सोशल मीडिया के जमाने में ‘लाइक्स’ आपकी ब्रांड वैल्यू तय करते हैं. इंटरनेट के पब्लिक डोमोन में ‘फेसबुक लाइक्स’ आपकी दमदार उपस्थिति का जीता-जागता सबूत है. फेसबुक पर ज्यादा लाइक्स मिलने वाले से प्रभावित होकर लोग उससे जुड़ना तो चाहते ही हैं, साथ में फॉलो भी करने लगते हैं. समझ लीजिए ‘लाइक्स’ ही वो चीज़ है, जो सोशल मीडिया पर आपका आभामंडल बनाती है. अगर आपके किसी पोस्ट/तस्वीर और वीडियो पर बेहद कम लाइक्स आते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है, हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने फेसबुक लाइक्स बढ़ा सकते हैं और सोशल मीडिया के हीरो बन सकते हैं.
![]() |
| Facebook पर इन तरीकों से बढ़ाएं LIKES और आपकी ब्रांड वैल्यू
फेसबुक लाइव के जरिए
|
फेसबुक लाइव ऑनलाइन मीडिया का बेहद पावरफुल टूल है. यह लोगों को अपने साथ जोड़ने में बेहद कामयाब साबित हुआ है. ये यूजर्स की इंगेजमेंट तो बढ़ाता ही है, साथ में आपके लाइक्स को भी बढ़ाता है. इसके जरिए आप, यूजर्स से रियल टाइम में इंटरैक्ट होते हैं, उसकी पोस्ट पर और वीडियो पर तत्काल रिएक्ट करते हैं. उससे संवाद करते हैं. ऑन-एयर होते ही यूजर्स आपसे सवाल-जवाब करने लगता है. हम कह सकते हैं कि फेसबुक लाइव सोशल मीडिया पर आपकी उपस्थिति को सशक्त और दमदार बनाता है और आपकी फैन फॉलोइंग बढती है.
![]() |
| "Facebook पर इन तरीकों से बढ़ाएं LIKES और आपकी ब्रांड वैल्यू " |
फेसबुक एेड
फेसबुक Ads लाइक्स बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है. क्योंकि इसके जरिए आपकी विजिबलिटी टारगेट ऑ़डियंस के साथ हाई रहती है. इसके अलावा, फेसबुक एेड आपके टारगेट ऑडियंस को स्पेशिफाई भी कर देता है. यानी आपका जो टारगेट ऑडियंस है, वो उस तक आपकी रीच बनाता है.

रिसर्च में इस बात का पता चला है कि यूजर्स इमेज से काफी प्रभावित होते हैं. तस्वीरें आपके लाइक्स बढ़ाने में सबसे ज्यादा मददगार साबित होती हैं. अगर आप फेसबुक ऐड के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करना चाहता हैं, तो आप 2016 के फेसबुक Ads गाइड को चेक कर सकते हैं… इसके लिए आपको कोई चार्ज भी नहीं लगेगा.

इंफोग्राफ के जरिए
इंफोग्राफ बोरिंग डेटा को भी आकर्षक बना देते हैं. इसलिए इंफोग्राफ के साथ ज्यादा लोग इंगेज होते हैं. इसलिए आप इन्फोग्राफ के जरिए भी अपने फेसबुक लाइक्स बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा इंफोग्राफ शेयरेवल कंटेंट होता है. इससे ज्यादा से ज्यादा लोग आपके कंटेंट को शेयर करते हैं.

ऐप्स का इस्तेमाल करके
आप कई ऐप्स की मदद से भी अपने फेसबुक लाइक्स बढ़ा सकते हैं. यूजर्स फेसबुक लाइक्स में बढ़ोतरी करने के लिए AgoraPulse ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप अपने ब्लॉग और आर्टिकल को
AgoraPulse पर डिस्ट्रीब्यू करके अपने लाइक्स में इजाफा कर सकते हैं. ये ऐप आपकी इंगेजमेंट बढ़ाने में मदद करता है.
![]() |
| 'Facebook पर इन तरीकों से बढ़ाएं LIKES और आपकी ब्रांड वैल्यू '
पोस्ट को प्रमोट करके
|
आप अपनी फेसबुक पोस्ट और पेज को प्रमोट करके भी लाइक्स बढ़ा सकते हैं. ये फेसबुक की ही सर्विस है. अगर आपका कोई फेसबुक पेज है तो आप चंद डॉलर फेसबुक को पे करके कई हजार लाइक्स खरीद सकते हैं.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें



Post a Comment
Post a Comment