Showing posts with label SALE. Show all posts

Flipkart Big Shopping Days: 7 दिसंबर 2017 को पहली बार Redmi 5A, Micromax Canvas Infinity Pro, Zero 5 Pro समेत कई स्मार्टफोन्स की पहली सेल शुरू होगी तो वहीं कई अन्य स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जाएगा. 

अगर हाथ तंग चल रहा तो भी आप अपना पसंदीदा फोन NoCostEMI पर खरीद सकते हैं.


FlipkartBigShoppingDays: नया स्मार्टफोन खरीदने वाले भूलकर भी Miss न करें ये सेल

Flipkart साल के अंत से पहले एक बार फिर ग्राहकों के लिए डिस्काउंट और ऑफर्स के सेल का आयोजन करने जा रहा है. 7 दिसंबर 2017 से एक बार फिर Flipkart Big Shopping Days Sale की शुरुआत हो रही है. फ्लिपकार्ट पर ये सेल 7 दिसंबर से 9 दिसंबर 2017 तक चलेगी. आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल में सिर्फ किसी एक कैटेगिरी में ही नहीं बल्कि सभी प्रॉडक्ट कैटेगिरी पर शानदार डील्स मिलेंगी. आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए प्लान कर रहे हैं तो आपको सेल में किस-किस स्मार्टफोन पर ऑफर्स मिलेंगे.



शाओमी रेडमी 5A को हाल ही में लॉन्च किया गया है लेकिन अभी तक इस स्मार्टफोन की पहली सेल नहीं हुई है. 7 दिसंबर 2017 को रेडमी 5A की पहली सेल होगी. कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स से लैस इस स्मार्टफोन में 5 इंच की स्क्रीन दी गई है. एंड्रॉयड में बैटरी की खपत को देखते हुए 3000mAh की बैटरी, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर. रेडमी 5ए में MIUI 9 पहले से लोड है. शाओमी रेडमी 5ए के 2GB+16GB स्टोरेज की कीमत 5,999 रुपए, 3GB+32GB वाले मॉडल की कीमत 6999 रुपए है.
7 दिसंबर को Zero 5 Pro भारत में लॉन्च होने वाला है, इस स्मार्टफोन में आपको 6GB+128GB स्टोरेज मिलेगी. फोटोग्राफी लवर्स के लिए ड्यूल कैमरा सैटअप मिलेगा. इस स्मार्टफोन की कीमत में
19,999 रुपए तय की गई है. इस फोन में 5.98 इंच की Full HD Display, 12MP + 13MP का ड्यूल रियर कैमरा और सेल्फी लवर्स के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.



माइक्रोमैकेस Canvas Infinity Pro 7 दिसंबर 2017 को भारत में लॉन्च होगा. इस स्मार्टफोन को 4GB+64GB मॉडल में लॉन्च किया जाएगा. फोटोग्राफी के लिए 20MP+8MP का ड्यूल कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 5.7 इंच की स्क्रीन दी जाएगी.
Redmi MiA1, Redmi Note4, IPhone समेत कई अन्य स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट दिए जाएंगे. साल का आखिरी महीना चल रहा है और अगर अपने भी 31 दिसंबर 2017 की प्लानिंग के लिए पैसे खर्च कर दिए हैं तो चिंता मत कीजिए. आप इस सेल में किसी भी स्मार्टफोन को NoCostEMI पर खरीद सकेंगे. इतना ही नहीं, सेल के दौरान पुराने फोन पर 18000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा.


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


शंघाई। सिंगल्स डे पर चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा की रिकॉर्ड बिक्री हुई। कंपनी का कहना है कि सिंगल्स डे पर आधे दिन में ही 18 अरब डॉलर (117,000 करोड़ रुपए) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। हर साल होने वाले इस उत्सव में मात्र शुरू के दो मिनट में ही अलीबाबा ने एक अरब डॉलर (करीब 6,500 करोड़ रुपए) की बिक्री कर ली।

इस साल की बिक्री पिछले साल के सिंगल्स डे पर हुई पूरे दिन की बिक्री से ज्यादा हो गई। इससे यह दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग कार्यक्रम बन सकता है। पहला घंटा बीतने के बाद ही अलीबाबा की बिक्री ने 10 अरब डॉलर (करीब 65 हजार करोड़ रुपये) का आंकड़ा छू लिया था।
अलीबाबा के सह संस्थापक और वाइस चेयरमैन जोसेफ साय ने कहा, 'यह चीन और चीनी अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा उत्सव है। इस दिन खरीदारी करना खेल और मनोरंजन की तरह है।' आधा दिन बीतने के बाद अलीबाबा ने पिछले साल सिंगल्स डे के दिन हुई बिक्री के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया था।
पिछले साल इस दिन चीनी ई-कॉमर्स कंपनी ने 17.7 अरब डॉलर (करीब 1.16 लाख करोड़ रुपए) की बिक्री की थी। सिंगल्स डे का आयोजन हर साल 11 नवंबर को किया जाता है। 10 और 11 तारीख की रात 12 बजते ही 24 घंटे का यह उत्सव भी शुरू हो जाता है।
अलीबाबा ने भी सह संस्थापक और चेयरमैन जैक मा की अगुआई में शानदार आयोजन किया। आयोजन में हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन, गायक फैरेल विलियम्स और झांग जियी व फैन बिंगबिंग जैसे चीनी संगीतकार और फिल्मी सितारे मौजूद रहे। सिंगल्स डे चीन में अकेले रहने वाले लोगों का उत्सव माना जाता था।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


नई दिल्ली।  त्योहारी सीजन के मद्देनजर ऑनलाइन मार्केटप्लेस पेटीएम मॉल ने दोपहिया वाहनों की बुकिंग पर पांच हजार रुपये तक का कैशबैक या दो ग्राम पेटीएम गोल्ड की पेशकश की है।
पेटीएम मॉल ने जारी बयान में कहा कि सुजुकी , होंन्डा , हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस, यामाहा, महिन्द्रा, वेस्पा जैसी कंपनियों के दोपहिया वाहनों की बुकिंग पर पांच हजार रुपये तक के कैशबैक या दो ग्राम पेटीएम गोल्ड की पेशकश की गयी है। उसने कहा कि उसके प्लेटफार्म पर बुकिंग के बाद देश के 600 शहरों में स्थित दो हजार डीलरों के यहां से वाहन की डिलिवरी ली जा सकती है।
उसने कहा कि सुजुकी के दोपहिया वाहनों की बुकिंग पर 5000 रुपए तक का कैशबैक के साथ ही वाहन बीमा पर 1500 तक की छूट भी दी जायेगी। होंडा और हीरो मोटोकार्प के वाहनों पर 3000 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा। यामाहा के वाहनों पर पांच हजार रुपये और टीवीएस के वाहनों पर 2,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

  • Online, e-commerce website, amazon, great indian festival sale,ऑनलाइन, ई-कामर्स वेबसाइट,अमेज़न,ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल

नई दिल्ली। ऑनलाइन प्रोडक्ट मगांने वाले ग्राहको के लिए एक बार से ई-कामर्स वेबसाइट अमेज़न दोबारा मौका देने वाली है, अभी तक अगर आप कुछ वजहो से पिछले सेल में अपने पंसदीदा प्रोडक्ट नही खरीद पाये है तो ये सेल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको बता दे अमेज़न फिर से ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल आयोजित करने वाला है। इसका आयोजन 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक होगा। 

Amazon, Mahatma Gandhi, Slipper, tricolor, e-commerce site, अमेज़न, महात्मा गांधी, चप्पल, तिरंगा, ई-कॉमर्स साइट

इस सेल के तहत कंपनी सिटी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों को 10 फीसदी का अतिरिक्त कैशबैक देगी। सेल के दौरान Amazon Pay बैलेंस से शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को 15 फीसदी का वैल्यू बैक दिया जाएगा। कंपनी ने बताया कि सेल में 10 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर छूट दी जाएगी।

 # Amazon India, # 'Amazon Great India Sale', # 11 May to 14 May, #अमेज़न इंडिया, # ‘अमेज़न ग्रेट इंडिया सेल’,#11 मई से 14 मई तक

इस सेल में सैमसंग, सोनी, एचपी, एलजी, नोकिया और एप्पल जैसे ब्रांड्स पर ऑफर्स उपलब्ध होंगे। इसमें आईफोन और PS4 जैसे प्रोडक्ट्स भी शामिल होंगे। इसके अलावा वनप्लस, डेल, ऑनर और वीवो जैसे ब्रांड्स भी सेल में उपलब्ध रहेंगे। कंपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिव सीजन के दौरान No Cost EMI और एक्सचेंज ऑफर जैसी सुविधाएं भी देंगी। 

त्योहारों के मौके पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट एमेजन इंडिया की तरफ से 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' सेल का आयोजन किया जा रहा है. एमेजन 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' सेल की शुरुआत 21 सितंबर से होगी और यह 24 सितंबर तक जारी रहेगी.

Image result for Amazon 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' सेल
"Sponsored: कल से Amazon 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' सेल पर, जानें क्या -क्या ऑफर मिलेंगे"
नई दिल्ली: त्योहारों के मौके पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट एमेजन इंडिया की तरफ से ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ सेल का आयोजन किया जा रहा है. एमेजन ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ सेल की शुरुआत 21 सितंबर से होगी और यह 24 सितंबर तक जारी रहेगी. हालांकि, एमेजन प्राइम मेंबर्स के लिये यह सेल आज से यानी 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे से ही शुरू हो जाएगी.
‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ में 4G स्मार्टफोन्स के अलावा फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर भारी छूट देने का ऐलान किया गया है. साथ ही HDFC बैंक के क्रेडिट कॉर्ड से पेमेट करने पर यूजर्स को सेल के दौरान 10% एडिशनल कैशबैक भी मिलेगा. इस सेल के दौरान एमेजन इंडिया की ऐप से खरीदारी करने वाले यूजर्स को कई सरप्राइज ऑफर्स भी मिल सकते हैं.
ऐसा पहली बार हो रहा है कि एमजेन प्राइम यूजर्स के लिये ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ सेल की शुरुआत 12 घंटे पहले ही हो रही है. सेल के दौरान स्मार्टफोन्स, टैबलेट, लैपटॉप, एयर कंडीशनर, फ्रिज और वाशिंग मशीन जैसे प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिलने वाला है.
कैशलेस का विकल्प चुकने वाले यूजर्स को ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ सेल के दौरान कई धमाकेदार कैशबैक प्राइज मिलेंगे. साथ ही एमजेन पे बैंलेस के जरिये पैमेंट करने वाले यूजर्स को 10% कैशबैक डिस्काउंट मिलेगा जिसकी राशि अधिकतम 500 रुपये होगी.
इस सेल में जो भी कस्टमर एमेजन एप से 500 रुपये से अधिक की खरीदारी करेंगे उन्हें कई रोचक ऑफर मिलेंगे. जैसे होटल बुकिंग पर 1250 रुपये की छूट, यात्रा डॉट कॉम से फ्लाइट बुकिंग पर 1000 रुपये की छूट. 10 लकी विजेताओं को 1 साल के लिए 1.5 लाख का फ्री ट्रैवेल का तोहफा मिलेगा. amazon.in पर 100 से ज्यादा बड़ी ब्रांड और 225,000 सेलर्स अपने प्रोडक्ट के साथ हाजिर हैं जो आपकी जरुरतों को पूरा करेंगे.
इस साल दिवाली पर आप अपने परिवार और दोस्तों के लिए 100 कैटेगरी और 1.6 करोड़ प्रोडक्ट की रेंज से तोहफे चुन सकते हैं. एमेजन पर आपको सिक्योर इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट, कैश ऑन डिलीवरी और 24×7 ग्राहक सेवा मिलती है.
Powered by Blogger.