![]() |
| OnePlus 5T 8जीबी की रैम के साथ लॉन्च हुआ, जानिए क्या है कीमत |
न्यूयॉर्क में एक इवेंट के दौरान वन प्लस 5T को लॉन्च कर दिया गया। वन प्लस 5T में 6.01 इंच का फुल एचडी बेजल लैस डिस्प्ले दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। वनप्लस के इस फोन में टेलीफोटो लेंस की जगह वाइड एंगल लेंस इस्तेमाल किया है। यूजर्स के लिए राहत की बात यह है कि वन प्लस के इस अपग्रेड वेरिएंट की कीमत वनप्लस 5 जितनी ही रखी गई है।
वन प्लस के फाउंडर और सीईओ पेटे लाऊ ने बताया, “वन प्लस 5 को लेकर यूजर्स ने सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी थी लेकिन हमें कुछ क्षेत्र ऐसे दिखाई दिए जिस पर काम कर यूजर्स के अनुभव को शानदार बनाए जाने की जरूरत थी। हमें अपने यूजर्स को बेहतर तकनीक उपलब्ध करवाने में मजा आता है और इस बार भी हमने बेहतर करने की कोशिश की है।”
स्पेसिफिकेशन: OnePlus 5T एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर काम करता है। डुअल सिम इस फोन में एक फेस अनलॉक का नया फीचर जोड़ा गया है जो कि फिलहाल OnePlus 5 में मौजूद नहीं है। यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर काम करता है। साथ ही यह फोन 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प में उपलब्ध होगा।
कैमरा: वहीं अगर कैमरे की बात करें तो वन प्लस के इस फोन में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, लेकिन यह वनप्लस 5 के मुकाबले काफी बेहतर है। इसमें प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। साथ ही सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इतना ही नहीं वन प्लस के इस नए मॉडल में डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है।
भारत में क्या होगी फोन की कीमत और कब शुरु होगी सेल: 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले OnePlus 5T की भारत में कीमत 32,999 रुपये होगी। वहीं 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये होगी। हालांकि ये दोनों ही वेरिएंट सिर्फ मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध होंगे। वन प्लस के इस स्मार्टफोन की पहली सेल 21 नवंबर को होगी जो कि अमेजन प्राइम मेंबर के लिए ही होगी। वहीं इस फोन की ओपन सेल 28 नवंबर से शुरू होगी।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment
Post a Comment