खेलडेस्क: हर प्यार करने वालों के लिए आज का दिन बहुत खास है। सभी कपल्स अपने प्यार के लिए कुछ ऐसा सरप्राइज प्लान किया है। जो उनके प्यार के रिश्ते में मजबूती ला देती है। इसी तरह क्रिकेटर्स अपने जीवनसाथी के लिए इस दिन कुछ नए अंदाज से उन्हे सेलीबे्रट कर रहे है। फिलहाल टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने जीवसाथी के पास नहीं है लेकिन दूर होने के बाद भी उनका प्यार कम नहीं है। वे चाहे दूर है लेकिन अपने जीवनसाथी के लिए हरदम नजदिक है।
सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की ट्वीट की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। होगी क्यों नहीं क्योंकी इनमें बात ही कुछ ऐसी है। दरअसल रोहित शर्मा ने इस दिन अपने प्यार का एक प्यारा सा गिफ्ट भेजा है। जिसे देखने के बाद उनकी पत्नी रितिका भी बहुत खूश है।
रोहित शर्मा ने अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पांचवें वनडे के दौरान आलोचकों को करारा जवाब देते हुए शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस मैच में अपना काम कर दिखाया। रोहित ने 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 115 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा पांचवें वनडे में मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी को वैलेंटाइन डे पर विश की और मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड अपनी पत्नी रितिका सजदेह को डेडिकेट किया।
जब-जब रोहित ने शतकीय पारी खेली तब या तो उनकी सालगिरह थी या फिर उनकी पत्नी का जन्मदिन था। पहले 13 दिसंबर को रोहित शर्मा ने अपनी शादी की सालगिरह पर श्रीलंका के खिलाफ 208 रनों की शानदार पारी खेली। तब स्टेडियम में उनकी पत्नी रितिका भी मौजूद थीं। उन्होंने ये डबल सेंचुरी रितिका को डेडिकेट की थी।
फिर 22 दिसंबर 2017 को रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच में 43 गेंदों में 118 रन ठोके थे। इससे ठीक एक दिन पहले 21 दिसंबर को उनकी पत्नी का जन्मदिन था। अब रोहित शर्मा ने अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी 13 फरवरी को खेली और अब 14 फरवरी को वैलेंटइन डे है तो रोहित ने वैलेंटाइन के तोहफे के तौर पर अपनी मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी रितिका के नाम कर दी।
रोहित ने अपने ओफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने साथ में कैप्शन लिखा है कि ”हैप्पी वैलेंटाइन्स डे रित्स”। रोहित अपनी अपनी पत्नी को रित्स कहकर बुलाते हैं।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment