इस बार 15 अगस्त को पूरा देश 70 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। आजादी के इस दिन में नए रंग भरने के लिये उदयपुर को एक सूक्ष्म कलाशिल्पी ने एक बहुत ही अलग कारनामा किया है। इकबाल सक्का नामक इस कलाशिल्पी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का एक सूक्ष्म मॉडल बनाया है। उसने इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज करने का भी दावा पेश किया है। हालांकि अभी तक यह रिकॉर्ड कनाड़ा के नाम है।
दरअसल यह तिरंगा मात्र 0.5 मिलीलीटर का है। इसे केवल सूक्ष्मदर्शी लेन्स के माध्यम से ही देखा जा सकता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस तिरंगे को सबसे पतली 12 नंबर की सूई के छेद से भी आसानी से निकाला जा सकता है।
बता दें कि सक्का ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि विश्व के सबसे छोटे सोने के तिरंगे झण्डे की कृति को राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली में रखा जाए।
Post a Comment
Post a Comment