Showing posts with label Cricket. Show all posts


जोहान्सबर्ग: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने मेजबान को 28 रनों से हरा दिया है. इसी जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है. जीत के लिए भारत के 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 175 बना सकी. साउथ अफ्रीका की ओऱ से रीजा हेंड्रिक्स ने सर्वाधिक 70 रनों की पारी खेली. जबकि टीम के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. इस मैच में भारत की ओऱ से भुवनेश्वर कुमार ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट झटके.
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया शुरू से ही तेजी से रन बनाने में जुटी रही. पहले रोहित शर्मा ने मात्र 9 गेंद में 21 बनाकर भारत का अच्छी शुरुआत दिलाई. रोहित शर्मा ने 9 गेंद में 2 चौके और इतने ही छक्के जड़े. हालांकि रोहित शर्मा ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और 23 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका. इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाज करने के लिए सुरेश रैना क्रीज पर आए. रैना भी तेजी से रन बनाते हुए 7 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली और शिखर धवन ने पारी को आगे बढ़ाया. 108 रन के स्कोर पर विराट कोहली के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा. जबकि 155 पर शिखर धवन के रूप में चौथा और 183 रने के स्कोर पर महेंद्र सिंह धोनी के रूप में पांचवां झटका लगा.
मैच हाइलाइट्स:
– साउथ अफ्रीका को 154 रन के स्कोर पर रीजा हेंड्रिक्स के रूप में पांचवां झटका लगा. हेंड्रिक्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन बाउंड्री मारने के चक्कर में भुवनेेश्वर कुमार की गेंद पर धोनी को कैच थमा बैठे. हेंड्रिक्स ने 50 गेंद में 70 रनों की पारी खेली. हेंड्रिक्स के आउट होने के बाद अंदिल फहलुकवेओ बल्लेबाजी करने आए हैं. 
– साउथ अफ्रीका को 129  रन के स्कोर पर फरहान बेहरादिन के रूप में चौथा झटका लगा. बेहरादिन 27 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए. बेहरादिन के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी करने आए हैं. दूसरे छोर पर रीज हेंडरिक्स अर्धशतक बनाकर डटे हुए हैं. 
– साउथ अफ्रीका को डेविड मिलर के रूप में तीसरा झटका लग गया है. डेविड  मिलर 5 गेंद में 9 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने. मिलर के आउट होने के बाद फरहान बेहरादिन क्रीज पर आए हैं. फिलहाला साउथ अफ्रीका ने 12 ओवर में 103 रन बना लिए हैं.
– साउथ अफ्रीका को जेपी डुमिनी के रूप में दूसरा झटका लग गया है. सुरेश रैना ने शानदार फील्डिंग करते हुए जेपी डुमिनी का बेहतरीन कैच लपका और भारत का दूसरी सफलात दिलाई. डुमिनी 3 रन के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार का दूसरा शिकार बने. डुमिनी के आउट होने के बाद अब चौथे नंबर पर डेविड मिलर बल्लेबाजी करने आए हैं. इस तरह से मेजबान का स्कोर 6 ओवर में 41 रन बनाए. 
– 29 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को जेजे स्मट्स के रूप में पहला झटका लग गया है. स्मट्स 9 गेंद में 14 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने. स्मट्स के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए जेपी डुमिनी बल्लेबाजी करने आए हैं. इस तरह से दक्षिण अफ्रीका ने 4 ओवर में 35 रन बना सकी.
– भारत के 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए दक्षिण अफ्रीका की सलामी जोड़ी रीजा हेंड्रिक्स और जेजे स्मट्स बल्लेबाजी करने आए हैं. दक्षिण अफ्रीका ने 1 ओवर में 6 रन बनाए. और दूसरे ओवर में स्कोर 16 रन पहुंच गया. भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार ने की.
भारत ने बनाए 203 रन
– भारत को 183 रन के स्कोर पर पांचवां झटक लगा. धोनी 16 रन बनाकर क्रिस मॉरिस का शिकार बने. धोनी के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए हैं. जबकि दूसरे छोर पर मनीष पांडेय डटे हुए हैं. भारत को स्कोर 19 ओवर में 194 रन रहा.
– शिखर धवन के रूप में भारत को 155 के स्कोर पर चौथा झटक लग गया है. धवन तेजी से बल्लेबाजी कर रहे थे उन्होंने 39 गेंद में 72 रनों की पारी खेली. धवन के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने आए हैं.टीम इंडिया 15 ओवर में 157 रन बना सकी. जबकि 16 ओवर में भारत का स्कोर 164 रन हो गया था. जबकि 17 ओवर में भारत का स्कोर 175 रन हो गया.
– इस तरह से भारत ने 13 ओवर में 138 रन बना लिए हैं. शिखर धवन अर्धशतक पूरा कर क्रीज पर डटे हुए हैं. जबकि दूसरे छोर पर मनीष पांडेय उनका साथ दे रहे हैं. इस तरह से भारत ने 14 ओवर में 149 रन बना लिए हैं. भारत अभ विशाल लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है. भारत के पास अभी भी लंबी बल्लेबाजी बची हुई है.
– सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने विस्फोटक पारी खेलते हुए मात्र 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल क्रीज पर शिखर और पांडेय डटे हुए हैं. भारत ने 12 ओवर में 128 रन बनाए. जबकि 11 ओवर में टीम का स्कोर 116 रन था.
– भारत को 109 रन के स्कोर पर विराट कोहली के रूप में तीसरा झटका लग गया है. कोहली 26 रन बनाकर तबरेज शम्सी का शिकार बने. विराट ने अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्के जड़े. विराट कोहली के आउट होने के बाद मनीष पांडेय बल्लेबाजी करने आए हैं. इस तरह से भारत का स्कोर 10 ओवर में 110 रन रहा है.
– सुरेश रैना के आउट होने के बाज क्रीज पर आए कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन क्रीज पर डटे हुए हैं. भारत ने 7 ओवर की गेंदबाजी में 84 रन बना लिए हैं. इस तरह से भारत ने मात्र 8.2 ओवर में ही 100 रना बना लिए हैं. शिखर धवन और विराट कोहली अभी क्रीज पर डटे हुए हैं.
– सुरेश रैना के रूप में भारत का दूसरा झटका लग गया है. रैना तेजी से रन बना रहे थे. यहां तक की अपनी 15 रनों की पारी में वे 2 छक्के भी जड़ दिये थे. लेकिन एक जीवनदान मिलने के बाद भी वो ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रूक पाए और डाला का दूसरा शिकार बने. रैना केवल 7 गेंद खेलकर आउट हुए. रैना के आउट होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए हैं. जबकि शिखर धवन दूसरे छोर पर डटे हुए हैं. इस तरह से भारत ने 6 ओवर की गेंदबाजी में 76 रन बनाए.
– तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सुरेश रैना ने आते ही धमाका कर दिया है. रैना ने आते ही छक्के मार कर साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों का स्वागत किया. इस तरह से भारत ने तीन ओवर की समाप्ती में 37 रन बना लिए हैं.
– रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लग गया है. रोहित शर्मा21 रन बनाकर जुनियर डाला की गेंद पर कैच आउट दिए. इस तरह से भारत ने दो ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए सुरेश रैना क्रीज पर आए हैं. रोहित शर्मा मात्र 9 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए.
– टीम इंडिया की ओर से पारी की शुरुआत करने के लिए शिखर धवन और रोहित शर्मा क्रीज पर आ गए हैं. पारी की शुरुआत करते हुए रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर में गेंद को हिट करने लगे हैं. रोहित ने पहले डेन पैटर्सन के पहले ही ओवर में 17 रन ठोक दिए. इस तरह से पहले ओवर में भारत ने 18 रन बना दिए. 
– दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में मेजबान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. वही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सुरेश रैना को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


आईपीएल 2018 का शेड्यूल हुआ जारी
बहुप्रतीक्षित आईपीएल सीजन-11 का शेड्यूल आखिरकार जारी हो गया. जनवरी में हुए नीलामी के बाद दर्शकों को इस शेड्यूल का ही इंतजार था. पहला मुकाबला सात अप्रैल जबकि अंतिम और फाइनल मुकाबला 27 मई को खेला जाएगा. 51 दिनों के इस लीग का पहला मैच सात अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस और दो बार के चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच भी वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में ही होगा. हालांकि इस बार यूपी को कोई मैच नहीं मिला है.
सभी 60 मैच देश भर के 9 शहरों में खेले जाएंगे. हालांकि इसमें यूपी के किसी भी स्टेडियम का नाम न होने से दर्शकों में निराशा है. यूपी के दर्शकों को उम्मीद थी कि कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम या लखनऊ में बने नए अगोना स्टेडियम को आईपीएल के मैच दिए जाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जिन 9 शहरों में ये मुकाबले खेले जाएंगे, वे हैं- दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, जयपुर, मोहाली और इंदौर. किंग्स इलेवन पंजाब ने मोहाली के अलावा इंदौर को भी अपना होमग्राउंड बनाया है, जहां पर 3 मैच खेले जाएंगे. हालांकि एलीमेनेटर और दूसरे क्वालीफायर मैच के आयोजन स्थलों को अभी तक नहीं किया गया है. इसकी घोषणा बीसीसीआई और आईपीएल की टीम कुछ दिनों बाद करेगी.
आपको बता दें कि पहली बार आईपीएल मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्टस करेगा. इससे पहले लीग का प्रसारण अधिकार सोनी नेटवर्क्‍स के पास था. इस बार भी सभी मैच शाम के 8 बजे से खेले जाएंगे, जबकि वीकेंड के दिनों यानी शनिवार और रविवार को 4 बजे भी मैच होंगे. इस तरह 12 मैच ऐसे होंगे जो चार बजे शाम से खेले जाएंगे जबकि 48 मैच आठ बजे से होंगे. पूरा शेड्यूल कुछ इस प्रकार है-
7 अप्रैल 2018
मुंबई इंडियंस VS चेन्नई सुपरकिंग्स (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, रात 8 बजे)
8 अप्रैल 2018
दिल्ली डेयरडेविल्स VS किंग्स इलेवन पंजाब (फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, दिल्ली, शाम 4 बजे)
कोलकाता नाइट राइडर्स VS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ईडन गार्डन्स, कोलकाता, रात 8 बजे)
9 अप्रैल 2018
सनराइजर्स हैदराबाद VS राजस्थान रॉयल्स (राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद, रात 8 बजे)
10 अप्रैल 2018
चेन्नई सुपरकिंग्स VS कोलकाता नाइट राइडर्स (चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, रात 8 बजे)
11 अप्रैल 2018
राजस्थान रॉयल्स VS दिल्ली डेयरडेविल्स (सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर, रात 8 बजे)
12 अप्रैल 2018
सनराइजर्स हैदराबाद VS मुंबई इंडियंस (राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद, रात 8 बजे)
13 अप्रैल 2018
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS किंग्स इलेवन पंजाब (चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर, रात 8 बजे)
14 अप्रैल 2018
मुंबई इंडियंस VS दिल्ली डेयरडेविल्स (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, शाम 4 बजे)
कोलकाता नाइट राइडर्स VS सनराइजर्स हैदराबाद (ईडन गार्डन्स, कोलकाता, रात 8 बजे)
15 अप्रैल 2018
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS राजस्थान रॉयल्स (चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर, शाम 4 बजे)
किंग्स इलेवन पंजाब VS चेन्नई सुपर किंग्स (होलकर स्टेडियम, इंदौर, रात 8 बजे)
16 अप्रैल 2018
कोलकाता नाइट राइडर्स VS दिल्ली डेयरडेविल्स (ईडन गार्डन्स, कोलकाता, रात 8 बजे)
17 अप्रैल 2018
मुंबई इंडियंस VS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, रात 8 बजे)
18 अप्रैल 2018

राजस्थान रॉयल्स VS कोलकाता नाइट राइडर्स (सवाई मानसिंह स्टेडियम, रात 8 बजे)

19 अप्रैल 2018

किंग्स इलेवन पंजाब VS सनराइजर्स हैदराबाद (होलकर स्टेडियम, इंदौर, रात 8 बजे)

20 अप्रैल 2018

चेन्नई सुपर किंग्स VS राजस्थान रॉयल्स (चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, रात 8 बजे)

21 अप्रैल 2018

कोलकाता नाइट राइडर्स VS किंग्स इलेवन पंजाब (ईडन गार्डन्स, कोलकाता, शाम 4 बजे)
दिल्ली डेयरडेविल्स VS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, दिल्ली, रात 8 बजे)

22 अप्रैल 2018

सनराइजर्स हैदराबाद VS चेन्नई सुपर किंग्स (राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद, शाम 4 बजे)
राजस्थान रॉयल्स VS मुंबई इंडियंस (सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर, रात 8 बजे)

23 अप्रैल 2018

किंग्स इलेवन पंजाबा vs दिल्ली डेयरडेविल्स (होलकर स्टेडियम, इंदौर, रात 8 बजे)

24 अप्रैल 2018

मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, रात 8 बजे)

25 अप्रैल 2018

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs चेन्नई सुपरकिंग्स (चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर, रात 8 बजे)

26 अप्रैल 2018

सनराइजर्स हैदराबाद vs किंग्स इलेवन पंजाब (राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद रात 8 बजे)

27 अप्रैल 2018

दिल्ली डेयरडेविल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स (फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, दिल्ली, रात 8 बजे)

29 अप्रैल 2018

राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुरस शाम 4 बजे)
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर vs कोलकाता नाइट राइडर्स (चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर रात 8 बजे)

30 अप्रैल 2018

चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली डेयरडेविल्स (चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, रात 8 बजे)

मई 2018

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs मुंबई इंडियंस (चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर, रात 8 बजे)

मई 2018

दिल्ली डेयरडेविल्स vs राजस्थान रॉयल्स (फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, दिल्ली, रात 8 बजे)

मई 2018

कोलकाता नाइट राइडर्स vs चेन्नई सुपर किंग्स (ईडन गार्डन्स, कोलकाता, रात 8 बजे)

मई 2018

किंग्स इलेवन पंजाब vs मुंबई इंडियंस (आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली, रात 8 बजे)

मई 2018

चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, शाम 4 बजे)
सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली डेयरडेविल्स (राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद, रात 8 बजे)

मई 2018

मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, शाम 4 बजे)
किंग्स इलेवन पंजाब vs राजस्थान रॉयल्स (आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली, रात 8 बजे)

मई 2018

सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद, रात 8 बजे)

मई 2018

राजस्थान रॉयल्स vs किंग्स इलेवन पंजाब (सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर, रात 8 बजे)

मई 2018

कोलकाता नाइट राइजर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (ईडन गार्डन्स, कोलकाता, रात 8 बजे)

10 मई 2018

दिल्ली डेयरडेविल्स vs मुंबई इंडियंस (फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, दिल्ली, रात 8 बजे)

11 मई 2018

राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स (सवाई मानसिंह स्टेडियम, रात 8 बजे)

12 मई 2018

किंग्स इलेवन पंजाब vs कोलकाता नाइट राइडर्स (आईएस बिंद्रा, मोहाली, शाम 4 बजे)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs दिल्ली डेयरडेविल्स (चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर, रात 8 बजे)

13 मई 2018

चेन्नई सुपरकिंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, शाम 4 बजे)
मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, रात 8 बजे)

14 मई 2018

किंग्स इलेवन पंजाब vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आईएस बिंद्रा, मोहाली, रात 8 बजे)

15 मई 2018

कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स (ईडन गार्डन्स, कोलकाता, रात 8 बजे)

16 मई 2018

मुंबई इंडियंस vs किंग्स इलेवन पंजाब (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, रात 8 बजे)

17 मई 2018

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs सनराइजर्स हैदराबाद (चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर, रात 8 बजे)

18 मई 2018

दिल्ली डेयरडेविल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, दिल्ली, रात 8 बजे)

19 मई 2018

राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (सवाई मानसिंह स्टेडियम, दिल्ली शाम 4 बजे)
सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स (राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद रात 8 बजे)

20 मई 2018

दिल्ली डेयरडेविल्स vs मुंबई इंडियंस (फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, दिल्ली, शाम 4 बजे)
चेन्नई सुपर किंग्स vs किंग्स इलेवन पंजाब (चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, रात 8 बजे)

22 मई 2018

क्वालियफायर 1 (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, रात 8 बजे)

23 मई 2018

एलिमिनेटर (रात 8 बजे)

25 मई 2018

क्वालियफायर 2 (रात 8 बजे)

27 मई 2018

फाइनल (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, रात 8 बजे)


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

खेलडेस्क: हर प्यार करने वालों के लिए आज का दिन बहुत खास है। सभी कपल्स अपने प्यार के लिए कुछ ऐसा सरप्राइज प्लान किया है। जो उनके प्यार के रिश्ते में मजबूती ला देती है। इसी तरह क्रिकेटर्स अपने जीवनसाथी के लिए इस दिन कुछ नए अंदाज से उन्हे सेलीबे्रट कर रहे है। फिलहाल टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने जीवसाथी के पास नहीं है लेकिन दूर होने के बाद भी उनका प्यार कम नहीं है। वे चाहे दूर है लेकिन अपने जीवनसाथी के लिए हरदम नजदिक है।
सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की ट्वीट की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। होगी क्यों नहीं क्योंकी इनमें बात ही कुछ ऐसी है। दरअसल रोहित शर्मा ने इस दिन अपने प्यार का एक प्यारा सा गिफ्ट भेजा है। जिसे देखने के बाद उनकी पत्नी रितिका भी बहुत खूश है।


रोहित शर्मा ने अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पांचवें वनडे के दौरान आलोचकों को करारा जवाब देते हुए शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस मैच में अपना काम कर दिखाया। रोहित ने 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 115 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा पांचवें वनडे में मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी को वैलेंटाइन डे पर विश की और मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड अपनी पत्नी रितिका सजदेह को डेडिकेट किया।
जब-जब रोहित ने शतकीय पारी खेली तब या तो उनकी सालगिरह थी या फिर उनकी पत्नी का जन्मदिन था। पहले 13 दिसंबर को रोहित शर्मा ने अपनी शादी की सालगिरह पर श्रीलंका के खिलाफ 208 रनों की शानदार पारी खेली। तब स्टेडियम में उनकी पत्नी रितिका भी मौजूद थीं। उन्होंने ये डबल सेंचुरी रितिका को डेडिकेट की थी।
फिर 22 दिसंबर 2017 को रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच में 43 गेंदों में 118 रन ठोके थे। इससे ठीक एक दिन पहले 21 दिसंबर को उनकी पत्नी का जन्मदिन था। अब रोहित शर्मा ने अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी 13 फरवरी को खेली और अब 14 फरवरी को वैलेंटइन डे है तो रोहित ने वैलेंटाइन के तोहफे के तौर पर अपनी मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी रितिका के नाम कर दी।
रोहित ने अपने ओफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने साथ में कैप्शन लिखा है कि ”हैप्पी वैलेंटाइन्स डे रित्स”। रोहित अपनी अपनी पत्नी को रित्स कहकर बुलाते हैं।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


सेंचुरियन : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सेंचुरियन में वनडे सीरीज के दूसरे वनडे में भी हरा कर शानदार जीत दर्ज की. फाफ जु प्लेसिस और एबी डिविलियर्स के बिना खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम में अनुभव की कमी साफ दिखाई दी. पहले दस ओवर तक केवल एक विकेट खोने के बाद 14वें ओवर में चार विकेट खोने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम  केवल 33 ओवर के भीतर ही 118 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने बतौर स्पिनर पहली बार दक्षिण अफ्रीका में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया जबकि कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए. इसके बाद 119 रनों के लक्ष्य को पाने भारत को कोई दिक्कत नहीं आई. और पहली बार भारत ने दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में ही नौ विकेट से हरा कर बड़ी जीत दर्ज की
भारत की ओर से शिखर धवन ने शानदार 51 और कप्तान विराट कोहली ने 46 रन बनाए और 21वें ओवर में ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया.  इसके अलावा उपकप्तान रोहित शर्मा ने 15 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीकी टीम की गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अनुभव की कमी साफ नजर आई.
इससे पहले भारत की जीत से ठीक पहले रोचक वाक्या हो गया. 19वें ओवर तक जब भारत ने एक विकेट पर 117 रन बना लिए थे और उसे जीत के लिए केवल 2 ही रन चाहिए थे, लंच का समय घोषित कर दिया गया. हालाकि भारत की ओर से किसी को भी यह निर्णय पसंद नहीं आया लेकिन टीम इंडिया के पास लंच पर जाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा. मैदान पर भारतीय कप्तान काफी हैरान नजर आए लेकिन  टेस्ट सीरीज में ही एक बार अपनी आक्रमकता की सजा पा चुके कोहली मैदान से बाहर चल दिए. 
 शिखर धवन का शानदार अर्धशतक बनाया. दक्षिण अफ्रीका के दिए 119 रनों का पीछा करते हुए भारत ने एक विकेट खोने के बाद शानदार बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन का शानदार अर्धशतक बनाया. जबकि कप्तान विराट कोहली ने उनके साथ खुल कर बल्लेबाजी की और 17 ओवर में ही भारत के 100 रन पूरे कर दिए.
15 ओवर के बाद जब भारत का स्कोर 93 रन हो गया था. तब भारत को जीत के लिए 26 रन ही चाहिए. तभी लंच का समय हो गया क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 33वें ओवर में ही खत्म हो गई थी. भारत के निवेदन पर खेल चार ओवर आगे बढ़ा दिया गया था.
चौथे ओवर में रोहित शर्मा के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन ने चुंनिदा शॉट्स खेलते हुए रन बनाते रहे और दस ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 57 रन कर दिया. इस समय तक विराट 21 गेंदों पर  17 रन और शिखर 22 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे थे. 
पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए थे.शिखर धवन 9 रन और कप्तान विराट कोहली 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे. पहले ओवर में ही मोर्ने मोर्केल की गेंद पर शानदार छक्का लगाते हुए रोहित शर्मा ने अपने इरादे जाहिर कर दिए. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ही चुन चुन कर शॉट्स लगाना शुरू कर दिए. लेकिन चौथे ओवर में ही रोहित शर्मा रबाडा की गेंद पर मोर्ने मोर्कल को कैच दे कर आउट हो गए. रोहित ने 17 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के के साथ 15 रन बनाए. 
दूसरे ओवर में ही कगीसो रबाडा की गेंद पर उनके खिलाफ विकेट के पीछे कैच लेने की अपील की और अंपायर ने उन्हें आउट भी दिया. लेकिन रीव्यू के दौरान थर्ड अंपायर ने पाया कि जब गेंद उनके बल्ले के पास से गुजर रही थी तभी उनका बल्ला पैड से टकराया.जिसकी आवाज की वजह से गेंद और बल्ले की आवाज रिकॉर्ड नहीं हुई और अंपायर कंक्लूजिव तौर पर रोहित शर्मा को आउट नहीं दे सके.
भारतीय स्पिनर्स के आगे घुटने टेके अफ्रीकी बल्लेबाजों ने
दक्षिण अफ्रीका की पारी 32.2 ओवर में ही 118 रन पर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनर्स के आगे घुटने टेक दिए. भारत के यजुवेंद्र चहल ने पांच और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए. जबकि बमराह और भुवनेश्वर कुमार को एक एक सफलता मिली. कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज  ज्यादा देर नहीं टिक सका. केवल जे पी डुमिनी और खोया जोंडो ने 25-25 रन बनाए और हाशिम आमला ने 23 और क्विंटन डि कॉक ने 20 रन बनाए. 

20 -30 ओवर :
इससे पहले तीस ओवर तक दक्षिण अफ्रीकी टीम के सात विकेट पर 117 रन ही बना सका था. कुलदीप यादव ने कगीसो रबाडा को केवल एक रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. जबकि उससे पहले चहल ने जे पी डुमिनी को एलबीडब्ल्यू आउट कर दक्षिण अफ्रीका को करारा झटका दे दिया. डुमिनी 25 रन बवना कर आउट हुए.

kuldeep and chahal
कुछ समय के लिए जे पी डुमिनी और खाये जोंडो ने विकेट को बचाते हुए पारी को आगे बढ़ाया. लेकिन भारतीय स्पिनर्स को विकेट से खासा टर्न मिलने की वजह से दोनों बल्लेबाज आसानी से बल्लेबाजी नहीं कर सके, हालांकि दोनों ने 26वे ओवर तक अपना विकेट बचाए रखा और बड़ी साझेदारी की ओर बढ़ रहे थे. लेकिन 27 वें ओवर में टीम का स्कोर 100 से पार पहुंचाने से पहले ही खोया जोंडो चहल की गेंद पर हार्दिक पांड्या को कैच दे बैठे. जोंडो 25 रन बनाकर आउट हुए उन्होंने जे पी डुमिनी के साथ 48 रन की साझेदारी की. तब तक स्कोर केवल 99 रन ही था. इससे पहले चौदहवें ओवर तक ही पहले चार विकेट गिरने के बाद जे पी डुमिनी और खाये जोंडों ने पारी को संभाल कर खेला.
10-20 ओवर :
बीस ओवर तक टीम का स्कोर 73 रन तक पहुंच गया था. जिसमें डुमिनी 10 और खाये जोंडो 11 रन बना कर खेल रहे थे. भारत के स्पिनर्स ने दोनों बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा. उम्मीद के मुताबिक विकेट में काफी टर्न है जिसका फायदा भारत के स्पिनर्स ने अब तक बखूबी उठाया. चौदह ओवर तक पहले चार विकेट गिरे जिसमें कप्तान एडिन मार्करम, दोनों सलामी बल्लेबाज हाशिम आमला और क्विंटन डि कॉक के अलावा डेविड मिलर शामिल हैं. इस समय तक टीम  का स्कोर 53 रन ही था.

हाशिम आमला के आउट होने के बाद क्विंटन डिकॉक ने खुल कर खेलते रहने की कोशिश की लेकिन युजवेंद्र चहल ने उन्हें 20 के निजी स्कोर पर ही हार्दिक पांड्या के हाथों आउट करवा दिया. इसके बाद अगले ओवर में ही कुलदीप यादव ने कप्तान एडिन मार्करम को भवनेश्वर कुमार के हाथों कैच आउट कर पवेलियन वापस भेज दिया. मार्करम केवल आठ रन ही बना सके. इसी ओवर में कुलदीप ने  डेविड मिलर को बिन खाता खुलवाए ही आजिंक्य रहाणे के हाथों कैच करा कर आउट कर दिया.
0-10 ओवर : 
पहले दस ओवर खत्म होन तक दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए थे. अफ्रीकी सलामी बल्लेबाजों ने जो पहले अपने विकेट बचाए रखते हुए शुरुआत की उसका वे फायदा उठाने की कोशिश कर ही रहे थे कि दसवें ओवर में ही भुवनेश्वर कुमार ने भारत को पहली सफलता दिलाई. उन्होंने हाशिम आमला को विकेट के पीछे एमएस धोनी के हाथों आउट कराया. आमला 32 गेंदों में चार चौकों के साथ 23 रन ही बना सके. वहीं दूसरे छोर पर डि कॉक 26 गेंदों पर 16 रन बना कर क्रीज पर थे.  उनका साथ देने कप्तान एडिन मार्करम आए.

पांच ओवर के बाद धीमी शुरुआत होने की वजह से आमला और डि कॉक ने जल्दी ही हाथ खोलकर खेलना शुरूकर दिया. नौवें ओवर जो कि हार्दिक पांड्या का पहला ओवर था काफी महंगा साबित हुआ. जब क्विंटन डिकॉक ने रिस्क लेना शुरू किया और  दो चौके लगाए. इस ओवर में कुल नौ रन बनाए.
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. दक्षिण अफ्रीका की ओर से हाशिम आमला और क्विंटन डि कॉक ने पारी की शुरुआत की. भारत के गेंदबाजों, भवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने सटीक गेंदबाजी से आगाज किया और अफ्रीकी बल्लेबाजों को पहले पांच ओवर में बांध कर रखा जिसकी वजह से  मेजबान टीम केवल दस रन ही बना सकी. 
भुवनेश्वर कुमार ने  तीन ओवर में एक मेडिन ओवर डाला और केवल सात रन ही दिए.जबकि बुमराह ने दो ओवर में एक मेडिन ओवर के साथ केवल तीन रन ही दिए. हाशिम आमला  और क्विंटन डि कॉक दोनों ही  पांच पांच रन बना कर खेल रहे थे. 
सीरीज से पहले मेजबानों को एबी डिविलियर्स के चोटिल हो जाने से झटका लगा था और अब दूसरे मैच से पहले कप्तान फाफ डु प्लेसिस के सीरीज से बाहर होने के कारण वह और परेशानी में आ गई है. उनके स्थान पर दो मैचों का अनुभव रखने वाले एडिन मार्कराम टीम की कप्तानी कर रहे हैं
दोनों टीमों ने अंतिम ग्यारह खिलाड़ी इस प्रकार हैं: 
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, ,भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह.
दक्षिण अफ्रीका : एडिन मार्कराम (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर),ज्यां पॉल ड्यूमिनी,  इमरान ताहिर, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल, क्रिस मौरिस, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, खायेलिह्ले जोंडो. 

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में 'श्रीमान भरोसेमंद, 'संकटमोचक और 'भारत की दीवार जैसे नामों से जाने जाने वाले भारतीय पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का बल्लेबाजी करने का तरीका उनके स्वाभाव की तरह ही था बेहद शांत और आत्मविश्वास से भरा हुआ। यूं तो द्रविड़ ने अपने 15 साल के लम्बे करियर में बहुत सी ऊचाईयों को छुआ और ढेरों कीर्तिमान अपने नाम किए। लेकिन वर्ल्डकप जीतने का सपना वो कभी पूरा नहीं कर पाए। किसे पता था जो काम ये दिग्गज बतौर खिलाड़ी नहीं कर पाया एक दिन कोच बन के कर दिखाएगा।
नहीं मिली विश्व विजेता टीम में जगह 
जी हां भारत ने जब 2007 में पहला विश्व टी20 जीता था तब द्रविड़ उस टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं जिस भारतीय टीम ने 24 साल बाद 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीत कर सचिन का सपना पूरा किया उसमें भी द्रविड़ को नहीं चुना गया और द्रविड़ का वर्ल्डकप जीतने का सपना अधूरा रह गया। लेकिन शनिवार को उनके करियर की एक अदद विश्वकप ट्राफी जीतने की ये बड़ी कमी दूर हो गई। द्रविड़ अपने सफल-सुनहरे कैरियर में भले ही यह सपना पूरा नहीं कर पाए लेकिन उनके शिष्यों ने अंडर 19 विश्वकप जीतकर यह ट्राफी आज 'गुरूदक्षिणा के रूप में उनकी झोली में डाल दी।
हमेशा टीम के लिए खेला 
अपने 15 साल लम्बे करियर को बिना किसी फेयरवेल के ऐसे ही अलविदा कहने वाले राहुल द्रविड़ ने हमेशा अपने से पहले टीम को रखा। चाहे टीम के लिए विकेट कीपिंग करना हो या कठिन परिस्थितियों में विकेट बचाना हो द्रविड़ ने टीम द्वारा दिए गए अपने हर किरदार को बखूबी निभाया। द्रविड़ को साल 2015 में भारतीय अंडर 19 टीम का मुख्य कोच चुना गया। जूनियर टीम का कोच बनने के पीछे द्रविड़ का एक ही मकसद था। भारतीय क्रिकेट की अगली पीढ़ी को सही सांचे में ढाला जाए ताकि भारत का भविष्य सुनहरा हो और ऐसा करने में वे सफल रहे। द्रविड़ के कोच बनने के बाद भारत दो बार अंडर 19 विश्व कप का फाइनल खेल चुका है।
मुख्य कोच बनने का मिला था मौका 
जब सीनियर भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी। ठीक उसी समय टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप का अपना सफर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ा रही थी। पृथ्वी शॉ के नेतृत्व वाली इस टीम ने टूर्नामेंट में बिना कोई मैच हारे वर्ल्ड कप जीत लिया। सायद इसके पीछे द्रविड़ की कड़ी मेहनत ही थी। द्रविड़ के पास सीनियर टीम का मुख्य कोच बनने का भी मौका था लेकिन उन्होंने उसे ये कह कर ठुकरा दिया की वे अभी जूनियर टीम के साथ काम करना चाहते है।

rahul dravid a man behind under 19 team success
सहवाग ने कहा 
विश्व कप जीतने के बाद पूर्व बिस्फोटक बल्लेबाज सहवाग ने द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा, 'दुनिया में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जिसने 150 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हों और जूनियर टीम के साथ काम करना चाहता हों। द्रविड़ ऐसा करने वाले अकेले खिलाड़ी हैं। आमतौर पर इतना प्रतिष्ठित खिलाड़ी जूनियर टीम के साथ काम करना पसंद नहीं करता, लेकिन द्रविड़ पिछले दो साल से यह काम कर रहे हैं। इसलिए वह प्रशंसा के हकदार हैं।
राजस्थान रॉयल्स को संभाला 
द्रविड़ ने अपने करियर में जिस चीज़ को छुआ है वह सोना बन गई है। जहां आईपीएल में सारे खिलाड़ी महंगी और अच्छी टीमों से खेलना पसंद करते हैं वह द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स जैसी कमज़ोर टीम का हाथ थामा और उसे पहली बार चैंपियंस लीग के फाइनल तक पहुंचाया। इतना ही नहीं आईपीएल से सन्यास लेने के बाद भी वे राजस्थान रॉयल्स के मार्गदर्शक बने रहे और विश्व क्रिकेट को स्टीव स्मिथ, संजू सेमसन और अजिंक्य रहाणे जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


Jaipur: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी अपने लाइफस्टाइल को लेकर न सिर्फ भारत में बल्कि लंदन में भी चर्चा में रहते हैं. ताजा चर्चा उनकी सोशल मीडिया पर हो रही है. दरअसल, रुचिर मोदी ने नई कार ली है. जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. बेटे की कार वाली पोस्ट पर ललित मोदी ने भी पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा बेटे 'love my sons new car'. इसके बाद लोगों ने इस पर कमेंट शुरू कर दिए. आपको बता दें IPL मामले में ललित मोदी फरार हैं, मुंबई की एक अदालत ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में भगौड़ा घोषित कर रखा है.
लंदन में है लग्जरी कारों का कलेक्शन
  • ललित मोदी कई लग्जरी कारों के मालिक हैं. रुचिर भी इन कारों में नजर आते हैं. उनके पास लंदन में फरारी कार है, जिसकी नंबर प्लेट पर क्रिकेट लिखा हुआ है.
  • हाल में रुचिर ने McLaren 720S कार ली है. इसको उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. पोस्ट के बाद से उनके पेज पर लगातार कमेंट्स हो रहे हैं. पिता ललित मोदी ने भी उनके पोस्ट को रीपोस्ट किया है.
  • ललित मोदी ने कुछ साल पहले अपनी पत्नी मीनल को एस्टन मार्टिन कार गिफ्ट की थी. इसके अलावा मोदी के पास मर्सडीज बेंज जी 63 एएमजी समेत कई लग्जरी कारें हैं.


काफी बदल गए हैं रुचिर
  • आईपीएल में सेलिब्रिटीज के साथ नजर आ चुके रुचिर पिछले कुछ सालों में काफी बदल गए हैं. पिता की तरह उनकी भी दिलचस्पी क्रिकेट में है. 
  • वर्ष 2008 से 2010 तक आईपीएल मैचों में नजर आने वाले रुचिर अब पिता ललित मोदी के साथ लंदन में रह रहे हैं.
  • उन्होंने लंदन के बिजनेस स्कूल से ग्रैजुएशन किया है. जहां से उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ली है.
  • आईपीएल पार्टियों में सिलेब्स के साथ नजर आने वाले रुचिर अब मोदी वैन्चर नाम की कंपनी की कमान भी संभाल रहे हैं.
  • वे धीरे-धीरे अपने पिता के ज्यादातर बिजनेस का हिस्सा बन रहे हैं. 
  • वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वे कई बार पार्टीज और कॉलेज लाइफ की फोटो शेयर कर चुके हैं.
  • इन फोटोज में वे फरारी जैसी लग्जरी गाड़ियों और प्राइवेट जेट में घूमते दिखते हैं. इसके साथ उनके फ्रेंड्स भी फोटोज में मौजूद रहते हैं.
  • इसके साथ वे कई इवेंट्स में ललित मोदी के साथ नजर आते हैं.
Indian Premier League, IPL, Lalit Modi, Latest IPL news, Lalit Modi IPL

ललित मोदी के पास लंदन में फरारी कार है, जिसकी नंबर प्लेट पर क्रिकेट लिखा हुआ है.

पहले भी चर्चा में रहे
  • मामला 2010 में हुए आईपीएल 3 का है. जब रुचिर मोदी अपने साथ प्राइवेट सिक्युरिटी गार्ड्स लेकर चलते थे.
  • एक दिन मुंबई के लोअर परेल इलाके से उनका काफिला गुजरा तो सड़क पर जाम लग गया.
  • लोगों को लगा कि काफिला किसी बड़े मंत्री का है, लेकिन असल में भारी भरकम सिक्युरिटी ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी के लिए थी.
  • जब मीडिया में यह बात पहुंची तो मुंबई पुलिस पर ललित मोदी को इतनी भारी सुरक्षा देने पर सवाल उठाए गए.
  • तब मुंबई पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि ललित मोदी के परिवार के थ्रेट लेवल को देखते हुए पूरे परिवार को 8 पुलिसकर्मियों की सिक्युरिटी दी गई थी. 
  • ललित मोदी ने एक्टर रोनित रॉय की सिक्युरिटी एजेंसी से कई प्राइवेट सिक्युरिटी गार्ड हायर किए थे.
  • जो पुलिस के जवानों के साथ ही मोदी परिवार को सुरक्षा देते और किसी जेड प्लस काफिले की तरह उनके साथ चलते थे.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।



दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Powered by Blogger.