Priya Prakash Varrier became one of the most searched-for Indian people on Google for a period of a few hours. She is a model and an actress in Malayalam cinema who is known for the attention she gained on social media. A 28-second video clip trailer for a song in her debut Malayalam film, Oru Adaar Love, in one scene of which she winks flirtatiously, was published on YouTube on 9 February and had received over 10 million hits by 14 February. The film is scheduled for release on 3 March 2018.
Priya Prakash Varrier was born on November 11, 1999, in Poonkunnam in Thrissur district of Kerala to Preetha and Prakash Varrier. She has recently completed school and is continuing higher studies in college despite her acting assignments.
She is currently a first-year bachelor of commerce student at ICA College in Thrissur, and stays there in a hostel. She is trained in the classical dance style Mohiniyattam. She also took part in various beauty pageants.
She also learned the classical music and posted her singing and dancing video on different social media platform like Instagram Facebook.
She started her acting career in 2017 by featuring in 3 short films.
In 2018, she appeared in the Tamil music video 'Neem Vaanam Naan Mahai.'
Now she became an internet sensation in a jiffy. Unanimously declared as the National crush of India, her wink has captured millions of hearts and has become the first viral sensation to come out of India in 2018. The actress has gained more than 2.3 million Instagram followers so far.
She began her acting career with the upcoming Malayalam-language film 'Oru Adaar Love' directed by Omar Lulu.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरेसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
अनीता की शादी 18 साल की उम्र में हुई थी. सुहागरात के दिन उसके साथ जो रेप होने का का सिलसिला शुरू हुआ, वो कई महीनों तक चला. अनीता का पति IAS अफ़सर था. अकसर वो रात में पी कर घर लौटता और उसके साथ दरिंदों की तरह पेश आता. एक समय ऐसा था, जब वो सोचने लगी कि क्या शादीशुदा ज़िन्दगी ऐसी ही होती है. उसके पति के लिए उसकी इच्छा और सहमती कोई मायने नहीं रखती थी.
रात दर रात उसकी यातनाएं बढ़ती चली गयीं. एक बार तबियत ख़राब होने की वजह से जब अनीता ने अपने पति के साथ सोने से मना किया, तो उसने ज़बरदस्ती उसके गुप्तांग में कैंडल डाल दी. वो उसे जबरन पॉर्न दिखाता और उसके बाद उससे वो सब करने को कहता, जो पॉर्नस्टार्स पॉर्न में करते. एक रात जब वो बुखार में तप रही थी, उसने उसे अपने पास आने से रोकने के लिए धक्का दे दिया. इस पर उसने अनीता के बेहोश हो जाने तक गोल्फ़ स्टिक से उसे बेरहमी से पीटा.
ये मेरिटल रेप की शिकार हुई एक औरत की आपबीती है.
मेरिटल रेप, यानि शादी के बाद पति द्वारा पत्नी के साथ ज़बरदस्ती सम्बन्ध बनाना. ये कहानी सुन कर आप इसका अंदाज़ा तो लगा सकते हैं कि इस औरत पर क्या गुज़री होगी. लेकिन इससे ज़्यादा बुरा है भारत में ऐसी घटनाओं को अपराध की श्रेणी में न रखा जाना. हमारे देश में Marital Rape एक क्राइम नहीं है, न ही इसके लिए कोई सज़ा तय की गयी है.
शादी के बंदन में बंधी बनी औरतें
रेप एक जघन्य अपराध है, ये हम सब जानते हैं. वो रेप का ही अपराध था, जिससे आक्रोशित होकर सारा देश 2012 में सड़कों पर उतर आया था. लेकिन यही रेप जब शादी के बाद होता है, तो अपराध नहीं कहलाता. इससे यही समझ आता है किएक तरह से शादी पति के लिए रेप करने का लाइसेंस बन जाती है. Consent, सहमती, ये सभी शब्द शादी के बाद एक औरत के लिए अपने मायने खो देते हैं.ये चौंकाने वाली बात है कि ऐसे अपराध को सामान्य ठहराने के लिए भी किसी के पास कोई तर्क हो सकता है.
Source: Lawnn
औरत मात्र उपभोग की वस्तु?
अमेरिका में शादी के बाद बलात्कार को 1993 से अपराध माना जाने लगा था. पोलैंड, रूस और नॉर्वे जैसे कुछ देशों में पचास साल पहले ही इसके खिलाफ़ क़ानून बन गए थे, लेकिन भारत में आज भी इसके खिलाफ़ कोई क़ानून नहीं है. ये सोचने वाली बात है कि क्या देवी का रूप मानी जाने वाली नारी, शादी के बाद मात्र एक उपभोग की वस्तु रह जाती है?
Source:Bridebox
अनजान व्यक्ति द्वारा बलात्कार से भी बुरा है ये
अगर कोई कहे कि पति द्वारा किया जाने वाला रेप भी उतना ही अमानवीय है, जितना कि किसी अनजान द्वारा किया गया रेप, तो मैं इससे सहमत नहीं हूं. जब रेप एक अनजान व्यक्ति द्वारा किया जाता है, तो आपका उससे कोई भावनात्मक जुड़ाव नहीं होता, वो इंसान शायद आपको दोबारा कभी दिखाई भी न दे, आप उसके खिलाफ़ रिपोर्ट कर सकती हैं, क़ानून के तहत वो दोषी होता है, उसे सज़ा मिलती है और आपके दर्द को भी लोगों की सहानुभूति मिलती है.
ज़रा एक बार पति द्वारा किये जाने वाले रेप के बारे में सोचिये. जो शादी के वक़्त आपका रक्षक बनने का वचन देता है, वो ही भक्षक बन जाता है, आपको उससे भावनात्मक जुड़ाव होता है, अपेक्षाएं होती हैं. ज़ाहिर है ऐसी दरिंदगी सहने के बाद आपको उससे नफ़रत हो जाएगी, लेकिन फिर भी आपको रोज़ उसका चेहरा देखना होगा, आप उसके साथ एक घर में रहने को मजबूर होंगी, आप इसके खिलाफ़ शिकायत ही नहीं कर सकतीं, तो इंसाफ़ मिलने का सवाल ही नहीं उठता, शायद आपके परिवारवाले भी कह दें कि शादी की है, निभाओ किसी भी तरह. जो हर रात बार-बार आपकी आत्मा को रौंद रहा है, उसके साथ एक बंधन में बंधा होना कई अधिक बुरा है, लेकिन फिर भी हमारा क़ानून इसे अपराध नहीं मानता.
Source:Sulekha
दिए जाते हैं बेहूदा तर्क:
मेरिटल रेप को अपराध न मानने के लिए जो तर्क दिए जाते हैं, वो औरत की सहमति को महत्वहीन मानने की मानसिकता को दर्शाते हैं. क़ानून का दुरुपयोग न हो, इसलिए इसके लिए क़ानून नहीं बनाया गया. क्या वाकयी? वैसे दुरूपयोग किस क़ानून का नहीं होता? क्या दुरूपयोग को रोकने का यही तरीका है कि क़ानून ही न बनाये जायें? भारत में एक पीड़िता को ही ये साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है कि उसका बलात्कार हुआ है. आरोपी को भी खुद को निर्दोष साबित करने के पर्याप्त मौके दिए जाते हैं, ऐसे में क्यों इसी एक क़ानून के दुरुपयोग का भय इतना ज़्यादा है?
महिलाओं को समाज में समान अधिकार प्राप्त नहीं है, इसके लिए तमाम आन्दोलन भी होते रहते हैं. लेकिन हर जीव का अपने शरीर पर पूरा अधिकार होता है, अगर शादी के बाद औरत से ये अधिकार भी छिन जाता है, तो ये कहना गलत नहीं होगा कि औरतों को जानवरों से बद्तर ज़िन्दगी मिली है.
एक रेपिस्ट, रेपिस्ट ही होता है. शादी के रूप में उसे सुरक्षाकवच दे दिया जाना, इस अपराध के प्रति संवेदनहीनता का प्रतीक है. अगर भारतीय क़ानून के अनुसार, क्रूरता को तलाक़ का आधार बनाया जा सकता है, तो क्या रेप क्रूरता नहीं है? अगर है, तो ये तलाक का आधार क्यों नहीं बन सकता? ये कुछ सवाल हैं, जिनके बारे में हर एक नागरिक को सोचने की ज़रूरत है, ताकि सिस्टम को भी इनके बारे में सोचने पर मजबूर होना पड़े और वो क़ानून बनाया जा सके, जिसे बहुत पहले ही बना दिया जाना चाहिए था. अगर शादी के बाद बेटियों का रेप क़ानून की नज़र में गलत नहीं है, तो 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' जैसे आन्दोलन अर्थहीन हो जाते हैं.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरेसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Beauty Tipes: अनार न केवल आपकी सेहत बनाएगा बल्कि अनार का फेस पैक गर्मी में स्किन को मुरझाने से भी बचाऐगा और चेहरे की रंगत को निखार देगा।
गर्मी के आते ही हल्की धूप में भी स्किन मुरझाने लगती है। चेहरा कितना भी कवर कर लिया जाए टैनिंग होना तो आम बात है। ऐसे में हम आपको बता रहें है की कैसे बदलते हुए मौसम में आप अनार की मदद से स्किन को फ्रेश रख सकते हैं।
ग्रीन टी और अनार - खिली-खिली स्किन के लिए अनार और ग्रीन टी का मास्क बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लंबे समय तक स्किन को फ्रेश रखती हैं।
आपकी स्किन को मुरझाने से बचाएगा अनार का ये फेस पैक ऐसे में हम आपको बता रहें है की कैसे बदलते हुए मौसम में आप अनार की मदद से स्किन को फ्रेश रख सकते हैं।
दही और अनार- स्किन पर मार्क्स है तो आप यह पैक लगा सकते हैं। अनार के बीजों को अच्छी तरह पीस लें और उसमें दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब पैक सूख जाए तो चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
अनार और शहद- अनार के बीजों से एक पेस्ट तैयार कर ले। इसमें एक चम्मच शहद मिला कर इसे चेहरे पर लेप की तरह लगा लें। सुखने पर ठंडे पानी से धो लें, स्किन क्लियर नजर आएगी।
नींबू और अनार - नींबू में भरपूर मात्रा में विटमिन सी होता है, और अनार में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। पीसे हुए अनार में नींबू का रस डाल लें फिर उसे चेहरे पर थोड़ी देर(15-20 मिनट) लगा रहने दें। फिर चेहरे को पानी से धो लें।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरेसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Jaipur: हमारे बड़े-बुजुर्गों ने भी कहा है कि शादी कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं है। हर आदमी यही चाहता है कि वह अपनी पत्नी की जिंदगी में एक परफेक्ट पति हो लेकिन जाने -अनजाने वो अपनी पत्नी से कुछ ऐसा कह जाता है जिससे उसकी पत्नी खीझ उठती है। कई बार अनजाने में आपके साथ भी ऐसी परिस्थितियां हो सकती हैं, तो संभल जाएं….
जहा तक है हर पति अपनी पत्नी की तुलना अपनी मां से करता है। अगर आप अपनी मां के हाथ का बना खाना पसंद करते हैं तो इसमें कोई बुराई वाली बात नहीं है लेकिन इसकी तुलना अपनी पत्नी से करना बेककूफी से कम नहीं है। जिस तरह दो रंग कभी एक जैसे नहीं हो सकते वैसे ही दो इंसान भी कभी एक जैसे नहीं हो सकते।
क्या आप भी बिस्तर पर बैठे-बैठे अपनी पत्नी को हमेशा हुक्म देते रहते हैं? अगर आप ऐसा करते हैं तो हम आपको बता दें कि आप पत्नी की नजर में अपनी इज्जत खोते जा रहे हैं। पत्नी को नौकरानी समझना छोड़ दीजिए तभी आप उसके प्यार के काबिल बन पाएंगे।
कुछ पतियों की बहुत बुरी आदत होती है कि वो बिना अपनी पत्नी को बताए अपने दोस्तों को डिनर पर घर ले आते हैं। आपको ये ध्यान रखना चाहिए कि आपकी पत्नी के पास कोई जादू की छड़ी नहीं है कि उसे घुमाते ही सारी तैयारियां हो जाएंगी। उसे भी पहले से तैयारी करनी पड़ती है।
कुछ पतियों की आदत होती है कि वो अपनी पत्नी के घर वालों में हमेशा दोष ही निकालते रहते हैं। अगर आपकी पत्नी आपके माता-पिता को कभी कुछ कह देती है तो आपको बहुत बुरा लगता है। फिर खुद ऐसा व्यवहार करना कहां तक सही है। और वैसे भी आपकी पत्नी के घर वाले आप के भी अपने ही हैं ना।
शादी के पहले जहां आप अपने फैसले लेने के आजाद होते हैं वहीं शादी के बाद आपके फैसले आपकी पत्नी को भी प्रभावित करते हैं। ऐसे में अपने फैसलों में अपनी पत्नी को शामिल ना करना बहुत गलत बात है। अपने हर फैसले में अपनी पत्नी को भी बराबर का भागीदार बनाइए।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरेसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
भारत में रेप की घटनाएं बड़ी संख्या में हो रही हैं. ऐसे में महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए एक लड़की ने रेप से बचाने वाला अंडरवियर बनाया है. इस अंडरवियर में लॉक है, GPS है, जो ऐसी स्थिति में पुलिस को अलर्ट करेगा और कैमरा है, जो हमला करने वाले की तस्वीर लेगा. इसे रेप-प्रूफ़ अंडरवियर कहा जा रहा है.
सीनू कुमारी उत्तर प्रदेश के फ़र्रुख़ाबाद के एक ग़रीब परिवार में जन्मी थी. उसने लगभग चार हज़ार की लागत से ये अंडरवियर बनाया है, जिसमें एमर्जेन्सी बटन और कॉम्बिनेशन लॉक है.
पिंक रंग का ये अंडरवियर बुलेट-प्रूफ़ है और चाकू से भी नहीं काटा जा सकता. सीनू जल्द ही इसे मार्केट में लाना चाहती हैं. यौन शोषण, रेप और बाल यौन शोषण के मामले आये दिन उत्तर प्रदेश में सुनने को मिलते हैं. यहां रेप वीडियोज़ का कारोबार भी धड़ल्ले से चल रहा है.
सीनू ने बताया कि पासवर्ड के बिना इस अंडरवियर को खोला नहीं जा सकता. इसमें एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगा है, जिसमें GPS और कॉलिंग की सुविधा भी है.
जब भी इसे पहनने वाली महिला के साथ ज़ोर-ज़बरदस्ती की जाएगी, इस उपकरण से रिश्तेदारों और पुलिस को सूचना मिल जाएगी. GPS के सहारे पुलिस मदद के लिए पहुंच सकेगी. इसमें एक वीडियो रिकॉर्डर भी लगा है, जो सबूत भी इक्कट्ठे कर लेगा.
सीनू ने बताया कि इसे हमेशा पहनने की ज़रूरत नहीं है. अकेले यात्रा करते हुए इसे पहना जा सकता है.
हमले की स्थिति में महिला को इस अंडरवियर में लगा एमर्जेन्सी बटन दबाना होगा. इससे पहले से सेट किया गया एमर्जेन्सी नंबर ख़ुद डायल हो जायेगा.
इस अंडरवियर का प्रोटोटाइप इलाहाबाद स्थित National Innovation Foundation में भेजा गया है. वहां इसका पेटेंट लिया जायेगा.
सीनू ने कहा है कि वो इसमें बेहतर क्वालिटी का कपड़ा और अच्छे उपकरण इस्तेमाल करती हैं. जल्द ही ये प्रोडक्ट मार्केट में उपलब्ध हो जायेगा.
Source: Dailymail
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरेसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
ज्योतिष डेस्क। तिल चौथ माता का व्रत माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन किया जाता है। इस व्रत को माही चौथ और संकट चौथ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन श्रीगणेश की आराधना करना सुख-सौभाग्य की दृष्टि से श्रेष्ठ माना जाता है। उत्तर भारत समेत मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में इस व्रत को पूरी श्रद्धा के साथ रखा जाता है। इस संकष्टी चतुर्थी, सकट चौथ के पर्व पर महिलाएं अपने परिवार की सुख और समृद्धि के लिए निर्जल व्रत रखेंगी और गणेश जी की पूजा करेंगी। जिससे उनके परिवार पर कभी भी किसी भी तरह से कोई परेशानी नहीं आए।
संकट चौथ का शुभ मुहूर्त
तिल चौथ संकट चौथ पर चंद्रोदय का वक्त रात्रि 8.20 मिनट पर शुभ मुहूर्त हैं इसमें चन्द्रमा को जल अर्पित किया जाता हैं उसके बाद ही व्रत खोलकर खाना खाया जाता हैं। सबसे पहले भगवान् गणेश की मूर्ति को पंचामृत से स्नान करने के बाद फल, लाल फूल, अक्षत, रोली, मौली अर्पित करें और फिर तिल से बनी वस्तुओं अथवा तिल-गुड से बने लड्डुओं का भोग लगाकर भगवान गणेश की स्तुति की जाती है। सकट चौथ पर 108 बार गणेश मंत्र – ओम गणेशाय नम: का जप करें, अपने हर दु:ख को भगवान गणेश से कहे। इससे आप पर आने वाली हर समस्या का समाधान होगा और जो भी परेशानियां चली आ रही हैं उससे भी मुक्ति मिलेंगी।
संकट चौथ पर पूजा करने की विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद भगवान गणेश की पूजा करते वक्त अपना मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ रखें। भगवान गणेश की पीठ का दर्शन नहीं करें। भगवान गणेश की पूजा में मोदक का भोग तो लगता ही है परन्तु इस दिन भगवान गणेश की पूजा में तिल के लड्डू भी चढाने चाहिए। मोदक के अलावा दुर्वा, पुष्प, रोली, फल सहित पंचामृत को भी पूजन में शामिल करें। संकट चौथ को भगवान गणपति की आरती जरूर करनी चाहिए। इसके साथ ही संकष्टी चतुर्थी व्रत की कथा जरूर सुननी चाहिए।
संकट चौथ पौराणिक कहानी
माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी संकष्टी गणेश चतुर्थी, तिलकूट चतुर्थी, संकटा चौथ, तिलकुट चौथ व्रत को लेकर एक कथा भी प्रचलित है। सतयुग में महाराज हरिश्चंद्र के नगर में एक कुम्हार रहता था। एक बार कुम्हार ने बर्तन बना कर आंवा लगाया, पर आंवा पका ही नहीं बर्तन कच्चे रह गए। इससे कुम्हार बहुत परेशान हो गया और बार-बार नुकसान होते देख उसने एक तांत्रिक के पास जाकर पूछा तो उसने कहा कि इस संकट से बचने के लिए किसी एक बच्चे की बलि देना पड़ेगा।
बलि के बाद तुम्हारे सभी संकट दूर हो जाएगा। तब उसने तपस्वी ऋषि शर्मा की मृत्यु से बेसहारा हुए उनके पुत्र को पकड़ कर संकट चौथ के दिन आंवा में डाल दिया। परन्तु सौभाग्यवश बालक की माता ने उस दिन गणेशजी की पूजा की थी। बहुत खोजने के बाद भी जब पुत्र नहीं मिला तो गणेशजी से प्रार्थना की। सुबह कुम्हार ने देखा कि आंवा तो पक गया, परन्तु बच्चा जीवित और सुरक्षित था। डर कर उसने राजा के सामने अपना पाप स्वीकार कर लिया। राजा ने माता से इस चमत्कार का रहस्य पूछा तो उसने गणेश पूजा के बारे में बताया। तब से प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकटहारिणी माना जाता है और इस दिन गणेश जी की पूजा अर्चना करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरेसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
लाईफस्टाइल: हमारी स्किन की खूबसूरती ही किसी को हमारे प्रति पहली नज़र में आकर्षित करती है। मंहगे ब्यूटी प्रॉडक्ट इस्तेमाल करने की बजाए इसके लिए घरेलू तरीके भी अपनाए जा सकते हैं। त्वचा पर अलग-अलग तरह के निशान या चकते उभरते देख सकते हैं। चहरे पर जिससे निशान हो जाते है। ऐसे ही चेहरे पर धूल के कारण कई प्रॉब्लम हो जाती है। आईये इन प्रॉब्लम का सोलुशन जानते है…
गौरतलब है की भारतीय खाने में लौंग ने ना केवल अपने लिए एक ख़ास जगह बनाई है, इसके अलावा भी यह धार्मिक पूजा एवं अनुष्ठान में भी एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आपके खाने में इसकी सुगन्धित महक जायका लाती है, तो इसके पौष्टिक गुण आपकी सेहत में सुधार लाते है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। यह गुण एक क्लिजर का काम करते है, पोर्स में जमा गंदगी और बैक्टीरिया इससे साफ हो जाती है जिससे चेहरे पर निखार भी आता है व मुंहासे नहीं होते।
इस तरह करे पैक का इस्तेमाल
सेब का पेस्ट करके, ग्रीन टी की पत्तियां से भी आप पैक का उपयोग कर सकते है। लौंग का तेल व शहद से भी हम पैक का उपयोग कर सकते है।
फेस पैक की विधि
ग्रीन टी की पत्तियां एक कप पानी में उबाल लें और जरूरतानुसार ठंड़ा होने पर सेब के पेस्ट डालें। इस पैक में इसके बाद लौंग तेल की 3 बूंदे और शहद मिक्स करके पैक तैयार करें। चेहरे और गर्दन पर 10-15 मिनट के लिए इसे अप्लाई करें। सूख जाने पर हल्के हाथों से रगड़कर हटा दें और गुनगुने पानी से साफ करें।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरेसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
जैसा की यह तो हर कोई जानता है कि आज के युग में हर युवा का एक सपना होता है कि उसकी भी पढ़ाई करने के बाद अच्छी जॉब मिल जाए। कुछ तो सारे शौक छोड़कर लोग जॉब करने लग जाते है। क्या हो, अगर आपको अपने पसंद का काम मिल जाए और कमाई भी शानदार होने लगे? ऐसा होना थोड़ा मुश्किल है लेकिन नामुमकिन कुछ भी नहीं। अगर बिना ऑफिस जाए घर बैठे लाखों रुपये दे दिए जाएं तो क्या चाहिए। लेकिन, एक लड़की ने ऐसा मुमकिन कर दिखाया है।
यह लड़की घर बैठे एक घंटे में 9 लाख रुपये तक कमा लेती है। इस खबर को पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे क्योंकि लाइफ को पूरा एन्जॉय करते हुए ये लड़की लाखों कमा रही है।ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली चेल्सिया को ऑफिस में बैठकर कंप्यूटर के सामने काम करना बिलकुल पसंद नहीं था। कमाने के लिए वो कोई दूसरी फील्ड देख रही थीं जिसमें वो आराम से पैसा कमा सकें। जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन वीडियो गेम से पैसा कमाने का आइडिया आया। जिसके बाद उन्होंने वीडियो गेम खेलना शुरू कर दिया। चेल्सिया 1 घंटे वीडियो गेम खेलने के करीब 8 लाख रुपये लेती हैं। उनके कुल 35 लाख फोलॉअर्स भी हैं। जिस वक्त चेल्सिया गेम खेल रही होती है उस वक्त लोग गेम लाइव देखते हैं। लाइव गेम के दौरान सब्सक्रिप्शन, ऐड और स्पॉन्सर मिलने के चलते 9 लाख रूपये तक कमा लेती है।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में ऑनलाइन गेम का बहुत ज्यादा बड़ा कारोबार है। इन गेमों को बाजार में पहुँचने से पहले उसकी कई स्तरों पर टेस्टिंग की जाती है। चेल्सिया नए गेम में गलतियां ढूंढने में माहिर है। उसे बचपन से ही गेम से लगाव था इसलिए उसने इसी को अपना करियर बना लिया। गेम बनाने वाली कंपनियों के विशेष बुलावे पर चेल्सिया उनके ऑफिस भी जाती है। चेल्सिया को पार्टी का बहुत शौक है, वो सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटोज शेयर करती रहती है। उन्होंने फार्मेसी की है लेकिन, वो जॉब नहीं करना चाहती थी। उनका कहना है कि जितना कमाई मैं गेमिंग करके कमा लेती हूं उतना मैं जॉब करके कभी नहीं कमा पाती।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरेसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
इंटरनेट: वैसे तो इस दुनिया में खूबसूरती की कोई कमी नहीं है। एक से बढ़कर एक खूबसूरत लड़कियां लोगों को दीवाना बनाने के लिए छाई हुई रहती है। लेकिन आज हम जिस खूबसूरती की बात कर रहे हैं वो बेहद अनमोल है। आप सोच भी नहीं सकते कि कोई इतना खूबसूरत हो सकता है।
हुस्न की अनमोल परी है माँ-बेटी
हम जिसकी चर्चा कर रहे हैं उनका नाम है रश्मि सचदेवा। रश्मि सचदेवा मिस यूनिवर्स यूरो एशिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैंं। कुछ दिनों पहले की बात है वो जयपुर के एक निजी कार्यक्रम में गई हुई थीं वहां जब लोगों ने उन्हें देखा तो हैरान रह गए।
बेटी भी नहीं है कोई कम
रश्मि खुद जितनी खूबसूरत है उनकी बेटी भी कम नहीं है वो भी बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। दोनों की खूबसूरती ऐसी है कि आप इन्हें जब एक साथ देखेंगे तो फर्क नहीं कर पाएंगे कि इनमें कौन मां है और कौन बेटी। उनकी बेटी का नाम अस्का है।
फोटो खिंचवाने का शौक
अस्का सचदेवा अभी 22 साल की है और इंग्लिश ऑनर्स का कोर्स दिल्ली यूनिवर्सिटी से कर रही है। रश्मि सचदेवा को बचपन से ही फोटो खिंचवाने का बहुत शौक था। अपने इसी शौक के कारण उन्होंने अपनी फोटो एक मैगजीन के लिए भेजा और उसे सेलेक्ट भी कर लिया गया।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरेसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें