Video: देखिए "राष्ट्रपिता महात्मा गांधी" का मीडिया को दिया टीवी इंटरव्यू
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पहला, आखिरी और इकलौता टीवी इंटरव्यू आज हम आपको दिखाएंगे. बापू का ये इंटरव्यू लिया गया था 30 अप्रैल 1931 को. उन्होंने गुजरात के आणंद बोरसाड़ में बने घर में अमेरिकन मीडिया ‘फॉक्स मूवीटोन न्यूज’ को अपना इकलौता टीवी इंटरव्यू दिया
ये वही साल था जब गांधीजी ने पूर्ण स्वराज का नारा बुलंद किया. नमक कानून को तोड़ने के लिए दांडी मार्च निकाला. अंग्रेजों का अहिंसात्मक तरीके से खुलकर विरोध स्टार्ट किया. यहीं से देश को पूर्ण स्वराज बनाने की मुहिम में तेजी आई.
करीब 3 मिनट के इस इंटरव्यू के दौरान बापू की हाजिरजवाबी से अमेरिकी पत्रकार भी दंग रह गया था. जब रिपोर्टर ने गांधी से पूछा कि भारत की आजादी के लिए क्या आप जान देने को तैयार हैं, तो बापू हंसने लगे. फिर गांधी ने जो जवाब दिया उसका अंदाजा रिपोर्टर को भी नहीं था.