Showing posts with label GOOGLE. Show all posts



Citibank has partnered with Google to offer a cashback of up to Rs. 10,000 on the purchase of Google Pixel 2 and Pixel 2 XL smartphones from Flipkart and select offline stores. According to the offer, Rs. 8,000 cashback is valid on Pixel 2 64GB and 128GB variants, and Rs. 10,000 cashback is valid on Pixel 2 XL 64GB and 128GB variants. The offer is applicable on EMI and non-EMI transactions done through Citibank credit and debit cards, except Citi Corporate credit cards. Validity of the offer is from February 12 to February 28. Cashback will be credited within 90 business days of purchase.


With the Citibank offer, the Google Pixel 2 (64GB) gets an effective price of Rs. 41,999, down from its current MOP of Rs. 49,999 on Flipkart. Similarly, users can also buy the Pixel 2 (128GB) for an effective price of Rs. 50,999, down from its MOP of Rs. 58,999. Alternatively, the Google Pixel 2 XL (64GB) can be effectively bought for Rs. 54,999, down from a Flipkart price of Rs. 64,999, and the Pixel 2 XL (128GB) now has an effective price of Rs. 63,999, down from the its usual MOP of Rs. 73,999 on Flipkart. It is valid for Clearly White, Just Black, and Kinda Blue colour variants of the Pixel 2, and Black & White and Just Black variants of the Pixel 2 XL.


The offer is also applicable on select offline stores; the entire list can be found here. Do note that the offline offer "is applicable on transactions done via 'Brand EMI' channel on Plutus/Pine Labs POS terminals only." Additionally, customers will have to retain the charge slip that mentions cashback details.


Just to recap, the Google Pixel 2 and Pixel 2 XL were launched in India in November 2017. Since then, we have seen numerous price cuts and cashback offers on Google's current flagship phones.

Source: gadgets.ndtv

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


नई दिल्ली: गूगल ने अपने सर्च इंजन से एक अहम फीचर हटा दिया है. ये फीचर उसके इमेज ऑप्शन से जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि गूगल ने ये कदम कॉपी राइट इशू को देखते हुए हटाया है. दरअसल, अब आपको गूगल इमेज में किसी भी फोटो पर व्यू इमेज का ऑप्शन नहीं मिलेगा. इस फीचर का इस्तेमाल करते हुए पहले यूजर फोटो को उसके ओरिजनल साइज में देख पाता था. इतना ही नहीं उसे डाउनलोड करना भी आसान होता था. लेकिन अब इमेज को ओरिजनल साइज में डाउनलोड करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा.
गूगल ने ट्विटर पर दी जानकारी
इस संबंध में गूगल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी दी है. गूगल की ओर से ट्वीट करते हुए लिखा गया, हम यूजर्स और कई वेबसाइट से जुड़ने के लिए इमेज सेक्शन में कुछ बदलाव करने जा रहे हैं. इसके अंतर्गत व्यू इमेज का बटन हटा दिया जाएगा. हालांकि, विजिट बटन बरकरार रहेगा, ताकि यूजर इमेज से जुड़ी खबर को संबंधित वेबसाइट पर पढ़ सकें.

गैटी इमेज के साथ करार है अहम वजह
बताया जा रहा है कि गूगल के इस कदम के पीछे उसका गैटी इमेज के साथ हुआ एक करार है. इमेज सेक्शन में हुए ये बदलाव स्टॉक फोटो प्रोवाइडर गैटी इमेज के साथ गूगल की पार्टनरशिप के बाद देखने को मिल रहे हैं. गूगल ने हाल ही में गैटी इमेज के साथ मल्टी-ईयर ग्लोबल लाइसेंसिंग डील साइन की है. इस करार के तहत गूगल को इमेज सेक्शन में गैटी के फोटो के साथ उससे संबंधित कॉपीराइट जानकारी भी देनी होगी.

कुछ को पसंद, कुछ को नापसंद आया बदलाव
गौरतलब है कि इससे पहले कई फोटोग्राफर्स ने गूगल के जरिए लोगों द्वारा बिना परमिशन के आसानी से फोटो डाउनलोड किए जाने पर आपत्ति जताई थी. कॉपीराइट होने के बावजूद इन्हें इमेज सेक्शन के जरिए लोग डाउनलोड कर रहे थे. गैटी इमेज के द्वारा भी इसी तरह की शिकायत की गई थी.

Cool, so Google got rid of the view image button on Google search. LITERALLY THE ONLY THING I EVER USE . THANKS GOOGLE

इस बदलाव को लेकर लोगों ने मिलेजुले रिस्पांस दिए हैं. जहां प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स और कुछ वेबसाइट इस बदलाव से खुश हैं, तो वहीं आम लोगों में से कुछ इसे गूगल का अब तक का सबसे बेकार बदलाव बता रहे हैं.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


Jaipur: सोशल मीडिया सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर लगातार एक बाद एक रिकार्ड तोड़ती नजर आ रही हैं. प्रिया प्रकाश वारियर ने गूगल सर्च पर सबसे ज्यादा सर्च करने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी और कैटरीना कैफ को पिछे पछाड़ते हुए नंबर 1 हो गई हैं. उनका वीडियों देखने के लिए करोड़ों की संख्या पर लोगों ने प्रिया को गूगल पर सर्च किया जिसके कारण बॉलीवुड के बड़े सितारों के रिकार्ड धराशायी हो गए है.प्रिया प्रकाश को इंस्टाग्राम पर एक दिन में 6 लाख से ज्यादा लोगों ने फॉलो किया हैं. इसी के साथ प्रिया प्रकाश कैटरीना कैफ, सनी लियोनी जैसे हस्तियों के बीच आकर खड़ी हो गई है.
बता दें कि सोशल मीडिया पर बस एक वीडियो से लाखों दिलों को दिवाना बनाने वाली प्रिया प्रकाश केरल में त्रिसूर नामक शहर से हैं. प्रिया प्रकाश 18 साल की हैं और वह अभी कॉलेज में हैं. प्रिया प्रकाश त्रिशूर के विमला कॉलेज से बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा हैं. प्रिया अपने कॉलेज और वहां के दोस्तों को काफी प्यार करती हैं. फिलहाल वह अपने फिल्मी करियर डेब्यू करने को तैयार है. उनका वायरल वीडियो दरअसल उनकी डेब्यू मलयाम फिल्म का हैं. फिल्म के डायरेक्टर ने वैलेंटाइन के मौके पर इस वीडियो को शेयर किया जो कि रात भर में ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है. प्रिया प्रकाश को एक्टिंग के अलावा मॉडलिंग में काफी अनुभव है और कई बार बड़े रैम्प वॉक कर चुकी हैं. कई बड़े मॉडलिंग शो में हिस्सा बन चुकी प्रिया को कैमरे के सामने आना बेहद पसंद है और वे कैमरा लेंस में अपने पूरे जीवन को कैप्चर करना चाहती हैं.
जानिए गूगल ग्राफ पर कैसे नंबर 1 बनी प्रिया प्रकाश वारियर
यह ग्राफ गूगल सर्च का है. इस पर सबसे ज्यादा प्रिया प्रकाश को सर्च किया है. 100 लोगों में से 46 लोग प्रिया को सर्च कर रहे हैं तो वहीं सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सनी लियोन को सिर्फ 31 लोग सर्च कर रहे हैं. कैटरीना कैफ को 100 में से केवल 5 लोग ही सर्च कर रहे हैं. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी प्रियंका को 3 लोग ही सर्च कर रहे है. बॉलीवुड की सबसे क्यूट और जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट को गूगल सर्च पर 2 लोग सर्च कर रहे हैं. रातोंरात इटंरनेट से सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च करने वाली एक्ट्रेस बनी है. ग्रफ पर दिख रही पीली लाइन प्रिया प्रकाश की है जो कि सबसे ऊपर है. नीली लाइन सनी लियोन की है. इसी तरह पिकं लाइन कैटरीना की हरी लाइन आलिया भट्ट पर्पल लाइन प्रियंका चौपड़ा की है.




टेक डेस्क। अब तक आपको बुक पढ़ने के लिए उसे हाथों में पकड़ना पड़ता था। कई बार हम सोते-सोते किताब पढ़ते है तो लगता है कि काश सुनने वाली किताबें होती। इसी सपने को पूरा करने के लिए गूगल ने सुनने वाली बुक पेश की है। गूगल ने गूगल असिस्टेंट इंटीग्रेशन के साथ ऑडियोबुक्स लॉन्च किया है। यह प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
गूगल के इस ऑडियोबुक को 45 देशों और 9 भाषाओं में पढ़ा जा सकता है। गूगल का यह नया ऑडियोबुक अमेजन को टक्कर देगा। इसकी खास बातय यह है कि यूजर को अगर कोई बुक पढ़नी है तो वे बोलकर अपनी पसंदीदा बुक को सुन सकेंगे। इसके लिए यूजर को 'ओके गूगल, रीड माई बुक' बोलना होगा।

गूगल प्ले बुक्स के उत्पाद प्रबंधन प्रमुख ग्रेग हर्टरेल ने बताया, 'हम आज गूगल ऑडियोबुक्स जारी कर रहे हैं। यह उन यूजर्स के लिए हैं, जो बुक्स को ऑडियो के माध्यम से सुनना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, 'ऑडियोबुक्स के साथ गूगल असिस्टेंट का इंटीग्रेशन ऐंड्रॉयड, आईओएस, क्रोमकास्ट, ऐंड्रॉयड वेयर, ऐंड्रॉयड ऑटो और यहां तक कि आपके लैपटॉप के साथ भी उपलब्ध है।' अभी प्ले स्टोर से इसे सुनने के लिए चार्ज लगेगा।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


वर्तमान समय में अधिकतर लोग दिन में कम से कम एक बार तो गूगल अवश्य खोलते हैं। अगर गूगल कुछ देर के लिए भी बंद हो जाए तो पूरी दुनिया में हाहाकर मच जाए। पूरे विश्व के लोगों के बीच अपनी एक खास अहमियत रखने वाला तथा लोगों की दिनचर्या में इस्तेमाल होने वाले इस गूगल की बहुत सी बातों से लोग आज भी अनजान हैं। तो चलिए जानते हैं इस सर्च इंजन की कुछ अनोखी व दिलचस्प बातों के बारे में−
-गूगल पर हर सेंकड करीब 60000 सर्च किए जाते हैं, जबकि यह प्रतिसेंकड 50000 रूपए की कमाई करता है।

-गूगल व्यक्तियों के ऑनलाइन व्यवहार का विश्लेषण करता है और उन्हें ट्रैक भी करता है। इतना ही नहीं, गूगल अपने विज्ञापनकर्ताओं को व्यक्तियों द्वारा क्लिक किए विज्ञापनों की जानकारी भी प्रदान करता है।
-पहली बार गूगल डूडल में एक बर्निंग मैन स्टिक का चित्र इस्तेमाल किया गया था। इस डूडल का आईडिया गूगल के फाउंडर लैरी और सर्गे को नेवादा में बर्निंग मैन फेस्टिवल के दौरान आया था। उन्होंने इसे होमपेज पर इसलिए जोड़ा ताकि गूगल के उपयोगकर्ता डूडल को देखकर यह जान सकें कि वे ऑफिस में नहीं हैं और सर्वर क्रेश जैसी तकनीकी खराबी को वे उस समय ठीक नहीं कर पाएंगे।

-गूगल की आमदनी का मुख्य स्त्रोत गूगल एडसेंस ही है। 

-गूगल का एक प्रॉडक्ट यूट्यूब है, जो काफी लोकप्रिय है। गूगल के बाद इसी का नंबर आता है। इसे गूगल ने साल 2006 में खरीदा था। इसमें प्रतिमिनट करीब 60 घंटे तक के वीडियो अपलोड किए जाते हैं।

-गूगल जून 2000 में दुनिया का सबसे बड़ा सर्ज इंजन बन गया था।

-गूगल के चालीस से अधिक देशों में करीबन 70 से अधिक कार्यालय हैं।

-गूगल ने 12 सालों में करीबन 127 कंपनियां हासिल की हैं।

-गूगल के मुख्य पृष्ठ पर 88 भाषाओं का प्रयोग किया जा सकता है।

-गूगल भले ही टेक्नोलॉजी में अव्वल हो लेकिन वह स्वयं प्रकृति से जुड़कर रहता है। शायद यही कारण है कि वह अपने ऑफिस की घास काटने के लिए किसी तकनीक का सहारा नहीं लेता। बल्कि वह बकरियों को किराए पर लेता है।

-यूएस में गूगल की कंपनी में काम करने वाले व्यक्तियों को डेथ बेनिफिट भी दिए जाते हैं। दरअसल, उनके मरने के अगले दशक तक उनके स्पाउस को प्रतिमाह उनकी सैलरी का 50 प्रतिशत दिया जाता है। 

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


इंटरनैट पर बढ़ रही कट्टरता और उग्रवाद पर ब्रिटेन का रवैया सख्त हो गया है। देश के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने फेसबुक और गूगल को चेतावनी दी है कि यदि आई.टी. कंपनियों ने इंटरनैट पर बढ़ रही कट्टरता और उग्रवाद पर नकेल कसने के लिए किए जा रहे अपने प्रयास नहीं बढ़ाए तो इंगलैंड इन दोनों कंपनियों पर कर लगाने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है। 

बेन वालेस ने आरोप लगाया कि टैक कंपनियां वैसे तो लोगों को डाटा व्यापारिक इस्तेमाल हेतु बेचने के लिए तैयार हैं लेकिन हमारी लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित सरकार को यह डाटा देने से इंकार कर रही हैं। हम इस डाटा को निगरानी और अन्य आतंकवादीरोधी उपायों पर काम करने के लिए मांग रहे हैं लेकिन कंपनियां डाटा देने से इंकार कर रही हैं। 

निजी सुरक्षा से ज्यादा मुनाफे पर कंपनियों का ध्यान
वालेस ने इन कंपनियों पर निजी सुरक्षा की बजाय मुनाफे पर ज्यादा ध्यान देने का आरोप लगाया है। फिलहाल उन्होंने टैक्स प्लान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। अखबार का कहना है कि यह टैक्स उसी तरह लगाया जाएगा जैसे 1997 में प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर द्वारा विंडमिल टैक्स लगाया गया था। 

इन कम्पनियों को बेचा जा रहा है डाटा
रिपोर्ट के मुताबिक गूगल और फेसबुक यूजर्स का डाटा लोन्स और सॉफ्टपोर्न कंपनियों को बेच रहे हैं। उन्होंने रविवार को हुई इंटरव्यू में कहा है कि ये कंपनियां सरकार के साथ तालमेल बिठा कर काम नहीं करेंगी तो इनके बढ़ रहे मुनाफे को देखते हुए टैक्स लगा दिया जाएगा। 

फेसबुक के कार्यकारी ने खारिज किया बयान
फेसबुक के कार्यकारी साइमन मिलनर ने आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा है कि ऐसा कहना कि हम सेफ्टी की बजाय मुनाफे पर ध्यान देते हैं, गलत है, वो भी तब जब खास तौर पर बात आतंकवाद की हो। हमने मिलियन ऑफ पोन्ड्स लोगों और टैक्नोलॉजी पर खर्च किए हैं ताकि टैरेरिस्ट कान्टैंट को रिमूव किया जा सके।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Apple के चिप डिजाइनर जॉन ब्रुनो ने Google का थामा हाथ
अपना खुद का कस्टम प्रोसेसर बनाने के लिए टेक दिग्गज गूगल ने ऐपल के जाने माने चिप डिजाइनर जॉन ब्रुनो को अपने यहां नियुक्त किया है. जॉन ब्रुनो क्यूपर्टिनो स्थित ऐपल में सिलिकॉन एनालिसिस ग्रुप चलाते थे. मिली जानकारी के मुताबिक, ब्रुनो 2012 से आईफोन सीरीज के चिप्स पर काम कर रहे हैं.

आईएएनएस की खबर के मुताबिक, शनिवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया, 'गूगल द्वारा पिक्सल फोन जैसे उपभोक्ता उपकरणों के लिए खुद के चिपसेट डिजाइन करने के लिए यह भर्ती की गई है.'
उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, ब्रुनो ने ग्राफिक्स बनाने से काम करना शुरू किया था और वह ऐपल से जुड़ने के पहले एएमडी में चिप मैनुफैक्चर में मुख्य इंजीनियर के तौर पर कार्यरत थे. इस नियुक्ति के साथ, गूगल का लक्ष्य खुद के चिप्स बनाने का है.

गूगल हाल में पिक्सल 2 स्मार्टफोन में 'पिक्सल विजुअल कोर' चिप का उपयोग कर रहा है. गूगल के पिक्सल और नेक्सस दो डिवाइस हैं, जिन्हें सबसे अच्छे सॉफ्टवेयर अनुभव के लिए जाना जाता है.

सैमसंग के डिजिटल ट्रेंड्स की रपट के अनुसार, 'यदि गूगल खुद के चिप बनाता है तो वह काफी तेज होगा. इससे गूगल के फोन ग्राहकों के बीच लंबा रास्ता तय करेंगे.'

गूगल ने इसके पहले ऐपल से कई चिप इंजीनियरों की नियुक्ति की है, जिसमें मनु गुलाटी, वोंजाई (ग्रेगोरी) चोई और टायो फडेलू शामिल हैं.


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


गूगल ने साल 2017 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट जारी की है. आइए एक नजर डालते हैं उन 10 स्मार्टफोन पर जो इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए.
Apple iPhone X


ऐपल का अब तक का सबसे महंगा iPhone X भी इस लिस्ट में शामिल रहा. फेसआईडी और वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ आने वाले आईफोन X के 64जीबी मॉडल की कीमत 89,000 रुपए और 256 जीबी मॉडल की कीमत 1,02,000 रुपए है.
Apple iPhone 8


ग्लोबल लिस्ट में सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉपिक्स में iPhone 8 भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया. भारत में ऐपल आईफोन 8 का 64 जीबी वाला मॉडल 64,000 रुपए और 256 जीबी वाला वेरियंट 77,000 रुपए में उपलब्ध है.
Xiaomi Redmi Note 4


देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन्स में से एक रेडमी नोट 4 इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा. यह इस साल जनवरी में लॉन्च हुआ था. रेडमी नोट 4 भारत में 3 वेरियंट्स में उपलब्ध है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित MIUI8 पर रन होता है. इसमें 5.5. इंच का फुल एचडी IPS डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन (1080 x 1920 pixels) है. स्मार्टफोन का बैक कैमरा 13 मेगापिक्सल है. Redmi Note 4 का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है, जिसमें 85 डिग्री वाइड ऐंगल लेंस लगाया गया है.
Jio Phone


भारत का तीसरा सबसे सर्च किया जाने वाला मोबाइल रहा जियो फोन. बता दें कि फीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे देश की बड़ी जनसंख्या को लक्ष्य बनाकर रिलायंस जियो ने इस साल जियोफोन पेश किया जिसकी कीमत शून्य है. फोन को 1,500 रुपए देकर खरीदा जा सकता है और यह राशि 36 महीने में दो किस्तों के जरिए रिफंड कर दी जाएगी.
Xiaomi Redmi 5A


रेडमी के सस्ते फोन्स में से एक रेडमी 5A भी काफी ट्रेंड में रहा. इस स्मार्टफोन में 5 इंच एचडी डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 720x1280 पिक्सल्स है. ड्यूल सिम वाला शाओमी रेडमी 5A एंड्रॉयड नूगा आधारित MIUI 9 पर चलता है. इसके 2 जीबी रैम, 16जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 5,999 रुपए और 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 6,999 रुपए है.
OnePlus 5


वनप्लस 5 भी इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहा. इसके 6GB रैम और 8GB रैम वाले स्मार्टफोन्स की कीमत 32,999 रुपए 37,999 रुपए तक है.

Nokia 6


नोकिया 6 भी 2017 में काफी ट्रेंडिग रहा. एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला यह फोन ड्यूल सिम कार्ड्स को सपॉर्ट करता है. इसमें 5.5 इंच का फुल HD डिस्प्ले है जिसपर गोरिल्ला ग्लास 3 प्रॉटेक्शन दिया गया है. यह फोन ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रसेसर पर काम करता है जिसके साथ 4GB रैम दी गई है. इस फोन में 64GB स्टोरेज है जिसे 128GB तक एक्सपैंड किया जा सकता है.
Vivo V7 Plus


सितंबर में लॉन्च हुए इस फोन में भी भारतीयों ने काफी दिलचस्पी दिखाई. कंपनी ने भारत में अपना बड़े सेल्फी कैमरा और एज-टू-एज डिस्प्ले वाला वीवो V7 प्लस स्मार्टफोन नवंबर में उतारा था.
Oppo F5


Oppo F5 इस साल नवंबर में लॉन्च हुआ था, इसे भी भारत में काफी सर्च किया गया. ओपो ने इस फोन में सेल्फी कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का फीचर दिया है, यानी आपको सेल्फी लेने के लिए कोई बटन क्लिक करने की कोई जरूरत नहीं है.
Vivo V5


वीवो वी5 का नाम भी इस लिस्ट में शामिल रहा. वीवो वी5 स्मार्टफोन में 5.5 इंच का 720x1280 पिक्सल डिस्प्ले, 1.5 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Powered by Blogger.