सेन फ्रांसिस्को : व्हाट्सएप ने आईफोन उपभोक्ताओं के लिए एक नया फीचर शुरू किया है जिसमें व्हाट्सएप पर भेजा गया वीडियो चलाने के लिए अब यूट्यूब नहीं खोलना पड़ेगा. इस एप के तहत अगर आपके व्हाट्सएप पर कोई यूट्यूब वीडियो की लिंक आती है तो इसे देखने के लिए आपको व्हाट्सएप से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. यूट्यूब वीडियो आपकी चैट विंडो पर ही चलने लगेगा.
अपडेट करना होगा व्हाट्एप
व्हाट्सएप के बीटा प्रोग्राम की निगरानी करने वाली एक वेबसाइट डब्ल्यूएबीटाइंफो के अनुसार, यह सुविधा पाने के लिए उपभोक्ताओं को एपल प्ले स्टोर पर जाकर अपने व्हाट्एप को अपडेट करना होगा. इसमें कुछ अन्य सुधार भी किए गए हैं. उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर यूट्यूब वीडियो देखने के लिए वीडियो आने पर उन्हें एक प्ले का ऑप्शन दिखेगा. इस ऑप्शन क्लिक करने के बाद आप फेसबुक की तरह यू-ट्यूब पर जाए बिना वीडियो देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें : क्रिप्टोकरंसीज बिटकॉइन निवेशकों को ITD ने भेजा नोटिस
अन्य चैट विंडो पर भी बंद नहीं होगा
इससे पहले व्हाट्सएप पर आई हुई यूट्यूब वीडियो के लिंक पर क्लिक करने के बाद वह वीडियो उपभोक्ता के फोन में मौजूद यूट्यूब एप में खुलता था. वेबसाइट के अनुसार व्हाट्सएप की चैट विंडो पर चल रहा वीडियो किसी अन्य चैट विंडो पर जाने पर भी बंद नहीं होगा. एंड्रायड और विंडो मोबाइल पर यह सुविधा फिलहाल आनी बाकी है. व्हाट्सएप के भारत में 20 करोड़ सक्रिय उपभोक्ता हैं जबकि दुनियाभर में इसके 1.2 अरब सक्रिय उपभोक्ता हैं.
यूजर्स का मिला था जबरदस्त रिस्पांस
इससे पहले इस तरह की सुविधा फेसबुक की तरफ से शुरू की गई थी. इस फीचर के बाद फेसबुक पर ही यू-ट्यूब वीडियो देखी जा सकती है. फेसबुक के इस फीचर को यूजर्स का जबरदस्त रिस्पांस मिला था. हालांकि अभी यह सुविधा एंड्रायड यूजर्स के लिए शुरू नहीं की है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह सुविधा एंड्रायड यूजर्स के लिए शुरू की जाएगी.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment