कटक में चहल ने अपने टी20 करियर की दूसरी बेस्ट बॉलिंग करते हुए 23 रन देकर 4 विकेट झटके।
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत ने कटक में बुधवार रात हुए टी20 सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को 93 रन से हरा दिया। ये टी20 फॉर्मेट में रनों के मामले में भारत की सबसे बड़ी जीत रही। मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 180/3 रन बनाए थे, जवाब में श्रीलंकाई टीम 87 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ भी भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। सीरीज का दूसरा मैच 22 दिसंबर को इंदौर में होगा।

मैच में इन प्लेयर्स ने किया कमाल...
- युजवेंद्र चहल
- लोकेश राहुल
- एमएस धोनी
- मनीष पांडे
- हार्दिक पंड्या
- इंडियन स्पिनर चहल ने मैच में जबरदस्त बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट झटके।
- उन्होंने उपुल थरंगा (23), एंजेलो मैथ्यूज (1), असेला गुणारत्ने (5) और थिसारा परेरा (3) जैसे बड़े बैट्समैन को आउट किया।
- चहल की वजह से ही श्रीलंकाई टीम के बैट्समैन लगातार प्रेशर में रहे और रन नहीं बना सके।
- कटक में चहल ने अपने टी20 करियर की दूसरी बेस्ट बॉलिंग की। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 6/25 विकेट है।

- चहल को उनकी शानदार बॉलिंग की वजह से'प्लेयर ऑफ द मैच'भी चुना गया।
टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत
- भारत ने ये मैच 93 रन से जीता। जो कि टी20 फॉर्मेट में रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी जीत है।
- इससे पहले इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत इंग्लैंड के खिलाफ थी। जब उसने सितंबर 2012 में उसे 90 रन से हराया था।
- इससे पहले इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत इंग्लैंड के खिलाफ थी। जब उसने सितंबर 2012 में उसे 90 रन से हराया था।
चहल बने साल के बेस्ट बॉलर
- इस मैच में युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लिए। जिसके बाद इस साल टी20 फॉर्मेट में उनके कुल विकेट 19 हो गए।
- इसके साथ ही वे अफगानिस्तान के राशिद खान (17 विकेट) को पीछे छोड़कर इस साल टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए।
- इसके साथ ही वे अफगानिस्तान के राशिद खान (17 विकेट) को पीछे छोड़कर इस साल टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए।
मैच समरीः
- मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग को चुना। जिसके बाद भारत ने 20 ओवरों में 3 विकेट पर 180 रन बनाए।
- टीम इंडिया के लिए लोकेश राहुल, एमएस धोनी और मनीष पांडे ने शानदार बैटिंग की।
- जवाब में टारगेट का पीछा करते हुए पूरी मेहमान टीम 16 ओवर्स में 87 रन पर ऑलआउट हो गई।
- श्रीलंका की ओर से केवल 4 बैट्समैन ही डबल डिजिट में रन बना सके। जिसमें हाइएस्ट स्कोरर उपुल थरंगा (23) और कुसल परेरा (19) रहे।
मैच में शानदार परफॉर्म करने वाले बाकी चार प्लेयर्स...
लोकेश राहुल (48 बॉल पर 61 रन)
- मैच में भारत की ओर से लोकेश राहुल ने शानदार बैटिंग करते हुए टी20 करियर की दूसरी फिफ्टी लगाई। वे 48 बॉल पर 61 रन बनाकर आउट हुए।
- अपनी इनिंग में लोकेश ने 7 चौके और 1 सिक्स भी लगाया। उन्होंने अपने 50 रन उन्होंने 34 बॉल पर पूरे किए थे।
- लोकेश ने दूसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 63 रन की पार्टनरशिप की थी।
एमएस धोनी (22 बॉल पर 39* रन)
- मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे। जब वे खेलने आए तब भारत का स्कोर 12.4 ओवर में 2 विकेट पर 101 रन था।
- इसके बाद धोनी ने तेजी से बैटिंग करते हुए जोरदार बैटिंग की। वे 22 बॉल पर 39 रन बनाकर नॉट आउट रहे। जिसमें उन्होंने 4 चौके और 1 सिक्स भी लगाया।
- चौथे विकेट के लिए धोनी ने मनीष पांडे के साथ मिलकर 68* रन की पार्टनरशिप की। जो टीम की जीत में अहम साबित हुई।
सबसे सफल कीपर बने धोनी
- मैच के दौरान धोनी ने विकेटकीपिंग का एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। मैच में उन्होंने 2 कैच लेने के अलावा 2 स्टम्पिंग भी की।
- इसके साथ धोनी इंटरनेशनल टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए।
- धोनी ने टी20 करियर में विकेट के पीछे कुल 74 (47 कैच, 27 स्टम्पिंग) शिकार किए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 72 शिकार किए हैं।
मनीष पांडे (18 बॉल पर 32* रन)
- मैच में मनीष पांडे ने काफी तेजी के साथ बैटिंग करते हुए सिर्फ 18 बॉल पर 32 रन बनाए।
- मनीष ने 177.77 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए अपनी इनिंग में 2 चौके और 2 सिक्स भी लगाए।
- उन्होंने धोनी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 68* रन की पार्टनरशिप की।
हार्दिक पंड्या (29 रन देकर 3 विकेट)
- इस मैच में पंड्या को अपनी बैटिंग दिखाने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन बॉलिंग में उन्होंने कमाल कर दिया।
- पंड्या ने इस मैच में अपने टी20 करियर की दूसरी बेस्ट बॉलिंग की। उन्होंने 4 ओवरों में 29 रन देकर 3 विकेट लिए।
- अपने 4 ओवरों में पंड्या ने 10 डॉट बॉल भी डालीं।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment