Showing posts with label MS DHONI. Show all posts


नई दिल्ली। भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और 18 विश्व खिताब जीतने वाले क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण पुरस्कार के लिए चुना गया है।
धोनी और आडवाणी को पद्म भूषण के अलावा चार अन्य खिलाड़ियों को पद्मश्री के लिए चुना गया है। वर्ष 2017 में चार खिताब जीतने वाले बैडमिंटन स्टार और विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत, महिला भारोत्तोलक सैखोम मीराबाई चानू, टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन और तैराक मुरलीकांत पेतकर को पद्मश्री के लिए चुना गया है। 
भारत को 2007 में टी 20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप जिता चुके धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब वह सिर्फ वनडे और टी 20 क्रिकेट खेलते हैं। धोनी भारत के सबसे सफल टेस्ट और वनडे कप्तान है और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में पहली बार 2009 में नंबर वन भी बनी थी।
धोनी ने भारत को 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी खिताब भी दिलाया है। आईसीसी के तीनों खिताब जीतने वाले वह दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं। धोनी 2007-2008 के लिए देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से भी सम्मानित हो चुके हैं।
देश के सर्वश्रेष्ठ स्नूकर एवं बिलियड्र्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 18 विश्व खिताब जीते हैं। आडवाणी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने स्नूकर के लम्बे और छोटे फॉर्मेट (15-रेड स्टैण्डर्ड और 6-रेड ) में विश्व खिताब जीते हैं।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

कटक में चहल ने अपने टी20 करियर की दूसरी बेस्ट बॉलिंग करते हुए 23 रन देकर 4 विकेट झटके।




स्पोर्ट्स डेस्क: भारत ने कटक में बुधवार रात हुए टी20 सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को 93 रन से हरा दिया। ये टी20 फॉर्मेट में रनों के मामले में भारत की सबसे बड़ी जीत रही। मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 180/3 रन बनाए थे, जवाब में श्रीलंकाई टीम 87 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ भी भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। सीरीज का दूसरा मैच 22 दिसंबर को इंदौर में होगा। 

मैच में इन प्लेयर्स ने किया कमाल...

- युजवेंद्र चहल
- लोकेश राहुल
- एमएस धोनी
- मनीष पांडे 
- हार्दिक पंड्या



युजवेंद्र चहल (23 रन देकर 4 विकेट)



- इंडियन स्पिनर चहल ने मैच में जबरदस्त बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट झटके।
- उन्होंने उपुल थरंगा (23), एंजेलो मैथ्यूज (1), असेला गुणारत्ने (5) और थिसारा परेरा (3) जैसे बड़े बैट्समैन को आउट किया।
- चहल की वजह से ही श्रीलंकाई टीम के बैट्समैन लगातार प्रेशर में रहे और रन नहीं बना सके।
- कटक में चहल ने अपने टी20 करियर की दूसरी बेस्ट बॉलिंग की। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 6/25 विकेट है।
- चहल को उनकी शानदार बॉलिंग की वजह से'प्लेयर ऑफ द मैच'भी चुना गया।
टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत
- भारत ने ये मैच 93 रन से जीता। जो कि टी20 फॉर्मेट में रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी जीत है। 
- इससे पहले इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत इंग्लैंड के खिलाफ थी। जब उसने सितंबर 2012 में उसे 90 रन से हराया था।
चहल बने साल के बेस्ट बॉलर
- इस मैच में युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लिए। जिसके बाद इस साल टी20 फॉर्मेट में उनके कुल विकेट 19 हो गए।
- इसके साथ ही वे अफगानिस्तान के राशिद खान (17 विकेट) को पीछे छोड़कर इस साल टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए।
मैच समरीः
- मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग को चुना। जिसके बाद भारत ने 20 ओवरों में 3 विकेट पर 180 रन बनाए।
- टीम इंडिया के लिए लोकेश राहुल, एमएस धोनी और मनीष पांडे ने शानदार बैटिंग की।
- जवाब में टारगेट का पीछा करते हुए पूरी मेहमान टीम 16 ओवर्स में 87 रन पर ऑलआउट हो गई।

- श्रीलंका की ओर से केवल 4 बैट्समैन ही डबल डिजिट में रन बना सके। जिसमें हाइएस्ट स्कोरर उपुल थरंगा (23) और कुसल परेरा (19) रहे।
मैच में शानदार परफॉर्म करने वाले बाकी चार प्लेयर्स...
लोकेश राहुल (48 बॉल पर 61 रन)


- मैच में भारत की ओर से लोकेश राहुल ने शानदार बैटिंग करते हुए टी20 करियर की दूसरी फिफ्टी लगाई। वे 48 बॉल पर 61 रन बनाकर आउट हुए।

- अपनी इनिंग में लोकेश ने 7 चौके और 1 सिक्स भी लगाया। उन्होंने अपने 50 रन उन्होंने 34 बॉल पर पूरे किए थे।

- लोकेश ने दूसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 63 रन की पार्टनरशिप की थी।

एमएस धोनी (22 बॉल पर 39* रन)



- मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे। जब वे खेलने आए तब भारत का स्कोर 12.4 ओवर में 2 विकेट पर 101 रन था।

- इसके बाद धोनी ने तेजी से बैटिंग करते हुए जोरदार बैटिंग की। वे 22 बॉल पर 39 रन बनाकर नॉट आउट रहे। जिसमें उन्होंने 4 चौके और 1 सिक्स भी लगाया।

- चौथे विकेट के लिए धोनी ने मनीष पांडे के साथ मिलकर 68* रन की पार्टनरशिप की। जो टीम की जीत में अहम साबित हुई।
सबसे सफल कीपर बने धोनी
- मैच के दौरान धोनी ने विकेटकीपिंग का एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। मैच में उन्होंने 2 कैच लेने के अलावा 2 स्टम्पिंग भी की।

- इसके साथ धोनी इंटरनेशनल टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए।

- धोनी ने टी20 करियर में विकेट के पीछे कुल 74 (47 कैच, 27 स्टम्पिंग) शिकार किए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 72 शिकार किए हैं।

मनीष पांडे (18 बॉल पर 32* रन)



- मैच में मनीष पांडे ने काफी तेजी के साथ बैटिंग करते हुए सिर्फ 18 बॉल पर 32 रन बनाए।

- मनीष ने 177.77 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए अपनी इनिंग में 2 चौके और 2 सिक्स भी लगाए।

- उन्होंने धोनी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 68* रन की पार्टनरशिप की।

हार्दिक पंड्या (29 रन देकर 3 विकेट)



- इस मैच में पंड्या को अपनी बैटिंग दिखाने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन बॉलिंग में उन्होंने कमाल कर दिया।

- पंड्या ने इस मैच में अपने टी20 करियर की दूसरी बेस्ट बॉलिंग की। उन्होंने 4 ओवरों में 29 रन देकर 3 विकेट लिए।

- अपने 4 ओवरों में पंड्या ने 10 डॉट बॉल भी डालीं।


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने शनिवार को यहां अपनी पहली वैश्विक क्रिकेट अकादमी शुरू की। दुबई के पेसिफिक स्पोर्ट्स क्लब और आरका स्पोर्ट्स क्लब के साथ शुरू की गई अकादमी पिछले कुछ महीने से अल कुओज के स्प्रिंगडेल्स स्कूल में कार्यरत है।
एमएस धौनी क्रिकेट अकादमी (एमएसडीसीए्र) में भारत से कोच आकर बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। अकादमी में चार टर्फ, तीन सीमेंट और तीन मैट की पिचें हैं। यहां क्रिकेट के अच्छे उपकरण उपलब्ध कराने की और वीडियो विश्लेषण की भी सुविधा है।

धौनी ने उत्साही प्रशिक्षुओं और उनके माता-पिता की मौजूदगी में इस अकादमी को लांच किया। इस अकादमी में नियमित आधार पर मैचों का आयोजन किया जाएगा। कोचिंग स्टाफ की अगुआई मुंबई के पूर्व गेंदबाज विशाल महादिक करेंगे।
इस मौके पर धौनी ने कहा, 'इसका हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं और इसे कामयाब बनाने में अपनी ओर से पूरा प्रयास करूंगा। क्रिकेट को योगदान देना मेरा सपना रहा है और यह उस दिशा में पहला कदम है।'

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


वनडे क्रिकेट में नंबर एक बन चुकी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश की आशंका के बीच गुरुवार को जब चौथे वनडे में उतरेगी तो उसका लक्ष्य अपने वनडे इतिहास में परफेक्ट 10 का रिकॉर्ड बनाना होगा। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम करने के साथ वनडे में नंबर-1 भी बन चुकी है।
भारत ने इंदौर में पिछले मैच को जीतकर वनडे क्रिकेट में अपने सबसे लंबे विजय क्रम की बराबरी कर ली थी। भारत की ये लगातार नौंवीं वनडे जीत थी। भारत ने इस साल जुलाई से सितंबर तक लगातार 9 वनडे मैच जीत लिए हैं जबकि इससे पहले उसने नवंबर 2008 से फरवरी 2009 तक लगातार नौ वनडे जीते थे। बेंगलुरु में भारत का ये 926वां वनडे मैच होगा।

इसके अलावा अगर विराट की कप्तानी में भारत लगातार 10वां वनडे जीतता है तो वो महेंद्र सिंह धौनी और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। धौनी की कप्तानी में भारत लगातार 9 वनडे जीत चुका है।

न्यूजीलैंड एक बार ये कारनामा कर चुका है जबकि इंग्लैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और श्रीलंका दो-दो बार ये कारनामा कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका ने पांच बार और ऑस्ट्रेलिया ने छह बार ये कीर्तिमान बनाया है। विराट एंड कंपनी इस समय जिस तरह से खेल रही है उसे देखते हुए सिर्फ सीरीज जीतने के बाद की कोई ढिलाई या फिर शहर में चल रही बारिश ही उसके अभियान को रोक सकती है। भारत ने जुलाई में एंटिगा में वेस्ट इंडीज से 11  रन से मात खाने के बाद कोई मैच नहीं गंवाया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 26  जनवरी को ऑस्ट्रेलिया दिवस के दिन पाकिस्तान को एडिलेड में हराने के बाद से कोई इंटरनेशनल वनडे मैच नहीं जीता है।


ऑस्ट्रेलिया अपने घर से बाहर लगातार 11 वनडे हार चुका है। विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को अपना सम्मान बचाने के लिए इस मैच में हर हाल में वापसी करनी होगी। अगर ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में 5-0 से हारता है तो वो वनडे रैंकिंग में चौथे स्थान पर खिसक जाएगा। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग में पांचवें और टी-20  रैंकिंग में सातवें स्थान पर है। बेंगलुरु में लगभग चार साल के अंतराल में पहला वनडे खेला जाएगा। जब यहां आखिरी वनडे हुआ था तब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 57 रन से हराया था।

Image result for महेंद्र सिंह धोनी
Google: MS DHONI टीम इंडिया के कप्तान नहीं रहे, फिर भी बने हुए हैं सबके बॉस 
धोनी गूगल सर्च में सबसे आगे – महेंद्र सिंह धोनी भले ही अब टीम इंडिया के कप्तान नहीं रहे, मगर अभी भी एक जगह वो सबके बॉस बने हुए हैं.
महेंद्र सिंह धोनी ने इस साल की शुरुआत में टी-20 और वनडे फॉरमैट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. धोनी के जाने के बाद विराट कोहली तीनों फॉरमैट के कप्तान नियुक्त किए गए. कमाई के मामले में भी विराट धोनी से आगे विराट निकल गए, लेकिन एक जगह धोनी अब भी नंबर वन पर है और उनकी जगह कोई नहीं ले पाया है.
अरे भई, हम खेल की बात नहीं कर रहें, धोनी कहीं और सबके बॉस बने हुए हैं. अरे ज़्यादा सोचिए मत, अभी हम आपका कंफ्यूज़न दूर कर देते हैं.
दरअसल, इंडियन क्रिकेट टीम के ये पूर्व कप्तान धोनी गूगल सर्च में सबसे आगे हैं.
उन्होंने न सिर्फ़ विरोट कोहली को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है, बल्कि स्पोर्ट्स जगत की जानी-मानी हस्तियां जैसे टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, शटलर पी.वी. सिंधु और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज से भी धोनी बहुत आगे हैं.
Image result for महेंद्र सिंह धोनी
"Google: MS DHONI टीम इंडिया के कप्तान नहीं रहे, फिर भी बने हुए हैं सबके बॉस  "
गूगल सर्च के रिजल्ट पर अगर एक नजर डालें तो भारत में धौनी पिछले एक साल में सबसे ज्यादा सर्च किए गए खिलाड़ी हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं. ये आंकड़े अगस्त 2016 से अगस्त 2017 के बीच के हैं. सर्च के इस आंकड़े में औसत के मामले में एक समय ऐसा रहा है, जब पी.वी. सिंधु बाकी सभी से सबसे आगे रहीं.
14 से 20 अगस्त 2016 के बीच सिंधु की सर्च 100 फीसदी रही, क्योंकि इसी दौरान उन्होंने रियो ओलंपिक का फाइनल मैच खेला था. इस दौरान जहां सिंधु को 100 फीसदी सर्च किया गया, तो वहीं धोनी, विराट को 7-7 फीसदी सर्च किया गया.
Related image
'Google: MS DHONI टीम इंडिया के कप्तान नहीं रहे, फिर भी बने हुए हैं सबके बॉस  '
2 से 8 अक्टूबर 2016 के बीच धोनी को 86 फीसदी सर्च किया गया है. आपको बता दें कि 30 सितंबर को धौनी की बायोपिक ‘एम एस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ रिलीज हुई थी. 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक लगातार धौनी सर्च में काफी आगे बने रहे. इसके अलावा जनवरी में जब धोनी ने वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ी थी उस दौरान भी वह सर्च में बाकी खिलाड़ियों से आगे रहें.
इस तरह से धोनी गूगल सर्च में सबसे आगे रहे – यानी माही भले ही मैदान में कप्तानी छोड़ चुके हैं, लेकिन लोगों को अपना ये खिलाड़ी और उसका स्टाइल आज भी याद है.

Image result for ms dhoni movie images

आज महेंद्र सिंह धोनी को कौन नहीं जनता. अगर जहाँ भी देखें उनके ही नाम की चर्चाएं होती है. पिछले साल उन्होंने लिमिटेड हॉर्स में भारतीय टीम में कप्तानी छोड़ने का फैसला किआ. हलाकि लोगों को ये बात बहुत बुरी लगी लेकिन ऐसे में किसी का कोई बस नहीं चलता.

Image result for धोनी BROTHER


लेकिन इससे भी ज़्यादा चौकाने वाली बात तब आयी जब धोनी की आत्मकथा एक फिल्म में रूप में सामने आयी. 30 सितम्बर, 2016 को रिलीज़ हुई मस धोनी की मूवी ने फिल्म जगत में खलबली मचा दी. जब लोगों को यह पता लगा की उनकी ज़िन्दगी पर फिल्म बनने जा रही है तो कोई अपने आप को उनकी फिल्म देखने से नहीं रोक पाया.

Image result for धोनी BROTHER

फिल्म के बारे में बात करें तो यह वाकई में बहुत ही शानदार थी. सिनेमेटोग्राफी से लेकर मूवी के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग बहुत बढ़िया थी. मूवी का हर एक हिस्सा बहुत ही तरीके से और गहरायी से दिखाया गया था.

Image result for धोनी BROTHER

लेकिन अगर आप सोच रहे हैं की फिल्म में उनकी निजी ज़िन्दगी से सम्बंधित हर चीज़ को दर्शकों के सामने पेश किया गया तो ये सोचना बिलकुल गलत होगा. 2.30 घंटे की मूवी में सरे लम्हे कैप्चर करना बहुत ही मुश्किल काम है. ऐसा होना नामुमकिन सा ही है.

आज हम आपको उनकी निजी ज़िन्दगी के बारे में एक बड़ी चौंकाने 

वाली बात बताने जा रहे हैं.


Image result for धोनी BROTHER

ये बात है धोनी क बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी के बारे में. नरेंद्र सिंह धोनी 22 अक्टूम्बर 1971 को जन्मे थे और वे धोनी के सगे भाई हैं. पेशे से एन एस धोनी एक पॉलिटिशियन है और मुलायम सिंह की पार्टी स. पा. से जुड़े हुए हैं. वे धोनी के होमटाउन रांची में ही रहते हैं.

Image result for धोनी BROTHER

देखिये धोनी के भैया- भाभी को. धोनी के भाई की शादी 21 नवम्बर 2007 को हो गई थी और उनके दो बचे भी है.

Image result for धोनी BROTHER

पहले एम एस धोनी अपने परिवार के साथ ही रहते थे. पहले सब एक साथ हस्ते थे कहते थे. किसी के बीच कोई मन मुटाव नहीं था. फिर अचानक ऐसा क्या हुआ की ये परिवार अलग होगया. 

Image result for धोनी BROTHER

जहाँ एक ओर धोनी की ज़िन्दगी चका चौंध से बरी पढ़ी है वहीँ उनके भाई को इन सब चीज़ों से दूर रहना ही पसंद है. वे एक साधारण ज़िन्दगी व्यतीत करते हैं. 

अगर आपको ये लेख पसंद आया तो इसे लाईक और शेयर करना न भूलें.

MS Dhoni shares his photo on facebook and instagram after csk comeback in ipl - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित की गई लोढ़ा समिति द्वारा इस टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से दो साल के लिए निलंबित की गईं दो फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) अगले संस्करण में वापसी करने के लिए तैयार हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की। 


दोनों फ्रेंचाइजी पर लगाया गया निलंबन खत्म होने के बाद अब यह दोनों आईपीएल के अगले साल होने वाले वाले 11वें संस्करण में हिस्सा ले सकती हैं। शुक्रवार को टीम की वापसी की घोषणा के बाद सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम व फेसबुक पर इस बात की जानकारी ही नहीं दी बल्कि एक शानदार पीले रंग की टीशर्ट के साथ फोटो भी शेयर की है। इस जर्सी पर 7 नंबर लिखा हुआ है और साथ ही लिखा है, थला। थला का मतलब लीडर या बॉस होता है।
Powered by Blogger.