Showing posts with label MOBILE WORLD. Show all posts


Jaipur: आपका मोबाइल नंबर जल्द ही बदलने वाला है. सरकार इसकी तैयारी कर रही है. अब मोबाइल नंबर 10 अंकों का नहीं बल्कि 13 अंकों के साथ आएंगे. 1 जुलाई 2018 के बाद नया नंबर लेने पर 13 अंकों को मोबाइल नंबर मिलेगा. केंद्रीय संचार मंत्रालय ने सभी राज्यों को इस संबध में निर्देश जारी कर दिए हैं. बीएसएनएल ने भी इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. अधिकृत सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों दिल्ली में हुई बैठक में इस संबध में निर्णय लिया गया है. 
इसलिए बंद होगी दस नंबरों की सीरीज
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कहा गया कि 10 अंकों के लेवल में अब नए मोबाइल नंबरों की गुंजाइश नहीं बची है. इसी कारण 10 से अधिक अंकों की सीरीज शुरू की जाए और बाद में सभी मोबाइल नंबरों को 13 अंकों का कर दिया जाए.

सिस्टम अपडेट करने को कहा
मोबाइल नंबर की नई सीरीज आने से सभी सेवाप्रदाता कंपनियों को अपना सिस्टम अपडेट करना होगा. इस संबंध में सभी सर्कल की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों को आदेश जारी कर दिया गया है. बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, दिसंबर 2018 तक पुराने मोबाइल नंबर भी इसी प्रक्रिया के तहत अपडेट होंगे.

वर्तमान नंबर कैसे बदलेंगे, प्रक्रिया तय नहीं
सूत्रों के अनुसार वर्तमान में चल रहे 10 अंकों के मोबाइल नंबरों को अक्टूबर से 13 अंकों के अनुसार अपडेट करना शुरू किया जाएगा. यह काम 31 दिसंबर तक पूरा करना होगा. हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि वर्तमान में चल रहे मोबाइल नंबरों में बदलाव कैसे होगा. नंबरों में 3 डिजिट आगे की तरफ से जुड़ेंगे या अंत में.

मोबाइल के सॉफ्टवेयर भी होंगे अपडेट
सूत्रों ने यह भी बताया कि इस संबध में मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने सॉफ्टवेयर को भी 13 अंकों के मोबाइल नंबर के अनुसार अपडेट कर लें, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो.


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।



दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने Zee5 ऐप लॉन्च किया है जो देश का सबसे बड़ा डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है. ZEE5 'न्यू इंडिया' की जरूरतों को पूरा करेगा. ज़ी इंटरनेशनल और Z5 ग्लोबल के सीईओ अमित गोयनका ने इस नए ब्रांड को लॉन्च किया. इस अवसर पर ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज़ेज लिमिटेड (ZEEL) के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका ने कहा, "ZEE5 हमें मीडिया और एंटरटेनमेंट के पावरहाउस के रूप में और सशक्त बनाता है. 


अमित गोयनका ने कहा, बेमिसाल कंटेंट और मजबूत तकनीक इस नए डिजिटल प्लेटफॉर्म का आधार है. हमने इस ऐप को बनाने में बहुत मेहनत की है. मुझे पूरा भरोसा है कि देश-विदेश के हमारे दर्शकों को यह पसंद आएगा." अमित गोयनका के साथ इस ऐप के लॉन्चिंग में कई सारे फिल्मी सितारे मौजूद थे. जी के नए ऐप लॉन्चिंग कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी, स्वरा भास्कर और पंजाबी गायक बादशाह समेत कई हस्तियों ने शिरकत की.  




ZEE5 ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) और iOS ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. यह प्रोग्रेसिव वेब ऐप (PWA) के रूप में www.zee5.com व Android TV, और Amazon Fire TV Stick पर भी उपलब्ध है. ZEE5 क्रोमकास्ट को भी सपोर्ट करता है.


ZEE5 पहला डिजिटल डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है जो वॉइस के आधार पर सर्च करता है. इसी फीचर के चलते लाखों लोगों को मनोरंजन उपलब्ध कराता है. खास करके जो डिजिटल में दक्ष नहीं हैं. दर्शक शो या मूवी का नाम बोलकर आसानी से कंटेंट खोज सकते हैं.  




Zee5 12 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, मलयालम, तमिल, तेलगु, कन्नड़, मराठी, उड़िया, भोजपुरी, गुजराती और पंजाबी में उपलब्ध है. इस ऐप में वॉइस सर्च जैसी खूबी है. भारत और इंटरनेशनल मूवी, टीवी शो, म्यूजिक और लाइफस्टाइल वीडियो की भाषाओं में उपलब्ध हैं. 


Zee5 में लाइव टीवी के अलावा 90 से ज्यादा पॉप्युलर टीवी चैनल हैं. सभी का कंटेट एक ही जगह पर उपलब्ध है. भारत के भाषा कंटेंट के लिए Zee5 सबसे बड़ा डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है. Zee5 अपने दर्शकों को मिला-जुला अनुभव प्रदान करने के लिए 'फ्रीमियम' प्राइस मॉडल लेकर आया है. इसमें फ्री और पेड प्रीमियम कंटेंट दोनों दिया जाएगा. स्पेशल लॉन्च ऑफर 99 रुपये प्रति माह का है. जो दर्शक सब्क्रिप्शन पैक लेेंगे उन्हें कंटेंट की पूरी लाइब्रेरी मिलेगी. 



डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


नई दिल्ली : जापानी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पैनासोनिक (Panasonic) ने इंडियन मार्केट में नया स्मार्टफोन P100 को लॉन्च कर दिया है. पैनासोनिक का नया फोन दो तरह के रैम वेरिएंट के साथ बाजार में आया है. इस फोन के कैमरे के बारे में कंपनी का दावा है कि इसका 8 MP वाला कैमरा मूड को ध्यान में रखकर क्लीयर तस्वीरें देने में सक्षम है. फोन का 2 GB रैम वाला वेरिएंट एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है.
डिस्पले
हैंडसेट में 5 इंच का 2.5 डी कर्व्ड ग्लास वाला डिस्प्ले है. कंपनी का दावा है कि आकर्षक ग्रिप के चलते यह फोन हाथ में आराम से फिट हो जाता है. इसके हार्डवेयर के बारे में बात करें तो यह एंड्रायड 7.0 नूगा पर रन करता है.

कैमरा
पैनासोनिक P100 में 8 MP का ऑटोफोकस वाला रियर कैमरा है. इसमें एलईडी फ्लैश दी गई है. कैमरे में मल्टी-मोड फीचर भी मौज़ूद है, जिसके दम पर यूजर खास पलों की साफ तस्वीर ले पाएंगे. सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए 5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर और रैम
पैनासोनिक के फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज का क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसे 2 GB और 1 GB रैम के साथ पेश किया गया है. फोन में 16 GB की इंटरनल मेमोरी है. जिसे 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है.

बैटरी
पैनासोनिक के नए फोन में 2,200 mAh की दमदार बैटरी दी गई है. इसका कुल वजन 174.8 ग्राम है. फोन में स्टोरेज को बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है. इसके 2 GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये और 1 GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 5,299 रुपये है.

खास फीचर
पैनासोनिक के फोन में पॉकेट मोड दिया गया है, जिसके जरिए फोन के जेब में होने पर रिंगटोन का वॉल्यूम खुद ब खुद तेज हो जाएगा. इसके अलावा एक बार फ्लिप करने पर फोन साइलेंट मोड में चला जाएगा.

यह है खास ऑफर
पैनासोनिक P100 को लॉन्च करने के साथ अपने 'गोल्ड उत्सव कंज्यूमर ऑफर' की भी शुरुआत की है. इस ऑफर में पैनासोनिक का नया फोन खरीदने वाले कुछ ग्राहकों को स्पेशल गिफ्ट दिया जाएगा. ऑफर 8 फरवरी से 31 मार्च तक है. इसके तहत P 100 खरीदने वाले ग्राहकों को फोन के साथ एक कूपन दिया जाएगा. इसमें स्क्रैच करने पर यूनिक कोड होगा. इस ऑफर के विजेताओं को 10 ग्राम सोना जीत सकते हैं.



डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Jaipur: गणतंत्र दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने महिला सुरक्षा के लिए शक्ति एप लांच किया। नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) की ओर से यह मोबाईल एप्लीकेशन (एप) तैयार किया गया है। एनआईसी के अजय सिंह चहल ने बताया कि हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में बनाए एप को इंटरनेट कनेक्टिविटी की आवश्यकता नहीं है। 
किसी मुश्किल में फंसी महिला एप खोलने के बाद लाल बटन दबाकर मदद मांग सकती है। किसी संघर्ष के दौरान फोन जोर से हिलाने पर भी एप स्थल की जानकारी भेज देगा। फोन गिर जाने की सूरत में भी एक संदेश पुलिस नियंत्रण कक्ष में चला जाएगा। एप्लीकेशन में ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो सकती है।
इसके साथ मुख्यमंत्री ने गुड़िया हेल्पलाइन 1515 और होशियार सिंह हेल्पलाइन 1090 लांच की। गुड़िया कांड पिछले साल एक बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या से संबंधित है जबकि होशियार सिंह एक वन रक्षक थे जिनकी हत्या की गई थी। दोनों हेल्पलाइन नंबर टॉल फ्री हैं।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।



दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


नई दिल्ली। गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) पैसालो डिजिटल लिमिटेड ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुये अपने ऋण वितरण को पूरी तरह से डिजिटल बनाने के लिए पैसालो ऐप लॉच किया है। 
कंपनी ने यहां जारी बयान में यह घोषणा करते हुए कहा कि शत प्रतिशत ऋणों का वितरण डिजिटल किये जाने के लक्ष्य से यह ऐप लॉच किया गया है। इसके जरिये 10 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक के ऋण का वितरण किया जायेगा और ऋण चुकाने की अवधि अधिकतम 24 महीने है। कंपनी को इस ऐप से वित्त वर्ष 2018-19 में करीब 30 हजार आवेदन मिलने का अनुमान है। 
कंपनी के प्रबंध निदेशक सुनील अग्रवाल ने कहा कि निचले स्तर से आर्थिक विकास के दृष्टिकोण के साथ छोटे व्यापारियों की प्रगति में भागीदार बनने तथा रोजगार के नये अवसर सुनिश्चित करने में मददगार बनने के उद्देश्य से यह ऐप लॉच किया गया है। कंपनी ने अपने 26 वर्षों के अनुभव से एमएसएमई सेक्टर की प्रमुख चुनौतियों को चिह्नित किया है तथा उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करते हुए उनकी कार्यशील पूंजी तथा अन्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुये सरलता से ऋण उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। 
उन्होंने कहा कि पैसालो ऐप गूगल तथा ऐपल स्टोर पर उपलब्ध है। इसको आसान ऋण प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह उन लोगों के लिए सुलभ है जिन्हें तत्काल ऋण की आवश्यकता है। पूरी तरह से आवश्यकताओं के अनुरूप डिजाइन किये गये इस ऐप के माध्यम से मानवीय हस्तक्षेप के बगैर अपने मोबाइल से 50 हजार रुपये तक के ऋण ले सकते हैं।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


नई दिल्ली: चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वन प्लास (OnePlus) के प्रोडक्ट खरीदने वाले ग्राहकों के लिए बुरी खबर है. ऐसे ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड की जानकारी चोरी होने का मामला सामने आया है. खुद OnePlus ने इसकी पुष्टि की है. कंपनी का कहना है कि साइबर हमले की वजह से ऐसा हुआ. दरअसल, कंपनी की वेबसाइट oneplus.net को हैक किया गया था. जहां से करीब 40 हजार ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड की जानकारी लीक हुई हैं. कंपनी के मुताबिक, ऐसे सभी ग्राहकों को ई-मेल भेजा गया है जिनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी चोरी होने की आशंका है. 
कंपनी ने ग्राहकों को दी सलाह

चीनी कंपनी वन प्लस ने अपने यूजर्स से कहा है कि वो अपने क्रेडिट कार्ड के स्टेटमेंट चेक करें. अगर किसी तरह की संदेहस्पद ट्रांजैक्शन पाई जाती है तो उसकी जानकारी तुरन्त कंपनी को दें. कंपनी ने यह भी कहा है कि ग्राहक वन प्लस की सपोर्ट टीम से भी मदद ले सकते हैं. कंपनी के बयान के मुताबिक वह अपने प्लेटफॉर्म को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए भी काम कर रही है. 

क्रेडिट कार्ड पेमेंट की बंद

वन प्लस ने 40000 ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड डीटेल्स चोरी होने पर क्रेडिट कार्ड पेमेंट को बंद कर दिया है. कंपनी का कहना है कि ऑनलाइन स्टोर से प्रोडक्ट खरीदते वक्त कोई भी कस्टमर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट नहीं कर पाएगा. हालांकि, जांच होने तक ही यह पेमेंट ऑप्शन बंद किया गया है. थर्ड पार्टी सिक्योरिटी एजेंसी इस मामले की जांच में जुटी है. 


कंपनी ने दी जानकारी

वन प्लस ने कंपनी के ऑनलाइन फोरम में लिखा, "हमारे एक सिस्टम पर हमला हुआ था और पेमेंट पेज कोड में गलत इरादे से एक स्क्रिप्ट डाल दी गई थी जो क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरे जाने के दौरान इसे भांपती रहती थी." उन्होंने आगे लिखा, "यह धोखाधड़ी वाली स्क्रिप्ट धीमे-धीमे काम करती थी और सीधे यूजर के ब्राउजर से डाटा हासिल कर उसे भेजती रहती थी. इसके बाद से इसे हटा दिया गया."

सिर्फ ऐसे यूजर्स होंगे प्रभावित

कंपनी का कहना है कि जिन यूजर्स ने मध्य नवंबर 2017 से लेकर 11 जनवरी 2018 के बीच वेबसाइट पर क्रेडिट कार्ड की नई जानकारी डाली है, सिर्फ ऐसे ही यूजर्स प्रभावित हुए हैं. अगर आपने पहले से सुरक्षित क्रेडिट कार्ड से लेनदेन किया है या फिर 'पेपल के जरिये क्रेडिट कार्ड' या पेपल डायरेक्टली से भुगतान किया, तो आपको इससे प्रभावित नहीं होना चाहिए.



डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें



नई दिल्ली: ऑनलाइन टेक्नोलॉजी कंपनी चेकफेक ब्रैंड प्रोटेक्शन सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड ने ‘चेकफेक’ एप पेश किया है, जिससे दुनिया की किसी भी करेंसी के नोट की जांच की जा सकती है.

चेकफेक के निदेशक और सहसंस्थापक तन्मय जयसवाल ने इस मौके पर कहा, ‘चेकफेक एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां कोई भी दुनिया के किसी भाग में प्रचलित करेंसी की जांच कर सकता है. यह एप आईओएस और एंड्रॉयड पर नि:शुल्क उपलब्ध है. मौजूदा समय में विश्व भर में फैले जाली नोटों की कुल कीमत 170 अरब डॉलर आंकी गई है, जो इन्हें विश्व की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है.


उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के करेंसी नोट जालसाजों के निशाने पर हैं। चेकफेक जाली करेंसी की पहचान के लिए सिंगल प्वाइंट डेस्टिनेशन है। स्मार्टफोन की सहायता से इसका कहीं भी इस्तेमाल किया सकता है।

जयसवाल ने कहा, ‘हमने कई ऐसी कहानियां सुनी हैं, जिसमें विदेशियों को नकली नोट थमा दिए जाते हैं, जिससे वह अनजान देश में परेशानियों और समस्याओं से घिर जाते हैं. चेकफेक एप विदेशी यात्रियों को नकली करेंसी नोटों की पहचान करने में मदद कर सकता है, जिससे उनका इस तरह की धोखाधड़ी से बचाव होगा.’’

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


टेक डेस्क। अक्टूबर में वॉट्सएप पर डिलीट फॉर एवरीवन फीचर आया था। लेकिन इसमें कुछ खामियों के चलते यह अधिक पॉपुलर नहीं हुआ। यह फीचर फिर से चर्चा में है। अब इसमें 7 मिनट बाद भी मैसेज डिलीट किया जा सकता है। अब ग्रुप चैट के मैसेज को 7 मिनट के बाद भी हटा सकते है।
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन से इंटरनेट और वाई-फाई को डिसेबल करना होगा। इसके बाद आप अपने मोबाइल की सैटिंग में जाएं और > choose Apps > WhatsApp करें। इसके बाद वहां ‘Fore Stop' का ऑप्शन मिलेगा।
जिसके बाद वॉर्निंग मैसेज को इग्नोर करें। स्टॉप करने के बाद फोन के डेट और टाइम सेटिंग्स में जाकर फोन का डेटा और टाइम जिस दिन का मैसेज आपको डिलीट करना है उस दिन का सेट कर लें। फिर  उस मैसेज को डिलीट फॉर एवरीवन करें। इसके बाद जब आप इंटरनेट को ऑन करेगे तो मैसेज डिलीट मिलेगा।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


अक्सर हमारे स्मार्टफोन्स में ढेरों ऐप्स मौजूद होती हैं, जिन्हें हम अपनी ज़रूरत के हिसाब से अपने फोन में इंस्टाल करते हैं। इनमें से कुछ तो काम की होती हैं और कुछ केवल जगह घेरती हैं। सोशल मीडिया ऐप्स से लेकर गेम्स तक, पेमेंट ऐप्स से लेकर बैंकिंग ऐप्स तक, ये सभी मनोरंजन से लेकर हमारे रोज़मर्रा के काम तक को पूरा करने में मदद करती हैं। लोगों की इन्ही सहूलियतों के लिए कुछ प्राइवेट ऐप्स मौजूद हैं तो साथ-साथ कुछ ऐप्स ऐसी भी हैं, जो भारत सरकार ने देश के नागरिकों के हितों के लिए निकाली है। 

इन ऐप्स की मदद से आप अपने कई सरकारी काम बेहद आसानी से पूरे कर सकते हैं। जिनको पहले पूरा करने के लिए आपको अपने ऑफिस से छुट्टी लेनी पड़ती थी या तो कई चक्कर सरकारी दफ्तरों के लगाने पड़ते थे। पर अब ऐसा नहीं है, सरकार द्वारा लॉन्च की गई इन ज़रूरी ऐप्स की मदद से हम घर बैठे ही अपने सरकारी काम निपटा सकते हैं। 

आइये हम आपको बताते हैं इन ऐप्स के फायदे, जिनको आप अपने फोन में इंस्टाल करके अपने कई काम आसान बना सकते हैं। 

1)  उमंग एप्प- श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किया गया उमंग एप्प के द्वारा आप पैन और आधार नंबर का इस्तेमाल करके तमाम सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं। यह एप्प केंद्र, राज्‍य सरकारों और नगर निगम के अधीन काम करने वाले तमाम विभागों से जुड़े कामों को बहुत ही आसान बना देगा। यूनिफाइड मोबाइल एप्‍लीकेशन फॉर न्‍यू ऐज गवर्नेंस यानि (UMANG) एप्प को प्‍लेस्‍टोर से डाउनलोड कर तमाम सरकारी विभागों के 100 से ज्‍यादा काम घर बैठे अपने मोबाइल फोन से निपटा दीजिए। साथ ही नौकरी पेशा लोग उमंग एप्प के द्वारा अपने पीएफ खाते से पैसा भी निकाल सकते हैं। 

2)  भीम एप्प- भीम एप्प हर तरह की पेमेंट से लेकर मनी ट्रांसफर तक करने वाला एक ऐसा एप्प है, जिससे आप अपने बैंक खाते को जोड़कर कहीं भी बैठकर किसी भी व्‍यक्ति या कंपनी को पेमेंट कर सकते हैं। भीम एप्प एनपीसीआई यानि नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा चलाया जाता है। BHIM एप्प यानि भारत इंटरफेस फॉर मनी का डेटा किसी विदेशी सर्वर पर नहीं बल्कि देश में ही पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। भीम एप्प द्वारा आप पेटीएम की तरह क्‍यूआर कोड को स्‍कैन कर शॉपिंग मॉल में सीधे अपने बैंक अकाउंट से पेमेंट कर सकते हैं। यदि आपके पास इंटरनेट बैकिंग की सुविधा नहीं है, तो भी आप एलआईसी समेत कई तरह के प्रीमियम भीम एप्प द्वारा भर सकते हैं।

3)  डिजीलॉकर एप्प- आज डिजिटल के इस ज़माने में बैंक खाता खुलवाने से लेकर, एग्‍ज़ाम फॉर्म या कॉलेज की स्‍कॉलरशिप लेने तक तमाम एजुकेशनल डॉक्‍यूमेंट्स फाइल करने पड़ते हैं। इसके लिए ज़रूरी है कि हम सभी दस्तावेज व एजुकेशनल डॉक्‍यूमेंट्स मेल या ड्राइव पर रखें। अपने डॉक्‍यूमेंट्स को यूं ही कहीं भी सेव करने के बजाय अब आप सेंट्रल गर्वमेंट द्वारा जारी डिजीलॉकर एप्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां आपके पर्सनल डॉक्‍यूमेंट्स वेरीफाइड होकर पूरी तरह से सुरक्षित बने रहते हैं। इस एप्प को गूगल प्‍ले स्‍टोर से इंस्‍टॉल करने के बाद अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी के ज़रिए लॉगइन करिए और फिर अपने ऑनलाइन डॉक्‍यूमेंट्स को एप्प में अपलोड कर दीजिए। साथ ही इस एप्प पर आप अपने डॉक्‍यूमेंट्स को अपने आधार कार्ड से जोड़कर वेरिफाई भी करा सकते हैं। जिसके बाद आपको बार-बार उन्‍हें वेरीफाई कराने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

4)  सीबीईसी जीएसटी एप्प- जब से भारत में जीएसटी लागू हुआ है, तभी से लाखों करोड़ों व्‍यापारी जीएसटी के नए रूल्‍स, सिस्‍टम, कानून और टैक्‍स स्‍लैब को लेकर परेशान हैं। जीएसटी से जुड़ी इन्‍हीं सभी प्रॉब्‍लम्‍स को सॉल्‍व करने के लिए वित्‍त मंत्रालय, सीमा शुल्‍क मंत्रालय और केंद्रीय उत्‍पाद शुल्‍क द्वारा यह एप्प जारी किया गया है। जिस पर जीएसटी से जुड़ी हर प्रॉब्‍लम का हल मौजूद है। यदि फिर भी आपका काम न बने, तो आप एप्प द्वारा जीएसटी हेल्‍पडेस्‍क से भी संपर्क कर सकते हैं।

5)  एम-कवच- यदि आपने अपने स्‍मार्टफोन में कोई भी एंटीवायरस एप्प इंस्टाल नहीं किया है तो आपको बता दें कि कंप्‍यूटर की तरह मोबाइल में भी एंटीवायरस बहुत ज़रूरी है। इसके लिए सरकार ने भी फ्री में इंतज़ाम कर दिया है। एम-कवच मोबाइल एप्प आपके स्‍मार्टफोन को सिर्फ मालवेयर अटैक और हैकिंग से ही नहीं बचाता, बल्कि आपके पर्सनल डेटा को भी सुरक्षित रखने में मदद करता है। यदि आपका फोन खो भी जाता है, तो आप ऑनलाइन उसकी लोकेशन ट्रैक करने के साथ ही फोन की गोपनीय डेटा भी डिलीट कर सकते हैं।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

अगर आप अपने मोबाइल में मोबाइल बैंकिंग या पेटीएम यूज करते हैं तो अब थोड़ा संभल जाइए। 

जी हां, आजकल मोबाइल में ऐसे वायरस आ गए हैं जो मोबाइल बैंकिंग या पेटीएम यूज करने वालों के लिए बेहद खतरनाक हैं। 
किसी ऐप को यूज करते हुए कई बार ऐसा हुआ होगा कि आपके सामने कोई एड आ गया। जिसे आप डिसेबल करते हैं लेकिन वो होता नहीं। दरअसल वो वायरस है। इसे Adware कहा जाता है। साइबरसिक्यूरिटी सॉफ्टवेयर कंपनी चेक पॉइंट ने 20 ऐप्स को लिस्टेड किया है, जिनमें ये वायरस है। ये सभी ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर हैं।


ये ऐप्स 15 लाख से 75 लाख लोगों के बीच फैल चुके हैं। चेक पॉइंट ने इन ऐप्स के बारे में गूगल को भी नोटिफाई कर दिया है। जल्द ही ये प्ले स्टोर से हटा दिए जाएंगे अगर आप इनमें से किसी ऐप का यूज कर रहे हैं तो इन्हें तुरंत डिलीट कर दें।

इंटरनेट और सॉफ्टवेर की सुरक्षा से जुड़ी कंपनी ‘क्विकहील’ ने एक बड़ा खुलासा किया है। कंपनी के अनुसार भारत सहित दुनिया की करीब 232 बैंकों के मोबाइल एप्स को एक खतरनाक मैलवेयर ने अपनी चपेट में लिया है। शुक्रवार को क्विकहील ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘हाल ही में एक नया मैलवेयर सामने आया है जिसका नाम ‘एंड्रॉइड डॉट बैंकर डॉट ए9480’ है। यह ख़ास तौर पर बैंकिंग एप को निशाना बना रहा है।’
मैलवेयर एक प्रकार का सॉफ्टवेयर प्रोग्राम होता है जिसे हैकर्स कंप्यूटर या मोबाइल से निजी जानकारी चोरी करने के लिए डिजाइन करते हैं। इसके जरिए यूजर्स की फोटो, वीडियो, बैंक या अकाउंट से जुड़ी जानकारी चुराई जा सकती है।



खबरों के अनुसार इस मैलवेयर ने भारत में जिन बैंकों के एप्स को अब तक निशाना बनाया है उनमें आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, एसबीआई, आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक के कई एप शामिल हैं। क्विकहील के मुताबिक इस मैलवेयर से बिटकॉइनियम, कॉइनपेमेंट और बिट फिनेक्स जैसी 20 से अधिक क्रिप्टोकरेंसी एप्स भी प्रभावित हुए हैं।


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Jaipur: मेसेजिंग ऐप वॉट्सएप ने अपने कंज्यूमर्स के अकाउंट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी डिवाइसों के लिए 'टू स्टेप वेरीफिकेशन' प्रोसेस शुरू कर दिया है।

इस फीचर में वॉट्सएप आपके फोन नंबर को वेरीफाई करने की प्रोसेस के साथ एक छह डिजिट का पासकोड भी देना होता है, जिसे आप चुनते हैं। क्या आप इस नए सिक्योरिटी फीचर को यूज करने के लिए उत्साहित है ? तो बता दें 4 ऐसी कमियां जिनके चलते आप वॉट्सऐप के इस नए फीचर को इस्तेमाल नहीं करना चाहेगें।
1-  टू-स्टेप वेरिफिकेशन के लिए आपको अपना ई-मेल ऐड्रेस देना पड़ता है कि अगर आप पासकोड भूल जाएं तो ये काम करेगा। मगर आप पासवर्ड भूल गए और ई-मेल बैक-अप स्पेसिफाई नहीं किया, तो 7 दिन तक आप वॉट्सऐप को फिर से वेरीफाई नहीं कर पाएंगे। जिसका मतलब ये हुआ कि 7 दिनों तक आप वॉट्सऐप का यूज नहीं कर पाएंगे। 
2-अगर आप अपना नंबर बिना पासकोड के 30 दिन बाद फिर से वेरिफाई करते हैं, तो आपका अकाउंट अपने आप हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा.
3- अगर आप हमेशा इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो बहुत बार स्क्रिन पर आने वाले पॉप-अप्स जरूर परेशान करते होंगे और टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर एनेबल करने के बाद आपको वॉट्सऐप पर इन पॉप-अप्स का सामना बार-बार करना पड़ सकता है।
4.जैसा कि हमने पहले बताया, टू स्टेप वेरिफिकेशन को वैलिड ई-मेल आइडी डालना जरूरी होता है। इसकी जरूरत आपको पासकोड भूल जाने पर वॉट्सऐप अकाउंट डिसेबल करते हुए भी होगी।
हालांकि, वॉट्सऐप का दावा है कि वह ऐक्यूरेसी जांचने के लिए ई-मेल को वेरिफाई नहीं करेगा, फिर भी हो सकता है कि आपको सुरक्षा के खतरे और अनवांटेड प्रमोशनल मेसेज आदि का सामना करना पड़ सकता है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Powered by Blogger.