जयपुर: राजधानी जयपुर में मानसरोवर स्थित आईसीजी गर्ल्स कॉलेज की छठी मंजिल से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब छात्रा कॉलेज में ही छत से माउंटेनियरिंग की ट्रेनिंग कर रही थीं। इसी दौरान वह कॉजेल की छत से गिर गईं, जिसके कारण ये दर्दनाक हादसा हुआ। छात्रा को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जयपुर के मानसरोवर इलाके में स्थित आईसीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रहे माउंटेनियरिंग कैंप के दौरान कॉलेज की सातवीं मंजिल से गिरने के कारण अर्पिता सांघी नाम की एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद छात्रा को पास ही में स्थित मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया जहां उसने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दरअसल, कॉलेज में माउंटेनियरिंग का कैंप आयोजित किया जा रहा था, जिसमें खुद अर्पिता के पिता सुनील सांघी छात्राओं को ट्रेनिंग दे रहे थे।
आज छात्राओं को माउंटेनियरिंग के दौरान काम में आने वाली चीज रोप क्लाइमबिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा था, जिसमें छात्राओं को एक तार के सहारे स्किट करते हुए दूसरे किनारे जाना होता है। इस ट्रेनिंग के दौरान अदिति का नंबर आया तो वो रस्सी पकड़ नहीं पाई और उसका हाथ छूट गया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अदिति का रस्सी से हाथ छूटते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद अर्पिता को सीधे ही पास ही स्थित मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। अर्पिता जयपुर के बापू नगर की रहने वाली थी !