Showing posts with label JAIPUR. Show all posts

Gitanjali Jewelers Sitapura factory, EDs print on WTP - Jaipur News in Hindi
जयपुरPNB घोटाले के 11 हजार करोड़ के घोटाले में शामिल गीताजंलि ज्वैलर की सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में बिल्डिंग सीज कर दी गई है। यह कार्रवाई आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने की है। गीताजंलि ज्वैलर का फेज 2 में प्लॉट संख्या G-1-181 पर है ये प्लाट। ये ईकाई फायर स्टार के नाम से है है। कल मुंबई आयकर कार्यालय ने जारी किए थे आदेश। अब तक कुल 9 सम्पत्तियों को सीज किया जा चुका है। 
दूसरी ओर गीताजंलि जेम्स के वर्ल्ड ट्रेड पार्क स्थित दो शोरूमों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है। ये दोनों शोरुम नक्षत्र के नाम से हैं। ED ने यह कार्रवाई गीताजंलि जेम्स के कर्ताधर्ता मेहुल चौकसी का पीएनबी घोटाले में नाम आने के बाद की है। ईडी की टीम ने शनिवार को दिन में आकर कार्रवाई की। शो रूम में मौजूद स्टॉक का मूल्याकंन किया जा रहा है। इससे पहले ईडी ने गीताजंलि जेम्स के सीतापुरा स्थित ईकाईयों पर छापे की कार्रवाई की थी।


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।



दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें






जयपुर। रविवार को मकर संक्रांति पर आसमान पतंगों से अटा नजर आएगा, लेकिन ये पतंगबाजी बेजुबानों के साथ-साथ राहगीर, वाहन चालकों के लिए भी नुकसानदायी हैं, इससे बचाव करना खुद इंसान का कर्तव्य हैं। पंतगबाजी से हर वर्ष कई बेजुबान जानवरों की बली चढ़ जाती हैं। वहीं आम इंसान भी इन घटनाओं में जख्मी हो जाता हैं।
पतंंगबाजी का शौक बेजुबान पक्षियों के लिए घातक होता जा रहा हैं। इससे परिन्दों की आजादी पर विराम लग जाता हैं। आसमान में हर रोज परिन्दों की आवाजाही लगी रहती हैं, वे एक दिन के लिए थमसी जाएगी। वहीं पतंगबाजी से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों की जान पर पतंगबाजी का शौक भारी पड़ सकता है। पतंगबाजी के इस पर्व पर पतंग उड़ाने, लूटने, पैदल और बाइक पर चलने वालों को कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ताकि वे स्वयं अपनी जान की रक्षा कर सकें। 
ये सावधानियां जरूरी- 
अगर आप भी पतंगबाजी के शौकीन हैं तो आपको ये सावधानियां बरतनी चाहिए। जैसे की पतंग उड़ाते वक्त ऐसी छत पर पतंग नहीं उड़ानी चाहिए, जहां दीवार या बाउंड्री वॉल न हो या उसकी ऊंचाई कम हो। जिस समय बच्चे पतंग उड़ाए, उस वक्त वो आपकी निगरानी में ही पतंग उड़ाएं।  पतंग-डोर विक्रेता अपने प्रतिष्ठान पर इसकी कटिंग भी चस्पा कर सकते हैं। इसके माध्यम से वहां आने वाले लोगों को जागरूक किया जा सकता है।
बाइक चलाते वक्त बरते ये सावधानियां
पतंगबाजी शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में आप अपने वाहनों की स्पीड़ पर लगाम लगाएं, ताकि आप हादसों से बच सके। वाहन चलाते वक्त आपको कुछ सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय पतंगों की डोर आपकी गर्दन और सिर को काट सकती है। इससे बचने के लिए सिर पर हेलमेट लगाकर और गले पर स्कार्फ या मफलर लपेटकर रखना चाहिए। ध्यान रखें, हेलमेट बिना कांच वाला नहीं होना चाहिए। टू व्हीलर वाहन पर आगे लोहे का गार्ड भी लगवा सकते हैं। संक्रांति के कुछ दिन बाद इसे हटवा लीजिएं।
बच्चों को बाइक के आगे नहीं बैठाना चाहिए
मंकर संक्रांति का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन आप अगर बाहर कहीं फैमली के साथ धूमने जा रहे हैं तो बाइक चलाते वक्त आप बच्चे को आगे नहीं बैठाएं। क्योंकि इससे हादसा होने का डर सताता हैं। क्योंकि पतंग की डोर से हादसे होने का डर रहता हैं।  
बुजुबानों की रक्षा की जिम्मेदारी आपकी
जब सुबह के वक्त मासुम पक्षी आकाश से गुजर रहे हैं, उस समय आपको पतंगबाजी करने से बचना चाहिए। क्योंकि आपका शौक बेजुबानों की जान ले सकता है। पक्षियों की ज्यादा उपस्थिति वाले क्षेत्रों में पतंग उड़ाने से बचना चाहिए। मांझा का यूज कतई नहीं करना चाहिए। यदि पतंग की डोर में कोई पक्षी उलझ जाए तो डोर ढीली छोड़ दीजिए। यदि कोई परिन्दा जख्मी अवस्था में दिखाई दे तो आप शीघ्र सहायता के लिए आगे आएं। सुबह और शाम के वक्त पतंगबाजी करने से बचना चाहिए। क्योंकि इस समय पक्षियों के आने और जाने का समय रहता हैं।  
मांझे का नहीं करें यूज
वैसे तो मांझे पर कई जगहों पर रोक लगा रखी हैं, फिर भी आपको मांझा बाजार में मिले तो आपको यूज नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे हादसे होने का डर रहता है। यह मांझा तेज धारदार रहता है। इससे दुर्घटनाएं होती हैं।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


जयपुर के नाहरगढ़ किले की दीवार पर शुक्रवार सुबह 40 वर्षीय चेतन कुमार सैनी की लाश लटकी मिली. शुरुआत में किले की दीवार पर कोयले से लिखी बातों को दिखाकर मीडिया ने यही खबर बताई कि चेतन ने आत्महत्या की है, लेकिन जिस जगह लाश मिली वहां किले की चट्टानों-पत्थरों पर कुछ ऐसी भड़काऊ बातें लिखी हुई हैं. जो इस ओर इशारा करती हैं कि ये सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर था.

मीडिया की शुरुआती खबरों में यही दिखाया गया कि चेतन ने राजस्थान और देशभर में चल रहे पद्मावती फिल्म के विरोध में सुसाइड की है, क्योंकि कोयले से लिखी बातों में फिल्म पद्मावती का जिक्र था.

हालांकि, जब इस बात की करीब से पड़ताल की गई तो मामला कुछ और नजर आया. किले की चट्टानों पर लिखी बातें फिल्म के नहीं, बल्कि फिल्म का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ थीं.


मीडिया ने भी उस बात को हाईलाइट किया जिसमें किले की एक चट्टान पर लिखा पाया गया कि, "हम सिर्फ पुतले नहीं लटकाते पद्मावती". इस लिखावट से पहले यह संदेश गया कि चेतन ने सुसाइड की है.


लेकिन किले की चट्टान पर लिखी ये बात अधूरी थी. इसके अलावा 10 और भी चट्टानों पर इसी तरह की बातें लिखी पाई गईं.

एक चट्टान पर पद्मावती फिल्म का विरोध पर रहे लोगों पर तंज कसते हुए लिखा है कि, "पद्मावती का विरोध करने वालो, हम किले से सिर्फ पुतले नहीं लटकाते" ये साफ-साफ उन लोगों पर तंज था जो फिल्म के विरोध में पुतले जला रहे हैं, खासकर श्री राजपूत करणी सेना.


"दो जगहों पर चेतन तांत्रिक लिखा हुआ है. एक जगह पर तांत्रिक तो एक जगह पर चेतन तांत्रिक मारा गया". साफ है कि जिन्होंने चेतन को मारकर लटकाया, वो नहीं चाहते थे कि ये मामला सुसाइड का लगे.


पर रुकिए. बात यहीं खत्म नहीं होती. एक अन्य चट्टान पर इस हत्या को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई है. जिसमें लिखी बातों से ऐसा लगे कि ये बातें किसी मुसलमान ने लिखी हैं.


चट्टान पर लिखा है कि, "हर काफिर का यही हाल होगा. जो काफिर को मारेगा, अल्लाह को प्यारा होगा." "हम पुतले नहीं लटकाते/अल्लाह के बंदे."

इसके अलावा चट्टानों पर तीन ऐसे मैसेज लिखे हैं जिनमें काफिर शब्द आता है. दो में अल्लाह लिखा हुआ है लेकिन इनमें  ह अक्षर गायब है.सारे मैसेज पर पढ़कर यही नतीजा निकलता है कि ये आत्महत्या का नहीं बल्कि हत्या का मामला है, हत्या के पीछे भी एक सोची समझी साजिश थी ताकि मुद्दे को हिंदू बनाम मुसलमान बनाया जा सके और फसाद कराया जा सके.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


राजस्थान में पद्मावती का विरोध खूनी हो गया है. जयपुर स्थित नाहरगढ़ के किले से एक युवक की लाश लटकती मिली है. लाश के पास एक पत्थर पर एक मैसेज भी लिखा मिला है. जिसमें कहा गया है कि 'हम सिर्फ पुतले ही नहीं लटकाते. लोग पद्मावती का विरोध कर रहे हैं, हम खुद को खत्म कर रहे हैं.'



करणी सेना के नेता गोविंद सिंह ने कहा लोगों में फिल्म पद्मावती को लेकर काफी विरोध है. लोगों की भावना इसके खिलाफ है. हालांकि उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके विरोध करें और खुद को सुरक्षित रखें.

शव मिलने की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीमें पहुंच गई हैं. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने हत्या का शक जताया है. बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का पूरे देश में विरोध हो रहा है.

मरने वाले शख्स का नाम चेतन कुमार बताया जा रहा है. वह जयपुर का रहने वाला है. उसकी उम्र 22- 23 साल है. उसकी जेब से एक मुंबई ट्रेन का टिकट मिला है. 

दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने पद्मावती फिल्म पर बैन लगाने वाली याचिका खारिज की. हाईकोर्ट ने कहा कि इस तरह की याचिकाओ को लगाकर आप हिंसा को बढ़ावा दे रहे है.

कोर्ट ने कहा कि अभी मामला सेंसर बोर्ड के पास पेंडिंग है. लिहाज़ा जब इस तरह की याचिका सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है, तो सुनवाई की जरूरत नही है, इसलिए हम इस याचिका को ख़ारिज कर रहे है.


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

बुधवार सुबह सीबीआई ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर गुरुग्राम के रेयान स्कूल में हुई 8 साल के प्रद्युमन की हत्या के आरोपी को बेनकाब किया था. सीबीआई ने अपनी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया था कि प्रद्युमन की हत्या 11वीं के एक छात्र ने एग्ज़ाम को स्थगित कराने के लिए की थी. इस पर लड़के के पिता का कहना था कि सीबीआई जानबूझ कर मेरे बेटे को फंसाने की साजिश कर रही है.
लेकिन आज ख़बर आ रही है कि 16 साल के ग्यारहवीं के इस छात्र ने सीबीआई के सामने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है. सीबीआई का कहना है कि लड़के ने इस घटना को 2 से 3 मिनट में अंजाम दिया. लड़के को कल जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया था, जहां सीबीआई ने कोर्ट में लड़के की रिमांड के लिए अर्जी डाली थी. कोर्ट द्वारा सीबीआई की इस अर्जी को स्वीकार कर लिया गया था.
सीबीआई के एक अधिकारी का कहना है कि 'लड़का इस इरादे के साथ ही स्कूल पहुंचा था कि उस दिन पक्का किसी की मौत होनी है. वो स्कूल अपने साथ चाकू भी लेकर आया हुआ था. प्रद्युमन के साथ बस यही ग़लत हुआ कि वो ग़लत समय पर ग़लत जगह पर मौजूद था.'
सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में ये भी बताया कि लड़के ने अपने सहपाठी को कहा था कि आज उसने कुछ ऐसा किया है कि जिससे एग्ज़ाम नहीं होगा. इसके साथ ही सीबीआई ने कहा कि 'ये वही लड़का था, जिसने टॉयलेट से भाग कर सबको प्रद्युमन के मरने की सूचना दी थी.'



Source: timesnownews



डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें




ट्यूशन क्लास में दस साल की बालिका के साथ टीचर द्वारा अश्लील हरकतें करने का शर्मनाक मामला सामने आया है।

जयपुर.ट्यूशन क्लास में दस साल की बालिका के साथ टीचर द्वारा अश्लील हरकतें करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़ित बालिका के परिजनों के रिपोर्ट पर आरोपी जय-जवान कॉलोनी निवासी रमेश कुमार को बजाजनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
कोर्ट ने पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि कैलाश पूरी में रहने वाली बालिका जय-जवान कॉलोनी में रमेश कुमार के पास ट्यूशन पढ़ने जाती है। रमेश के पास अन्य बच्चे भी ट्यूशन पढ़ने आते है। बुधवार को टीचर रमेश कुमार ने बालिका के साथ अश्लील हरकत कर दी। बच्ची ने घर जाकर परिजनों को बताया। वे थाने में शिकायत करने पहुंचे। बालिका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रमेश को पोस्को एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।

इरफान खान

राजस्थान: जयपुर जिले के एक छोटे से कस्बे दूदू में फटेहाल घूमते इरफान खान को लोग गणितज्ञ कहते हैं. कस्बे में ऐसा कोई नही है जो 20 साल के इरफान को नही जानता है. दरअसल अनपढ़ इरफान चलता-फिरता कैलकुलेटर है जिसे आप कोई भी गणना दे पल भर में बता देता है. कठिन से कठिन और लंबे-लंबे उलझा देनेवाले सवालों के जवाब सुनकर हर कोई दांतों तले उंगली दबा लेता है.

इरफान खान नाम का ये लड़का दूदू के लोगों के लिए पिछले कई सालों से पहेली बना हुआ है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया की वजह से सुर्खियों में है. मजदूर माता-पिता का ये बेटा कभी स्कूल नहीं गया लेकिन गणित के सवालों की हाजिरजवाबी सुनकर गणित के शिक्षक भी हैरान रह जाएं. इरफान जहां भी जाता है लोग उसे घेर लेते हैं और अपनी उम्र बताकर उसके महीने-दिन, घंटे-मिनट-और सेकेंड में बताने के लिए कहते हैं. इरफान तपाक से जवाब दे देता है.

जब इरफान के इस अजीबोगरीब प्रतिभा की पड़ताल के लिए 'आज तक' की टीम दूदू पहुंची तो वो एक जगह लोगों से घिरा बैठा था और लोग घूमा-फिरा कर उससे सवाल कर रहे थे और वो हर सवाल को चुटकियों में हल कर जवाब दे रहे थे. इरफान का जवाब सही है या नहीं इसे जानने के लिए लोग अपने मोबाइल में कैलकुलेटर पर गणना करते थे और बिल्कुल सटीक जवाब मिलने पर हैरानी से उसे देखते थे. इरफान लोगों को हैरान कर खुद काफी आनंदित होता है.

इरफान के घर टीम पहुंची तो वहां बमुश्किल से छत के नाम पर सिर ढंकने का इंतजाम नजर आया. उसके पिता और मां दूसरे शहर किशनगढ़ में मजदूरी करते हैं. यहां ये अपने ताउ-ताई, दादी और भाई-बहनों के साथ रहता है. टीम ने इरफान से हर तरह के सवाल पूछे लेकिन वो गणना कर बता देता था.

दादी बिस्मिल्ला का कहना है कि बचपन में इसे पढ़ाने की कोशिश की थी मगर नहीं पढ़ा. उसके बाद इसके दिमाग में पानी भर गया जहां जयपुर से सवाईमान सिंह अस्पताल में इसके दिमाग का ऑपरेशन करवाया. उसके बाद घर आया तो कोई भी दूध या फसल का हिसाब करने आता तो ये उनके बोलते ही गणना कर बता देता.

छोटी बहन हसीना कहती है कि मेरे भाई शुरू से ही मैथ के उलझे सवाल हल करता है. हमारे कोई भी सवाल हो हम उसी से पूछते हैं. ये कैसे ये सब करता है हमें नहीं पता. लेकिन इरफान का कहना है कि कोई भी गणना पूछता है तो मेरे दिमाग में खुद ब खुद सवाल हल होने लगते हैं. ये सब मैं कैसे करता हूं ये हमें नहीं पता है.

दूदू के लोग इसकी इस तरह की असाधारण प्रतिभा को देखकर इसकी मदद भी करते हैं. पेशे से वकील सुरेंद्र शर्मा ने इसका वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर डाला तो देश भर के लोगों ने इस वीडियो को देखा. इनका कहना है कि वो इस लड़के को दुनिया के सामने ले जाना चाहते हैं.

इरफान अपने मृदुल स्वभाव की वजह से सबका लाडला है. लेकिन बच्चे जब भी इसे देखते हैं सवाल पूछकर छेड़ते हैं इसलिए ये अकेले रहता है. दिन भर बाजारों में घूमता है जहां खाना-पानी और कपड़े मिल जाए वहीं वक्त गुजार लेता है.


source:aajtak

जल संसाधन विभाग में यदि कोई कर्मचारी स्मार्टफोन का उपयोग करता पाया गया तो उसका फोन तो जब्त होगा ही, पांच सौ रुपए जुर्माना भी वसूला जाएगा।

जयपुर। जल संसाधन विभाग में यदि कोई कर्मचारी स्मार्टफोन का उपयोग करता पाया गया तो उसका फोन तो जब्त होगा ही, पांच सौ रुपए जुर्माना भी वसूला जाएगा। यही नहीं कार्यालय में आने वाले आगंतुकों को भी दफ्तर के बाहर ही अपना स्मार्टफोन छोडऩा पड़ेगा। कुछ इसी तरह का आदेश विभाग के खंड उदयपुरअधिशाषी अभियंता ने जारी किया है।
विभाग के अनुसार कर्मचारियों की व्यस्तता विभाग के कामकाज से ज्यादा सोशल मीडिया पर होने की शिकायते थीं। इसी के चलते खंड एक्सईएन हेमंत कुमार पानडि़या ने शुक्रवार को आदेश जारी कर कार्यालय परिसर में कर्मचारियों व आगंतुकों के स्मार्टफोन उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
यही नहीं आदेश जारी होने के बाद कार्यालय परिसर में फोन का उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित कार्मिक को उस दिन के स्वैच्छिक अवकाश पर मानने के आदेश भी दिए गए हैं। साथ ही दोषी व्यक्ति से पांच सौ रुपए जुर्माना वसूल कर राजकोष में जमा कराने व फोन जप्त करने की कार्रवाई का फरमान भी आदेश में दिया गया है।
काम से ज्यादा सोशल मीडिया पर रहता है ध्यान : एक्सईएन
एक्सईएन हेमंत कुमार पानडि़या ने बताया कि कार्यालय में कार्मिकों का ध्यान विभाग के कामकाज से ज्यादा सोशल मीडिया पर ज्यादा केंद्रित हो रहा है, जिससे विभाग के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। विभाग के कामकाज समय पर करने के साथ ही कार्मिकों में कार्य की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है।
कार्मिक सरकारी कामकाज के लिए विभाग के फोन और कम्प्यूटर उपयोग में ले सकते हैं, वहीं फिलहाल कार्मिकों ने इसकी सराहना की है। अभी तक इस बारे में कोई आपत्ति मुझे नहीं मिली है। मालूम हाे कि दुनिया के कर्इ देशाें के दफ्तरों में आम लोगों और अधिकारियों को स्मार्टफोन साथ ले जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि ऐसे फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें कैमरा और इंटरनेट की सुविधा नहीं होगी।

कल्याण डिग्गीपुरी की लक्खी पदयात्रा शुरू

जयपुर। बावनवीं कल्याण डिग्गीपुरी की लक्खी पदयात्रा आज भक्तिभाव और श्रद्धालुओं के गगनभेदी जय जयकारों के बीच रवाना हुई। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ और सांसद राम चरण बोहरा ने एतिहासिक ताड़केश्वर महादेव मंदिर से हरी झंडी दिखाकर पदयात्रियों को रवाना किया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा थी।

हल्की बारिश के बीच भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालु भक्ति भाव से बाजे छे बाजे छे बाजे छे नौबत बाजा म्हारे डिग्गीपुरी का राजा के बोलों का एक स्वर में गायन कर रहे थे। सुबह ताड़केश्वर मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में मेले जैसा माहौल बना हुआ था और रंग बिरंगी पौशाक में महिलाएं नाचते गाते हुए पद यात्रा में शामिल हुई।

इस अवसर पर गलतापीठ के पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य ,महामंडलेश्वर पुरूषौतम भारती सहित अनेक साधुसंत भी वहां मौजूद थे। पांच दिवसीय यह पद यात्रा आगामी दो अगस्त को डिग्गी में कल्याणजी के निज मंदिर पहुंचेगी जहां भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी और गंगोत्री से लाए गए गंगाजल से कल्याणजी का अभिषेक किया जाएगा।

Image result for जयपुर में निकली तीज माता की सवारी

तीज माता की शाही सवारी बुधवार शाम 6 बजे सिटी पैलेस की जनानी ड्योढ़ी से निकली।

त्रिपोलियापर पर्यटकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सवारी को निहारा। चौहान स्टेडियम से लेकर पौंडरीक पार्क तालकटोरा तक तीज का मेला भरा। 

Image result for जयपुर में निकली तीज माता की सवारी

तालकटोरा पर सवारी का विश्राम हुआ,जहां लोगों ने पूजा की। गुरुवार शाम 6 बजे बूढ़ी तीज की सवारी निकलेगी।


Image result for सिंजारा

जयपुर। राजस्थान में तीज का लोकपर्व धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। तीज के एक दिन पहले श्रावण शुक्ल दोज पर सुहाग का पर्व सिंजारा मनाया गया। सिंजारे का नवविवाहित महिलाओं के लिए खास महत्व होता है। इस दिन नवविवाहित महिलाएं सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती हैं और माता पार्वती और भगवान शिवजी से सुखी जीवन की कामना करती हैं। इस कड़ी में गुलबीनगरी में भी इस पर्व पर महिलाएं लहरिये की खरीदारी करती नजर आई। इस सुहाग के पर्व सिंजारे पर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। बाजारों में महिलाएं लहरिये की साड़ी के साथ हाथों पर मेहंदी लगवाती भी नजर आई। इस मौके पर घरों में घेवरों की महक और मेहंदी के रंग सभी को आकर्षित करते हैं इसलिए इस दिन और तीज को मनाने के लिए घेवर के खरीदारों की भीड़ जमा हो गई। महिलाओं ने इस खास दिन के लिए घर में पकवान बनाए। 


celebrated the festival of Suhag in Pink City - Jaipur News in Hindi


जयपुर: राजधानी जयपुर में मानसरोवर स्थित आईसीजी गर्ल्स कॉलेज की छठी मंजिल से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब छात्रा कॉलेज में ही छत से माउंटेनियरिंग की ट्रेनिंग कर रही थीं। इसी दौरान वह कॉजेल की छत से गिर गईं, जिसके कारण ये दर्दनाक हादसा हुआ। छात्रा को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जयपुर के मानसरोवर इलाके में स्थित आईसीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रहे माउंटेनियरिंग कैंप के दौरान कॉलेज की सातवीं मंजिल से गिरने के कारण अर्पिता सांघी नाम की एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद छात्रा को पास ही में स्थित मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया जहां उसने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दरअसल, कॉलेज में माउंटेनियरिंग का कैंप आयोजित किया जा रहा था, जिसमें खुद अर्पिता के पिता सुनील सांघी छात्राओं को ट्रेनिंग दे रहे थे।
आज छात्राओं को माउंटेनियरिंग के दौरान काम में आने वाली चीज रोप क्लाइमबिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा था, जिसमें छात्राओं को एक तार के सहारे स्किट करते हुए दूसरे किनारे जाना होता है। इस ट्रेनिंग के दौरान अदिति का नंबर आया तो वो रस्सी पकड़ नहीं पाई और उसका हाथ छूट गया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अदिति का रस्सी से हाथ छूटते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद अर्पिता को सीधे ही पास ही स्थित मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। अर्पिता जयपुर के बापू नगर की रहने वाली थी !



राजधानी जयपुर में लूट का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। एक के बाद एक बैंकों में लूट की वारदात ने पुलिस पर सवालिया निशान उठा दिए है। 



आज मानसरोवर थाना इलाके में रजत पथ पर मुथूट फाइनैंस के कार्यालय में दोपहर को दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई।

4-5 हथियारबंद बदमाशों ने दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाया और करीब 30 किलो से ज्यादा सोना लूट ले गए।

एसीपी देश राज यादव ने बताया कि एक आरोपित पहले लोन लेने के बहाने आया था और मौका मुआयना करके अपने साथियों को बुला लिया। 

करीब 20 मिनट में आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि कल राजापार्क में यूको बैंक में 15 लाख रुपए की लूट के बाद अभी तक पुलिस के हाथ लूटेरों का कोई सबूत नहीं लगा है। 



जयपुर: जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक आरजी.गुप्ता सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत भवन में जनसुनवाई करेंगे। वे बिजली पभोक्ताओं/आम नागरिकों की शिकायतों को सुनेंगे और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।


Managing Director of Jaipur Discom will do Public Hearing every Monday - Jaipur News in Hindi

विद्युत उपभोक्ता, उपभोक्ता संगठन, किसान, किसान संगठन, स्वयं सेवी संगठन, आम नागरिक, कर्मचारी एवं कर्मचारी संगठन सुझाव देने एवं शिकायतों के समाधान के लिए प्रबन्ध निदेशक से मिल सकते हैं।

प्रत्येक सोमवार को जनसुनवाई का यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा और यथा संभव उपभोक्ताओं एवं आमजन को राहत पहुंचाने के प्रयास किए जाएगें। जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता एवं आम नागरिक विद्युत कनेक्शन में देरी, कार्य प्रणाली की शिकायत एवं विद्युत सम्बन्धी लम्बित कार्यों में देरी की शिकायत निगम के मोबाइल नम्बर 09414000252 पर कर सकते हैं। 

विद्युत व्यवधान की शिकायत के समाधान के लिए कॉल सेन्टर के टोल फ्री नम्बर 18001806507 पर ही दर्ज करवा सकते हैं। इसके साथ ही निगम द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं/आम नागरिकों की शिकायतों के निवारण/सुझाव एवं उनसे सतत् संवाद हेतु अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की हुई हैं।
Powered by Blogger.