Showing posts with label IPL. Show all posts


आईपीएल 2018 का शेड्यूल हुआ जारी
बहुप्रतीक्षित आईपीएल सीजन-11 का शेड्यूल आखिरकार जारी हो गया. जनवरी में हुए नीलामी के बाद दर्शकों को इस शेड्यूल का ही इंतजार था. पहला मुकाबला सात अप्रैल जबकि अंतिम और फाइनल मुकाबला 27 मई को खेला जाएगा. 51 दिनों के इस लीग का पहला मैच सात अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस और दो बार के चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच भी वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में ही होगा. हालांकि इस बार यूपी को कोई मैच नहीं मिला है.
सभी 60 मैच देश भर के 9 शहरों में खेले जाएंगे. हालांकि इसमें यूपी के किसी भी स्टेडियम का नाम न होने से दर्शकों में निराशा है. यूपी के दर्शकों को उम्मीद थी कि कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम या लखनऊ में बने नए अगोना स्टेडियम को आईपीएल के मैच दिए जाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जिन 9 शहरों में ये मुकाबले खेले जाएंगे, वे हैं- दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, जयपुर, मोहाली और इंदौर. किंग्स इलेवन पंजाब ने मोहाली के अलावा इंदौर को भी अपना होमग्राउंड बनाया है, जहां पर 3 मैच खेले जाएंगे. हालांकि एलीमेनेटर और दूसरे क्वालीफायर मैच के आयोजन स्थलों को अभी तक नहीं किया गया है. इसकी घोषणा बीसीसीआई और आईपीएल की टीम कुछ दिनों बाद करेगी.
आपको बता दें कि पहली बार आईपीएल मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्टस करेगा. इससे पहले लीग का प्रसारण अधिकार सोनी नेटवर्क्‍स के पास था. इस बार भी सभी मैच शाम के 8 बजे से खेले जाएंगे, जबकि वीकेंड के दिनों यानी शनिवार और रविवार को 4 बजे भी मैच होंगे. इस तरह 12 मैच ऐसे होंगे जो चार बजे शाम से खेले जाएंगे जबकि 48 मैच आठ बजे से होंगे. पूरा शेड्यूल कुछ इस प्रकार है-
7 अप्रैल 2018
मुंबई इंडियंस VS चेन्नई सुपरकिंग्स (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, रात 8 बजे)
8 अप्रैल 2018
दिल्ली डेयरडेविल्स VS किंग्स इलेवन पंजाब (फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, दिल्ली, शाम 4 बजे)
कोलकाता नाइट राइडर्स VS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ईडन गार्डन्स, कोलकाता, रात 8 बजे)
9 अप्रैल 2018
सनराइजर्स हैदराबाद VS राजस्थान रॉयल्स (राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद, रात 8 बजे)
10 अप्रैल 2018
चेन्नई सुपरकिंग्स VS कोलकाता नाइट राइडर्स (चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, रात 8 बजे)
11 अप्रैल 2018
राजस्थान रॉयल्स VS दिल्ली डेयरडेविल्स (सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर, रात 8 बजे)
12 अप्रैल 2018
सनराइजर्स हैदराबाद VS मुंबई इंडियंस (राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद, रात 8 बजे)
13 अप्रैल 2018
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS किंग्स इलेवन पंजाब (चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर, रात 8 बजे)
14 अप्रैल 2018
मुंबई इंडियंस VS दिल्ली डेयरडेविल्स (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, शाम 4 बजे)
कोलकाता नाइट राइडर्स VS सनराइजर्स हैदराबाद (ईडन गार्डन्स, कोलकाता, रात 8 बजे)
15 अप्रैल 2018
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS राजस्थान रॉयल्स (चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर, शाम 4 बजे)
किंग्स इलेवन पंजाब VS चेन्नई सुपर किंग्स (होलकर स्टेडियम, इंदौर, रात 8 बजे)
16 अप्रैल 2018
कोलकाता नाइट राइडर्स VS दिल्ली डेयरडेविल्स (ईडन गार्डन्स, कोलकाता, रात 8 बजे)
17 अप्रैल 2018
मुंबई इंडियंस VS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, रात 8 बजे)
18 अप्रैल 2018

राजस्थान रॉयल्स VS कोलकाता नाइट राइडर्स (सवाई मानसिंह स्टेडियम, रात 8 बजे)

19 अप्रैल 2018

किंग्स इलेवन पंजाब VS सनराइजर्स हैदराबाद (होलकर स्टेडियम, इंदौर, रात 8 बजे)

20 अप्रैल 2018

चेन्नई सुपर किंग्स VS राजस्थान रॉयल्स (चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, रात 8 बजे)

21 अप्रैल 2018

कोलकाता नाइट राइडर्स VS किंग्स इलेवन पंजाब (ईडन गार्डन्स, कोलकाता, शाम 4 बजे)
दिल्ली डेयरडेविल्स VS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, दिल्ली, रात 8 बजे)

22 अप्रैल 2018

सनराइजर्स हैदराबाद VS चेन्नई सुपर किंग्स (राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद, शाम 4 बजे)
राजस्थान रॉयल्स VS मुंबई इंडियंस (सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर, रात 8 बजे)

23 अप्रैल 2018

किंग्स इलेवन पंजाबा vs दिल्ली डेयरडेविल्स (होलकर स्टेडियम, इंदौर, रात 8 बजे)

24 अप्रैल 2018

मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, रात 8 बजे)

25 अप्रैल 2018

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs चेन्नई सुपरकिंग्स (चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर, रात 8 बजे)

26 अप्रैल 2018

सनराइजर्स हैदराबाद vs किंग्स इलेवन पंजाब (राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद रात 8 बजे)

27 अप्रैल 2018

दिल्ली डेयरडेविल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स (फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, दिल्ली, रात 8 बजे)

29 अप्रैल 2018

राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुरस शाम 4 बजे)
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर vs कोलकाता नाइट राइडर्स (चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर रात 8 बजे)

30 अप्रैल 2018

चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली डेयरडेविल्स (चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, रात 8 बजे)

मई 2018

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs मुंबई इंडियंस (चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर, रात 8 बजे)

मई 2018

दिल्ली डेयरडेविल्स vs राजस्थान रॉयल्स (फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, दिल्ली, रात 8 बजे)

मई 2018

कोलकाता नाइट राइडर्स vs चेन्नई सुपर किंग्स (ईडन गार्डन्स, कोलकाता, रात 8 बजे)

मई 2018

किंग्स इलेवन पंजाब vs मुंबई इंडियंस (आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली, रात 8 बजे)

मई 2018

चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, शाम 4 बजे)
सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली डेयरडेविल्स (राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद, रात 8 बजे)

मई 2018

मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, शाम 4 बजे)
किंग्स इलेवन पंजाब vs राजस्थान रॉयल्स (आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली, रात 8 बजे)

मई 2018

सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद, रात 8 बजे)

मई 2018

राजस्थान रॉयल्स vs किंग्स इलेवन पंजाब (सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर, रात 8 बजे)

मई 2018

कोलकाता नाइट राइजर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (ईडन गार्डन्स, कोलकाता, रात 8 बजे)

10 मई 2018

दिल्ली डेयरडेविल्स vs मुंबई इंडियंस (फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, दिल्ली, रात 8 बजे)

11 मई 2018

राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स (सवाई मानसिंह स्टेडियम, रात 8 बजे)

12 मई 2018

किंग्स इलेवन पंजाब vs कोलकाता नाइट राइडर्स (आईएस बिंद्रा, मोहाली, शाम 4 बजे)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs दिल्ली डेयरडेविल्स (चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर, रात 8 बजे)

13 मई 2018

चेन्नई सुपरकिंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, शाम 4 बजे)
मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, रात 8 बजे)

14 मई 2018

किंग्स इलेवन पंजाब vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आईएस बिंद्रा, मोहाली, रात 8 बजे)

15 मई 2018

कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स (ईडन गार्डन्स, कोलकाता, रात 8 बजे)

16 मई 2018

मुंबई इंडियंस vs किंग्स इलेवन पंजाब (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, रात 8 बजे)

17 मई 2018

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs सनराइजर्स हैदराबाद (चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर, रात 8 बजे)

18 मई 2018

दिल्ली डेयरडेविल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, दिल्ली, रात 8 बजे)

19 मई 2018

राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (सवाई मानसिंह स्टेडियम, दिल्ली शाम 4 बजे)
सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स (राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद रात 8 बजे)

20 मई 2018

दिल्ली डेयरडेविल्स vs मुंबई इंडियंस (फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, दिल्ली, शाम 4 बजे)
चेन्नई सुपर किंग्स vs किंग्स इलेवन पंजाब (चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, रात 8 बजे)

22 मई 2018

क्वालियफायर 1 (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, रात 8 बजे)

23 मई 2018

एलिमिनेटर (रात 8 बजे)

25 मई 2018

क्वालियफायर 2 (रात 8 बजे)

27 मई 2018

फाइनल (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, रात 8 बजे)


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


Jaipur: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी अपने लाइफस्टाइल को लेकर न सिर्फ भारत में बल्कि लंदन में भी चर्चा में रहते हैं. ताजा चर्चा उनकी सोशल मीडिया पर हो रही है. दरअसल, रुचिर मोदी ने नई कार ली है. जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. बेटे की कार वाली पोस्ट पर ललित मोदी ने भी पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा बेटे 'love my sons new car'. इसके बाद लोगों ने इस पर कमेंट शुरू कर दिए. आपको बता दें IPL मामले में ललित मोदी फरार हैं, मुंबई की एक अदालत ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में भगौड़ा घोषित कर रखा है.
लंदन में है लग्जरी कारों का कलेक्शन
  • ललित मोदी कई लग्जरी कारों के मालिक हैं. रुचिर भी इन कारों में नजर आते हैं. उनके पास लंदन में फरारी कार है, जिसकी नंबर प्लेट पर क्रिकेट लिखा हुआ है.
  • हाल में रुचिर ने McLaren 720S कार ली है. इसको उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. पोस्ट के बाद से उनके पेज पर लगातार कमेंट्स हो रहे हैं. पिता ललित मोदी ने भी उनके पोस्ट को रीपोस्ट किया है.
  • ललित मोदी ने कुछ साल पहले अपनी पत्नी मीनल को एस्टन मार्टिन कार गिफ्ट की थी. इसके अलावा मोदी के पास मर्सडीज बेंज जी 63 एएमजी समेत कई लग्जरी कारें हैं.


काफी बदल गए हैं रुचिर
  • आईपीएल में सेलिब्रिटीज के साथ नजर आ चुके रुचिर पिछले कुछ सालों में काफी बदल गए हैं. पिता की तरह उनकी भी दिलचस्पी क्रिकेट में है. 
  • वर्ष 2008 से 2010 तक आईपीएल मैचों में नजर आने वाले रुचिर अब पिता ललित मोदी के साथ लंदन में रह रहे हैं.
  • उन्होंने लंदन के बिजनेस स्कूल से ग्रैजुएशन किया है. जहां से उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ली है.
  • आईपीएल पार्टियों में सिलेब्स के साथ नजर आने वाले रुचिर अब मोदी वैन्चर नाम की कंपनी की कमान भी संभाल रहे हैं.
  • वे धीरे-धीरे अपने पिता के ज्यादातर बिजनेस का हिस्सा बन रहे हैं. 
  • वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वे कई बार पार्टीज और कॉलेज लाइफ की फोटो शेयर कर चुके हैं.
  • इन फोटोज में वे फरारी जैसी लग्जरी गाड़ियों और प्राइवेट जेट में घूमते दिखते हैं. इसके साथ उनके फ्रेंड्स भी फोटोज में मौजूद रहते हैं.
  • इसके साथ वे कई इवेंट्स में ललित मोदी के साथ नजर आते हैं.
Indian Premier League, IPL, Lalit Modi, Latest IPL news, Lalit Modi IPL

ललित मोदी के पास लंदन में फरारी कार है, जिसकी नंबर प्लेट पर क्रिकेट लिखा हुआ है.

पहले भी चर्चा में रहे
  • मामला 2010 में हुए आईपीएल 3 का है. जब रुचिर मोदी अपने साथ प्राइवेट सिक्युरिटी गार्ड्स लेकर चलते थे.
  • एक दिन मुंबई के लोअर परेल इलाके से उनका काफिला गुजरा तो सड़क पर जाम लग गया.
  • लोगों को लगा कि काफिला किसी बड़े मंत्री का है, लेकिन असल में भारी भरकम सिक्युरिटी ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी के लिए थी.
  • जब मीडिया में यह बात पहुंची तो मुंबई पुलिस पर ललित मोदी को इतनी भारी सुरक्षा देने पर सवाल उठाए गए.
  • तब मुंबई पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि ललित मोदी के परिवार के थ्रेट लेवल को देखते हुए पूरे परिवार को 8 पुलिसकर्मियों की सिक्युरिटी दी गई थी. 
  • ललित मोदी ने एक्टर रोनित रॉय की सिक्युरिटी एजेंसी से कई प्राइवेट सिक्युरिटी गार्ड हायर किए थे.
  • जो पुलिस के जवानों के साथ ही मोदी परिवार को सुरक्षा देते और किसी जेड प्लस काफिले की तरह उनके साथ चलते थे.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।



दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


Jaipur: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 11वें सीजन के ऑक्सन जारी है. टीमें करोड़ों खर्च कर प्लेयर्स पर बड़ा दांव खेल रही हैं. भारतीय खिलाड़ियों से लेकर विदेशी सरजमीं के सितारों तक से उम्मीद रहती है कि वो अपनी फ्रेंचाइजी की झोली भर देंगे. जहां एक ओर आठ टीमें 47 दिनों तक क्रिकेट प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करेंगी. वहीं, खिलाड़ियों पर खर्च करने वाली फ्रेंचाइजी भी करोड़ों रुपए की कमाई करेंगी. क्या आप जानते हैं कि केवल 10 साल में आईपीएल की कीमत शून्‍य से हजारों करोड़ तक पहुंच गई. पिछले साल के मुकाबले आईपीएल की ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. जहां पिछले साल यह ब्रांड वैल्यू 27000 करोड़ ($4.2 बिलियन) थी. वहीं, इस साल यह 34,000 करोड़ ($5.3 बिलियन) पहुंच चुकी है. वहीं, फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन भी 2017 में करीब 34% बढ़ गई है. 
आइये जानते हैं आईपीएल की ब्रांड वैल्यू से जुड़ी खास बातें...
कैसे हुई IPL की शुरुआत
बिजनेस, एंटरटेनमेंट और स्‍पोर्ट्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाने का श्रेय ललित मोदी को जाता है. ललित मोदी ही वह शख्स थे जिसने IPL को भारत के लिए एक बेशकीमती खेल बना दिया. 2007 में जब इसकी शुरुआत हुई तो किसी ने नहीं सोचा होगा कि यह इतना बड़ा प्लेटफॉर्म बनेगा.

बिजनेस के‍ लिए IPL का डिजाइन
IPL को भले ही क्रिकेट के एक फॉर्मेट के रूप में देखा जाता हो. लेकिन, वास्तव में IPL की शुरुआत बिजनेस के लिहाज से हुई थी. फ्रेंचाइजी ने भी इसे पूरी तरह कॉमर्शियलाइज किया. कंपनियों ने आक्रामक ढंग से बिजनेस का विज्ञापन भी किया. पिछले साल जियो ने पूरी स्पॉन्सरशिप खरीदकर विज्ञापन जगत भी हलचल मचा दी. 

क्या है IPL का बिजनेस प्लान
कम ही लोग जानते हैं कि IPL का बिजनेस प्‍लान भी है. दरअसल, बिजनेस प्लान के मुताबिक ही प्राइवेट कंपनियों को फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आमंत्रण दिए जाते हैं. क्रिकेट टीम के लिए फ्रेंचाइजी बड़ा निवेश करती हैं. फ्रेंचाइजी के बाद कॉरपोरेट्स भी क्रिकेट में निवेश के लिए आकर्षित होते हैं. तमाम दिग्गज कंपनियां न सिर्फ को-ऑनरशिप लेती हैं बल्कि विज्ञापन के जरिए भी करोड़ों रुपए बहाया जाता है. यही वह रास्‍ता है जहां से IPL की ब्रांड वैल्यू तैयार होती है.

Indian Premier League, IPL Auction 2018, IPL Most expensive player, IPL Brand Value,
कॉरपोरेट जगत भी जुड़ा साथ
IPL के जरिए न सिर्फ दुनियाभर के क्रिकेटर्स एक जगह इकट्ठा हुए, बल्कि भारत का कॉरपोरेट जगत भी इसका साथ जुड़ गया. हालांकि, आम पब्लिक के लिए यह समझना मुश्किल है कि कैसे IPL फ्रेंचाइजी करोड़ों रुपए खर्च करती हैं और उनकी कमाई कैसे होती है.

टी-शर्ट पर लोगो का भी मिलता है पैसा
IPL ने कॉरपोरेट इंडिया को स्‍पॉन्‍सर्स के लिए भी प्रेरित किया. कभी प्‍लेयर्स की टीशर्ट पर कंपनी के लोगो के लिए कोई कॉरपोरेट पैसा नहीं देता था, लेकिन अब इसके लिए मोटी रकम चुकाई जाती है. अंतरराष्‍ट्रीय और भारत की तमाम बड़ी कंपनियां इस खेल को स्‍पॉन्‍सर करती हैं.

Indian Premier League, IPL Auction 2018, IPL Most expensive player, IPL Brand Value,
IPL टीमें ऐसे करती हैं कमाई
1. मीडिया राइट्स
IPL टीम द्वारा कुल कमाई में 60-70 फीसदी हिस्‍सा मीडिया राइट्स का होता है. यह IPL में एक रेवेन्‍यू डिस्‍ट्रीब्‍यूशन का मॉडल है. इसमें बीसीसीआई ब्रॉडकास्‍टर और ऑनलाइन स्‍ट्रीमर से मोटी रकम वसूली जाती है. इसमें से सभी आईपीएल टीम को भी हिस्सा दिया जाता है. इसका बंटवारा टीम की रैंकिंग के आधार पर होता है. टीम की रैंक जितनी अधिक होती है उसे मीडिया रेवेन्‍यू में उतना बड़ा हिस्‍सा मिलता है.

2. टिकट बिक्री
स्‍टेडियम में टिकट बिक्री से भी फ्रेंचाइजी की कमाई होती है. टिकट का दाम टीम मालिक तय करते हैं. IPL टीम के रेवेन्‍यू में टिकट का हिस्‍सा करीब 10 फीसदी है.

3. प्राइज मनी
प्राइज मनी को टीम मालिक और खिलाडि़यों के बीच बांटा जाता है. IPL के हर मैच में भी नकद राशि ईनाम के तौर पर दी जाती है. 2017 में 47 करोड़ रुपए ईनाम के तौर पर दिए गए. चैंपियन टीम को ईनाम राशि का सबसे बड़ा हिस्‍सा मिलता है.

किट और जर्सी पर भी बरसता है पैसा
ब्रांड स्‍पॉन्‍सरशिप के जरिए भी IPL टीम मालिकों की बड़ी कमाई होती है. फ्रेंचाइजी ब्रांड के साथ सीजन का करार करके उनके लोगो को टीम किट और जर्सी पर जगह देते हैं. स्‍टेडियम की बाउंड्री पर लगने वाले विज्ञापनों को स्पेस के मुताबिक बेचा जाता है. जर्सी के फ्रंट और बैक पर लोगो छापने के लिए सबसे बड़ी स्‍पॉन्‍सरशिप फीस चुकानी होती है. कुल कमाई में स्‍पॉन्‍सरशिप का हिस्‍सा 20-30 फीसदी होता है.

मर्चेंडाइज सेल्‍स
भारत में खेल सामग्री का बाजार सालाना आधार पर 100 फीसदी की दर से बढ़ रहा है और यह बाजार तकरीबन 3 करोड़ डॉलर का है. प्रत्‍येक फ्रैंचाइजी मर्चेंडाइज की बिक्री करती है, जिसमें टी-शर्ट, कैप, रिस्‍ट वॉच और अन्‍य कई सामग्री शामिल हैं.

नए ब्रांड की IPL पर नजर
नए ब्रांड भी IPL के इस मंच से जुड़ने के लिए जमकर पैसा खर्च कर रहे हैं. इसका ताजा उदाहरण चीनी मोबाइल कंपनी ओप्‍पो है. कंपनी ने भारतीय क्रिकेट टीम की अपैरल और गियर स्‍पॉन्‍सरशिप का अधिकार 1079.29 करोड़ रुपए में खरीदा है. एक अन्‍य चीनी कंपनी वीवो ने भारत में अपनी मजबूत उपस्थिति के लिए आईपीएल पर 768 करोड़ रुपए का दांव लगाया है.


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

IPL-2018:ये क्रिकेटर हुए रिटेन, कोहली बने सबसे महंगे खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट
आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग 2018 के लिए फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों को टीम में रिटेन करने का ऐलान कर ही दिया। मुंबई में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में गुरुवार को विभिन्न टीमों के प्रबंधकों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम का खुलासा किया।
आईपीएल के 11वें सीजन के लिए केकेआर ने गौतम गंभीर को रिटेन नहीं करके सभी को चौंका दिया। अब आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी  27-28 जनवरी को होगी जबकि आईपीएल-11 4 अप्रैल- 27 मई तक खेला जाएगा।
विराट कोहली एकमात्र क्रिकेटर रहे जिन्हें 17 करोड़ रुपये मिलेंगे। बता दें कि फ्रेंचाइजी को पहले खिलाड़ी को रिटेन करने पर 15 करोड़ की राशि ही निर्धारित की गई थी।
देखें पूरी टिस्ट इन खिलाड़ियों को टीम ने किया रिटेन (कुल धनराशि 80 करोड़ रूपये)
1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरूः विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, शेष धनराशि : 49 करोड़ रूपये। 
2. चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, शेष धनराशि : 47 करोड़ रूपये।
3. मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, शेष धनराशि : 47 करोड़ रूपये।
4. दिल्ली डेयरडेविल्स: क्रिस मॉरिस, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, शेष धनराशि : 47 करोड़ रूपये।
5. कोलकाता नाइटराइडर्स: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, शेष धनराशि : 67.5 करोड़ रूपये।
6. सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वॉर्नर, भुवनेश्वर कुमार,शेष धनराशि : 67.5 करोड़ रूपये। 
7. राजस्थान रॉयल्सः स्टीव स्मिथ, शेष धनराशि : 67.5 करोड़ रूपये।
8. किंग्स इलेवन पंजाब: अक्षर पटेल, शेष धनराशि : 67.5 करोड़ रूपये।


पैसे का बंटवारा ऐसे होगा 
तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने पर पहले खिलाड़ी को 15 करोड़ रु., दूसरे खिलाड़ी को 11 करोड़ और तीसरे खिलाड़ी को 7 करोड़ मिलेगा। 
दो खिलाड़ियों को रिटेन करने पर पहले खिलाड़ी को 12.5 करोड़, दूसरे खिलाड़ी को 8.5 करोड़ मिल पाएंगे।
अगर एक ही खिलाड़ी को रिटेन किया जाता है, तो उसे अधिकतम 12.5 करोड़ रुपए मिल सकते हैं।
किसी अनकैप्ड प्लेयर को उपरोक्त राशि के बदले रिटेन करने पर फ्रेंचाइजी के ऑक्शन पर्स से 3 करोड़ दिए जाएंगे।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Powered by Blogger.