इंटरनेट डेस्क। हमारी बॉडी में पानी का सबसे अधिक महत्व है, ये तो हम सभी जानते है। बिना पानी के हम जीवित नहीं रह सकते है। पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। पानी शारीर के विषैले पदार्थों का विनाश करता हैं। एक वयस्क पुरुष के शरीर में पानी उसके शरीर के कुल भार का लगभग 65 प्रतिशत और एक वयस्क स्त्री शरीर में उसके शरीर के कुल भार का लगभग 52 प्रतिशत तक होता है। शरीर में पानी कम होने के कारण आपको काफी प्रॉब्लम आ सकती हैं। आइये जानते है शरीर में पानी की कमी होने पर दिखने वाले संकेतों के बारें में…
अगर बिना किसी बीमारी या कारण आपके सिर में दर्द हो तो ये शरीर में पानी कम होने का संकेत हैं। पानी की कमी होने पर शरीर में ऑक्सीजन और रक्त प्रवाह में कमी हो जाती है। जिस वजह से सिर में दर्द होने लगता हैं।
यह थोड़ा अजीब है, लेकिन दिन में कम से कम दो बार पेशाब करते वक्त उसका कलर नोटिस करें। अगर उसका रंग हल्का पीला है, तो ठीक है। लेकिन अगर गहरा पीला या भूरा है तो आपको तुरंत पानी पीने की ज़रूरत है।
पानी की कमी कारण आपकी याद्दाशत पर भी काफी फर्क पड़ता हैं। मस्तिषक में पानी की कमी होने पर सोचने-समझने की शक्ति पर भी इसका असर पड़ता है।
अचानक चक्कर आने के कई सारे कारण हो सकते हैं, मसलन दवाओं का असर, नींद की कमी, लेकिन पानी की कमी एक और अहम कारण है।
यदि आप बिना किसी वजह के थकावट महसूस करते हैं तो इसका कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment