व सृजित करेगा। उसने कहा कि वह इस तरीके को अन्य खुदरा ब्रांड के साथ भी जल्दी ही उपलब्ध कराएगी।
पेटीएम मॉल के मुख्य परिचालन अधिकारी अमित सिन्हा ने कहा, ''हम ऑनलाइन को ऑफलाइन से जोड़कर उपभोक्ताओं को खरीदारी का अनुभव मुहैया कराना चाहते हैं। इससे ब्रांड से जुड़े खुदरा कारोबारियों को भंडार के लिए बहुत अधिक पूंजी लगाने की जरूरत नहीं होगी जबकि उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प मिलेंगे।
उन्होंने कहा, ''हम देश भर में इस मॉडल को 300-400 स्टोर पर उपलब्ध कराना चाहते हैं जिससे 3000 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होगा। एजेंसी


Whatsapp payment ने अभी कुछ समय पहले ही पेमेंट फीचर एंड्रॉइड आईओएस के बीटा वर्जन पर जारी किया था। एचडीएफसी, एक्सिस, एसबीआई, येस बैंक समेत कई बैंक इस फीचर का फायदा उठा सकेंगे।
बैंक समेत कई बैंकों के ग्राहक इस फीचर का लाभ उठाकर पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। व्हाट्सएप इस फीचर का परिक्षण काफी समय से कर रहा था।
इस फीचर के आने के बाद से पेटीएम, फ्रीचार्ज जैसे मोबाइल वॉलेट कंपनियों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है, क्योंकि बड़ी संख्या में यूजर्स पैसे ट्रांसफर करने के लिए अभी इन्हीं ऐप्स का सहारा ले रहे हैं।
ऐसे भेज सकेंगे पैसे

1. सबसे पहले यूजर्स को अपने दोस्त की वॉट्सएप फ्रोफाइल पर जाना होगा।
2. इसके बाद यूजर को attachment icon पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको पेमेंट ऑप्शन दिखेगा उसे आपको क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपको एक अलर्ट आएगा कि आपके फ्रेंड के पास यह फाचर नहीं है लेकिन असल में आपने अपने दोस्त के लिए यह फीचर यूज करने का अधिकार दे दिया है।
5. इसके बाद आप वॉट्सएप सेटिंग में पेमेंट ऑप्शन देख सकेंगे।
6. इसी तरह आप अपने फ्रेंड्स को इस फीचर के लिए आमंत्रित कर सकते है।
इस फीचर के आने के बाद से पेटीएम, फ्रीचार्ज जैसे मोबाइल वॉलेट कंपनियों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है, क्योंकि बड़ी संख्या में यूजर्स पैसे ट्रांसफर करने के लिए अभी इन्हीं ऐप्स का सहारा ले रहे हैं।
गौरतलब है कि फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप के भारत में 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं और पिछले साल जुलाई में व्हाट्सऐप को सरकार की ओर से यूपीआई पेमेंट की इजाजत मिली थी। व्हाट्सएप के इस फीचर का मुकाबला गूगल के तेज एप, फोन पे, हाइक और भीम जैसे ऐप से माना जा रहा है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


मल्टीमीडिया डेस्क। सोशल मीडिया के जितने फायदे हैं, उतने ही नुकसान। यूजर को इस पर प्राइवेसी को लेकर चिंता हमेशा ही बनी रहती है। कई बार लोगों की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल और प्रोफाइल पिक्चर फर्जी एकाउंट खोलने के लिए यूज करने की खबरें लोगों को विचलित करती रही हैं। मगर, अब फेसबुक ने लोगों की तस्वीरों की सिक्योरिटी को बनाए रखने के लिए एक नया टूल पेश किया है।
इसके इस्तेमाल से आप पता कर सकेंगे कि आपकी पोस्ट की गई तस्वीर का कहां-कहां इस्तेमाल किया जा रहा है। फेसबुक के इस फीचर के तहत आपको इस बात का पता लग जाएगा कि कौन व्यक्ति आपकी फोटो का इस्तेमाल कर रहा है और किस फेसबुक आईडी और पेज पर अपलोड कर रहा है।
कंपनी ने कुछ समय पहले ही निजी तस्वीरों के दुरुपयोग को लेकर सवाल उठाया था। फेसबुक ने अब यह नया फीचर अपने यूजर्स के लिए जारी किया है जिससे यूजर्स अपनी फोटो की सुरक्षा कर सकते हैं। यह फीचर फेस रिकॉग्नाइजेशन तकनीक पर काम करता है। इस वजह से जब कोई आपको बिना टैग किए आपकी फोटो अपलोड करता है तो आपके पास फेसबुक की ओर से एक नोटिफिकेशन आएगा।
इसमें आपसे ये पूछा जाएगा कि क्या अपलोड हुई फोटो में आप भी हैं। यदि हां, तो क्या आप उस फोटो को फेसबुक पर शेयर करना चाहते हैं या नहीं। इसके बाद यदि आप फोटो को शेयर करने से रोकना चाहते हैं, तो ऐसा कर सकते हैं और अगर चाहें तो खुद को उस फोटो में टैग भी कर सकते हैं।
फेस रिकॉग्निशन तकनीक पर काम
फेसबुक ने इस बारे में कहा है कि उसका नया टूल फेस रिकॉग्निशन तकनीक पर काम करता है। यह यूजर्स को उनकी आईडेंटिटी मैनेज करने में मदद करता है। पिछले काफी समय से इसकी टेस्टिंग चल रही थी और इसे पॉजिटिव फीडबैक मिलने के बाद लॉन्च किया जा रहा है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Powered by Blogger.