Showing posts with label AUTO. Show all posts


अग्रणी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस (TVS) मोटर्स ने नए स्कूटर को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. स्कूटर को कंपनी ने TVS NTorq 125 नाम से बाजार में उतारा है. इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 58,750 रुपए है. इस स्कूटर के कॉन्सेप्ट वर्जन को टीवीएस ने ऑटो एक्सपो 2016 में पेश किया था. इसे उसके अनुरूप ही तैयार किया गया है. कंपनी के मुताबिक यह प्रीमियम रेंज का स्कूटर है, जिससे कंपनी 18 से 24 साल के युवाओं को टारगेट करेगी. नया TVS Ntorq 125 को स्‍टाइलि‍श होने के साथ ही टेक्‍नोलॉजी के लेवल पर काफी दमदार माना जा रहा है.



स्कूटर की खास बात यह है कि इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ और नेवीगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ऐसे फीचर्स वाला यह भारत का पहला स्कूटर है. स्कूटर को ब्लूटूथ के जरिए फोन से कनेक्ट किया जा सकता है. डिजाइन और लुक की भी बात करें तो ये बाजार में मौजूदा स्कूटरों से काफी अलग है.



टीवीएस के नए स्कूटर NTorq 125 में न्यू जेनरेशन CVTi-REVV 124.79cc, सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 3-वॉल्व, एयर-कूल्ड SOHC इंजन दिया गया है. यह इंजन 9.4 bhp की पावर और 10.5 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी के दावे के मुताबिक इस स्कूटर की टॉप स्पीड 95 किलोमीटर प्रति घंटे की है.



TVS NTorq 125 में ब्लूटूथ से लैस टेक्नोलॉजी TVS SmartXonnect भी दिया गया है. इसे NTorq मोबाइल ऐप से जोड़ा जा सकता है. मोबाइल ऐप से जोड़ने के बाद इसे ऑन- ऑफ करने में आसानी होगी. इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.



TVS NTorq में नेविगेशन असिस्ट, टॉप-स्पीड रिकॉर्डर, इन बिल्ट लैप-टाइमर, सर्विस रिमाइंडर, ट्रिप मीटर, इंजन ऑयल टेम्परेचर और मल्टी राइड स्टेटिस्टिक मोड्स (स्ट्रीट और स्पोर्ट) जैसे फीचर्स दिए गए हैं. मोबाइल से कनेक्ट होने के बाद यह फोन में बैटरी की क्षमता, आखिरी पार्किंग लोकेशन जैसे कई फीचर्स के बारे में भी जानकारी देगा. यानी आप स्कूटर को पार्क करने के बाद यदि लोकेशन मिस करते हैं तो स्कूटर आपकी मदद करेगा.



स्कूटर के मोटर को ऑटोमेटिक ट्रांसमि‍शन के साथ उतारा गया है और यह टीवीएस के स्‍कूटर पोर्टफोलि‍या में सबसे पावरफुल है. TVS NTorq 125 में टीवीएसी की रेसिंग टेक्‍नि‍क और दूसरे फीचर्स का टच दि‍या गया है. इसके अलावा, नए TVS NTorq 125 में स्‍मार्टक्‍सोनेट टेक्‍नोलॉजी है जोकि‍ अपनेआप में पहला फीचर है. इसके अलावा, 55 फीचर्स के साथ फुली डि‍जि‍टल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर भी है.



TVS NTorq 125 में नेवि‍गेशन असि‍स्‍ट, टॉप स्‍पीड रि‍कॉर्डर, इन-बि‍ल्‍ड लैम्‍प टाइमर, सर्वि‍स रि‍मांडर, ट्रि‍प मीटर, इंजन ऑयल टेम्‍परेशचर और मल्‍टी राइड स्‍टेटि‍स्‍टि‍क मोड जैसे स्‍ट्रीट और स्‍पोर्ट जैसे फीचर्स हैं. यह स्‍कूटर मोबाइल फोन के साथ जुड़कर फोन बैटरी डि‍स्‍प्‍ले, लास्‍ट पार्क लोकेशन असि‍स्‍ट जैसी चीजें भी दि‍खाता है.



स्कूटर में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन के साथ वाइड 110x80x12 ट्यूबलेस टायर दिया गया है. TVS NTorq 125 एक्सटर्नल फ्यूल फिल, USB चार्जर, लार्ज अंडर सीट स्टोरेज और TVS के पेटेंट वाले EZ सेंटर स्टैंड के साथ ग्राहकों को उपलब्ध होगा. अभी यह स्कूटर डिस्क वेरिएंट में उपलब्ध है. बाजार में इस स्कूटर का मुकाबला Honda Grazia और आने वाले Aprilia SR 125 से होगा.



डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Jaipur: जल्द ही कार बाजार में धूम मचाने वाली कार आने वाली है। बजाज ऑटो की नई कार को ऑटोमोबाइल बाजार में लाने के लिए भारतीय सड़क एंव परिवहन मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। बजाज ने अपनी Qute कार को बाजार में लाने के लिए काफी मशक्कत की है।
जल्द ही कार बाजार में धूम मचाने वाली कार आने वाली है।
इतने दिनों की मेहनत अब रंग लाने वाली है। मंत्रालय ने बजाज Qute को व्हीकल की कैटेगरी में जगह दे दी है। इसके बाद माना जा रहा है कि इस वित्त वर्ष के खत्म होने तक बाजार में यह कार दस्तक दे सकती है। 
नई कार को ऑटोमोबाइल बाजार में लाने के लिए भारतीय सड़क एंव परिवहन मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है।
इस कार को पांच साल से परिवहन मंत्रालय के चक्कर लगाने पड़े। कार होने के बाद भी इसे कार नहीं माना गया। बजाज ने इस कार दिल्ली में हुए 2012 ऑटो एक्सपो में इस कार का कॉन्सेप्ट पेश किया था। उस वक्त इस कार का नाम आरई60 था। कंपनी ने इस गाड़ी को कार न कह कर क्वॉड्रिसाइकिल (quadricycle) का नाम दिया था।
बजाज ने अपनी Qute कार को बाजार में लाने के लिए काफी मशक्कत की है।
जिसका नाम बाद में बदलकर क्यूट कर दिया गया। इस कार के लिए कई बार हाईकोर्ट में जनहित याचिकाएं डाली गई थीं। 5 साल से मंजूरी मि‍लने के इंतजार में यह कार भारतीय सड़कों पर नहीं आ पाई। फिर सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में दखल देनी पड़ी। 
इतने दिनों की मेहनत अब रंग लाने वाली है।
स्पेशिफिकेशन-
यह कार 36 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसके साथ ही कार में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स होने की बात भी कही गई थी। बजाज क्यूट में आपको 216.6 सीसी का पेट्रोल इंजन लगा है, जो सीएनजी और एलपीजी कैपेटिबल भी है।
कार होने के बाद भी इसे कार नहीं माना गया था।
यह इंजन कार को 13.2 पीएस की ताकत देता। कार की अधिकतम स्पीड 70 किमी प्रति घंटे की है। कार में मोटरसाइकिल की तरह ही 5 स्पीड यूनिट वाला गियरबॉक्स है। इसके साथ ही कार की लंबाई 2,752 एमएम है। बजाज इसे तुर्की, श्रीलंका, पेरू, केन्या समेत कई देशों में एक्सपोर्ट कर रही है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Kawasaki ने भारत में अपने 2017 Ninja 650 के स्पेशल KRT एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी कीमत 5.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है. इस कीमत में नई बाइक स्टैंडर्ड बाइक मुकाबले 16 हजार रुपये ज्यादा महंगी है.

KRT यहां कावासाकी रेसिंग टीम के लिए लिखा गया है. हालांकि इसमें रेसिंग के लिए कोई खास फीचर्स जोड़ा नहीं गया है. Ninja 650 में 649cc लिक्विड कूल, पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है, जो 8,000rpm पर 68PS का पावर और 6,500rpm पर 65.7Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करता है.

इसमें स्लिपर कल्च, एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक, डुअल फ्रंट और सिंगल रियर ब्रेक और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस प्राइस सेगमेंट में इस बाइक का मुकाबला सीधे तौर पर किसी भी बाइक से भारतीय बाजार में नहीं रहेगा. इसमें 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और इसके सीट की ऊंचाई 790mm है. इसका वजन 196 किलोग्राम है.


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।



दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

टोक्यो मोटर शो 2017 में यामाहा ने अपने कुछ आइडिया बेस्ड मॉडल्स को पेश किया है. इनमें से एक मॉडल Yamaha Niken को कंपनी ने पेश किया है, जो तीन पहियों वाली है. 3 चक्कों वाली ये स्पोर्ट्स बाइक LMW टेक्नोलॉजी से लैस है. LMW यानी लीनिंग मल्टी व्हील टेक्नोलॉजी, ये एक स्पेशल टेक्नोलॉजी जिससे बाइक को बेहतरीन ग्रिप मिलती है. इसकी वजह से हाई स्पीड में भी बाइक को मोड़ने पर भी बैलेंस नहीं बिगड़ता.


इस बाइक के फ्रंट में दो चक्के और पीछे की ओर एक चक्का दिया गया है. तीन चक्कों वाली बाइक का कॉन्सेप्ट पहले भी नजर आता रहा है लेकिन निकेन में दिया गया लीन फंक्शन इसे बाकी बाइक्स से अलग बनाता है. 



यामाहा निकेन में लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, फोर-स्ट्रोक, डीओएचसी, फोर-वॉल्व, इन-लाइन ट्रिपल इंजन दिया गया है. तीन-सिलेंडर वाले इस इंजन का पावर 847cc है जो यामाहा MT-09 से लिया गया है. ये कंपनी का पहला प्रोडक्शन मॉडल है. फिलहाल इस बाइक की ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसे अगले साल ही सेल के लिए उतार सकती है. हालांकि कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है.


कंपनी ने बाइक के डायमेंशन की जानकारी दी है जिसमें इसकी लंबाई 2150mm है , चौड़ाई 885mm और उंचाई 1250mm है. इसके साथ ही बाइक में ट्रिपल सिलेंडर इंजन दिया गया है. 

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

हीरो ने 50 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च की, अब तक की सबसे दमदार मोटरसाइकिल
अपने दमदार इंजन के लिए मशहूर हीरो मोटोकार्प ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक, हीरो स्प्लेंडर को नए डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। हीरो की यह बाइक ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी उतना ही लोकप्रिय है।


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

स्प्लेंडर की सबसे खास बात यह है कि इस बाइक का इंजन बहुत दमदार होता है। इस बाइक के मेंटेनेंस में ग्राहक को ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा इस बाइक की माइलेज बहुत ही जबरदस्त है। इसी खास वजह से यह मोटरसाइकिल इतना ज्यादा लोकप्रिय हुआ है।
हीरो के नये स्प्लेंडर क्लासिक का लुक काफी अच्छा है। इसके सीट को और भी आरामदायक बनाया गया है। पुराने मॉडल के मुकाबले नई डिजाइन वाले स्प्लेंडर का इंजन और ज्यादा दमदार बनाया गया है। इसके हैडलैम्प में एलईडी लाइट लगाया गया है, जिसकी वजह से इसकी रोशनी और जबरदस्त हो गई है।
हीरो स्प्लेंडर प्रो क्लासिक में ट्रेडिशनल स्पोक्स वाले व्हील दिए गए हैं, जिसकी वजह से यह क्लासिक फीलिंग देता है। इस मोटरसाइकिल में 4-स्ट्रोक, 97.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है।

कीमत

हीरो ने इस बाइक की बेसिक कीमत 47 हजार रुपये रखा है और यह 53 हजार रुपये के ऑन रोड प्राइस पर बाजार में उपलब्ध है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Tesla ने अपने ग्राहकों को सौंपी मॉडल-3 कार, खासियतों से भरी यह कार एक बार चार्ज होने पर चलेगी 500 किमी

नई दिल्‍ली: Tesla ने अपनी बहुप्रतीक्षित कार मॉडल-3 को लॉन्च कर दिया है। इस सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को Tesla ने 35 हजार डॉलर यानी 22 लाख 45 हजार रुपए में लॉन्च किया है। Tesla ने कहा कि मॉडल 3 एक छोटी, सामान्‍य और अफोर्डबल इलेक्ट्रिक कार है। माना जा रहा है कि यह कार ग्लोबल ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में क्रांति लाएगी। Tesla ने अपनी पहली 30 कारें कस्टमर्स को डिलिवर भी कर दी हैं। कंपनी इस कार के जरिए ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है। Tesla के सीईओ एलॉन मस्क के अनुसार, दुनियाभर में तकरीबन 5 लाख लोग पहले ही कार इस कार के लिए रिजर्वेशन के लिए 1 हजार डॉलर जमा करवा चुके हैं।
Tesla मॉडल-3 कंपनी की एडवांस इलेक्ट्रिक कार है। यह दो बैटरी वर्जन के साथ आई है। इस 5 सीटर कार का स्टैंडर्ड बैटरी मॉडल एक बार चार्ज होने पर 133 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। जबकि लॉन्ग रेंज बैटरी मॉडल की कीमत भी ज्यादा है और यह फुल चार्जिंग पर तकरीबन 500 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। Tesla के दुनियाभर में फिलहाल 250 सेंटर्स हैं। मॉडल-3 कार में कोई इंस्ट्रमेंट पैनल नहीं है। ओडोमीटर और कार के अन्य डिटेल्स सेंटर स्क्रीन पर देखे जा सकते हैं। इससे कार में पर्याप्त स्पेस बनाने में कंपनी को मदद मिली। इसमें एयर कंडिशनिंग वेंट्स को डैशबोर्ड में छिपाया गया है और ड्राइवर हवा के फ्लो को सेंटर स्क्रीन के जरिए कंट्रोल कर सकता है।
यह एक चार दरवाजों वाली सेडान कार है। 4.3 मीटर लंबी और 1.8 मीटर चौड़ी इस कार का साइज तकरीन BMW 3 सीरीज कार के जितना ही है। परफॉर्मेंस के लिहाज से देखें तो इसका बेस मॉडल 5.6 सेकंड में 96.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। जबकि इसका लॉन्‍ग रेंज बैटरी वैरिएंट 5.1 सेकंड में 96.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इस कार की टॉप स्पीड 225 किलोमीटर प्रति घंटे की है।
Tesla मॉडल-3 इलेक्ट्रिक कार को एक स्मार्टफोन या कार्ड के जरिए खोला, शुरू और लॉक किया जा सकता है। यह कार्ड कार के साथ कस्टमर को दिया जाता है। इसमें 18 इंच के अलॉय व्‍हील्‍स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें 15.4 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, वाई-फाई, इंटरनेट कनेक्टिविटी, कीलेस एंट्री, वॉयस ऐक्टिवेटेड कंट्रोल्स और सेंसर्स आदि फीचर्स ऑटोमैटिक ड्राइविंग में मददगार हैं।
Powered by Blogger.