Showing posts with label Independence Day. Show all posts

Video: देखिए "राष्ट्रपिता महात्मा गांधी" का मीडिया को दिया टीवी इंटरव्यू
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पहला, आखिरी और इकलौता टीवी इंटरव्यू आज हम आपको दिखाएंगे. बापू का ये इंटरव्यू लिया गया था 30 अप्रैल 1931 को. उन्होंने गुजरात के आणंद बोरसाड़ में बने घर में अमेरिकन मीडिया ‘फॉक्स मूवीटोन न्यूज’ को अपना इकलौता टीवी इंटरव्यू दिया
ये वही साल था जब गांधीजी ने पूर्ण स्वराज का नारा बुलंद किया. नमक कानून को तोड़ने के लिए दांडी मार्च निकाला. अंग्रेजों का अहिंसात्मक तरीके से खुलकर विरोध स्टार्ट किया. यहीं से देश को पूर्ण स्वराज बनाने की मुहिम में तेजी आई.
करीब 3 मिनट के इस इंटरव्यू के दौरान बापू की हाजिरजवाबी से अमेरिकी पत्रकार भी दंग रह गया था. जब रिपोर्टर ने गांधी से पूछा कि भारत की आजादी के लिए क्या आप जान देने को तैयार हैं, तो बापू हंसने लगे. फिर गांधी ने जो जवाब दिया उसका अंदाजा रिपोर्टर को भी नहीं था.

Image result for डूडल के साथ गूगल मंगलवार को 71वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्‍पेशल डूडल की डिजायनिंग मुंबई की कलाकार सबीना कार्णिक ने किया
71वें स्‍वतंत्रता दिवस पर भारतीयों के साथ यूं जश्न मना रहा गूगल डूडल
Google: स्‍पेशल व आकर्षक डूडल के साथ गूगल मंगलवार को 71वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्‍पेशल डूडल की डिजायनिंग मुंबई की कलाकार सबीना कार्णिक ने किया है। सबीना अपने पेपर आर्ट वर्क के लिए जानी जाती हैं।
गूगल के अनुसार, कार्णिक ने अनोखे पेपर कट आर्ट स्‍टाइल का उपयोग कर आज के मौके के लिए रंगीन और आकर्षक डूडल बनाया। इसमें भारतीय संसद, अशोक चक्र, देश के राष्ट्रीय पक्षी मोर का इस्तेमाल किया गया है। गूगल ने इसे निखारने के लिए देश के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों का ही इस्तेमाल किया है। केसरिया, सफेद, हरे रंग और नीले में यह डूडल आकर्षक छवि पेश कर रहा है।
google doodle i-day 2017815 132720 15 08 2017
"71वें स्‍वतंत्रता दिवस पर भारतीयों के साथ यूं जश्न मना रहा गूगल डूडल"
इससे पहले भी डूडल टीम विभिन्‍न थीम का प्रयोग कर डूडल पेश करती रही है। 2010 में उन्‍होंने गूगल के O में तिरंगे को फूल के तौर पर पेश किया था। इसके साथ ही लाल किला, मोर आदि जैसे कई फीचरों के साथ डूडल बना आजादी की वर्षगांठ मनाई है।
पिछले साल गूगल ने हमारी आजादी के समय को दिखाया था। ब्रिटिश के गिरफ्त से हमारे देश को रात 12 बजे आजादी मिली थी और ठीक उसी समय पंडित नेहरू ने आजादी का भाषण दिया था। गूगल ने इसी भाषण को ध्यान में रखते हुए डूडल बनाया।


Image result for शर्मनाक 8वीं की छात्रा से बलात्‍कार
शर्मनाक: आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना स्‍कूल से घर लौट रही 8वीं की छात्रा से बलात्‍कार

एक बार फिर से चंडीगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां आठवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप की वारदात को तब अंजाम दिया गया जब वह स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह से वापिस घर लौट रही थी। लड़की स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित परेड में शामिल होने गई थी। 
वारदात चिल्ड्रन्स पार्क इलाके में हुई। चंडीगढ़ पुलिस ने नागालिग की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। लड़की ने शिकायत में कहा है कि वह यहां स्थित अपने स्कूल में मंगलवार को स्वतत्रंता दिवस समारोह मनाकर घर लौट रही थी, और उसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा कि पीड़िता की उम्र 12-13 साल है, और उसे चिकित्सा जांच और इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कहा कि व्यक्ति ने सेक्टर 23 के चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ यौनाचार किया। चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ईश सिंघल और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। ये सभी सेक्टर 17 स्थित परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा ले रहे थे। 
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़िता ने कहा कि जब वह ट्रैफिक पार्क से गुजर रही थी, तभी आरोपी ने उसे एक नाले के पास खींच लिया और चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर हाई अलर्ट है। कई सरकारी अधिकारी ट्रैफिक पार्क के मुख्य द्वार के पास ही रहते हैं। चंडीगढ़ में यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब इसके कुछ दिनों पूर्व भाजपा के राज्य अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला ने वर्णिका कुंडू का पीछा किया था और उसके अपहरण की कोशिश की थी।

आज भारत अपना 71वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्षों की तुलना में इस बार सबसे छोटा भाषण दिया है।


Image result for प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी on लाल किला
LIVE: देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बार सबसे छोटा भाषण की 10 बड़ी बातें

71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को चौथी बार संबोधित किया। अपने भाषण में पीएम ने करीब-करीब हर मुद्दे को छुआ। उन्होंने गोरखपुर, बिहार बाढ़, जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक हालात, नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक, न्यू इंडिया मिशन और अपनी सरकार की 3 साल की उपलब्धियों के बारे में बात की। आइए आपको बताते हैं पीएम के भाषण की 10 बड़ी बातें:

  • -पीएम मोदी ने कहा कि हमें न्यू इंडिया का संकल्प लेकर देश को आगे लेकर जाना है। भारत में कोई छोटा या बड़ा नहीं है। सब एक बराबर हैं। एक साथ आकर ही हम बदलाव ला सकते हैं। गोरखपुर में बच्चों की मौत पर उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को लेकर संवेदनशील है। इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ है।
  • -पीएम ने कहा कि 21वीं शताब्दी में जन्मे लोगों के लिए 2018 खास है। उन्होंने कहा कि वह सब इस साल 18 वर्ष के हो जाएंगे। वे न्यू इंडिया में अपना योगदान दे सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश को गरीबी से मुक्त कराने के लिए हमारे हर कर्तव्य में राष्ट्रभाव होना चाहिए। इससे परिणाम की ताकत अनेक गुणा भर जाती है।
  • -पीएम मोदी ने कहा कि चलता है का जमाना चला गया है. उन्होंने कहा कि हमें अब बदल रहा है, बदल गया का विश्वास होना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि साधन हो और विश्वास हो तो, तभी परिवर्तन आता है।
  • -उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की सरकार के साथ-साथ देश उनके साथ है। हम कश्मीर को फिर स्वर्ग बनाएंगे। न गाली से समस्या सुलझेगी, न गोली से समस्या सुलझेगी, सिर्फ उन्हें गले लगाकर समस्या का हल होगा। साथ ही पीएम मोदी ने कहा  कि आतंकवाद से कोई समझौता नहीं होगा। सभी को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। सुरक्षाबलों के प्रयासों से लोग अब मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। नक्सलवाद कम हो रहा है।
  • -तीन तलाक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं ने जोरदार आंदोलन किया और देश में माहौल बनाया। उन्होंने कहा इन महिलाओं की इस लड़ाई में हिंदुस्तान उनकी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर कुछ लोग गलत काम करते हैं। सांप्रदायिकता और जातिवाद का जहर देश को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हिंसा को जगह नहीं दी जा सकती।
  • -पीएम मोदी ने कहा कि पहले कई मुद्दों पर केंद्र और राज्यों में हमेशा द्वंद्व चलता था। इसमें यूरिया भी एक मुद्दा था, वह अब खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब कम्पीटीटिव कॉपरेटिव फेडरलिज्म का जमाना है। बिजली के कारोबार में भी केंद्र और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं।
  • -पीएम ने कहा कि लोगों की भागीदारी की परंपरा से देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, लाल बहादुर शास्त्री का जिक्र कर जय जवान जय किसान की बात कही। उन्होंने कहा कि दाल का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। देश में दाल खरीदने की परंपरा नहीं रही। पीएम मोदी ने कहा कि देश के किसानों को पानी की समस्या है हम इस दिशा में काम कर रहे हैं और जल्द ही उनकी यह समस्या खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बीज से बाजार तक किसानों की समस्या को खत्म किया जाएगा।
देखें पीएम मोदी की स्पीच:




  • -पीएम मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना से युवाओं ने रोजगार पैदा किए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने बहुत काम किया है। शिक्षा को नौकरी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। माताओं बहनों के लिए रोजगार कानून में  बदलाव किए गए हैं।
  • – पीएम ने कहा, कालेधन पर एसआईटी बनाने के बाद अब तक सवा लाख करोड़ रुपये कालाधन पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के जरिए भी सरकार ने कालाधन बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि करीब तीन लाख करोड़ रुपये नोटबंदी के बाद बैंकिंग सिस्टम में वापस आया है और पौने दो लाख करोड़ की राशि शक के घेरे में है। उन्होंने कहा कि अब सभी को जवाब देना है। उन्होंने कहा कि लाखों नए लोगों ने आईटीआर भरा है। उन्होंने कहा कि 18 लाख लोगों को पहचाना गया है जिनकी आय बहुत ज्यादा है।
  • -पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी के बाद तीन लाख ऐसी कंपनियां पाई गईं जो हवाला का काम कर रही थीं। पौने दो लाख का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया। एक ही पते पर 400 कंपनियां चल रही थी। उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों भविष्य के लिए यह लड़ाई जारी है। उन्होंने कहा कि जीएसटी के कारण इस लड़ाई में मदद मिलेगी।


नई दिल्ली: 15 अगस्त के मौके पर नरेंद्र मोदी चौथी बार लाल किले से देश को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि मैं भारतीयों को 71वें स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की बधाई देता हूं। 

"आज पूरा देश स्वंत्रता दिवस के साथ जन्माष्टमी मना रहा है। मैं देख रहा हूं कि मेरे सामने बहुत बड़ी मात्रा में बाल कन्हैया भी मौजूद हैं। सुदर्शन चक्रधारी मोहन से लेकर चरखाधारी मोहन तक हमारी सांस्कृतिक ऐतिहासिक विरासत के हम धनी हैं। देश की आजादी के लिए, आन-बान-शान के लिए, गौरव के लिए जिन लोगोें ने अपना योगदान दिया है। यातनाएं झेली हैं, बलिदान दिया है, त्याग और तपस्या की है। ऐसे सभी महापुरुषों को, माताओं-बहनों को मैं लाल किले की प्राचीर से सवा सौ करोड़ देशवासियों की ओर से शत-शत नमन करता हूं।"

Image result for जन्माष्टमी
"देशवासियों को संदेश- PM मोदी ने भारतीयों को 71वें स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की बधाई दी"


दैनिक खबरे टीम की और से  सभी  देशवासियों  को स्वंत्रता दिवस और जन्माष्टमी  की  हार्दिक  शुभकामनाए


आज मै स्वंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के मोके पर बदल रहे अपने देश और देशवासियों  के  के बारे में  ये  कविता  साझा करना चाहता हु-

= बहुत बदल गया अपना देश =

तबसे अब में खूब,मचा विकास का जनादेश !
एसी तैसी हुआ ,बहुत बदल गया अपना देश !!
बहुत बदल गया अपना देश !

अंग्रेजी का भाव बढ़ गया ,देश हुआ परदेश !

पगड़ी गमछा लाज लगे,भाए बिलायती भेष!!

बहुत बदल गया अपना देश !


दाल भात पचता नहीं,रोग बर्गर पिज्जा की तैस !
शौखिनी में बड़ी गरीबी,भुगते लाग बाज की रेस !!
बहुत बदल गया अपना देश !

माँ बहन अफसोस हो गयी,बिटिया हुई कलेस!

कलंकओढ़ बहू जल गयी,कलमुही है सन्देश!!

बहुत बदल गया अपना देश !


गवांर मरे मजदूरी बिन  ,पढे़-लिखे सब शेष !
करता धरता आलस बांचे,बचा न कुछ उद्देश !!
बहुत बदल गया अपना देश !

साधू सन्त व्यापार करे ,चोर उचक्का आदेश !

हुआ निकम्मा अभिेनेता ,जग बांटे सब उपदेश!!

बहुत बदल गया अपना देश !


शाकाहारी खेत खरीहान ,उजाड़ बसे सब ऐस!
मांसाहारी भूख जीभ का, शमशान बना ए द्वेष!!
बहुत बदल गया अपना देश !

चारा सारा राजनीति खा गया,गाये खाए आवेश !

किसान मरे बिन पानी के,न लगा किसीको ठेस !!

बहुत बदल गया अपना देश !


पत्थर खुद पर दे मारे ,कुछ उन्मादी तर्क अन्वेष !
आम बात हुई सहादत ,क्या सरकारी अध्यादेश!!
बहुत बदल गया अपना देश !
बहुत बदल गया अपना देश !



– अरविंद कुमार तिवारी

स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या पर देश के नाम संबोधन देते राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद।
नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या पर राष्‍ट्र को संबोधित किया। बतौर राष्‍ट्रपति, अपने पहले संबोधन में राष्‍ट्रपति ने देश की आजादी में योगदान देने वाले महापुरुषों का नाम लेते हुए उनकी सराहना की। 
उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने जीवन का बलिदान कर देने वाले ऐसे वीर स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने और देश के लिए कुछ कर गुजरने की उसी भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में सतत जुटे रहने का समय है। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, “स्वतंत्रा नैतिकता पर आधारित नीतियों और योजनाओं को लागू करने पर उनका जोर, एकता और अनुशासन में उनका दृढ़ विश्वास, विरासत और विज्ञान के समन्वय में उनकी आस्था, विधि के अनुसार शासन और शिक्षा को प्रोत्साहन, इन सभी के मूल में नागरिकों और सरकार के बीच साझेदारी की अवधारणा थी।” 
उन्होंने आगे कहा, “यही साझेदारी हमारे राष्ट्र-निर्माण का आधार रही है – नागरिक और सरकार के बीच साझेदारी, व्यक्ति और समाज के बीच साझेदारी, परिवार और एक बड़े समुदाय के बीच साझेदारी।” राष्‍ट्रपति ने आजादी के आंदोलन के समय देश की एकता और अखण्‍डता की याद दिलाते हुए वर्तमान में वैसी ही भावना विकसित करने की बात कही। उन्‍होंने गांव, खेत-खलिहानों का जिक्र करते हुए कम होते सरोकारों पर चिंता जताई।
राष्‍ट्रपति ने नागरिकों से कानून का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि “सरकार कानून बना सकती है और कानून लागू करने की प्रक्रिया को मजबूत कर सकती है, लेकिन कानून का पालन करने वाला नागरिक बनना, कानून का पालन करने वाले समाज का निर्माण करना – हममें से हर एक की जिम्मेदारी है। सरकार पारदर्शिता पर जोर दे रही है, सरकारी नियुक्तियों और सरकारी खरीद में भ्रष्टाचार समाप्त कर रही है, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में अपने अंत:करण को साफ रखते हुए कार्य करना, कार्य संस्कृति को पवित्र बनाए रखना – हममें से हर एक की जिम्मेदारी है।”
राष्‍ट्रपति ने कहा कि ‘2022 में हमारा देश आजादी के 75 साल पूरा करेगा, तब तक ‘न्‍यू इंडिया’ के लक्ष्‍यों को पूरा करना है। इसके बड़े स्‍पष्‍ट मापदंड हैं, हर परिवार के लिए घर, बेहतर सड़के, यातायात और निजी स्‍वतंत्रता। न्‍यू इंडिया एक ऐसा समाज होना चाहिए जहां पारंपरिक रूप से वंचित हुए लोग देश की समग्र प्रक्रिया में सहभागी हों। जो हर देशवासी को गले से लगाए।’ राष्‍ट्रपति ने तकनीक के इस्‍तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि ‘न्‍यू इंडिया’ में गरीबी के लिए कोई जगह नहीं है। 
उन्‍होंने कहा कि भारत विश्‍व समुदाय में अहम भूमिका निभा रहा है। भारत ने 2020 के ओलंपिक खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए अभी से तैयारी में जुटने की अपील की। उन्‍होंने इसके लिए सरकारों, व्‍यापारिक संस्‍थानों, खेल अधिकरणों से कदम उठाने को कहा।

सबसे पतली सूई के छेद से भी निकाला जा सकता है यह तिरंगा
इस बार 15 अगस्त को पूरा देश 70 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। आजादी के इस दिन में नए रंग भरने के लिये उदयपुर को एक सूक्ष्म कलाशिल्पी ने एक बहुत ही अलग कारनामा किया है। इकबाल सक्का नामक इस कलाशिल्पी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का एक सूक्ष्म मॉडल बनाया है। उसने इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज करने का भी दावा पेश किया है। हालांकि अभी तक यह रिकॉर्ड कनाड़ा के नाम है।


दरअसल यह तिरंगा मात्र 0.5 मिलीलीटर का है। इसे केवल सूक्ष्मदर्शी लेन्स के माध्यम से ही देखा जा सकता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस तिरंगे को सबसे पतली 12 नंबर की सूई के छेद से भी आसानी से निकाला जा सकता है।
बता दें कि सक्का ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि विश्व के सबसे छोटे सोने के तिरंगे झण्डे की कृति को राष्ट्रीय संग्रहालय  नई दिल्ली में रखा जाए।

स्वतंत्रता दिवस से पहले, दिल्ली पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने को कहा
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले, दिल्ली पुलिस ने आज लोगों से सतर्क रहने और अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या ऐसी गतिविधि को देखने पर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा है।
दिल्ली पुलिस के ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में दिल्ली पुलिस के मुख्य प्रवक्ता दीपेन्द्र पाठक ने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस सतर्क है और आतंकवाद से निपटने के लिए उसके पास एक प्रभावी तंत्र है।
पाठक ने कहा अगर आप अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या ऐसी गतिविधि को देखते हैं तो कृपया पुलिस को सूचित करें। हम शहर में तनाव पैदा करने की आशंका वाले ऐसे तत्वो के बारे में सूचना मुहैया कराने में आपके सहयोग के आकांक्षी हैं।
वह विशेष पुलिस आयुक्त अभियान भी हैं।
संदेश में उन्होंने कहा कि शहर में सुरक्षा बरकरार रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की स्पेशल सेल यूनिट, एसडब्ल्यूएटी टीमें और पराक्रम वैन काम कर रही हैं।
 
Powered by Blogger.