Showing posts with label facebook. Show all posts


मल्टीमीडिया डेस्क। सोशल मीडिया के जितने फायदे हैं, उतने ही नुकसान। यूजर को इस पर प्राइवेसी को लेकर चिंता हमेशा ही बनी रहती है। कई बार लोगों की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल और प्रोफाइल पिक्चर फर्जी एकाउंट खोलने के लिए यूज करने की खबरें लोगों को विचलित करती रही हैं। मगर, अब फेसबुक ने लोगों की तस्वीरों की सिक्योरिटी को बनाए रखने के लिए एक नया टूल पेश किया है।
इसके इस्तेमाल से आप पता कर सकेंगे कि आपकी पोस्ट की गई तस्वीर का कहां-कहां इस्तेमाल किया जा रहा है। फेसबुक के इस फीचर के तहत आपको इस बात का पता लग जाएगा कि कौन व्यक्ति आपकी फोटो का इस्तेमाल कर रहा है और किस फेसबुक आईडी और पेज पर अपलोड कर रहा है।
कंपनी ने कुछ समय पहले ही निजी तस्वीरों के दुरुपयोग को लेकर सवाल उठाया था। फेसबुक ने अब यह नया फीचर अपने यूजर्स के लिए जारी किया है जिससे यूजर्स अपनी फोटो की सुरक्षा कर सकते हैं। यह फीचर फेस रिकॉग्नाइजेशन तकनीक पर काम करता है। इस वजह से जब कोई आपको बिना टैग किए आपकी फोटो अपलोड करता है तो आपके पास फेसबुक की ओर से एक नोटिफिकेशन आएगा।
इसमें आपसे ये पूछा जाएगा कि क्या अपलोड हुई फोटो में आप भी हैं। यदि हां, तो क्या आप उस फोटो को फेसबुक पर शेयर करना चाहते हैं या नहीं। इसके बाद यदि आप फोटो को शेयर करने से रोकना चाहते हैं, तो ऐसा कर सकते हैं और अगर चाहें तो खुद को उस फोटो में टैग भी कर सकते हैं।
फेस रिकॉग्निशन तकनीक पर काम
फेसबुक ने इस बारे में कहा है कि उसका नया टूल फेस रिकॉग्निशन तकनीक पर काम करता है। यह यूजर्स को उनकी आईडेंटिटी मैनेज करने में मदद करता है। पिछले काफी समय से इसकी टेस्टिंग चल रही थी और इसे पॉजिटिव फीडबैक मिलने के बाद लॉन्च किया जा रहा है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


टेक डेस्क। अब फेसबुक के जरिए भी आप सामान खरीद और बेच पाएंगे। फेसबुक ने भी अपना मार्केटप्लेस फीचर लॉन्च किया है। अब फेसबुक का यह फीचर OLX और Quikr को टक्कर देगा। इसमें भी यूजर पुराने सामान की फोटो खींचकर डाल सकते है और अपने सामान की सही कीमत ले सकते है।

..

फेसबुक ने पिछले साल इसकी टेस्टिंग की थी इस साल इसे लाइव कर दिया है। अभी तक यह 36 देशों में लाइव था। भारत में भी अब इसे लाइव कर दिया है।
Facebook Marketplace को यूजर्स मोबाइल और डेस्कटॉप पर भी लॉगिन कर पाएंगे। डेस्कटॉप वर्जन में यह होमपेज के लेफ्ट साइड में मैसेंजर के नीचे होगा वहीं मोबाइल में यह मीनू सेक्शन में मिलेगा।


डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।



दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


सेन फ्रांसिस्को : व्हाट्सएप ने आईफोन उपभोक्ताओं के लिए एक नया फीचर शुरू किया है जिसमें व्हाट्सएप पर भेजा गया वीडियो चलाने के लिए अब यूट्यूब नहीं खोलना पड़ेगा. इस एप के तहत अगर आपके व्हाट्सएप पर कोई यूट्यूब वीडियो की लिंक आती है तो इसे देखने के लिए आपको व्हाट्सएप से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. यूट्यूब वीडियो आपकी चैट विंडो पर ही चलने लगेगा.
अपडेट करना होगा व्हाट्एप

व्हाट्सएप के बीटा प्रोग्राम की निगरानी करने वाली एक वेबसाइट डब्ल्यूएबीटाइंफो के अनुसार, यह सुविधा पाने के लिए उपभोक्ताओं को एपल प्ले स्टोर पर जाकर अपने व्हाट्एप को अपडेट करना होगा. इसमें कुछ अन्य सुधार भी किए गए हैं. उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर यूट्यूब वीडियो देखने के लिए वीडियो आने पर उन्हें एक प्ले का ऑप्शन दिखेगा. इस ऑप्शन क्लिक करने के बाद आप फेसबुक की तरह यू-ट्यूब पर जाए बिना वीडियो देख सकते हैं.

अन्य चैट विंडो पर भी बंद नहीं होगा

इससे पहले व्हाट्सएप पर आई हुई यूट्यूब वीडियो के लिंक पर क्लिक करने के बाद वह वीडियो उपभोक्ता के फोन में मौजूद यूट्यूब एप में खुलता था. वेबसाइट के अनुसार व्हाट्सएप की चैट विंडो पर चल रहा वीडियो किसी अन्य चैट विंडो पर जाने पर भी बंद नहीं होगा. एंड्रायड और विंडो मोबाइल पर यह सुविधा फिलहाल आनी बाकी है. व्हाट्सएप के भारत में 20 करोड़ सक्रिय उपभोक्ता हैं जबकि दुनियाभर में इसके 1.2 अरब सक्रिय उपभोक्ता हैं.

यूजर्स का मिला था जबरदस्त रिस्पांस

इससे पहले इस तरह की सुविधा फेसबुक की तरफ से शुरू की गई थी. इस फीचर के बाद फेसबुक पर ही यू-ट्यूब वीडियो देखी जा सकती है. फेसबुक के इस फीचर को यूजर्स का जबरदस्त रिस्पांस मिला था. हालांकि अभी यह सुविधा एंड्रायड यूजर्स के लिए शुरू नहीं की है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह सुविधा एंड्रायड यूजर्स के लिए शुरू की जाएगी.


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


इंटरनैट पर बढ़ रही कट्टरता और उग्रवाद पर ब्रिटेन का रवैया सख्त हो गया है। देश के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने फेसबुक और गूगल को चेतावनी दी है कि यदि आई.टी. कंपनियों ने इंटरनैट पर बढ़ रही कट्टरता और उग्रवाद पर नकेल कसने के लिए किए जा रहे अपने प्रयास नहीं बढ़ाए तो इंगलैंड इन दोनों कंपनियों पर कर लगाने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है। 

बेन वालेस ने आरोप लगाया कि टैक कंपनियां वैसे तो लोगों को डाटा व्यापारिक इस्तेमाल हेतु बेचने के लिए तैयार हैं लेकिन हमारी लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित सरकार को यह डाटा देने से इंकार कर रही हैं। हम इस डाटा को निगरानी और अन्य आतंकवादीरोधी उपायों पर काम करने के लिए मांग रहे हैं लेकिन कंपनियां डाटा देने से इंकार कर रही हैं। 

निजी सुरक्षा से ज्यादा मुनाफे पर कंपनियों का ध्यान
वालेस ने इन कंपनियों पर निजी सुरक्षा की बजाय मुनाफे पर ज्यादा ध्यान देने का आरोप लगाया है। फिलहाल उन्होंने टैक्स प्लान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। अखबार का कहना है कि यह टैक्स उसी तरह लगाया जाएगा जैसे 1997 में प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर द्वारा विंडमिल टैक्स लगाया गया था। 

इन कम्पनियों को बेचा जा रहा है डाटा
रिपोर्ट के मुताबिक गूगल और फेसबुक यूजर्स का डाटा लोन्स और सॉफ्टपोर्न कंपनियों को बेच रहे हैं। उन्होंने रविवार को हुई इंटरव्यू में कहा है कि ये कंपनियां सरकार के साथ तालमेल बिठा कर काम नहीं करेंगी तो इनके बढ़ रहे मुनाफे को देखते हुए टैक्स लगा दिया जाएगा। 

फेसबुक के कार्यकारी ने खारिज किया बयान
फेसबुक के कार्यकारी साइमन मिलनर ने आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा है कि ऐसा कहना कि हम सेफ्टी की बजाय मुनाफे पर ध्यान देते हैं, गलत है, वो भी तब जब खास तौर पर बात आतंकवाद की हो। हमने मिलियन ऑफ पोन्ड्स लोगों और टैक्नोलॉजी पर खर्च किए हैं ताकि टैरेरिस्ट कान्टैंट को रिमूव किया जा सके।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

भारत सरकार ने लगभग हर काम में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है. फिर बैंक कहता खुलवाना हो या फिर नई सिम लेना हो. आधार को सम्पूर्ण सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए या नहीं इस पर बहस अभी भी जारी है.




जानकारी के अनुसार अमेजन के बाद बहुत जल्द ही दिग्गज सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर भी आधार कार्ड को अनिवार्य किया जा रहा है. फेसबुक भी अपने सभी यूजर्स से जल्द ही आधार की जानकारी मांग सकती है.
फेसबुक के लिए आधार अनिवार्य

facebook-new-account-aadhar-card-compulsory
सोशल मिडिया की खबरों के अनुसार कहा जा रहा है की फेसबुक अपने नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इस फीचर की सहायता से फेसबुक पर नया अकाउंट बनाने वाले सभी यूजर को आधार कार्ड पर अंकित ओरिजनल नाम बताने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
नए अकाउंड बनाने में जरुरी
facebook-new-account-aadhar-card-compulsory
इस फीचर्स की सहायता से जब भी यूजर नया अकाउंट बनाएगा तो फेसबुक एक नोटिफिकेशन भेजेगा जिसमे लिखा होगा यदि आप आधार वाले नाम से आई दी बनाएंगे तो आपके दोस्त आपको आसानी से खोज पाएंगे.
फेसबुक का मत
facebook-new-account-aadhar-card-compulsory
जानकारी के अनुसार फेसबुक का कहना है कि उसका नया फीचर वैकल्पिक साबित होगा. हलाकि कहा जा रहा है की आधार का यह नोटिफिकेशन सभी यूजर को नहीं दिखेगा.
अमेज़न भी कर चुकी यह पहल
facebook-new-account-aadhar-card-compulsory
फेसबुक ऐसी पहली कंपनी नहीं है जो आपके आधार से जुड़ी जानकारी को मांग रही है. इससे पहले ऑनलाइन रिटेलर कंपनी अमेज़न ने भी अपने सभी ग्राहकों से उनके आधार नंबर मांगे थे. कंपनी ने आधार मांगने की बात पर कहा था किन खोए हुए ऑर्डर को सही पते पर पहुंचाने के लिए आधार से बहुत मदद मिलेगी.
कार के लिए अनिवार्य आधार
facebook-new-account-aadhar-card-compulsory
अमेज़न की तरह बेंगलुरु में किराए पर कार मुहैया कराने वाली एक कपनी जूमकार ने भी बुकिंग के लिए ग्राहकों के आधार को अनिवार्य कर दिया था.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


आजकल सभी लोग नेट का काफी उपयोग करते हैं जिसमें सबसे ज्यादा क्रेज फेसबुक  का है पूरे विश्व में जितने लोग नेट यूज़ करते हैं उसमें 71% फेसबुक को इस्तेमाल करते हैं कोई भी Android मोबाइल लेता है तो सबसे पहले फेसबुक को ही इंस्टाल करता है हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे Facebook एक ऐसा काम करने जा रहा है जिससे वह यूट्यूब को टक्कर देगा.
यह सोशल नेटवर्किंग साइट बहुत ही जल्द हॉलीवुड में कदम रखने वाली है दरअसल Facebook अपने शौ के लिए स्टार को तलाश कर रहा था अब जाकर फेसबुक की है तलाश पूरी हो चुकी है ऐसा कहा जा रहा है कि फेसबुक जल्द ही अपना शुरू करने वाला है रिपोर्ट के मुताबिक Facebook शो के जरिए यूट्यूब को टक्कर देने में लगा हुआ है.
facebook-is-working-to-give-youtube-a-collision-this-work
Facebook ने इसके लिए हॉलीवुड के स्टार को साइन किया है फेसबुक 10 मिनट से लेकर आधे घंटे तक के शो होंगे और इन शो को नेटफ्लिक्स पर देखे जा सकते हैं रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक अपने पुराने प्लेटफार्म पर ही वीडियो टेप की शुरुआत कर सकता है आपको तो पता ही है कि फेसबुक ज्यादा यूज की जाने वाली साइड है ऐसे में यूजर्स इन शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं अब देखना यह है की आने वाला शो यूजर्स को कितना पसंद आता है.

व्हाट्सएप पर बात करना हुआ बंद, सरकार ने लगाया पूर्ण प्रतिबंध

चीन ने अपने यहां व्‍हाट्सएप पर पहले इमेज, वीडियो, वॉइस चैट और इसे पूर्ण रूप से प्रतिबंध कर दिया है. फेसबुक की मालिकाना हक वाली लोकप्रिय मैसेजिंग सर्विस को पूर्ण रूप से प्रतिबंध कर दिया है. जानकारी के मुताबिक ओपन ऑब्जर्वेटरी ऑफ नेटवर्क इंटरफेरेंस के अनुसार चीन के इंटरनेट सेवा प्रदाताओं ने 23 सितंबर से व्हाट्सप की सेवा बंद करनी शुरू कर दी थी.
चीन में कुछ महीनों से व्हाट्सएप सेवा में कुछ समस्या भी आ रही थीं. हालांकि व्हाट्सएप ने इस घटना पर किसी तरह का कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं किया. फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और गूगल जैसी सेवाएं चीन में पहले ही प्रतिबंधित हैं. कुछ लोग वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क के जरिये इन सेवाओं का इस्तेमाल आज भी करते हैं.

वरिष्ठ अंतरराष्‍ट्रीय रक्षा अनुसंधान विश्लेषक टिमोथी हीथ के अनुसार चीन की सरकार को यह पसंद नहीं है कि व्हाट्सएप में मजबूत एनक्रिप्‍शन का इस्तेमाल होता है. हीथ ने सीएनएन को जानकारी देते हुए बताया कि चीन की सरकार इंटरनेट संचार पर निगरानी रखना चाहती है और इसलिए वह लोगों को उस तरह की टेक्‍नोलॉजी भी प्रदान करा रही है. जिसकी सहायता से सरकार आसानी से नजर रख सकती है. सरकार को इसमें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी.
2009 में फेसबुक पर चीन ने प्रतिबंध लगाया था. इसके बाद 2014 में इंस्‍टाग्राम को भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था. फेसबुक के संस्‍थापक मार्क जुकरबर्ग ने कई चीनी राजनीतिज्ञों के साथ बैठक की थी कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी के प्रोपेगंडा का अध्‍ययन किया था इसके बावजूद चीन ने यह कदम उठाया गया है. चीनी ऑनलाइन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए फेसबुक ने हाल ही में एक नया एप लॉन्‍च किया है जो इसके नाम से नहीं है.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

सोशल मीडिया अपनी तरफ बहुत तेज़ी से खींचता है, कई लड़कियां ऐसी हैं जो लाइक्स पाने के चक्कर में अपनी निजी फोटोज भी शेयर करने से नहीं घबरातीं

इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों को अब साइबर क्राइम की समस्या का अंदाजा तो होने लगा है खासकर महिलाओं को। हर दिन ईमेल, फेसबुक अकाउंट, कंप्यूटर, क्रेडिट कार्ड या नेटबैंकिंग अकाउंट से जुड़ी साइबर क्राइम की सैकड़ों खबरें आती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि महिलाओं साइबर क्राइम होने पर तुरंत कौन-कौन से जरूरी और एहतियाती कदम उठाने चाहिए...
ऐसी कई आपराधिक घटनाएँ हुई हैं जिसने महिलाओं को लेकर सोशल साइट्स पर सुरक्षा के सवाल खड़े किये हैं। हाल ही में एक खबर आई थी की बेंगलुरु में एक महिला के नाम पर नकली फ़ेसबुक अकाउंट बनाया गया और उसे एस्कॉर्ट सर्विस देने वाली वेबसाइट पर डाल दिया गया। इसके बाद से उस महिला के पास कई लोगों के फ़ोन आने लगे। वह महिला इतनी परेशान को गई कि उसको इसकी शिकायत दर्ज करवानी पड़ी। 
अभी कुछ दिनों पहले की ही घटना है ट्विटर पर 'पाकिस्तान डिफेंस' नाम के एक अकाउंट ने दिल्ली की एक लड़की की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की थी। ऐसी ही मामले अक्सर सामने आते रहते हैं जिनमें लड़कियों की तस्वीरों और निजी जानकारियों का ग़लत इस्तेमाल या उन्हें ट्रोल किया जाता है यह भी साइबर क्राइम के तहत आता है क्यों कि निजिता का अधिकार सभी को है।
ऐसे अपराधों में कोई निर्दोष ना फंसे इसके लिए कानून बनाया गया है लेकिन अपनी तरफ से भी महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिए महिलाओं को पता होना चाहिए के इन समस्याओं से कैसे बचें और इस तरह से वह इन्टरनेट का बेझिझक इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

cyber crime
बरतनी होंगी ये सावधानियां 

सोशल मीडिया अपनी तरफ बहुत तेज़ी से खींचता है, कई लड़कियां ऐसी हैं जो लाइक्स पाने के चक्कर में अपनी निजी फोटोज भी शेयर करने से नहीं घबरातीं। आपको अगर इन सब समस्याओं में नहीं फसना है तो सबसे पहले तो सोशल मीडिया पर अपनी निजी तस्वीरें डालने से बचें। उनका कोई भी गलत इस्तेमाल कर सकता है जिसका खामियाजा बहुत बुरा हो सकता है। 
अगर फिर भी आप चाहते है की आपकी अपनी पर्सनल तस्वीरें फेसबुक या किसी भी सोशल साईट पे जाए तो इसके तहत आप यह कर सकती है कि अपने फ़ेसबुक अकाउंट पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को प्राइवेट रखे ताकि कोई अंजन उसे ना देख पाए। अपने अकाउंट की सेटिंग्स ऐसे रखें कि आपकी फ़ोटो आपके दोस्त या आपसे जुड़े हुए लोगों को ही दिखे। अपने नाम के बारे में गूगल पर हमेशा सर्च करते रहें ताकि आपको पता रहे कि आपका नाम कहां पर और किस-किस वेबसाइट पर आ रहा है।

cyber crime
अपने नाम की गूगल पर इमेज भी चेक करें जिससे आपको यह पता लग जाये कहीं आपकी कोई फोटो सार्वजनिक तो नहीं हो गई। अगर किसी ग़लत जगह पर आपको अपनी फोटो या नाम दिखाई देता है जिसकी अनुमति आपने नहीं दी है, तो उसे तुरंत हटाने के लिए कह सकते हैं। और अगर मामला आपको ठीक नहीं लग रहा तो तुरंत पुलिस के पास जाएँ। अनजान लोगों को फ़ेसबुक पर बिलकुल ना जोड़ें। बहुत बार ऐसा करने से नुकसान भी हो सकता है। प्रोफेशनल लोगों से लिंकडइन पर जुड़ें, फेसबुक पर उनके साथ ना जुड़ें। 
वहीं, ट्विटर के ऊपर बिल्कुल भी निजी तस्वीरें ना डालें। ट्विटर एक सोशल नेटवर्किंग साइट नहीं है, यह एक ट्विटिंग प्लेटफॉर्म है। इसलिए इसपर प्राइवेसी सेटिंग के आप्शन बहुत कम होते हैं। ट्विटर पर बस ऐसी सेटिंग्स की जा सकती हैं कि आपकी अनुमति के बिना लोग आपको फॉलो ना कर सकें। लेकिन, ज़्यादातर लोग ऐसा करते नहीं हैं। सेटिंग्स को ज़्यादा निजी करके आपका अकाउंट ज़्यादा सुरक्षित रह सकता है। लिकेन फिर भी आपको अगर आपको ऐसे कोई परेशान करता है तो तुर्रंत ही पुलिस को इस अपराध की जानकारी दें। महिलाओं को इस तरह की चालबाजी से हमेशा बचकर और सतर्क रहना चाहिए।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें



सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने कहा है कि वो 2020 तक भारत के 5 लाख लोगों को डिजिटल स्किल सिखाएगा. कंपनी के मुताबिक एक नए प्रोग्राम की शुरुआत की गई है जिसे खास कर स्टार्टअप के और व्यक्तिगत तौर पर डिजाइन किया गया है. फेसबुक दो प्रोग्राम – फेसबुक डिजिटल ट्रेनिंग और फेसबुक  स्टार्टअप ट्रेनिंग हब की शुरुआत की है. खास बात ये है कि इसे फेसबुक सबसे पहले भारत में ही शुरू कर रहा है.

ये दो प्रोग्राम हैं

फेसबुक डिजिटल ट्रेनिंग हब:  

यह एक ऑनलाइन ट्रेनिंग हब है जिसके तहत बिना किसी शुल्क के सोशल और कॉन्टेंट मार्केटिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी. यह किसी के लिए भी है जैसे स्टूडेंट से लेकर बिजनेसमैन तक अगर चाहें तो डिजिटल स्किल सीख सकते हैं. इस कोर्स में यह बताया जाएगा कि कैसे कॉन्टेंट तैयार करें, कैसे अपनी पहुंच बढ़ाएं और कैसे ऑनलाइन ऐक्टिविटी पर नजर रखी जाए.

फेसबुक स्टार्टअप ट्रेनिंग हब: 

इस ऑनलाइन ट्रैनिंग हब के जरिए डेवेलपर्स और टेक स्टार्टअप्स को फायदा मिलेगा . उन्हें बेहतर प्रोडक्ट और बिजनेस डेवेलपमेंट के तरीके बताए जाएंगे. इस कोर्स में यह बताया जाएगा कि कैसे बिजनेस प्लान तैयार करें, कैसे प्रोडक्ट तैयार करें और कैसे अपने बिजनेस को विस्तार दें. इसके अलावा भी इसमें कई स्किल्स सिखाए जाएंगे.

फेसबुक के मुताबिक 2011 से अभी तक कंपनी ने दुनिया भर में छोटे बिजनेस के डेवेलपमेंट के लिए 1 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा निवेश किया है. कंपनी ने कहा है कि बूस्ट योर बिजनेस और शीमीन्सबिजनेस के तहत 60 हजार से ज्यादा छोटे बिजनेस ट्रेन किए गए हैं जिनमें 12 हजार महिला उद्यमी शामिल हैं.  

फेसबुक प्रोग्राम इंडिया और साउथ एशिया हेड रितेश महेता ने कहा है, ‘डिजिटल स्किल लोगों को बड़ा सोचने, नई संभावनाएं तलाश करने, नए प्रोडक्ट बनाने और बेहतर कम्यूनिकेशन में मदद करता है. हमें यकीन है कि भारत को डिजिटल इकोनॉमी के लिए तैयार करने का बेहतर तरीका यहां के लोगों को टूल, ज्ञान और स्किल देने की जरूरत है. हम चाहते हैं कि ज्यादा लोगों को अपनी स्किल बनाने में मदद मिले, क्योंकि लोगों में निवेश करना अच्छा चीज है’

इन दो प्रोग्राम के अलावा फेसबुक ऑफलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम और ब्लूप्रिंट चलाता है. इसके तहत ऑनलाइन विज्ञापनों की ट्रेनिंग दी जाती है.

फेसबुक के मुकाबिक कंपनी ने लोकल संस्थानों जैसे डिजिटल विद्या, EDII, धर्मालाइफ और स्टार्टअप इंडिया के साथ काम कर रही है जिसके तहत ऐसे कोर्स तैयार किए जा रहे हैं जो व्यक्तिगत जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज किए गए हैं. खास बात ये है कि यह हिंदी और इग्लिश दोनों ही लैंग्वेज में उपलब्ध है.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


इंटरनेट पर यदि हमें किसी भी विषय में जानकारी पानी होती है, तो हम इसे गूगल में ढूंढना पसंद करते हैं। कोई भी जानकारी पाने के लिए गूगल कितना जरूरी है, इसका पता इस बात से लगाया जा सकता है कि साल 2006 में ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी ने ‘गूगल करना’ शब्द को अपनी डिक्शनरी में शामिल कर लिया था।
हालाँकि पिछले कुछ समय में गूगल का असर धीमा पड़ता नजर आ रहा है। हालिया ख़बरों के मुताबिक किसी विषय में जानकारी पाने के लिए गूगल से ज्यादा लोग फेसबुक को पसंद कर रहे हैं।
गूगल फेसबुक
ऊपर दिखे गए शौध से यह देखा जा सकता है, कि साल 2016 में 40 फीसदी रेफरेल ट्रैफिक फेसबुक के जरिये आया था। वहीँ सिर्फ 37 फीसदी ट्रैफिक गूगल के जरिये आया था।
इस शौध पर यदि गौर करें, तो आप देख सकते हैं कि लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि से सम्बंधित जानकारी के लिए लोग फेसबुक को पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा नौकरी, तकनीक आदि से सम्बंधित जानकारी के लिए लोग ज्यादा गूगल को पसंद कर रहे हैं।
लाइफस्टाइल सम्बंधित जानकारी के लिए कुल 87 फीसदी लोग फेसबुक को पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लोग लाइफस्टाइल के क्षेत्र में फ़िल्मी सितारों को फॉलो करते हैं। ऐसे में लोग अपने पसंदीदा सितारों के फेसबुक पेज को देखना ज्यादा पसंद करते हैं। इस क्षेत्र में फेसबुक के अलावा इन्स्टाग्राम को भी काफी पसंद कर रहे हैं।
इसके अलावा आस-पास होने वाले कार्यक्रम की जानकारी के लिए भी लोग फेसबुक को पसंद करते हैं। जाहिर है यदि आप किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं, तो आप इसे फेसबुक पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करेंगे। ऐसे मामलों में फेसबुक काफी मददगार साबित हुआ है।
वहीँ यदि हम नौकरी सम्बन्धी आंकड़ों को देखें, तो 84 फीसदी लोग गूगल को पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनियां नौकरी के लिए फेसबुक पर शेयर करना कम पसंद करती हैं। ऐसे में गूगल एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

रेफरेल ट्रैफिक क्या है?

मान लीजिये, आपको किसी विषय के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है। आप इसे गूगल में ढूँढ़ते हैं। गूगल में आपको बहुत साड़ी वेबसाइट दिखाई देती हैं, जहाँ आपको उस विषय के बारे में जानकारी मिल जाती है। इसके बाद आप उस वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त करते हैं।
यहाँ यदि आप देखें, तो आपको सही जानकारी या वेबसाइट तक पहुँचाने में गूगल मदद कर रहा है। इसे ही रेफर करना कहते हैं। और जो भी ट्रैफिक गूगल के जरिये बाकी वेबसाइट पर जाता है, उसे रेफरल ट्रैफिक कहते हैं।

गूगल फिर आगे

आपको जानकारी के लिए बता दें ऊपर दी गयी जानकारी साल 2016 की थी। यदि साल 2017 की बात करें, तो गूगल फिर से फेसबुक से आगे निकल गया है।

फेसबुक गूगल
यहाँ दिखाई गयी जानकारी से यह साफ़ देखा जा सकता है कि इस साल में गूगल ने धीरे-धीरे फेसबुक को पछाड़ दिया है।


साल के शुरुआत में लगभग 40 फीसदी ट्रैफिक फेसबुक से आ रहा था, जबकि लगभग 34 फीसदी ट्रैफिक गूगल से आ रहा था। नवम्बर 2017 तक गूगल ने अपने ट्रैफिक को बढ़ाकर 42 फीसदी के पार पहुंचा दिया है। वहीँ फेसबुक का ट्रैफिक गिरकर 28 फीसदी आ गया है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

सोशल मीडिया के जमाने में ‘लाइक्स’ आपकी ब्रांड वैल्यू तय करते हैं. इंटरनेट के पब्लिक डोमोन में ‘फेसबुक लाइक्स’ आपकी दमदार उपस्थिति का जीता-जागता सबूत है. फेसबुक पर ज्यादा लाइक्स मिलने वाले से प्रभावित होकर लोग उससे जुड़ना तो चाहते ही हैं, साथ में फॉलो भी करने लगते हैं. समझ लीजिए ‘लाइक्स’ ही वो चीज़ है, जो सोशल मीडिया पर आपका आभामंडल बनाती है. अगर आपके किसी पोस्ट/तस्वीर और वीडियो पर बेहद कम लाइक्स आते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है, हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने फेसबुक लाइक्स बढ़ा सकते हैं और सोशल मीडिया के हीरो बन सकते हैं.

Facebook पर इन तरीकों से बढ़ाएं LIKES और आपकी ब्रांड वैल्यू
फेसबुक लाइव के जरिए
फेसबुक लाइव ऑनलाइन मीडिया का बेहद पावरफुल टूल है. यह लोगों को अपने साथ जोड़ने में बेहद कामयाब साबित हुआ है. ये यूजर्स की इंगेजमेंट तो बढ़ाता ही है, साथ में आपके लाइक्स को भी बढ़ाता है. इसके जरिए आप, यूजर्स से रियल टाइम में इंटरैक्ट होते हैं, उसकी पोस्ट पर और वीडियो पर तत्काल रिएक्ट करते हैं. उससे संवाद करते हैं. ऑन-एयर होते ही यूजर्स आपसे सवाल-जवाब करने लगता है. हम कह सकते हैं कि फेसबुक लाइव सोशल मीडिया पर आपकी उपस्थिति को सशक्त और दमदार बनाता है और आपकी फैन फॉलोइंग बढती है.
"Facebook पर इन तरीकों से बढ़ाएं LIKES और आपकी ब्रांड वैल्यू "

फेसबुक एेड

फेसबुक Ads लाइक्स बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है. क्योंकि इसके जरिए आपकी विजिबलिटी टारगेट ऑ़डियंस के साथ हाई रहती है. इसके अलावा, फेसबुक एेड आपके टारगेट ऑडियंस को स्पेशिफाई भी कर देता है. यानी आपका जो टारगेट ऑडियंस है, वो उस तक आपकी रीच बनाता है.
रिसर्च में इस बात का पता चला है कि यूजर्स इमेज से काफी प्रभावित होते हैं. तस्वीरें आपके लाइक्स बढ़ाने में सबसे ज्यादा मददगार साबित होती हैं. अगर आप फेसबुक ऐड के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करना चाहता हैं, तो आप  2016 के फेसबुक Ads गाइड को चेक कर सकते हैं… इसके लिए आपको कोई चार्ज भी नहीं लगेगा.

इंफोग्राफ के जरिए

इंफोग्राफ बोरिंग डेटा को भी आकर्षक बना देते हैं. इसलिए इंफोग्राफ के साथ ज्यादा लोग इंगेज होते हैं. इसलिए आप इन्फोग्राफ के जरिए भी अपने फेसबुक लाइक्स बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा इंफोग्राफ शेयरेवल कंटेंट होता है. इससे ज्यादा से ज्यादा लोग आपके कंटेंट को शेयर करते हैं.
ऐप्स का इस्तेमाल करके

आप कई ऐप्स की मदद से भी अपने फेसबुक लाइक्स बढ़ा सकते हैं. यूजर्स फेसबुक लाइक्स में बढ़ोतरी करने के लिए AgoraPulse ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप अपने ब्लॉग और आर्टिकल को
AgoraPulse पर डिस्ट्रीब्यू करके अपने लाइक्स में इजाफा कर सकते हैं. ये ऐप आपकी इंगेजमेंट बढ़ाने में मदद करता है.
'Facebook पर इन तरीकों से बढ़ाएं LIKES और आपकी ब्रांड वैल्यू '
पोस्ट को प्रमोट करके

आप अपनी फेसबुक पोस्ट और पेज को प्रमोट करके भी लाइक्स बढ़ा सकते हैं. ये फेसबुक की ही सर्विस है. अगर आपका कोई फेसबुक पेज है तो आप चंद डॉलर फेसबुक को पे करके कई हजार लाइक्स खरीद सकते हैं.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Powered by Blogger.