Showing posts with label Krishna Janmashtami. Show all posts

Image result for ठाकुर जी
Janmashtami: आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ठाकुर जी का जन्मदिन, लगेगे 56 भोग 

देशभर में आज धूमधाम से ठाकुर जी के जन्मदिन मनाया जा रहा है। रात 12 बजते ही कान्हा के  आने की खुशी में हर घर में पूजा होगी, 56 भोग लगाए जाएंगे। वैसे इस बार कान्हा के जन्मदिन को लेकर भक्त असमंजस में थे कि वे 14 अगस्त को जन्माष्टमी मनाएं या 15 अगस्‍त को। दरअसल कृष्‍णा का जन्म भादप्रद माह कृष्‍ण पक्ष की अष्टमी को मध्य रात्रि के रोहिणी नक्षत्र में वृष के चंद्रमा में हुआ था। इस बार 14 अगस्‍त्‍ा की शाम 7: 48 बजे अष्टमी तिथि लग जाएगी, जो मंगलवार शाम 5:42 बजे तक रहेगी। ऐसे में लोग जन्माष्टमी को लेकर असमंजस की स्थिति में थे।

शास्‍त्रों के अनुसार पूजा पाठ में उदया तिथि का विशेष महत्व होता है और 15 अगस्त को कृष्‍ण जन्माष्टमी उदया तिथि में होने के कारण उसी दिन मना जा रही है। वैसे 15 अगस्त को शाम 5.42 के बाद नवमी तिथ‌ि लग जाएगी, लेकिन उदया तिथि होने के कारण 15 अगस्त को पूरा दिन अष्टमी का प्रभाव रहेगा।

Related image
'Janmashtami: आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ठाकुर जी का जन्मदिन, लगेगे 56 भोग '

शैव संप्रदाय की जन्माष्टमी 14 अगस्त को गई, वही वैष्‍णव संप्रदाय की जन्माष्टमी 15 अगस्त को मनाई जाएगी। 

भगवान कृष्‍ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था, लेकिन इस बार ये नक्षत्र 15 अगस्त को शाम 5:42 बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद कृतिका नक्षत्र आ जाएगा।

Image result for रोहिणी नक्षत्र
"Janmashtami: आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ठाकुर जी का जन्मदिन, लगेगे 56 भोग "

रोहिणी नक्षत्र रात 2:32 बजे शुरू हो होगी, जो 16 अगस्त रात 12.50 बजे तक रहेगा। हिन्‍दू पंचाग के अनुसार उदया तिथि को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है और अष्टमी की उदया तिथि 15 अगस्त को है।


नई दिल्ली: 15 अगस्त के मौके पर नरेंद्र मोदी चौथी बार लाल किले से देश को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि मैं भारतीयों को 71वें स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की बधाई देता हूं। 

"आज पूरा देश स्वंत्रता दिवस के साथ जन्माष्टमी मना रहा है। मैं देख रहा हूं कि मेरे सामने बहुत बड़ी मात्रा में बाल कन्हैया भी मौजूद हैं। सुदर्शन चक्रधारी मोहन से लेकर चरखाधारी मोहन तक हमारी सांस्कृतिक ऐतिहासिक विरासत के हम धनी हैं। देश की आजादी के लिए, आन-बान-शान के लिए, गौरव के लिए जिन लोगोें ने अपना योगदान दिया है। यातनाएं झेली हैं, बलिदान दिया है, त्याग और तपस्या की है। ऐसे सभी महापुरुषों को, माताओं-बहनों को मैं लाल किले की प्राचीर से सवा सौ करोड़ देशवासियों की ओर से शत-शत नमन करता हूं।"

Image result for जन्माष्टमी
"देशवासियों को संदेश- PM मोदी ने भारतीयों को 71वें स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की बधाई दी"


दैनिक खबरे टीम की और से  सभी  देशवासियों  को स्वंत्रता दिवस और जन्माष्टमी  की  हार्दिक  शुभकामनाए


आज मै स्वंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के मोके पर बदल रहे अपने देश और देशवासियों  के  के बारे में  ये  कविता  साझा करना चाहता हु-

= बहुत बदल गया अपना देश =

तबसे अब में खूब,मचा विकास का जनादेश !
एसी तैसी हुआ ,बहुत बदल गया अपना देश !!
बहुत बदल गया अपना देश !

अंग्रेजी का भाव बढ़ गया ,देश हुआ परदेश !

पगड़ी गमछा लाज लगे,भाए बिलायती भेष!!

बहुत बदल गया अपना देश !


दाल भात पचता नहीं,रोग बर्गर पिज्जा की तैस !
शौखिनी में बड़ी गरीबी,भुगते लाग बाज की रेस !!
बहुत बदल गया अपना देश !

माँ बहन अफसोस हो गयी,बिटिया हुई कलेस!

कलंकओढ़ बहू जल गयी,कलमुही है सन्देश!!

बहुत बदल गया अपना देश !


गवांर मरे मजदूरी बिन  ,पढे़-लिखे सब शेष !
करता धरता आलस बांचे,बचा न कुछ उद्देश !!
बहुत बदल गया अपना देश !

साधू सन्त व्यापार करे ,चोर उचक्का आदेश !

हुआ निकम्मा अभिेनेता ,जग बांटे सब उपदेश!!

बहुत बदल गया अपना देश !


शाकाहारी खेत खरीहान ,उजाड़ बसे सब ऐस!
मांसाहारी भूख जीभ का, शमशान बना ए द्वेष!!
बहुत बदल गया अपना देश !

चारा सारा राजनीति खा गया,गाये खाए आवेश !

किसान मरे बिन पानी के,न लगा किसीको ठेस !!

बहुत बदल गया अपना देश !


पत्थर खुद पर दे मारे ,कुछ उन्मादी तर्क अन्वेष !
आम बात हुई सहादत ,क्या सरकारी अध्यादेश!!
बहुत बदल गया अपना देश !
बहुत बदल गया अपना देश !



– अरविंद कुमार तिवारी

चार रात्रियां सबसे उत्तम मानी गई है, जन्माष्टमी के दिन ये उपाय पूर्ण श्रद्धा एवं विश्वास से करेंगे तो आपको विशिष्ट फल की प्राप्ति होगी
Related image
जयपुर। शास्त्रों के अनुसार किसी भी सिद्धि या मनोकामना को पूरा करने के लिए चार रात्रियां सबसे उत्तम मानी गई है। इनमें पहली कालरात्रि है, जिसे नरक चतुर्दशी या दीपावली भी कहा जाता है। दूसरी अहोरात्रि या शिवरात्रि है। तीसरी दारुणरात्रि या होली है। चौथी मोहरात्रि या जन्माष्टमी है।
शास्त्रों के अनुसार श्री कृष्ण की पत्नी रुक्मणी माँ लक्ष्मी का अवतार थी अत: अगर इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाएं तो माता लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती हैं और भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। यदि आप जन्माष्टमी के दिन ये उपाय पूर्ण श्रद्धा एवं विश्वास से करेंगे तो आपको विशिष्ट फल की प्राप्ति होगी।
1. यदि आपकी आमदनी में कोई इज़ाफा नही हो रहा हो और नौकरी में प्रमोशन भी नहीं हो रहा हो तो जन्माष्टमी के दिन सात कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं। यह काम पांच शुक्रवार तक लगातार करें।
2. आर्थिक संकट के निवारण और धन लाभ के लिए जन्माष्टमी के दिन प्रात: स्नान आदि करने के बाद किसी भी राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर प्रभु श्रीकृष्ण जी को पीले फूलों की माला अर्पण करें। इससे आर्थिक संकट दूर होने लगते है और धन लाभ के योग प्रबल बनते है ।
3. जन्माष्टमी के दिन प्रात: दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें । इसके बाद यह उपाय हर शुक्रवार को करें । इस उपाय को करने वाले जातक से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं। इस उपाय को करने से समस्त मनोकामनाएँ पूर्ण होती है।
4. जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को सफेद मिठाई, साबुतदाने अथवा चावल की खीर यथाशक्ति मेवे डालकर बनाकर उसका भोग लगाएं उसमें चीनी की जगह मिश्री डाले , एवं तुलसी के पत्ते भी अवश्य डालें। इससे भगवान श्री कृष्ण की कृपा से ऐश्वर्य प्राप्ति के योग बनते है।
5. भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबर धारी भी कहलाते हैं, पीतांबर धारी का अर्थ है जो पीले रंग के वस्त्र पहनने धारण करता हो। इसलिए श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन किसी मंदिर में भगवान के पीले रंग के कपड़े, पीले फल, पीला अनाज व पीली मिठाई दान करने से भगवान श्रीकृष्ण व माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न रहते हैं, उस जातक को जीवन में धन और यश की कोई भी कमी नहीं रहती है ।

krishna janmashtami in hindi, janmashtami status in hindi, happy janmashtami in hindi, Krishna Janmashtami puja vidhi


6. जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण जी के मंदिर में जटा वाला नारियल और कम से कम 11 बादाम चढ़ाएं । ऐसी मान्यता है कि जो जातक जन्माष्टमी से शुरूआत करके कृष्ण मंदिर में लगातार सत्ताइस दिन तक जटा वाला नारियल और बादाम चढ़ाता है उसके सभी कार्य सिद्ध होते है, उसको जीवन में किसी भी चीज़ का आभाव नहीं रहता है।
7. जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को पान का पत्ता अर्पित करें फिर उसके बाद उस पत्ते पर रोली से श्री मंत्र लिखकर उसे अपनी तिजोरी में रख लें। इस उपाय से लगातार धन का आगमन होता रहता है ।
8. जन्माष्टमी की रात को 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करने से जीवन में स्थाई रूप से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है ।
9. अपने जीवन में सभी तरह की सुख समृद्धि प्राप्त करने के लिए जन्माष्टमी के दिन पीले चंदन, केसर, गुलाबजल मिलाकर माथे पर टीका-बिंदी लगाएं। यह काम हर गुरुवार को करें।
Image result for Krishna Janmashtami
10. अगर क़र्ज़ के बोझ तले दबे हुए हो तो श्मशान के कुएं का जल लाकर पीपल के वृक्ष पर जन्माष्टमी से लेकर नियमित रूप से छह शनिवार तक चढ़ाएं।
11. लक्ष्मी कृपा पाने के लिए जन्माष्टमी पर कहीं केले के दो पौधे लगा दें। बाद में उनकी नियमति देखभाल करते रहें। जब पौधे फल देने लगे तो इनका दान करें, स्वयं न खाएं।
12. जन्माष्टमी के दिन कृष्ण मंदिर जाकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मन्त्र की 11 माला जाप करें। इस उपाय से आपकी हर समस्या का समाधान हो सकता है। मंत्र- क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरी: परमात्मने प्रणत: क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः
13. जन्माष्टमी को शाम के समय तुलसी को गाय के घी का दीपक जलाये और ॐ वासुदेवाय नमः मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें।



कृष्ण जन्माष्टमी पर कैसे करें पूजन

Krishna Janmashtami Par Kaise Kare Pujan : श्री कृष्णा जन्माष्टमी का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व होता है क्योकि इसी दिन भगवान श्री कृष्णा का जन्म हुआ था इसी दिन भगवान कृष्णा के सभी भक्त उनके लिए व्रत का प्रावधान करते है और पूरे 12 घंटे यानि रात को 12 बजे से अगले दिन रात के 12 बजे तक बिना खाये पिए रहते है | हिन्दू धर्म में यह व्रत सबसे लम्बा व्रत माना जाता है तो हम आपको इस व्रत के बारे में जानकारी देते है की आप किस तरह से इस व्रत को करते है और क्या करने से कृष्णा जी को खुश कर सकेंगे | श्री कृष्णा जी का जन्म धरती पर असुरो के राज़ को ख़त्म करने के उद्देश्य से देवताओ द्वारा किया गया था वह खुद भगवान श्री कृष्णा के रूप थे इसीलिए हमारे हिन्दू धर्म में उन्हें भगवान माना जाता है |

कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Krishna Janmashtmi Mahotsav : भगवान श्री कृष्णा भगवान विष्णु के आंठवे अवतार है जिनकी उत्पत्ति भगवान विष्णु द्वारा देवकी के गर्भ से धरती में हो रहे राक्षसों और दानवो के अंत के लिए किया गया था उनका जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथी के दिन रोहिणी नक्षत्र में हुआ था यह उनका 5244 वां जन्मदिन है और इस साल यानि 2017 में यह दिन 14 और 15 अगस्त को मनाया जायेगा इस दिन दही हांड़ी, झांकी जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी कियस जाता है | इस दिन को गोकुल अष्टमी, श्री कृष्णा अष्टमी, श्रीकृष्ण जयंती के नामो से भी जाना जाता है |

कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

जन्माष्टमी व्रत विधि

Janmashtmi Vrat Vidhi : जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण जी की की पूजा के लिए आप हमारे द्वारा बताये गए तरीको को आसानी से आजमा सकते है और इस दिन पूरे भक्तिभाव से उपवास रख कर अपने जीवन को सुखमय बना सकते है :
  1. उपवास करने से एक दिन पहले आप रात्रि को हल्का भोजन करे तथा रात्रि 12 बजे के बाद कुछ ना खाये |
  2. अगले दिन यानि उपवास वाले दिन आप व्रत रखने का प्रण ले तथा स्नान इत्यादि करके रोज़ के कामो से निवृत्त हो जाए |
  3. पश्चात सूर्य, सोम, यम, काल, संधि, भूत, पवन, दिक्‌पति, भूमि, आकाश, खेचर, अमर और ब्रह्मादि को नमस्कार कर पूर्व या उत्तर मुख बैठें।
  4. घर में श्री कृष्णा के बाल चरित्र के प्रति उनके लिए जन्माष्टमी सजाये उसमे आप अनेक प्रकार के खिलौने को सजाये | और उसी जगह पर भगवान कृष्णा के बाल चरित्र की मूर्ति या फोटो के साथ स्तनपान कराती हुई देवकी जी का भी रखे |
  5. जहाँ आप जन्माष्टमी सजाये उस स्थान पर कृष्णा जी की मूर्ति को झूले के साथ रखे जिस पर वह झूले पर झूल रहे होंगे |
  6. उसके बाद रात्रि में विधिपूर्वक मुहूर्त होने पर शास्त्रों के अनुसार गोपाल जी की पूजा अर्चना करे तथा उनकी आरती भी उतारे |
  7. श्री कृष्णा जी को माखन और मिश्री बेहद पसंद है इसीलिए आप मिश्री और माखन की मदद से उन्हें भोग लगाए |
  8. जब आप उनकी पूजा अर्चना करे तथा तो माखन और मिश्री को प्रसाद के तौर पर बांटे | और च्नद्र को पानी से अर्घ देकर खाना खा ले |

कृष्ण जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त, पूजा विधि।


Image result for कृष्ण जन्माष्टमी 14
जयपुर: कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 14 अगस्त को धूम धाम से भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर तिथि को लेकर भ्रम फैला हुआ है। 14 अगस्त और 15 अगस्त। ज्योतिषाचार्य बताते हैं, कि 14 अगस्त को व्रत रखना शुभ है, लेकिन इसके साथ साथ विशेष लाभ पाने के लिए कुछ विशेष प्रकार से पूजन करना होगा।
धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय
पंडित सुरेश शर्मा ने बताया कि अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कुछ उपाय जरूर करें। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण यदि प्रसन्न हो जाते हैं, तो मां लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती हैं, क्योंकि भगवान कृष्ण को विष्णु का अवतार माना गया है। धन प्राप्त करने के लिए जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर भगवान कृष्ण को पीले फूलों की माला अर्पित करें।
हर बाधा हो जाती है दूर 
पंडित सुरेश शर्मा बताते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए सफेद मिठाई, माखन मिश्री, साबूदाने की खीर बनाकर भोग लगाएं, उसमें तुलसी के पत्ते डालें। इसके साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण के मंदिर में जटा वाला नारियल और 11 बादाम चढ़ाएं, ऐसा करने से आपके किसी भी काम में आने वाली कोई भी बाधा समाप्त हो जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण आसानी से प्रसन्न होते हैं और मन की हर मुराद पूरी करते हैं।
ऐसे करें भगवान का अभिषेक
उन्होंने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी वाले दिन भगवान का अभिषेक करने के लिए दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान कृष्ण का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान कृष्ण के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है और मन की हर मुराद पूरी होती है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का पसंदीदा व्यंजन माखन मिश्री हैं, इसका भोग लगाकर वितरण करने से भी प्रभु की विशेष कृपा मिलती है।
Powered by Blogger.