नई दिल्ली: Apple ने IPhone यूजर्स से पुराने आईफोन मॉडल के प्रोसेसर की स्पीड को स्लो करने के लिए माफी मांगी है. एक लेटर जारी कर एप्पल ने कहा कि हम जानते हैं कि एप्पल ने आपको निराश किया और इसके लिए हम माफी मांगते हैं. गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही एप्पल ने इस बात को स्वीकार किया था कि पुराने आईफोन मॉडल में बैटरी की खपत को बचाने के लिए प्रोसेसर की स्पीड को स्लो कर रही है. पिछले हफ्ते ये बात सामने आई थी आईफोन की स्पीड स्लो होने के बाद जब जांच की गई तो ये बात सामने आई कि iPhone 6s और iPhone 7 मॉडल के सभी पुराने फोन धीरे हो गए हैं. 
एप्पल कंपनी पिछले कुछ दिनों से इसी बात को लेकर सुर्खियों में छाई रही. Apple पर इस बात का आरोप लग रहा था कि नए आईफोन मॉडल की सेल को बढ़ाने के लिए कंपनी ने जानबूझकर पुराने आईफोन मॉडल को स्लो किया है. यही वजह थी कि इस खबर के सामने आते ही एप्पल पर कैलिफोर्निया और इजराइल में मुकदमा भी दायर हुआ. एप्पल ने बैटरी रिप्लेसमेंट की पेशकश भी की है. कंपनी का कहना है कि वो आईफोन 6 और उसके बाद के आईफोन की बैटरी की कीमत 79 डॉलर है लेकिन अब कंपनी 29 डॉलर (1850 रुपये) में रिप्लेसमेंट करेगी. एप्पल के इस खत से साफ है कि कंपनी आईफोन 6 से पहले के आईफोन की बैटरी को नहीं बदलेगी. कंपनी का कहना है कि जनवरी 2018 से लेकर दिसंबर तक बैटरी बदली जाएंगी.
Apple ने Battery Replacement की भी पेशकश की है. एप्पल का कहना है कि IPhone 6 और उसके बाद के आईफोन मॉडल्स की बैटरी को 29 डॉलर (1850 रुपए) में रिप्लेसमेंट करेगी. कंपनी के लेटर से साफ है कि आईफोन 6 से पुराने मॉडल की बैटरी को रिप्लेस नहीं किया जाएगा. एप्पल का कहना है कि जनवरी 2018 से दिसंबर तक बैटरी बदली जाएगी. बता दें कि एप्पल iOS का भी अपडेट जारी करेगी जिससे आईफोन की परफॉर्मेंस पर कोई असर ना पड़े.