इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 13 फरवरी को है। भगवान शिव के भक्तों के लिए यह त्योहार बहुत ही खास महत्व रखता है। शिवरात्रि पर शिव भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं।शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है इस दिन भगवान शिव का विवाह माँ पार्वती से हुआ था। वहीं कुछ कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरंभ हुआ था। अगर आप भी इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करके आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो शिवरात्रि के दिन इन 6 चीजों से भगवान शिव की पूजा जरूर करें।
धतूरा-
शिवजी को धतूरा बहुत पसंद होता है क्योंकि भगवान शिव के सिर से विष के प्रभाव को दूर करने के लिए धतूरा का प्रयोग किया जाता है। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवलिंग पर धतूरा अर्पित करें। इससे शत्रुओं का भय दूर होता है साथ ही धन लाभ मिलता है।
गंगा जल-
गंगा देवलोक से भगवान शिव की जटा से धरती पर उतरी हैं इसलिए सभी नदियों में गंगा परम पवित्र है। गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करने से शिवजी अत्यन्त प्रसन्न होते हैं।
गन्ने का रस-
शास्त्रों में गन्ने को मिठास और सुख का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों में इसे बहुत ही पवित्र माना गया है। ऐसी मान्यता है कि गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।
बेलपत्र-
भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय होता है। तीन पत्तों वाला बेलपत्र जो कटा फटा नहीं हो ऐसा भगवान शिव को चढ़ाएं। तीन पत्तों वाला बेलपत्र को त्रिदेव का प्रतीक माना जाता है। महाशिवरात्रि पर बेलपत्र अर्पित करने से शिवलोक की प्राप्ति होती है।
धतूरे का फूल-
धतूरे का फूल भी भगवान शिव को प्रिय है। इसका कारण यह है कि यह सफेद होता है और औषधीय कारणों से गुणकरी होता है। मानसिक शांति के लिए धतूरे के पुष्प को शिवलिंग पर अर्पित करें।
नाग-नागिन-
अगर आपके ऊपर कालसर्प और राहु दोष चल रहे हो तो महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को चांदी से बने नाग-नागिन के जोड़े को समर्पित करें। इससे कालसर्प और नाग दोष समाप्त होता है।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें







Post a Comment
Post a Comment