Showing posts with label INDIA. Show all posts



पंजाब नेशनल बैंक में हुए 114 अरब के महाघोटाले के बाद  इसकी भरपाई करने में सभी बैंकों और सरकार की कमर टूट जाएगी।अगर सरकार और बैंक आपकी जमा रकम से इस घोटाले की भरपाई करती है तो फिर एक लाख रुपये से ज्यादा की रकम को आपको भूलना होगा। ऐसा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से बनाए गए नियमों के अनुसार है। 


यह है आरबीआई का नियम
आरबीआई की तरफ से जमाकर्ताओं को उनके जमा धन पर मिलने वाले इन्श्योरेंस कवर पर कुछ नियम बनाए हैं। डिपॉजिट इन्श्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (डीआईसीजीसी) के नाम से बने इन नियमों के अनुसार बैंकों में आपके द्वारा जमा किए गए रकम में से केवल 1 लाख रुपये का इन्श्योरेंस कवर है। यह कवर सभी तरह के खातों पर लागू है। हम आपको RBI की वेबसाइट पर लिखे नियम को भी यहां दे रहे हैं। 

What is the maximum deposit amount insured by the DICGC?
Each depositor in a bank is insured upto a maximum of Rs.1,00,000 (Rupees One Lakh) for both principal and interest amount held by him in the same capacity and same right as on the date of liquidation/cancellation of bank's licence or the date on which the scheme of amalgamation/merger/reconstruction comes into force.

मौजूदा समय में बैंक में रखी आपकी कुल रकम में से सिर्फ 1 लाख रुपये सुरक्षित होते हैं। इसका मतलब यह है कि कभी अगर कोई बैंक दिवालिया होता है, तो लाखों रुपये की आपकी बचत में से सिर्फ 1 लाख रुपये की डिपॉजिट सुरक्षित रहेगी। इससे ज्‍यादा जितनी भी राशि होगी वह रकम डूब जाएगी।


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।



दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


जोहान्सबर्ग: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने मेजबान को 28 रनों से हरा दिया है. इसी जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है. जीत के लिए भारत के 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 175 बना सकी. साउथ अफ्रीका की ओऱ से रीजा हेंड्रिक्स ने सर्वाधिक 70 रनों की पारी खेली. जबकि टीम के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. इस मैच में भारत की ओऱ से भुवनेश्वर कुमार ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट झटके.
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया शुरू से ही तेजी से रन बनाने में जुटी रही. पहले रोहित शर्मा ने मात्र 9 गेंद में 21 बनाकर भारत का अच्छी शुरुआत दिलाई. रोहित शर्मा ने 9 गेंद में 2 चौके और इतने ही छक्के जड़े. हालांकि रोहित शर्मा ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और 23 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका. इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाज करने के लिए सुरेश रैना क्रीज पर आए. रैना भी तेजी से रन बनाते हुए 7 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली और शिखर धवन ने पारी को आगे बढ़ाया. 108 रन के स्कोर पर विराट कोहली के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा. जबकि 155 पर शिखर धवन के रूप में चौथा और 183 रने के स्कोर पर महेंद्र सिंह धोनी के रूप में पांचवां झटका लगा.
मैच हाइलाइट्स:
– साउथ अफ्रीका को 154 रन के स्कोर पर रीजा हेंड्रिक्स के रूप में पांचवां झटका लगा. हेंड्रिक्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन बाउंड्री मारने के चक्कर में भुवनेेश्वर कुमार की गेंद पर धोनी को कैच थमा बैठे. हेंड्रिक्स ने 50 गेंद में 70 रनों की पारी खेली. हेंड्रिक्स के आउट होने के बाद अंदिल फहलुकवेओ बल्लेबाजी करने आए हैं. 
– साउथ अफ्रीका को 129  रन के स्कोर पर फरहान बेहरादिन के रूप में चौथा झटका लगा. बेहरादिन 27 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए. बेहरादिन के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी करने आए हैं. दूसरे छोर पर रीज हेंडरिक्स अर्धशतक बनाकर डटे हुए हैं. 
– साउथ अफ्रीका को डेविड मिलर के रूप में तीसरा झटका लग गया है. डेविड  मिलर 5 गेंद में 9 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने. मिलर के आउट होने के बाद फरहान बेहरादिन क्रीज पर आए हैं. फिलहाला साउथ अफ्रीका ने 12 ओवर में 103 रन बना लिए हैं.
– साउथ अफ्रीका को जेपी डुमिनी के रूप में दूसरा झटका लग गया है. सुरेश रैना ने शानदार फील्डिंग करते हुए जेपी डुमिनी का बेहतरीन कैच लपका और भारत का दूसरी सफलात दिलाई. डुमिनी 3 रन के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार का दूसरा शिकार बने. डुमिनी के आउट होने के बाद अब चौथे नंबर पर डेविड मिलर बल्लेबाजी करने आए हैं. इस तरह से मेजबान का स्कोर 6 ओवर में 41 रन बनाए. 
– 29 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को जेजे स्मट्स के रूप में पहला झटका लग गया है. स्मट्स 9 गेंद में 14 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने. स्मट्स के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए जेपी डुमिनी बल्लेबाजी करने आए हैं. इस तरह से दक्षिण अफ्रीका ने 4 ओवर में 35 रन बना सकी.
– भारत के 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए दक्षिण अफ्रीका की सलामी जोड़ी रीजा हेंड्रिक्स और जेजे स्मट्स बल्लेबाजी करने आए हैं. दक्षिण अफ्रीका ने 1 ओवर में 6 रन बनाए. और दूसरे ओवर में स्कोर 16 रन पहुंच गया. भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार ने की.
भारत ने बनाए 203 रन
– भारत को 183 रन के स्कोर पर पांचवां झटक लगा. धोनी 16 रन बनाकर क्रिस मॉरिस का शिकार बने. धोनी के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए हैं. जबकि दूसरे छोर पर मनीष पांडेय डटे हुए हैं. भारत को स्कोर 19 ओवर में 194 रन रहा.
– शिखर धवन के रूप में भारत को 155 के स्कोर पर चौथा झटक लग गया है. धवन तेजी से बल्लेबाजी कर रहे थे उन्होंने 39 गेंद में 72 रनों की पारी खेली. धवन के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने आए हैं.टीम इंडिया 15 ओवर में 157 रन बना सकी. जबकि 16 ओवर में भारत का स्कोर 164 रन हो गया था. जबकि 17 ओवर में भारत का स्कोर 175 रन हो गया.
– इस तरह से भारत ने 13 ओवर में 138 रन बना लिए हैं. शिखर धवन अर्धशतक पूरा कर क्रीज पर डटे हुए हैं. जबकि दूसरे छोर पर मनीष पांडेय उनका साथ दे रहे हैं. इस तरह से भारत ने 14 ओवर में 149 रन बना लिए हैं. भारत अभ विशाल लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है. भारत के पास अभी भी लंबी बल्लेबाजी बची हुई है.
– सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने विस्फोटक पारी खेलते हुए मात्र 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल क्रीज पर शिखर और पांडेय डटे हुए हैं. भारत ने 12 ओवर में 128 रन बनाए. जबकि 11 ओवर में टीम का स्कोर 116 रन था.
– भारत को 109 रन के स्कोर पर विराट कोहली के रूप में तीसरा झटका लग गया है. कोहली 26 रन बनाकर तबरेज शम्सी का शिकार बने. विराट ने अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्के जड़े. विराट कोहली के आउट होने के बाद मनीष पांडेय बल्लेबाजी करने आए हैं. इस तरह से भारत का स्कोर 10 ओवर में 110 रन रहा है.
– सुरेश रैना के आउट होने के बाज क्रीज पर आए कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन क्रीज पर डटे हुए हैं. भारत ने 7 ओवर की गेंदबाजी में 84 रन बना लिए हैं. इस तरह से भारत ने मात्र 8.2 ओवर में ही 100 रना बना लिए हैं. शिखर धवन और विराट कोहली अभी क्रीज पर डटे हुए हैं.
– सुरेश रैना के रूप में भारत का दूसरा झटका लग गया है. रैना तेजी से रन बना रहे थे. यहां तक की अपनी 15 रनों की पारी में वे 2 छक्के भी जड़ दिये थे. लेकिन एक जीवनदान मिलने के बाद भी वो ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रूक पाए और डाला का दूसरा शिकार बने. रैना केवल 7 गेंद खेलकर आउट हुए. रैना के आउट होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए हैं. जबकि शिखर धवन दूसरे छोर पर डटे हुए हैं. इस तरह से भारत ने 6 ओवर की गेंदबाजी में 76 रन बनाए.
– तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सुरेश रैना ने आते ही धमाका कर दिया है. रैना ने आते ही छक्के मार कर साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों का स्वागत किया. इस तरह से भारत ने तीन ओवर की समाप्ती में 37 रन बना लिए हैं.
– रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लग गया है. रोहित शर्मा21 रन बनाकर जुनियर डाला की गेंद पर कैच आउट दिए. इस तरह से भारत ने दो ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए सुरेश रैना क्रीज पर आए हैं. रोहित शर्मा मात्र 9 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए.
– टीम इंडिया की ओर से पारी की शुरुआत करने के लिए शिखर धवन और रोहित शर्मा क्रीज पर आ गए हैं. पारी की शुरुआत करते हुए रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर में गेंद को हिट करने लगे हैं. रोहित ने पहले डेन पैटर्सन के पहले ही ओवर में 17 रन ठोक दिए. इस तरह से पहले ओवर में भारत ने 18 रन बना दिए. 
– दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में मेजबान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. वही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सुरेश रैना को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


Jaipur: टेलीकॉम इंडस्ट्री में धूम मचाने के बाद रिलायंस जियो (Reliance Jio) अब एक और धमाका करने की तैयारी में है. यह धमाका जियो की तरफ से इंटरनेट की दुनिया में किए जाने की तैयारी चल रही है. अब जियो अपने लो कॉस्ट ब्रॉडबैंड नेटवर्क जियो फाइबर (Jio Fiber) को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. माना जा रहा है कि जियो की नई सर्विस से देश के करोड़ों लोगों को फायदा मिलेगा. इस सर्विस के लॉन्च होने से ब्रॉडबैंड सेक्टर की कंपनियों को कड़ी टक्कर मिल सकती है.
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार रिलायंस जियो फाइबर (Reliance JioFiber) की तरफ से बेहद सस्ती दर पर 1Gbps की हाईस्पीड ब्रॉडबैंड सेवा की पेशकश की जाएगी. एक टेक वेबसाइट पर प्रकाशित खबर की मानें तो जियो फाइबर मार्च के अंत में लॉन्च हो सकती है. हालांकि इस बारे में अभी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
जियो ने मचाया था तहलका
रिलायंस जियो अपनी खास प्राइसिंग मॉडल के लिए जाना जाता है. सितंबर 2016 सितंबर में रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सर्विस शुरू की थी. जियो ने लॉन्चिंग के साथ टेलीकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था. लॉन्चिंग के बाद से ही कंपनी की तरफ से दी सस्ती दर पर दिया जाना वाले डाटा और वॉयस कॉल से इंडस्ट्री में प्राइस वार चल रहा है.

व्हाट्सएप पेमेंट फीचर सुरक्षा के लिहाज से बड़ा खतरा : विजय शेखर 

कम कीमत में हाई स्पीड इंटरनेट
टेक वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट की मानें तो यह सर्विस फिलहाल सूरत, मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, दिल्ली एनसीआर, हैदराबाद और जामनगर जैसे 10 बड़े शहरों में मिलेगी. इस सर्विस के रिस्पांस को देखते हुए धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जाएगा. साल के अंत तक कंपनी जियो फाइबर की सर्विस को 30 शहरों में शुरू कर सकती है.

यह हो सकता है प्रमोशनल ऑफर
जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर लीक हुई जानकारियों की मानें तो जियो हर महीने 100 Mbps स्पीड वाला 100 GB डाटा तीन महीने तक दे सकता है. यह कंपनी का प्रमोशनल ऑफर होगा. इसके अलावा जियो के राउटर के लिए 4,000 रुपये तक ग्राहक से लिया जा सकता है और यह रकम रिफंडेबल होगी. 100 GB डाटा की लिमिट पूरी होने के बाद यह स्पीड 1 Mbps तक हो सकती है.

भारतीय वैज्ञानिक ने की गजब खोज, सिर्फ फूंक मारने से 2 मिनट में पता 


एक अन्य रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि जियो 500 रुपये में तीन महीने तक 100 GB डाटा की कंपलिमेंट्री सर्विस दे सकती है. आपको बता दें कि जियो अपनी DTH सर्विस लाने की तैयारी में भी है.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


New Delhi: कैंसर की बीमारी अगर शुरुआती स्टेज में पकड़ में आ जाए तो उसका इलाज संभव है, लेकिन महंगे टेस्ट और लापरवाही के कारण लोग ऐसा नहीं करते।
कर्नाटक के एक वैज्ञानिक ने ऐसी मशीन बनाने में सफलता हासिल की है, जिसमें सिर्फ फूंक कारने से 2 मिनट के अंदर पता चल जाएगा कि आपको कैंसर है या नहीं। 
इस फोटोन मशीन के जरिए मुंह के कैंसर के अलावा महिलाओं में होने वाले गर्भाशय कैंसर, मधुमेह और तनाव के बारे में यह मशीन जानकारी देती है।  राज्य के तीन अस्पतालों में मशीन की जांच भी की जा चुकी है। 200 से ज्यादा मरीजों की बीमारी के बारे में मशीन ने प्रारंभिक स्टेज पर ही बता दिया। इस मशीन का बंगलूरू में चल रहे फॉर्मा सम्मेलन में प्रदर्शन किया गया है। 
हाल ही में बजट में सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत की घोषणा की थी। साथ ही कहा था कि सरकार 2022 तक डेढ़ लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित करेगी। इन सेंटर पर दांतों से लेकर कैंसर तक की जांच की जाएगी। यहां पांच तरह का कैंसर और हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों का उपचार किया जाएगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि उनकी ये मशीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल को कम समय और लागत में सफल बना सकता है।

थूक में मौजूद तत्वों से चलता है पता : कर्नाटक के मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजूकेशन के परमाणु और आणविक भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष चिंदांगिल ने बताया कि इंसान के सलाइवा (थूक) में 500 से भी ज्यादा प्रोटीनयुक्त तत्व मौजूद होते हैं। उनकी फोटोन मशीन इन्हीं तत्वों की रीडिंग करते हुए अंकों के आधार पर बीमारी की मौजूदगी या गैरमौजूदगी की पुष्टि करती है। उन्होंने बताया कि कैंसर, मधुमेह, तनाव जैसी बीमारियों की पहचान थूक की जांच से बहुत ही आसानी से की जा सकती है। इसकी विश्वसनीयता अन्य चिकित्सीय जांच मशीनों से ज्यादा होती है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 13 फरवरी को है। भगवान श‌िव के भक्तों के लिए यह त्योहार बहुत ही खास महत्व रखता है। शिवरात्रि पर शिव भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं।शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है इस दिन भगवान शिव का विवाह माँ पार्वती से हुआ था। वहीं कुछ कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरंभ हुआ था। अगर आप भी इस महाश‌िवरात्र‌ि पर भगवान श‌िव को प्रसन्न करके आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो श‌िवरात्र‌ि के दिन इन 6 चीजों से भगवान शिव की पूजा जरूर करें।

धतूरा-


श‌िवजी को धतूरा बहुत पसंद होता है क्योंकि भगवान श‌िव के स‌िर से व‌िष के प्रभाव को दूर करने के ल‌िए धतूरा का प्रयोग किया जाता है। महाश‌िवरात्र‌ि के अवसर पर श‌िवल‌िंग पर धतूरा अर्प‌ित करें। इससे शत्रुओं का भय दूर होता है साथ ही धन लाभ मिलता है।

गंगा जल-


गंगा देवलोक से भगवान श‌िव की जटा से धरती पर उतरी हैं इसल‌िए सभी नद‌ियों में गंगा परम पव‌ित्र है। गंगा जल से भगवान श‌िव का अभ‌िषेक करने से शिवजी अत्यन्त प्रसन्न होते हैं।

गन्ने का रस-


शास्त्रों में गन्ने को म‌िठास और सुख का प्रतीक माना जाता है। शास्‍त्रों में इसे बहुत ही पव‌ित्र माना गया है। ऐसी मान्यता है क‌ि गन्ने के रस से श‌िवल‌िंग का अभ‌िषेक करने से धन-धान्य की प्राप्त‌ि होती है और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।

बेलपत्र-


भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय होता है। तीन पत्तों वाला बेलपत्र जो कटा फटा नहीं हो ऐसा भगवान श‌िव को चढ़ाएं। तीन पत्तों वाला बेलपत्र को त्र‌िदेव का प्रतीक माना जाता है। महाश‌िवरात्र‌ि पर बेलपत्र अर्प‌ित करने से श‌िवलोक की प्राप्त‌ि होती है। 

धतूरे का फूल-


धतूरे का फूल भी भगवान श‌िव को प्र‌िय है। इसका कारण यह है क‌ि यह सफेद होता है और औषधीय कारणों से गुणकरी होता है। मानस‌िक शांत‌ि के ल‌िए धतूरे के पुष्प को श‌िवल‌िंग पर अर्प‌ित करें।

नाग-नाग‌िन-


अगर आपके ऊपर कालसर्प और राहु दोष चल रहे हो तो महाश‌िवरात्र‌ि पर भगवान श‌िव को चांदी से बने नाग-नाग‌िन के जोड़े को समर्प‌ित करें। इससे कालसर्प और नाग दोष समाप्त होता है।


डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

भारत एक धार्मिक और सांस्कृतिक देश है, जहां पूजा-पाठ को बहुत महत्व दिया जाता है. यही वजह है कि हिमालय की चोटी से लेकर दक्षिण के कन्याकुमारी तक मंदिर ही मंदिर बने हुए हैं. हिंदू धर्म में लोग बहुत से देवी-देवताओं की पूजा करते हैं, लेकिन इनमें भगवान ब्रह्मा, विष्‍णु और शिव को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है. वहीं अगर बात करें भगवान शिव की, तो इनकी महिमा अपरंपार है, शिवरात्रि हो या 16 सोमवार, भक्‍त इनकी श्रद्धा और भक्ति में कोई कसर नहीं छोड़ते.
आइए आज शिवरात्रि के अवसर पर आपको दर्शन करवाते हैं भोलेनाथ के कुछ मंदिरों के जो भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व में भी काफ़ी प्रसिद्ध हैं.

1. काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी





Source : holidaytravel

काशी विश्वनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है. मान्यता है कि एक बार इस मंदिर के दर्शन करने और पवित्र गंगा में स्‍नान कर लेने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.

2. केदरनाथ मंदिर, उत्तराखंड






Source : connectgujarat

हिमालय की गोद में स्थित केदारनाथ भी बारह ज्योतिर्लिगों में से एक है. 3562 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण सर्दियों में ये मंदिर बर्फ़ की चादर से ढक जाता है.

3. अमरनाथ गुफ़ा, जम्मू-कश्मीर





Source : boldsky

अमरनाथ गुफ़ा भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से है. साथ ही इसे तीर्थों का तीर्थ भी कहा जाता है. ऐसा कहा जाता है कि यहीं पर भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था.

4. सोमनाथ ज्योर्तिलिंग, गुजरात





Source : naidunia

भगवान शिव का ये मंदिर 12 ज्योतिर्लिगों में से एक है. सोमनाथ मंदिर गंभीर ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह भी रहा है‌.

5. लिंगराज मंदिर, ओडिशा





Sorce : boldsky

भुवनेश्वर स्थित ये मंदिर शहर के प्राचीन मंदिरों में से एक है. इस मंदिर का वर्णन छठी शताब्दी के लेखों में भी पाया जाता है.

6. मुरुदेश्वर मंदिर, कर्नाटक





Source : pinterest

मुरुदेश्वर मेंगलोर से 165 किमी दूरी पर अरब सागर में स्थित है. मंदिर में लगी भगवान शिव की मूर्ति विश्व की दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति है.

7. त्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक





Source : abpasmita

शिव जी के बारह ज्योतिर्लिगों में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग को दसवां स्थान दिया गया है. त्र्यम्बकेश्वर की सबसे बड़ी ख़ासियत ये है कि इस ज्‍योतिर्लिंग में ब्रह्मा, विष्‍णु और महेश तीनों विराजित हैं.

8. रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग, तमिलनाडु





Source : IndiaTv

रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग बारह ज्योतिर्लिगों में से एक माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि उत्तर में जितना महत्व काशी का है, उतना ही महत्व दक्षिण में रामेश्वरम का भी है.

9. बैद्यनाथधाम, देवघर झारखंड







Source : discoveredindia

इस ज्‍योतिर्लिंग को मनोकामना लिंग भी कहा जाता है. मान्‍यता है कि इस ज्‍योतिर्लिंग को राक्षसराज रावण ने कैलाश पर्वत पर घोर तपस्‍या के बाद भगवान शिव से वरदान स्‍वरूप प्राप्‍त किया था.

10. घृष्णेश्वर महादेव मंदिर, औरंगाबाद शहर





Source : khabarindiatv

भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक घृष्णेश्वर महादेव मंदिर है. ऐसा कहा है कि यहां दर्शन करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और हर प्रकार की सुख-समृद्धि प्राप्त होती है.

11. भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र





Source : IndiaTv

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के पूणे जिले में सह्याद्रि पर्वत पर स्थित है. इस ज्योतिर्लिंग को मोटेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता है.

12. मल्लिकार्जुन, आंध्रप्रदेश





Source : dailyhunt

आन्ध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में कृष्णा नदी तट पर श्रीशैल पर्वत पर श्रीमल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग विराजमान है. इसे दक्षिण का कैलाश भी कहा जाता है.

13. नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात





Source : Indiatv

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है. मंदिर परिसर के अंदर भगवान शिव की ध्यान मुद्रा में एक बड़ी ही मनमोहक और विशाल प्रतिमा लगी हुई है.

14. महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन


























महाकालेश्वर मंदिर भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है. पुराणों, महाभारत और कालिदास जैसे महाकवियों की रचनाओं में इस मंदिर का वर्णन मिलता है.
अगर आपने भी अबतक भगवान शिव के इन मंदिरों के दर्शन नहीं किए हैं, तो अब ज़रूर जाइये. 

डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Powered by Blogger.