भारत सरकार ने लगभग हर काम में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है. फिर बैंक कहता खुलवाना हो या फिर नई सिम लेना हो. आधार को सम्पूर्ण सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए या नहीं इस पर बहस अभी भी जारी है.
जानकारी के अनुसार अमेजन के बाद बहुत जल्द ही दिग्गज सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर भी आधार कार्ड को अनिवार्य किया जा रहा है. फेसबुक भी अपने सभी यूजर्स से जल्द ही आधार की जानकारी मांग सकती है.
फेसबुक के लिए आधार अनिवार्य
सोशल मिडिया की खबरों के अनुसार कहा जा रहा है की फेसबुक अपने नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इस फीचर की सहायता से फेसबुक पर नया अकाउंट बनाने वाले सभी यूजर को आधार कार्ड पर अंकित ओरिजनल नाम बताने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
नए अकाउंड बनाने में जरुरी
इस फीचर्स की सहायता से जब भी यूजर नया अकाउंट बनाएगा तो फेसबुक एक नोटिफिकेशन भेजेगा जिसमे लिखा होगा यदि आप आधार वाले नाम से आई दी बनाएंगे तो आपके दोस्त आपको आसानी से खोज पाएंगे.
फेसबुक का मत
जानकारी के अनुसार फेसबुक का कहना है कि उसका नया फीचर वैकल्पिक साबित होगा. हलाकि कहा जा रहा है की आधार का यह नोटिफिकेशन सभी यूजर को नहीं दिखेगा.
अमेज़न भी कर चुकी यह पहल
फेसबुक ऐसी पहली कंपनी नहीं है जो आपके आधार से जुड़ी जानकारी को मांग रही है. इससे पहले ऑनलाइन रिटेलर कंपनी अमेज़न ने भी अपने सभी ग्राहकों से उनके आधार नंबर मांगे थे. कंपनी ने आधार मांगने की बात पर कहा था किन खोए हुए ऑर्डर को सही पते पर पहुंचाने के लिए आधार से बहुत मदद मिलेगी.
कार के लिए अनिवार्य आधार

अमेज़न की तरह बेंगलुरु में किराए पर कार मुहैया कराने वाली एक कपनी जूमकार ने भी बुकिंग के लिए ग्राहकों के आधार को अनिवार्य कर दिया था.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment