केंद्र सरकार देश की सबसे प्रतिष्ठित मानी जाने वाली सिविल सेवाओं में सीधी भर्ती की जगह लैटरल एंट्री का भी प्रावधान करने जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।
नई दिल्ली
केंद्र सरकार देश की सबसे प्रतिष्ठित मानी जाने वाली सिविल सेवाओं में सीधी भर्ती की जगह लैटरल एंट्री का भी प्रावधान करने जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।
सरकार चाहती है कि निजी क्षेत्र के एक्जीक्यूटिव को विभिन्न विभागों में उप सचिव, निदेशक और संयुक्त सचिव रैंक के पदों पर नियुक्त किया जाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्टाफ के लिए नीति पत्र के जवाब में यह फैसला लिया गया है।
वेतन तय नहीं
सूत्रों के मुताबिक, निजी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन किया जाएगा। हालांकि, ऐसे लोगों के मौजूदा वेतन का निर्धारण नहीं किया जाएगा। कैबिनेट सेक्रेटरी की अध्यक्षता में बनी समिति ऐसे लोगों का अंतिम रूप से चयन करेगी।
पहले कहा था... ऐसा कोई विचार नहीं
पिछले साल ही अगस्त में कार्मिक राज्य मंत्री जीतेंद्र सिंह ने लोकसभा में यह बताया था कि ऐसी समिति गठित करने की कोई योजना नहीं है, जो सिविल सेवाओं में लैटरल इंट्री की संभावना पर विचार कर सके।
माना जा रहा है कि शुुरुआत में निजी क्षेत्रों, शिक्षा, गैर सरकारी संगठनों से जुड़े तकरीबन 40 ऐसे लोगों का चयन किया जाएगा।
इमेज कॉपीरइटDILIP KUMAR SHARMAImage captionशिलॉन्ग में चीनी मूल के लोग
"हम पूरी तरह भारतीय नागरिक है और भारत ही हमारा घर है. इसलिए भारत में असुरक्षित होने का कोई सवाल ही नहीं उठता. मैं कई बार अपने रिश्तेदारों से मिलने चीन गया हूं लेकिन भारत में जितनी आज़ादी से हमारा परिवार रहता है वह बात चीन में नहीं है. चीन भी हमें वहां जाने पर एक भारतीय नागरिक के तौर पर ही देखता है."
ये कहना है 61 साल के पॉल लियॉन्ग का जो हैं चीनी मूल के लेकिन रहते हैं मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में.
पॉल के पूर्वज दक्षिण चीन के कोंगटूंग प्रांत से करीब डेढ़ सौ साल पहले कोलकाता होते हुए सिलहट (अविभाजित भारत का हिस्सा) के रास्ते मेघालय में व्यापार करने आए थे और फिर वे यहीं बस गए. लियॉन्ग चीन की हन जनजाति से हैं.
'गर्व है भारतीय होने में'
पॉल ऐसे अकेले व्यक्ति नहीं है. शिलॉन्ग में कई चीनी मूल के लोग हैं जिनके पूर्वज कई साल पहले आकर यहां बस गए हैं और अब पूरी तरह से भारत के रंग में रंग गए हैं. इन्हें भारतीय होने पर गर्व है.
सिक्किम सीमा के पास भूटान के डोकलाम क्षेत्र को लेकर भारत और चीन के बीच पनपे ताज़ा विवाद पर इन लोगों का साफ़ कहना है कि ये एक और युद्ध नहीं चाहते और इस पूरे प्रकरण में इनकी भावनाएं भारत से जुड़ी हैं.
इमेज कॉपीरइटDILIP KUMAR SHARMAImage captionपॉल लियॉन्ग अपने एक दोस्त के साथ
चीन ने हाल ही में भारत में रह रहे अपने चीनी नागरिकों को भी अलर्ट किया हैं.
पॉल के छोटे भाई जॉर्ज लियॉन्ग ने बीबीसी से कहा कि, "चीन ने हम लोगों के लिए आज तक कुछ नहीं किया है. बीजिंग से जो अलर्ट रहने की बातें कही जा रही है उससे हमें कोई मतलब नहीं हैं. हमें सिर्फ़ हिंदुस्तान से मतलब है."
1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध के दौरान यहां रह रहे चीनी परिवारों को गिरफ़्तार कर जेल में डाल दिया गया था. युद्ध के बाद उनमें से कई लोग रिहा होने के बाद यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में जाकर बस गए जबकि कई यहीं रुक गए.
पसंद है भारत में रहना
इमेज कॉपीरइटDILIP KUMAR SHARMAImage captionजॉर्ज लियॉन्ग अपने परिवार के साथ
पॉल के छोटे भाई जॉर्ज लियॉन्ग बताते हैं, "62 के युद्ध के वक़्त मैं सिर्फ़ एक साल का था. युद्ध के आख़िरी दिन कुछ पुलिस वाले आए और हमारे पूरे परिवार को पकड़ कर ले गए. पहले हमें शिलॉन्ग की जेल में रखा गया फिर गुवाहाटी से एक ट्रेन में बैठाकर दिल्ली ले गए."
पॉल और जॉर्ज के पिता टॉन सियोंग ने अपने परिवार को ये पूरा वाक़या बताया.
पॉल और जॉर्ज लियॉन्ग के मुताबिक़ उनके परिवार को 62 के युद्ध के दौरान भारत में ख़ासी परेशानियां झेलनी पड़ीं लेकिन अब उन्हें भारत में रहना और यहां का जीवन बहुत पसंद है.
29 साल की लियॉन्ग लिएन भी चीनी मूल की हैं और शिलॉन्ग में रहती हैं. लिएन के मंगेतर चीन की एक कंपनी में नौकरी करते हैं.
वो कहती हैं, "'मेरा मंगेतर भी चीनी मूल का भारतीय नागरिक है और मैं उससे मिलने अकसर चीन जाती हूं. लेकिन मैं चीन में ज़्यादा समय नहीं रह सकती. वहां की भाषा और संस्कृति हमसे बिलकुल अलग है. वहां लोगों से संवाद करने में काफी दिक़्कतें आती हैं. लेकिन भारत हमारा घर है. इसलिए मेरा मन भारत में ही लगता हैं. मेरे सारे दोस्त यहां हैं. मैं जन्म से भारतीय हूं और मुझे भारतीय होने पर गर्व है."
भारत के साथ
इमेज कॉपीरइटDILIP KUMAR SHARMA
भारत-चीन के बीच मौजूदा तनाव पर वो कहती हैं कि यह दोनों मुल्कों के बीच एक राजनीतिक मसला है लेकिन हम तो भारतीय हैं और जो भारत सरकार ने हमारे लिए नियम क़ायदे बनाए हुए हैं हमें उसी के अनुसार चलना है.
लिएन की मां जेनी लियॉन्ग कहती हैं, "जन्म से मैं भारतीय हूं लेकिन आज भी अपने घर पर चीनी परंपरा को मानती हूं. चीनी परंपरा के अनुसार पूर्वजों की पूजा करने से लेकर हर साल चीनी नव वर्ष, ड्रैगन डांस जैसे उत्सव भी मनाती हूं."
जेनी आगे कहती हैं कि एक भारतीय होने के नाते आने वाले समय में वह हर परिस्थिति में भारत के साथ ही खड़ी रहेंगी.
शिलॉन्ग के बड़ा बाज़ार में जूते की दुकान चलाने वाले 37 साल के थॉमस वांग का कहना है कि चीन के साथ युद्ध की कहानी उन्होंने अपने पिता से सुन रखी है. थॉमस के पिता और उनकी मां को जेल में रहना पड़ा था. वो कहते हैं कि हम भारत के नागरिक है और हमें किसी बात का कोई डर नहीं हैं.
ऐसी ही दास्तां 60 साल की वर्जीनिया वॉन्ग की है. वो 1962 के युद्ध में जेल जा चुकी है. मुश्किलों से भरे उन पुराने दिनों को वर्जीनिया अब याद नहीं करना चाहती.
वर्जीनिया की दो बेटियां जर्मनी में काम करती हैं और एकमात्र बेटा मणिपुर में वैज्ञानिक है. वो मज़बूती से कहती हैं कि हम पूरी तरह से भारतीय है और अब हमें कोई डर नहीं लगता.
मेघालय में इस समय चीनी मूल के भारतीय नागरिकों के करीब 20 परिवार है. जो लोग शिलॉन्ग में रहते हैं उनमें से अधिकतर ने स्थानीय जनजाति की महिलाओं से शादी कर ईसाई धर्म अपना लिया है.
पिछले कुछ समय से भारत की शिक्षा प्रणाली का स्तर गिरा है. ख़ास कर, जबसे शिक्षा का बाज़ारीकरण हुआ है. साधारण स्कूल-कॉलेजों की बात छोड़िए, विश्वविद्यालय की मान्यता लिए कॉलेज भी ऐसी ग़लतियां करते हैं, जिन्हें सुन कर लोग अपना सिर पकड़ लेते हैं. ताज़ा मामले में एक विश्वविद्यालय ने मेरिट लिस्ट में ऐसे बच्चे को टॉप करा दिया, जिसने वहां अप्लाई ही नहीं किया था.
पश्चिम बंगाल बोर्ड के 12वीं के टॉपर Panigrahi Archisman का नाम Jadavpur University की मेरिट लिस्ट में आया है, जिसमें उन्हें चार विषयों में टॉपर दिखाया गया है. यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन समस्या तब खड़ी हुई, जब इसका पता 'टॉपर' Archisman को चला.
Archisman का कहना है, 'मैंने तो इस विश्वविद्यालय में कभी अप्लाई ही नहीं किया था.मुझे अपने टॉप करने का पता अपने एक दोस्त के माध्यम से चला, जिसने बताया कि मैंने Physics, Chemistry, Geology और Mathematic में टॉप किया है.'
इस मामले को लेकर Archisman ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचित कर दिया है कि उसने यहां पर कभी अप्लाई नहीं किया था. फिर भी उसे मेरिट लिस्ट में टॉपर दिखाया जा रहा है. इस बात पर विश्वविद्यालय प्रशासन भी हैरान है.विश्वविद्यालय के उप कुलपति ने बताया कि मामले को साइबर पुलिस को सौंप दिया गया है.
पुलिस की जांच का नतीजा जो भी आए, लेकिन ऐसे मामले शिक्षा विभाग में फैली गंभीर खामी को उजागर करते हैं. अगर किसी विश्वविद्यालय में कोई छात्र बिना अप्लाई किए टॉपर बन जाता है, तो रूबी राय और के गणेश कुमार के टॉपर बनने पर किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए.
दुनियाभर में भारत के पीएम की लोकप्रियता कितनी बाद गई है, इसका खुलासा एक बड़ी कंपनी फोर्ब्स ने एक ट्विट के माध्यम से दिया है। अपने दवारा किये गए ट्वीट में फोर्ब्स ने बताया बताया कि वर्तमान सरकार पर भरोसा करने वाले देश में भारत पहले नंबर पर हैं।”
आपको बता दें कि, दुनिया की जानी-मानी मीडिया कंपनी ने इस मामले में 34 अग्रणी लोकतांत्रिक देशों में रह रहे लोगों का हवाला देते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उसने बताया कि भारत के 73% लोगों का विश्वास वर्तमान सरकार में है।
फोर्ब्स अनुसार वर्तमान सरकार पर लोगों का भरोसा जीतने मामले में भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और जापान जैसे देश को भी पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स की हालिया रिपोर्ट में 15 देशों की लिस्ट दी गई है, जिसमें भारत पहले नंबर पर है। लिस्ट के अनुसार, भारत में सबसे अधिक 73 फीसदी लोगों को अपनी सरकार पर भरोसा है।
इस ट्वीट की लोग सोशल मीडिया पर काफी मज़ाक बना रहें हैं। कुछ लोगो ने इसे मजाक बताया तो किसी ने फोर्ब्स को ‘संघी’ करार दे दिया।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत हो गई है। एक सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एक मरीज का इलाज जॉली ग्रांट में हिमालयन अस्पताल में चल रहा था, जबकि दूसरे का उपचार देहरादून के मैक्स अस्पताल में हो रहा था।
एच1 एन1 वायरस से संक्रमित एक अन्य मरीज को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) तारा पंत ने बताया कि दो मृतकों से एक 47 वर्षीय पुरुष और एक अन्य 45 वर्षीया महिला है।
जिले में मार्च के बाद से फ्लू से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने निजी व सरकारी अस्पतालों, चिकित्सा सुविधा केंद्रों तथा नर्सिग होम आदि को सतर्क रहने के लिए कहा है।
स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों के लिए अस्पतालों में अलग वार्ड बनाए जा रहे हैं।
आईटी कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को एक नई ड्राइवरलेस कार्ट को लोगों के सामने पेश किया।
बेंगलुरु.आईटी कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को एक नई ड्राइवरलेस कार्ट को लोगों के सामने पेश किया। कंपनी के सीईओ विशाल सिक्का कंपनी के बेंगलुरु हेडक्वार्टर इस कार्ट से पहुंचे। इसे मैसूर ऑफिस में कंपनी के इंजीनियर्स ने तैयार किया है। उन्होंने कैम्पस का चक्कर भी लगाया। बता दें कि सुबह कंपनी ke पहले क्वार्टर के नतीजे मार्केट के अनुमानों से बेहतर रहे हैं। जून में खत्म हुए क्वार्टर के दौरान कंपनी का पिछले क्वार्टर के मुकाबले नेट प्रॉफिट 3.3 फीसदी गिरकर 3483 करोड़ रुपए रहा है। हालांकि, प्रॉफिट में पिछले साल के इसी क्वार्टर मुकाबले 1.4 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। सिक्का ने कहा- कौन कहता है कि हम ट्रांसफर्मोटिव टेक्नोलॉजी नहीं बना सकते हैं..
- सीईओ विशाल सिक्का ने इस कार्ट की फोटो ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने कहा- "कौन कहता है कि हम ट्रांसफर्मोटिव टेक्नोलॉजी नहीं बना सकते हैं।" - "अब कंपनी का फोकस पूरी तरह से इस तरह की टेक्नोलॉजी पर रहेगा, जिसमें कंपनी को आगे भी ग्रोथ मिलेगी। सॉफ्टवेयर पर पहले की तरह कंपनी का फोकस रहेगा, लेकिन इसके साथ ही नए वर्टिकल पर भी जोर रहेगा। इस ऑटोनॉमस व्हीकल के साथ इंफोसिस एक नए युग में एंट्री कर रहा रहा है। अब हम अपना फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे। इसके साथ ही नेक्स्ट जेनरेशन एनालिटिक्स पर भी काम करेंगे।"
- "यदि आप हमारे नंबर्स को देखेंगे तो रेवेन्यू का 10% हिस्सा नई टेक्नोलॉजी से आता है। ये सर्विसेस 2 साल पहले तक मौजूद नहीं थीं। ये ज्यादा रेवेन्यू देने वाली सर्विस हैं, इसलिए हमारा फोकस भी इन्हीं पर है।"
इंफोसिस के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में बढ़ोतरी - कंपनी का जून क्वार्टर में ऑपरेटिंग प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 2.4 फीसदी की गिरावट के साथ 4111 करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल के मुकाबले इसमें 1.6 फीसदी की बढ़त है। वहीं, क्वार्टर के दौरान कंपनी की इनकम 17078 करोड़ रुपए रही है। पिछले क्वार्टर के मुकाबले इसमें 0.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। हालांकि, पिछले साल के पहले क्वार्टर के दौरान इनकम 1.8 फीसदी बढ़ी है। - पहले क्वार्टर के दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 24.1 फीसदी के साथ पिछले क्वार्टर के मुकाबले फ्लैट रहा है। कंपनी के मुताबिक डॉलर में पहले क्वार्टर की आय पिछले क्वार्टर के मुकाबले 3.2 फीसदी बढ़ी है। वहीं कॉन्सटेंट करंसी में रेवेन्यू ग्रोथ इस दौरान 2.7 फीसदी रही है।
Q2 मार्जिन पर सैलरी का असर रहेगा - विशाल सिक्का ने कहा- "पिछले 6 क्वार्टर से लगातार इम्प्लाई रेवेन्यू में बढ़ोत्तरी देखी गई है। इसके साथ ही कई चैलें के बीच रेवेन्यू से लेकर मार्जिन में कंपनी ने बेहतर परफॉर्म किया है। विशाल ने कहा कि पहले क्वार्टर में डॉलर के मुकाबले रुपए में मार्जिन पर 0.8% का असर देखने को मिला था।
नतीजों के बाद स्टॉक में बढ़त - नतीजों के बाद इंफोसिस के स्टॉक में बढ़त देखने को मिली। कारोबार के दौरान स्टॉक 3 फीसदी की बढ़त के साथ 1006.65 के दिन के हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गया। फिलहाल स्टॉक 0.6% की बढ़त के साथ 982 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में सदन के अन्दर विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया है।
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में सदन के अन्दर विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में उच्चस्तरीय बैठक बुलाने के साथ ही मामले की जांच सघनता से करने के आदेश दिए हैं। इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित भी मौजूद रहेगें।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) आनन्द कुमार ने बताया कि पीईटीएन नामक यह विस्फोटक नेता विरोधी रामगोविंद चौधरी की कुर्सी के आसपास मिला है। विस्फोटक पाउडर की मात्रा साठ ग्राम है। फारेंसिक जांच में इसकी पुष्टि हुई है। उनका कहना था कि इस विस्फोटक के लिए डेटोनेटर की जरुरत होती है लेकिन डेटोनेटर नहीं मिले हैं।
योगी आदित्यनाथ ने बताया आतंकी साजिश
विधानसभा के अंदर मिले विस्फोटक को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। योगी आदित्यनाथ ने इसे आतंकी साजिश का हिस्सा बताया है। साथ ही कहा है कि इसकी एनआर्इए से जांच करार्इ जानी चाहिए।
उन्होंने माना कि यह सुरक्षा में चूक है लेकिन पूरी जांच के बगैर कुछ और नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि मामले की जांच हो रही है। दूध का दूध- पानी का पानी होगा। कल शाम विस्फोटक मिलने के बाद तत्काल इसे जांच के लिए भेज दिया गया था।
#Lucknow: Security personnel have reached Uttar Pradesh assembly, after suspicious white powder was found yesterday. pic.twitter.com/bCeFIN1mL4
उधर, विस्फोटक मिलने के बाद विधानभवन की सुरक्षा और बढा दी गई है। कमाण्डों तैनात कर दिए गये हैं। चप्पे-चप्पे पर चौकसी बरती जा रही है। विशेषज्ञों की माने तो विस्फोटक काफी शक्तिशाली है। विधानभवन में गृह विभाग और पुलिस विभाग के बडे अधिकारी भी मौजूद हैं।
आधा हिंदुस्तान बाढ़ की चपेट में है. उत्तर प्रदेश से असम तक पानी अपनी विनाश लीला दिखा रहा है. देश के उत्तर पूर्वी राज्य असम में बाढ़ की वजह से अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों को मिला दें तो अब तक कम से कम 80 लोग बाढ़ की वजह से जान गवां चुके हैं.
नई दिल्ली: आधा हिंदुस्तान बाढ़ की चपेट में है. उत्तर प्रदेश से असम तक पानी अपनी विनाश लीला दिखा रहा है. देश के उत्तर पूर्वी राज्य असम में बाढ़ की वजह से अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों को मिला दें तो अब तक कम से कम 80 लोग बाढ़ की वजह से जान गवां चुके हैं.
उत्तर प्रदेश: यूपी के गोंडा जिले में घाघरा नदी के पानी से लोग खौफ में जीने को मजबूर है. यहां बांध टूटने से नदी का पानी झोपड़ियों तक आ पहुंचा है. जो बांध टूटा है उस पर बीते तीन साल में 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का दावा हुआ था, लेकिन वो दावा भी पानी में बह गया. बांध कटने की वजह से कई गांव पानी में घिर गए हैं. लोगों को नाव से चलकर दूसरी जगह जाना पड़ रहा है. वहीं, नकहरा गांव के लोगों ने ऊंची जगहों पर शरण ले रखा है. ग्रामीण सड़क के किनारे तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर हैं.
मध्य प्रदेश
मध्य़ प्रदेश के अगर मालवा जिले में मानसून की बारिश से कंठाल नदी उफान पर है. नदी का पानी पुलिया के ऊपर से गुजर रहा है. इसे पार करने की कोशिश कर रही एक गाय नदी के तेज बहाव में बह गई. नदी में कुछ दूर बहने के बाद गाय को किनारा मिला लेकिन दोबारा वो नदी में बह गई. यहां लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिया को पार करने की कोशिश कर रहे हैं.
असम
आधा हिंदुस्तान बाढ़ की चपेट में है. उत्तर प्रदेश से असम तक पानी अपनी विनाश लीला दिखा रहा है. देश के उत्तर पूर्वी राज्य असम में बाढ़ की वजह से अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों को मिला दें तो अब तक कम से कम 80 लोग बाढ़ की वजह से जान गवां चुके हैं.
देश के उत्तर पूर्वी राज्य असम में पानी लोगों के लिए परेशानी बन गई है. असम के 33 में से 24 जिले बाढ़ की चपेट में हैं. गोलाघाट के कई रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है. लोग बहते पानी के बीच लोग रास्ता तय करने पर मजबूर हैं.
काजीरंगा पार्क में 53 जानवरों की मौत
असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में 77 फीसदी हिस्सा पानी में डूब गया है, जिसकी वजह से यहां 53 जानवरों की मौत हो चुकी है. जानवरों ने अपनी जान बचाने के लिए छोटे-छोटे टापूओं पर शरण ले रखी है. काजीरंगा पार्क में डॉक्टरों की टीम बीमार जानवरों के इलाज में जुटी हुई है.
असम में बाढ़ की वजह से 49 लोगों की जान चली गई है. असम में 17 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.
अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश भी बाढ़ से बेहाल है. राज्य के पापुन पारे जिले का बड़ा हिस्सा में पानी में घिरा हुआ है. आधा हिंदुस्तान बाढ़ और बारिश से परेशान है, गांव, शहर और मोहल्ले पानी की लीला के आगे बेबस हैं. इंसानों के साथ-साथ जानवार भी अपनी जान बंचाने के लिए सुरक्षित जगह ढूंढ रहे हैं.
राहत और बचाव के लिए लगाई गईं 39 टीमें
एडीआरएफ अब तक देश के कई राज्यों में आई बाढ़ से अब तक 1300 पीड़ित व्यक्तियों को रेस्क्यू कर चुकी है. मॉनसून को लेकर देश भर में 39 टीम लगाई गई है जो राहत और बचाव का कार्य कर रही है.
मौसम विभाग के मुताबिक आज साउथवेस्ट मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी से भारी बारिश हो सकती है. गुजरात रीजन और ईस्ट राजस्थान के इक्का दुक्का इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही ईस्ट मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, वेस्ट राजस्थान, गैंगटिक वेस्ट बंगाल, ओडिशा और कोस्टल कर्नाटक में बहुत भारी बारिश हो सकती है.