Flipkart Big Shopping Days: 7 दिसंबर 2017 को पहली बार Redmi 5A, Micromax Canvas Infinity Pro, Zero 5 Pro समेत कई स्मार्टफोन्स की पहली सेल शुरू होगी तो वहीं कई अन्य स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जाएगा.
अगर हाथ तंग चल रहा तो भी आप अपना पसंदीदा फोन NoCostEMI पर खरीद सकते हैं.
| FlipkartBigShoppingDays: नया स्मार्टफोन खरीदने वाले भूलकर भी Miss न करें ये सेल |
Flipkart साल के अंत से पहले एक बार फिर ग्राहकों के लिए डिस्काउंट और ऑफर्स के सेल का आयोजन करने जा रहा है. 7 दिसंबर 2017 से एक बार फिर Flipkart Big Shopping Days Sale की शुरुआत हो रही है. फ्लिपकार्ट पर ये सेल 7 दिसंबर से 9 दिसंबर 2017 तक चलेगी. आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल में सिर्फ किसी एक कैटेगिरी में ही नहीं बल्कि सभी प्रॉडक्ट कैटेगिरी पर शानदार डील्स मिलेंगी. आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए प्लान कर रहे हैं तो आपको सेल में किस-किस स्मार्टफोन पर ऑफर्स मिलेंगे.
गूगल ने भारत में उतारा YouTube Go, वीडियो देखने का मजा हुआ दोगुना
शाओमी रेडमी 5A को हाल ही में लॉन्च किया गया है लेकिन अभी तक इस स्मार्टफोन की पहली सेल नहीं हुई है. 7 दिसंबर 2017 को रेडमी 5A की पहली सेल होगी. कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स से लैस इस स्मार्टफोन में 5 इंच की स्क्रीन दी गई है. एंड्रॉयड में बैटरी की खपत को देखते हुए 3000mAh की बैटरी, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर. रेडमी 5ए में MIUI 9 पहले से लोड है. शाओमी रेडमी 5ए के 2GB+16GB स्टोरेज की कीमत 5,999 रुपए, 3GB+32GB वाले मॉडल की कीमत 6999 रुपए है.
7 दिसंबर को Zero 5 Pro भारत में लॉन्च होने वाला है, इस स्मार्टफोन में आपको 6GB+128GB स्टोरेज मिलेगी. फोटोग्राफी लवर्स के लिए ड्यूल कैमरा सैटअप मिलेगा. इस स्मार्टफोन की कीमत में
19,999 रुपए तय की गई है. इस फोन में 5.98 इंच की Full HD Display, 12MP + 13MP का ड्यूल रियर कैमरा और सेल्फी लवर्स के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
क्या आप को पता है... आपकी जासूसी कर रहे हैं ये 42 एप, अपने फोन से तुरंत करें रिमूव
माइक्रोमैकेस Canvas Infinity Pro 7 दिसंबर 2017 को भारत में लॉन्च होगा. इस स्मार्टफोन को 4GB+64GB मॉडल में लॉन्च किया जाएगा. फोटोग्राफी के लिए 20MP+8MP का ड्यूल कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 5.7 इंच की स्क्रीन दी जाएगी.
Redmi MiA1, Redmi Note4, IPhone समेत कई अन्य स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट दिए जाएंगे. साल का आखिरी महीना चल रहा है और अगर अपने भी 31 दिसंबर 2017 की प्लानिंग के लिए पैसे खर्च कर दिए हैं तो चिंता मत कीजिए. आप इस सेल में किसी भी स्मार्टफोन को NoCostEMI पर खरीद सकेंगे. इतना ही नहीं, सेल के दौरान पुराने फोन पर 18000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment