Showing posts with label LIFESTYLE. Show all posts

Jaipur: क्या आप या आपके किसी परिचित के सिर के बाल समय से पहले ही सफेद हो गए हैं? क्या कम उम्र में ही बुढ़ापे के लक्षण दिख रहे हैं? क्या उनकी हड्डियों में विकृति आ रही है या वह टेढ़ी हो रही हैं? अगर इन प्रश्नों में से किसी का भी जवाब हां में है तो आप इसकी वजह जरूर जानना चाहेंगे।
आपके जानने वाले, परिचित, रिश्तेदार और यहां तक कि आस-पड़ोस के लोग भी आपको कई तरह के सुझाव देंगे। कई लोग इसका कारण बताते हुए ऐसे-ऐसे उपाय बताएंगे जो शायद आप कर भी न पाएं। एक कारण हम आपको बता रहे हैं। हो सकता है यही वह कारण हो जिसने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी हो। हम यहां आपको इस तरह की परेशानियों से बचने के उपाय भी बताएंगे।
पानी है आपकी समस्याओं की जड़
संभवत: आपकी समस्याओं की जड़ वह पानी ही है, जिसे आप पीते हैं। जिससे आप खाना पकाते हैं और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की हर जरूरत में इस्तेमाल करते हैं। हो सकता है पानी के बारे में भी आपको किसी ने कहा हो, लेकिन यहां हम आपको उदाहरण सहित बता रहे हैं कि कौन सा पानी आपको ऐसी बीमारियां दे रहा है और आप इससे कैसे बच सकते हैं।
बुढ़ापा बांट रहा डीप बोरिंग का पानी

शहरों और ग्रामीण इलाकों में भी पानी की सप्लाई में खामियों के चलते हम और आप जमीन में डीप बोरिंग करके जहां भू-गर्भ जल स्तर को प्रभावित कर रहे हैं, वहीं अब इससे समय से पहले बुढ़ापा भी आ रहा है। टीएमबीयू पीजी भूगोल विभाग के हालिया शोध में यह बात सामने आई है।
बिहार में भागलपुर शहर के पांच अलग-अलग क्षेत्रों में हुए एक शोध के बाद जो तथ्य एकत्रित किए गए हैं, वह चौंकाने वाले हैं। 150 फीट से नीचे पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होती है। इससे दांत पीले होने के साथ-साथ हड्डियों में ढेढ़ापन जैसी बीमारी बढ़ रही और लोग जल्द बुढ़ापे के शिकार हो रहे हैं.
क्यों बढ़ रहा है खतरा
शोधकर्ता डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि भागलपुर के शहरी क्षेत्र के भूगर्भ में रूपांतरित चट्टानें हैं जो नाइस कहलाती हैं। नाइस जमीन के नीचे काफी गहराई तक फैली हैं, जिसके काले हिस्से में फ्लोराइड रहता है। जिस भूगर्भ जल का उपयोग हमलोग रोजमर्रा के कार्यों के लिए करते हैं, वह भी वर्षा जल ही है। वर्षा जल भूगर्भ में 150 फीट की गहराई तक पहुंचता है। यह भूगर्भ में फ्लोराइड के प्रभाव को कम या संतुलित करता है। यही वजह है कि इतनी गहराई वाले जल से बीमारी का खतरा नहीं रहता है।
टीएमबीयू में भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एसएन पांडेय कहते हैं, फ्लोराइड की अधिक मात्रा मानव शरीर में जाने से हड्डियों में टेढ़ापन आता है। इस वजह से 35-40 के महिला-पुरुष भी 75-80 वर्ष के वृद्ध की तरह झुककर चलते हैं। दांत में पीलापन, थायरॉयड, आंख, कान और लीवर पर भी प्रभाव पड़ता है।
बता दें कि 200 फीट गहरे बोरिंग के पानी में फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा होती है। यहां आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि मानक से अधिक फ्लोराइडयुक्त पानी के सेवन से हड्डियों में विकृति आती है।
क्या करें?
अगर आपको लगता है कि इतनी गहराई से पानी निकालने के बाद आप उसे गर्म करके पीने के लिए सुरक्षित बना सकते हैं तो यह आपका भ्रम है। इस विषय पर दैनिक खबरे ने हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट डॉ. केके अग्रवाल से बात की। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि पहले तो इतनी गहराई पर बोरिंग करनी ही नहीं चाहिए। इसके बावजूद भी अगर आप इतनी गहराई तक बोरिंग करके पीने के लिए पानी निकाल रहे हैं तो आरओ के जरिए ही आप उसे पीने योग्य बना सकते हैं। उनके अनुसार उबालकर पानी से फ्लोराइड के नुकसान को कम नहीं किया जा सकता है। यही उन्होंने बताया कि विभिन्न शहरों के जल बोर्ड का पानी पीने के लिए सुरक्षित होता है, क्योंकि वह कई परिक्षणों के बाद आम जनता को सप्लाई किया जाता है।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


Priya Prakash Varrier became one of the most searched-for Indian people on Google for a period of a few hours. She is a model and an actress in Malayalam cinema who is known for the attention she gained on social media. A 28-second video clip trailer for a song in her debut Malayalam film, Oru Adaar Love, in one scene of which she winks flirtatiously, was published on YouTube on 9 February and had received over 10 million hits by 14 February. The film is scheduled for release on 3 March 2018.

Priya Prakash Varrier was born on November 11, 1999, in Poonkunnam in Thrissur district of Kerala to Preetha and Prakash Varrier. She has recently completed school and is continuing higher studies in college despite her acting assignments. 


She is currently a first-year bachelor of commerce student at ICA College in Thrissur, and stays there in a hostel. She is trained in the classical dance style Mohiniyattam. She also took part in various beauty pageants. 


She also learned the classical music and posted her singing and dancing video on different social media platform like Instagram Facebook.


She started her acting career in 2017 by featuring in 3 short films.


In 2018, she appeared in the Tamil music video 'Neem Vaanam Naan Mahai.'


Now she became an internet sensation in a jiffy. Unanimously declared as the National crush of India, her wink has captured millions of hearts and has become the first viral sensation to come out of India in 2018. The actress has gained more than 2.3 million Instagram followers so far. 


She began her acting career with the upcoming Malayalam-language film 'Oru Adaar Love' directed by Omar Lulu. 

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

टेक डेस्क। फेस्टिवल शुरूहोते ही ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर भी त्योहार की चहल-पहल नजर आने लगती है। हर त्योहार पर अपने ग्राहकों के लिए कोई न कोई डिस्काउंट, ऑफर और सेल लगाई जाती है। यह ग्राहकों के लिए भी अच्छा है कि उन्हें कम कीमत में अच्छे प्रोडक्ट मिल जाते है।
आज फ्लिपकार्ट ने वेलेंटाइन डे पर स्पेशल सेल का ऑफर दिया है। इसमें लैपटॉप से लेकर कैमरा या पावर बैंक और स्मार्टफोन खरीद के लिए उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट आज 14 फरवरी को कई वैलंटाइंस डे ऑफर देने वाला है।
सेल की कैचलाइन ही 'सरप्राइज से भरा दिन' रखी गई है। इस सेल में सभी प्रोडक्ट पर 80% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि 14 फरवरी को मोबाइलों पर भी अच्छी छूट मिल रही है ।
इस सेल में कंपनी HDFC के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 14% का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। 'The FlipHeart Day' पर साइन अप करने वाले यूजर्स को कपड़ों, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स और अक्सेसरीज पर एक्स्ट्रा 14% डिस्काउंट मिलेगा।


डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


नई दिल्ली: वैलेंटाइन वीक का छठा दिन ‘हग डे’ आज 12 फरवरी को दुनियाभर में मनाया. इस दिन प्रेमी लोग एक-दूसरे को गले लगाकर एक दूसरे को प्यार का एहसास दिलाते हैं. ऐसे कई बार नाराजगी के समय पर भी गले लगाकर लोगों को मनाया जाता है. दरअसल अपने पार्टनर को जादू की झप्पी देने से रिश्ते में मजबूती नजर आती है. यूं तो आप हर बार अपने पार्टनर को गले लगाकर हग डे को विश करते हैं लेकन क्या आप जानते हैं गले लगाने एक-दूसरे का प्यार का एहसास दिलाना हमारे रिश्ते के लिए काफी फायदेमंद होता है.
दरअसल इस मामले में लोगों का मानना होता है कि एक-दूसरे से स्नेह रखने वाले लोग ही गले मिलते हैं. हालांकि यह बात बिल्कुल सत्य है लेकिन गले मिलने से केवल मन प्रसन्न ही नहीं प्यार भी बढ़ता है. वहीं अपने किसी प्रिय को गले लगाने से उस शख्स में आपके प्रति विश्वास जगता है. उसे महसूस होता है कि आप उसका बहुत सम्मान करता है. इसके अलावा गले मिलकर प्यार जताने से सामने वाले शख्स का भरोसा भी मजबूत होता है.
वहीं हग डे पर अपने प्रिय को गले लगाने की वजह से एक अपनेपन का एहसास होता है. एक-दूसरे के प्रति लगाव रखने वालों के बीच इस अपनेपन के भाव का होना बहुत जरूरी है. इसके अलावा गले लगाने से आपके पार्टनर को एक प्रकार की खुशी मिलती है. दरअसल हमारे मुश्किल समय में जब कोई गले लगाता है तो हम अपनी परेशानियों को भूल जाते हैं. वहीं अपने पार्टनर को हग करने से उन्हें सहयोग मिलता है. कई बार लोग किसी बात को लेकर कई बार काफी परेशान हो जाते हैं, ऐसे में जरूरत होती है कि उन्हें गले लगाकर उन्हें सहयोग देने का भरोसा दिया जाए.


डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन प्रॉमिस डे मनाया जाता है। आज के दिन कपल्स अपने पार्टनर से कुछ वादें करते हैं, लेकिन हमारा मानना है कि उनसे कुछ वादे करने से पहले ज़रूरी है कि हम खुद से कुछ प्रॉमिसेस करें। ऐसे वादें जो न केवल पार्टनर, बल्कि हर रिश्ते को मज़बूत बनाए। वैसे, कोई भी रिश्ता परफेक्ट नहीं होता, उसे परफेक्ट बनाना पड़ता है। रिश्ता चाहे जैसा हो, जिसके साथ हो, उन्हें सलामत रखना ज़रूरी है। जाहिर है हर रिलेशनशिप की अपनी जरूरत और अपनी परेशानियां होती हैं, तो उनके प्रति हमारा समर्पण और जिम्मेदारियों का लेवल भी अलग-अलग होता है। इसलिए आज प्रॉमिस डे 2018 पर खुद से ये वादें ज़रूर करें।

हर रिश्ते को अहमियत देने का वादा
ऐसा अक्सर होता है कि जब भी हम लव रिलेशनशिप में होते हैं, तो हमारा ज्यादा से ज्यादा फोकस पार्टनर पर शिफ्ट हो जाता है और न चाहते हुए भी हम दोस्त और परिवार को नज़रअंदाज़ करने लगते हैं। उनके साथ वक्त बिताना भी कम कर देते हैं। आपको ये बात मालूम होनी चाहिए कि सामने वाला शख्स आपसे क्या उम्मीद रखता है। आप उसे ये भी बताएं कि इस रिश्ते की आपके लिए क्या अहमियत है।

अपनी हर ख्वाहिशों का भार दूसरों पर न थोपने का वादा
ये बात गांठ बांध लीजिए कि आपका पार्टनर आपकी या रिश्ते की तमाम जरूरतें पूरी नहीं कर सकता। अगर आप ये बात मान लेंगे तो आप दोनों के बीच बेफिजूल के मनमुटाव की गुंजाइश नहीं होगी।

हर रिश्ते में एडजस्ट करने की इमानदार कोशिश करने का वादा
अगर किसी रिश्ते से आपको खुशी मिलती है तो उसकी सफलता की जिम्मेदारी भी आप पर ही निर्भर करती है। इसलिए रिश्ता चाहे सास-बहू का हो या मां-बेटे का या फिर दो दोस्त या शादीशुदा जोड़े का, हर रिश्ते में एडजस्टमेंट और कॉम्प्रोमाइज की जरूरत होती है। इसके लिए तैयार रहें।


डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

अगर आप सिर्फ़ टैग देख कर Vegetarian चीज़ें ख़रीदते हैं, तो ज़रा सावधान हो जाईये. शाकाहारी समझी जाने वाली इन डिशेज़ में Non-Veg चीज़ों का कुछ अंश होता हैं.

1.


2.


3.

ADVERTISEMENT

4.


5.

ADVERTISEMENT

6.


7.


8.


अगली बार ज़रा ध्यान दें कि Vegetarian समझ कर आप असल में खा क्या रहे हैं!
source: GP

डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

इंटरनेट डेस्क। हमारी बॉडी में पानी का सबसे अधिक महत्व है, ये तो हम सभी जानते है। बिना पानी के हम जीवित नहीं रह सकते है। पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। पानी शारीर के विषैले पदार्थों का विनाश करता हैं। एक वयस्क पुरुष के शरीर में पानी उसके शरीर के कुल भार का लगभग 65 प्रतिशत और एक वयस्क स्त्री शरीर में उसके शरीर के कुल भार का लगभग 52 प्रतिशत तक होता है। शरीर में पानी कम होने के कारण आपको काफी प्रॉब्लम आ सकती हैं। आइये जानते है शरीर में पानी की कमी होने पर दिखने वाले संकेतों के बारें में…
अगर बिना किसी बीमारी या कारण आपके सिर में दर्द हो तो ये शरीर में पानी कम होने का संकेत हैं। पानी की कमी होने पर शरीर में ऑक्सीजन और रक्त प्रवाह में कमी हो जाती है। जिस वजह से सिर में दर्द होने लगता हैं।
यह थोड़ा अजीब है, लेकिन दिन में कम से कम दो बार पेशाब करते वक्त उसका कलर नोटिस करें। अगर उसका रंग हल्का पीला है, तो ठीक है। लेकिन अगर गहरा पीला या भूरा है तो आपको तुरंत पानी पीने की ज़रूरत है।
पानी की कमी कारण आपकी याद्दाशत पर भी काफी फर्क पड़ता हैं। मस्तिषक में पानी की कमी होने पर सोचने-समझने की शक्ति पर भी इसका असर पड़ता है।
अचानक चक्कर आने के कई सारे कारण हो सकते हैं, मसलन दवाओं का असर, नींद की कमी, लेकिन पानी की कमी एक और अहम कारण है।
यदि आप बिना किसी वजह के थकावट महसूस करते हैं तो इसका कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है।


डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


लोग अक्सर वैलेंटाइन वीक के कॉन्सेप्ट पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि प्यार किसी दिन या हफ्ते का मोहताज नहीं होता, उसे कभी भी जाहिर कर सकते हैं। उनसे हमारा सवाल बस यह है कि जब माता की पूजा नौ दिन तक हो सकती है, क्रिकेट का खेल पांच दिन तक चल सकता है, शादी की रस्में चार दिन तक चल सकती हैं तो फिर प्यार के मामले में कंजूसी क्यों की जाए?

तो साहेबान, कदरदान…आपकी आशिकी का इम्तेहान बस कुछ ही घंटों में शुरू होने जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा के हर पेपर में आपका पास होना जरूरी है। इसलिए आपको हम बताने जा रहे हैं इस परीक्षा की पूरी डेटशीट, ताकि आप अच्छे से तैयारी कर सकें।
याद रहे इस परीक्षा में चीटिंग करने की भूल मत करिएगा। वर्ना पकड़े जाने पर जिंदगीभर के लिए ब्लैकलिस्ट किए जा सकते हैं आप
7 फरवरी, रोज़ डे
वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत गुलाब की खुशबू और खूबसूरती के साथ होती है। वैसे तो प्रेमी जोड़ा एक दूसरे को लाल गुलाब देकर अपने दिल की बात का इजहार करता है। लेकिन इस दिन की खासियत यह है कि आप अपने दोस्त, क्रश यहां तक कि दुश्मन के साथ भी इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। ऐसा मुमकिन इसलिए है क्योंकि सफेद से लेकर पीला तक और लाल से लेकर काला तक, हर गुलाब के अलग अलग मायने होते हैं।
8 फरवरी, प्रपोज डे
अगर आप किसी को दिल-ओ-जान से मोहब्बत करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो मौके पे चौका मारते हुए उन्हें प्रपोज कर ही डालिए। अगर आप पहले ही किसी को प्रपोज कर चुके हैं और रिलेशनशिप में हैं तो उन्हें एक बढ़िया से डेट पर ले जाएं।
9 फरवरी, चॉकलेट डे
प्यार से मीठी अगर कोई चीज है तो वह है चॉकलेट। यह एक ऐसी चीज है जिसे कोई ना नहीं कह सकता। तो इस दिन अपने प्यार का मुंह मीठा कराएं और पार्टनर के साथ चॉकलेट स्पा का लुत्फ उठाएं।
10 फरवरी, टेडी डे
आमतौर पर लड़कियों को टेडी बियर बहुत पसंद होता है। खासकर, रात को सोते वक्त अपने टेडी बियर को पकड़कर सोना उन्हें खूब भाता है। जो इन स्टफ्ड खिलौने के लिए क्रेजी नहीं भी होती हैं, वह भी इसे बड़े दिल से एक्सेप्ट कर लेती हैं क्योंकि कही ना कही वह इन खिलौनों में अपना बचपन ढूंढ़ लेती हैं।
11 फरवरी, प्रॉमिस डे
वह रिश्ता ही क्या जिसमें वादे ना हों? कमिटमेंट की अहमियत तो दर्शाते हुए आप अपने पार्टनर से, घरवालों से या कम से कम खुद से एक वादा जरूर करें और उसे दिल से निभाने की कोशिश करें।
12 फरवरी, हग डे
सारी परेशानियों को पल भर में दूर कर देती है किसी अपने कि एक झप्पी। जब हम किसी को गले से लगाते हैं तो दोनों को शरीर में ऑक्सिटोसिन रिलीज होता है जो तनाव दूर करने में कारगर है। साथ ही सामने वाले को इस बात का भी एहसास होता है कि आप मुश्किल वक्त में भी उनका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे।
13 फरवरी, किस डे
किस प्यार का इजहार करने का ‘फेल-प्रूफ’ तरीका है। वैलेंटाइन वीक से छठे दिन इसे सेलिब्रेट किया जाता है। इसे वैलेंटाइन वीक का सबसे रोमांटिक दिन कहा जाता है।
14 फरवरी, वैलेंटाइन्स डे
प्यार का संदेश देने वाले संत वैलेनटाइन के जन्मदिन के मौके पर लोग वैलेंटाइन्स डे मनाते हैं। यह दिन सिर्फ अपने पार्टनर के साथ नहीं बल्कि दोस्त, परिवार या किसी जरूरतमंद के साथ भी जरूर मनाएं।


डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Powered by Blogger.