आज एपल अपना मोस्ट अवेटेड आईफोन X, आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस लॉन्च करेगा. ये कंपनी का साल का ये सबसे बड़ा इवेंट हैं. भारतीय समयानुसार आज रात 10.30 बजे से एपल का ये इवेंट शुरु होगा.
| Apple iPhone 8: आज रात iPhoneX, iPhone 8 और 8 प्लस होगा लॉन्च, जानें कब और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग |
दुनियाभर में लोगों 12 सितंबर को होने वाले एप्पल के बड़े इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 12 सितंबर को एप्पल द्वारा तीन नए फोन लॉन्च किए जाने की खबर लगभग पक्की है। लॉन्च होने वाले फोनों में iPhone 7s और 7s Plus के अपग्रेडिड वर्जन भी हैं जिनके नामों को लेकर कन्फ्यूजन बरकरार है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च होने वाले फोन्स के नाम iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X हो सकते हैं। बहरहाल, राज से पर्दा तो तभी उठेगा जब कंपनी अपने इवेंट में इनकी घोषणा करेगी। ऐसे में कंपनी के इवेंट को लेकर उत्सुकता बरकरार है और हमें यकीन है आप भी इवेंट की कोई अपडेट मिस नहीं करना चाहें। इसीलिए हम आपको बताएंगे कि कब, कैसे और कहां एप्पल का इवेंट देख सकते हैं। वहीं लॉन्च इवेंट में इंडियन एक्सप्रेस समूह की ओर से भी एक वरिष्ठ पत्रकार कवरेज के लिए मौजूद रहेंगे। उनके हवाले से जनसत्ता.कॉम पर भी अपडेट्स मिलेंगे। जनसत्ता.कॉम पर भी आप लाइव अपडेट्स हासिल कर सकेंगे।
किस वक्त शुरू होगा iPhone 8 Launch इवेंट?
भारतीय समय के अनुसार Apple iPhone 8 लॉन्च इवेंट रात 10:30 बजे देख सकेंगे। दुनियाभर में लॉन्च अलग-अलग समय पर देखा जाएगा। विभिन्न टाइम जोन्स के हिसाब से देखें तो लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग PT के हिसाब से 10AM , ET के हिसाब से 1PM , GMT के हिसाब से 6PM और CET के हिसाब से 7PM रहेगा।
कैसे देख सकेंगे iPhone 8 Launch इवेंट?
इवेंट ऑनलाइन स्ट्रीमिंग क जरिए देखा जा सकता है। लाइव स्ट्रीमिंग से इवेंट देखने के लिए आप सीधे Apple की वेबसाइट पर जा सकते हैं। वहीं Apple के यूट्यूब अकाउंट से भी आप लाइव स्ट्रीम देख सकेंगे। लाइव स्ट्रीम देखने के लिए आपको किन उपकरणों की जरूरत पड़ेगी एक नजर उन पर भी डाल लेते हैं। अगर आप विंडोज यूजर हैं तो कोशिश करें की आपका सिस्टम अपडेटिड हो। आपका वेब ब्राउसर में भी लेटेस्ट अपडेट्स होनी चाहिए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल के इस इवेंट में फोन के अलावा और भी कई गैजेट्स लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। इन गैजेट्स में LTE कनेक्टिवइटी वाली नई Watch, macOS High Sierra, और 4K-capable Apple TV के लॉन्च होने का भी दावा किया जा रहा है। बता दें लॉन्च इवेंट कैलिफॉर्निया में स्टीव जॉब्स थियेटर में आयोजित किया जाएगा।
आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन X
आज एपल iPhone 8, iPhone 8 प्लस और iPhone X को लॉन्च करेगा. एक तरफ जहां iPhone 8 और 8 प्लस, आईफोन 7 और 7 प्लस के अपग्रेड वर्जन होंगे तो वहीं iPhone X एपल का अब तक का सबसे मंहगा और शानदार आईफोन होगा.
डिस्प्ले
इस बार एपल अपने आईफोन में बदलाव करते हुए बेजल-फ्री डिस्प्ले लाने जा रहा है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि iPhone 8, iPhone 8 में पहले की तरह ही एलसीडी डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा जबकि iPhone X में OLED डिस्प्ले होगी. लीक्स के मुताबिक iPhone X में बिल्कुल ही अलग और नया डिजाइन भी देखने को मिल सकता है.
फेस स्कैनिंग कैमरा
नए आईफोन x के कैमरो को लेकर जो रिपोर्ट सामने आ रही है वो ये है कि इसके फ्रंट कैमरे में 3D फेस स्कैनिंग तकनीक दी गई होगी. जिसकी मदद से बस अपने नए आईफोन को देखकर ही अनलॉक किया जा सकेगा. अबतक आईफोन को अनलॉक करने के लिए टच आईडी सेंसर तकनीक का इस्तेमाल किया जाता रहा है.

वायरलेस चार्जिंग
इस बार कंपनी आईफोन 8 और आईफोन X में वायरलेस चार्जिंग के फीचर ला सकती है. कंपनी अभी तक अपने सभी आईफोन में Qi चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल कर रही है लेकिन इस बार कंपनी बदलते बाजार को देखते हुए अपने आईफोन में वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन देगी.

टच आईडी में बदलाव
एपल के टच आईडी होम बटन को लेकर चर्चा है कि इसबार एपल अपेन आईफोन से फिजिकल टच आईडी हटा सकता है. लेकिन इसकी जगह कंपनी किस तरह से इस फीचर को आगे बढ़ाएगी इसपर सस्पेंस बरकरार है. हालांकि माना जा रहा है कि इसकी जगह कंपनी टच आईडी को डिस्प्ले पर जगह दे सकती है. या ये भी संभव है कि कंपनी आईफोन 8 के साथ टच आईडी को खत्म कर दे और फेस रिकॉग्निशन अनलॉक से ही फोन को ऑपरेट किया जा सके.

कीमत
एपल के नए आइफोन को लेकर तो सबसे बड़ी चर्चा है वो है इसकी कीमत. खबर है कि ये अबतक का सबसे मंहगा आईफोन होगा. इसकी कीमत 999 डॉलर से ज्यादा हो सकती है. अब तक आईफोन 7 का सबसे मंहगा वैरिएंट 969 डॉलर में उतारा गया.

एपल वॉच
एपल वॉच में इस बार कंपनी बड़ा अपडेट ला सकती है, इसमें कंपनी LTE सेल्यूलर डेटा, नए कलर और नाईकी के अलावा नई ब्रांज के साथ भी ला सकती है. हर साल कंपनी एपल वॉच के ओएस में नया अपडेट जारी करती है. इस बार के डेवलपर प्रीव्यू में कंपनी ने सीरी-पावर्ड वॉच फीचर तकी पहली झलक दिखाई थी.
एपल टीवी
इस बार कंपनी एपल टीवी को लेकर भी बड़ा ऐलान कर सकती है और एपल टीवी में जिस नए फीचर को जोड़े जाने की सबसे ज्यादा चर्चा है वो है इसका 4K वीडियो सपोर्टिव होना. इसबार एपल टीवी को 4k वीडियो रिजॉल्यूशन के साथ लाया जाएगा.
Post a Comment
Post a Comment