Showing posts with label LAPTOP. Show all posts


नई दिल्ली : घरेलू टेक्नोलॉजी कंपनी आईबॉल (iball) ने देश में नया लैपटॉप कॉम्पबुक प्रीमियो वी 2.0 (CompBook Premio v2.0) को लॉन्च कर दिया है. नया लैपटॉप ज्यादा प्रोसेसिंग पावर, मेमरी और स्टोरेज से लैस है. इसे छात्रों के अलावा बिजनेस यूजर्स और नए उद्यमियों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. कंपनी ने इस लैपटॉप की कीमत 21,999 रुपए तय की है. आईबॉल का नया लैपटॉप देश के सभी रिटेल स्टोर पर गन मस्टर्ड मेटेलिक कलर में उपलब्ध होगा.
ये हैं फीचर्स
आईबॉल के नए लैपटॉप में 1366x768 पिक्सल रिज्यूलूशन वाला 14 इंच का स्क्रीन है. इसमें लेटेस्ट विडोज 10 प्री-इंस्टाल्ड है. इसमें इंटेल का नया पेंटियम क्वैड कोर प्रोसेसर लगा है, जिसकी प्रोसेसिंग स्पीड 2.5 गीगाहर्ट्ज है. कंपनी ने इसमें टचपैड भी दिया है जो मल्टी-टच फंक्शनालिटी के साथ आता है. CompBook Premio वी2.0 में 38 वॉट हावर लीथियम-पॉलीमर बैटरी है.

compbook premio v2.0, premio v2.0, iball compbook premio v2.0, iball new laptop, आईबॉल
128 GB तक बढ़ा सकते हैं मेमोरी
आईबॉल कॉम्पबुक प्रीमियो वी 2.0 में 4 GB डीडीआर3 रैम है और इसमें 32 GB की इनबिल्ट स्टोरेज है. इसे माइक्रोएसडी कार्ड से 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है. यूजर लैपटॉप खरीदते समय ज्यादा स्टोरेज वाला विकल्प भी चुन सकते हैं. लेटेस्ट आईबॉल लैपटॉप में विंडोज 10 होम मौजूद है. 3,000 रुपये का अतिरिक्त भुगतान कर आप विंडोज 10 प्रो भी चुन सकते हैं.

कॉम्पुक प्रीमियो वी2.0 के कनेक्टिविटी फीचर में ड्युल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, मिनी एचडीएमआई वी1.4ए और यूएसबी 3.0 पोर्ट शामिल है. लैपटॉप में 0.3 MP का कैमरा है. इसका डाइमेंशन 33.4x22.2x2.4 सेंटीमीटर है और वजन 1.30 किलोग्राम है. गौरतलब है कि कंपनी ने हाल ही में CompBook Exemplaire+, iBall CompBook Aer3 और iBall Slide PenBook विंडोज 10 टू-इन-वन डिवाइस से पर्दा उठाया था.

डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में इन दिनों डिवाइस की कीमतों में लगातार कटौती हो रही है। सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं इस कटौती के दायरे में लैपटॉप भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आपको एक बेहतर लैपटॉप खरीदना है तो बाजार में अच्छे फीचर्स के साथ कई विकल्प मौजूद हैं। हम आपके लिए कुछ लैपटॉप्स की लिस्ट लाएं हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। इन लैपटॉप की कीमत 30000 रुपये से कम हैं।
Asus X541UJ-GO459
कीमत:
 28,990 रुपये
फीचर्स:
सीपीयू: इंटेल कोर i3 (6th जनरेशन)
ग्राफिक्स: 2 जीबी NVIDIA GeForce 920M
रैम: 4 जीबी DDR4
स्क्रीन: 15.6 इंच HD (1366 x 768)
स्टोरेज: 1टीबी HDD
Asus Vivobook X541Ua-Dm1232D
कीमत:
 29,299 रुपये
फीचर्स:
सीपीयू: इंटेल कोर i3 (7th जनरेशन)
ग्राफिक्स: इंटीग्रेटेड
रैम: 4 जीबी DDR4
स्क्रीन: 15.6 इंच फुल HD (1080 x 1920)
स्टोरेज: 1टीबी HDD
Acer Aspire E5-553-T4PT
कीमत:
 29,499 रुपये
फीचर्स:
सीपीयू: AMD क्वाड-कोर A10 9600P (7th जनरेशन)
ग्राफिक्स: इंटेल HD
रैम: 4 जीबी DDR4
स्क्रीन: 15.6 इंच HD (1366 x 768)
स्टोरेज: 1टीबी HDD
Asus Vivobook X541UA-DM1358D
कीमत:
 27,999 रुपये
फीचर्स:
सीपीयू: इंटेल कोर i3 (7th जनरेशन)
ग्राफिक्स: इंटिग्रेटेड
रैम: 4 जीबी DDR4
स्क्रीन: 15.6 इंच फुल HD (1080 x 1920)
स्टोरेज: 1टीबी HDD
Lenovo Ideapad 110 80UD00RWIH
कीमत: 
24,990 रुपये
फीचर्स:
सीपीयू: इंटेल कोर i3 (6th जनरेशन)
ग्राफिक्स: इंटिग्रेटेड
रैम: 4 जीबी DDR4
स्क्रीन: 15.6 इंच HD (1366 x 768)
स्टोरेज: 500 जीबी HDD

HP 15q-by002AX
कीमत: 
27,990 रुपये
फीचर्स:
सीपीयू: AMD ड्यूल-कोर A9 9420 APU
ग्राफिक्स: 2 जीबी AMD Radeon R5 M420
रैम: 4 जीबी DDR4
स्क्रीन: 15.6 इंच HD (1366x768)
स्टोरेज: 1TB HDD

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Powered by Blogger.