शंघाई। सिंगल्स डे पर चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा की रिकॉर्ड बिक्री हुई। कंपनी का कहना है कि सिंगल्स डे पर आधे दिन में ही 18 अरब डॉलर (117,000 करोड़ रुपए) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। हर साल होने वाले इस उत्सव में मात्र शुरू के दो मिनट में ही अलीबाबा ने एक अरब डॉलर (करीब 6,500 करोड़ रुपए) की बिक्री कर ली।
इस साल की बिक्री पिछले साल के सिंगल्स डे पर हुई पूरे दिन की बिक्री से ज्यादा हो गई। इससे यह दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग कार्यक्रम बन सकता है। पहला घंटा बीतने के बाद ही अलीबाबा की बिक्री ने 10 अरब डॉलर (करीब 65 हजार करोड़ रुपये) का आंकड़ा छू लिया था।
अलीबाबा के सह संस्थापक और वाइस चेयरमैन जोसेफ साय ने कहा, 'यह चीन और चीनी अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा उत्सव है। इस दिन खरीदारी करना खेल और मनोरंजन की तरह है।' आधा दिन बीतने के बाद अलीबाबा ने पिछले साल सिंगल्स डे के दिन हुई बिक्री के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया था।
पिछले साल इस दिन चीनी ई-कॉमर्स कंपनी ने 17.7 अरब डॉलर (करीब 1.16 लाख करोड़ रुपए) की बिक्री की थी। सिंगल्स डे का आयोजन हर साल 11 नवंबर को किया जाता है। 10 और 11 तारीख की रात 12 बजते ही 24 घंटे का यह उत्सव भी शुरू हो जाता है।
अलीबाबा ने भी सह संस्थापक और चेयरमैन जैक मा की अगुआई में शानदार आयोजन किया। आयोजन में हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन, गायक फैरेल विलियम्स और झांग जियी व फैन बिंगबिंग जैसे चीनी संगीतकार और फिल्मी सितारे मौजूद रहे। सिंगल्स डे चीन में अकेले रहने वाले लोगों का उत्सव माना जाता था।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment