जैसा की यह तो हर कोई जानता है कि आज के युग में हर युवा का एक सपना होता है कि उसकी भी पढ़ाई करने के बाद अच्छी जॉब मिल जाए। कुछ तो सारे शौक छोड़कर लोग जॉब करने लग जाते है। क्या हो, अगर आपको अपने पसंद का काम मिल जाए और कमाई भी शानदार होने लगे? ऐसा होना थोड़ा मुश्किल है लेकिन नामुमकिन कुछ भी नहीं। अगर बिना ऑफिस जाए घर बैठे लाखों रुपये दे दिए जाएं तो क्या चाहिए। लेकिन, एक लड़की ने ऐसा मुमकिन कर दिखाया है।
यह लड़की घर बैठे एक घंटे में 9 लाख रुपये तक कमा लेती है। इस खबर को पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे क्योंकि लाइफ को पूरा एन्जॉय करते हुए ये लड़की लाखों कमा रही है।ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली चेल्सिया को ऑफिस में बैठकर कंप्यूटर के सामने काम करना बिलकुल पसंद नहीं था। कमाने के लिए वो कोई दूसरी फील्ड देख रही थीं जिसमें वो आराम से पैसा कमा सकें। जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन वीडियो गेम से पैसा कमाने का आइडिया आया। जिसके बाद उन्होंने वीडियो गेम खेलना शुरू कर दिया। चेल्सिया 1 घंटे वीडियो गेम खेलने के करीब 8 लाख रुपये लेती हैं। उनके कुल 35 लाख फोलॉअर्स भी हैं। जिस वक्त चेल्सिया गेम खेल रही होती है उस वक्त लोग गेम लाइव देखते हैं। लाइव गेम के दौरान सब्सक्रिप्शन, ऐड और स्पॉन्सर मिलने के चलते 9 लाख रूपये तक कमा लेती है।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में ऑनलाइन गेम का बहुत ज्यादा बड़ा कारोबार है। इन गेमों को बाजार में पहुँचने से पहले उसकी कई स्तरों पर टेस्टिंग की जाती है। चेल्सिया नए गेम में गलतियां ढूंढने में माहिर है। उसे बचपन से ही गेम से लगाव था इसलिए उसने इसी को अपना करियर बना लिया। गेम बनाने वाली कंपनियों के विशेष बुलावे पर चेल्सिया उनके ऑफिस भी जाती है। चेल्सिया को पार्टी का बहुत शौक है, वो सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटोज शेयर करती रहती है। उन्होंने फार्मेसी की है लेकिन, वो जॉब नहीं करना चाहती थी। उनका कहना है कि जितना कमाई मैं गेमिंग करके कमा लेती हूं उतना मैं जॉब करके कभी नहीं कमा पाती।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


Post a Comment
Post a Comment