Jaipur: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी अपने लाइफस्टाइल को लेकर न सिर्फ भारत में बल्कि लंदन में भी चर्चा में रहते हैं. ताजा चर्चा उनकी सोशल मीडिया पर हो रही है. दरअसल, रुचिर मोदी ने नई कार ली है. जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. बेटे की कार वाली पोस्ट पर ललित मोदी ने भी पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा बेटे 'love my sons new car'. इसके बाद लोगों ने इस पर कमेंट शुरू कर दिए. आपको बता दें IPL मामले में ललित मोदी फरार हैं, मुंबई की एक अदालत ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में भगौड़ा घोषित कर रखा है.
लंदन में है लग्जरी कारों का कलेक्शन
- ललित मोदी कई लग्जरी कारों के मालिक हैं. रुचिर भी इन कारों में नजर आते हैं. उनके पास लंदन में फरारी कार है, जिसकी नंबर प्लेट पर क्रिकेट लिखा हुआ है.
- हाल में रुचिर ने McLaren 720S कार ली है. इसको उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. पोस्ट के बाद से उनके पेज पर लगातार कमेंट्स हो रहे हैं. पिता ललित मोदी ने भी उनके पोस्ट को रीपोस्ट किया है.
- ललित मोदी ने कुछ साल पहले अपनी पत्नी मीनल को एस्टन मार्टिन कार गिफ्ट की थी. इसके अलावा मोदी के पास मर्सडीज बेंज जी 63 एएमजी समेत कई लग्जरी कारें हैं.
काफी बदल गए हैं रुचिर
- आईपीएल में सेलिब्रिटीज के साथ नजर आ चुके रुचिर पिछले कुछ सालों में काफी बदल गए हैं. पिता की तरह उनकी भी दिलचस्पी क्रिकेट में है.
- वर्ष 2008 से 2010 तक आईपीएल मैचों में नजर आने वाले रुचिर अब पिता ललित मोदी के साथ लंदन में रह रहे हैं.
- उन्होंने लंदन के बिजनेस स्कूल से ग्रैजुएशन किया है. जहां से उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ली है.
- आईपीएल पार्टियों में सिलेब्स के साथ नजर आने वाले रुचिर अब मोदी वैन्चर नाम की कंपनी की कमान भी संभाल रहे हैं.
- वे धीरे-धीरे अपने पिता के ज्यादातर बिजनेस का हिस्सा बन रहे हैं.
- वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वे कई बार पार्टीज और कॉलेज लाइफ की फोटो शेयर कर चुके हैं.
- इन फोटोज में वे फरारी जैसी लग्जरी गाड़ियों और प्राइवेट जेट में घूमते दिखते हैं. इसके साथ उनके फ्रेंड्स भी फोटोज में मौजूद रहते हैं.
- इसके साथ वे कई इवेंट्स में ललित मोदी के साथ नजर आते हैं.
पहले भी चर्चा में रहे
- मामला 2010 में हुए आईपीएल 3 का है. जब रुचिर मोदी अपने साथ प्राइवेट सिक्युरिटी गार्ड्स लेकर चलते थे.
- एक दिन मुंबई के लोअर परेल इलाके से उनका काफिला गुजरा तो सड़क पर जाम लग गया.
- लोगों को लगा कि काफिला किसी बड़े मंत्री का है, लेकिन असल में भारी भरकम सिक्युरिटी ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी के लिए थी.
- जब मीडिया में यह बात पहुंची तो मुंबई पुलिस पर ललित मोदी को इतनी भारी सुरक्षा देने पर सवाल उठाए गए.
- तब मुंबई पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि ललित मोदी के परिवार के थ्रेट लेवल को देखते हुए पूरे परिवार को 8 पुलिसकर्मियों की सिक्युरिटी दी गई थी.
- ललित मोदी ने एक्टर रोनित रॉय की सिक्युरिटी एजेंसी से कई प्राइवेट सिक्युरिटी गार्ड हायर किए थे.
- जो पुलिस के जवानों के साथ ही मोदी परिवार को सुरक्षा देते और किसी जेड प्लस काफिले की तरह उनके साथ चलते थे.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment