टेक डेस्क। फेस्टिवल शुरूहोते ही ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर भी त्योहार की चहल-पहल नजर आने लगती है। हर त्योहार पर अपने ग्राहकों के लिए कोई न कोई डिस्काउंट, ऑफर और सेल लगाई जाती है। यह ग्राहकों के लिए भी अच्छा है कि उन्हें कम कीमत में अच्छे प्रोडक्ट मिल जाते है।
आज फ्लिपकार्ट ने वेलेंटाइन डे पर स्पेशल सेल का ऑफर दिया है। इसमें लैपटॉप से लेकर कैमरा या पावर बैंक और स्मार्टफोन खरीद के लिए उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट आज 14 फरवरी को कई वैलंटाइंस डे ऑफर देने वाला है।
सेल की कैचलाइन ही 'सरप्राइज से भरा दिन' रखी गई है। इस सेल में सभी प्रोडक्ट पर 80% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि 14 फरवरी को मोबाइलों पर भी अच्छी छूट मिल रही है ।
इस सेल में कंपनी HDFC के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 14% का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। 'The FlipHeart Day' पर साइन अप करने वाले यूजर्स को कपड़ों, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स और अक्सेसरीज पर एक्स्ट्रा 14% डिस्काउंट मिलेगा।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment