Beauty Tipes: अनार न केवल आपकी सेहत बनाएगा बल्कि अनार का फेस पैक गर्मी में स्किन को मुरझाने से भी बचाऐगा और चेहरे की रंगत को निखार देगा।

गर्मी के आते ही हल्की धूप में भी स्किन मुरझाने लगती है। चेहरा कितना भी कवर कर लिया जाए टैनिंग होना तो आम बात है। ऐसे में हम आपको बता रहें है की कैसे बदलते हुए मौसम में आप अनार की मदद से स्किन को फ्रेश रख सकते हैं।
ग्रीन टी और अनार - खिली-खिली स्किन के लिए अनार और ग्रीन टी का मास्क बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लंबे समय तक स्किन को फ्रेश रखती हैं।
आपकी स्किन को मुरझाने से बचाएगा अनार का ये फेस पैक ऐसे में हम आपको बता रहें है की कैसे बदलते हुए मौसम में आप अनार की मदद से स्किन को फ्रेश रख सकते हैं।
दही और अनार- स्किन पर मार्क्स है तो आप यह पैक लगा सकते हैं। अनार के बीजों को अच्छी तरह पीस लें और उसमें दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब पैक सूख जाए तो चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
अनार और शहद- अनार के बीजों से एक पेस्ट तैयार कर ले। इसमें एक चम्मच शहद मिला कर इसे चेहरे पर लेप की तरह लगा लें। सुखने पर ठंडे पानी से धो लें, स्किन क्लियर नजर आएगी।

नींबू और अनार - नींबू में भरपूर मात्रा में विटमिन सी होता है, और अनार में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। पीसे हुए अनार में नींबू का रस डाल लें फिर उसे चेहरे पर थोड़ी देर(15-20 मिनट) लगा रहने दें। फिर चेहरे को पानी से धो लें।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.