मल्टीमीडिया डेस्क। सोशल मीडिया के जितने फायदे हैं, उतने ही नुकसान। यूजर को इस पर प्राइवेसी को लेकर चिंता हमेशा ही बनी रहती है। कई बार लोगों की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल और प्रोफाइल पिक्चर फर्जी एकाउंट खोलने के लिए यूज करने की खबरें लोगों को विचलित करती रही हैं। मगर, अब फेसबुक ने लोगों की तस्वीरों की सिक्योरिटी को बनाए रखने के लिए एक नया टूल पेश किया है।
इसके इस्तेमाल से आप पता कर सकेंगे कि आपकी पोस्ट की गई तस्वीर का कहां-कहां इस्तेमाल किया जा रहा है। फेसबुक के इस फीचर के तहत आपको इस बात का पता लग जाएगा कि कौन व्यक्ति आपकी फोटो का इस्तेमाल कर रहा है और किस फेसबुक आईडी और पेज पर अपलोड कर रहा है।
कंपनी ने कुछ समय पहले ही निजी तस्वीरों के दुरुपयोग को लेकर सवाल उठाया था। फेसबुक ने अब यह नया फीचर अपने यूजर्स के लिए जारी किया है जिससे यूजर्स अपनी फोटो की सुरक्षा कर सकते हैं। यह फीचर फेस रिकॉग्नाइजेशन तकनीक पर काम करता है। इस वजह से जब कोई आपको बिना टैग किए आपकी फोटो अपलोड करता है तो आपके पास फेसबुक की ओर से एक नोटिफिकेशन आएगा।
इसमें आपसे ये पूछा जाएगा कि क्या अपलोड हुई फोटो में आप भी हैं। यदि हां, तो क्या आप उस फोटो को फेसबुक पर शेयर करना चाहते हैं या नहीं। इसके बाद यदि आप फोटो को शेयर करने से रोकना चाहते हैं, तो ऐसा कर सकते हैं और अगर चाहें तो खुद को उस फोटो में टैग भी कर सकते हैं।
फेस रिकॉग्निशन तकनीक पर काम
फेसबुक ने इस बारे में कहा है कि उसका नया टूल फेस रिकॉग्निशन तकनीक पर काम करता है। यह यूजर्स को उनकी आईडेंटिटी मैनेज करने में मदद करता है। पिछले काफी समय से इसकी टेस्टिंग चल रही थी और इसे पॉजिटिव फीडबैक मिलने के बाद लॉन्च किया जा रहा है।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment
Post a Comment