जयपुर: जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक आरजी.गुप्ता सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत भवन में जनसुनवाई करेंगे। वे बिजली पभोक्ताओं/आम नागरिकों की शिकायतों को सुनेंगे और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।


Managing Director of Jaipur Discom will do Public Hearing every Monday - Jaipur News in Hindi

विद्युत उपभोक्ता, उपभोक्ता संगठन, किसान, किसान संगठन, स्वयं सेवी संगठन, आम नागरिक, कर्मचारी एवं कर्मचारी संगठन सुझाव देने एवं शिकायतों के समाधान के लिए प्रबन्ध निदेशक से मिल सकते हैं।

प्रत्येक सोमवार को जनसुनवाई का यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा और यथा संभव उपभोक्ताओं एवं आमजन को राहत पहुंचाने के प्रयास किए जाएगें। जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता एवं आम नागरिक विद्युत कनेक्शन में देरी, कार्य प्रणाली की शिकायत एवं विद्युत सम्बन्धी लम्बित कार्यों में देरी की शिकायत निगम के मोबाइल नम्बर 09414000252 पर कर सकते हैं। 

विद्युत व्यवधान की शिकायत के समाधान के लिए कॉल सेन्टर के टोल फ्री नम्बर 18001806507 पर ही दर्ज करवा सकते हैं। इसके साथ ही निगम द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं/आम नागरिकों की शिकायतों के निवारण/सुझाव एवं उनसे सतत् संवाद हेतु अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की हुई हैं।

Post a Comment

Powered by Blogger.