टेक डेस्क। अब तक आपको बुक पढ़ने के लिए उसे हाथों में पकड़ना पड़ता था। कई बार हम सोते-सोते किताब पढ़ते है तो लगता है कि काश सुनने वाली किताबें होती। इसी सपने को पूरा करने के लिए गूगल ने सुनने वाली बुक पेश की है। गूगल ने गूगल असिस्टेंट इंटीग्रेशन के साथ ऑडियोबुक्स लॉन्च किया है। यह प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
गूगल के इस ऑडियोबुक को 45 देशों और 9 भाषाओं में पढ़ा जा सकता है। गूगल का यह नया ऑडियोबुक अमेजन को टक्कर देगा। इसकी खास बातय यह है कि यूजर को अगर कोई बुक पढ़नी है तो वे बोलकर अपनी पसंदीदा बुक को सुन सकेंगे। इसके लिए यूजर को 'ओके गूगल, रीड माई बुक' बोलना होगा।
गूगल प्ले बुक्स के उत्पाद प्रबंधन प्रमुख ग्रेग हर्टरेल ने बताया, 'हम आज गूगल ऑडियोबुक्स जारी कर रहे हैं। यह उन यूजर्स के लिए हैं, जो बुक्स को ऑडियो के माध्यम से सुनना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, 'ऑडियोबुक्स के साथ गूगल असिस्टेंट का इंटीग्रेशन ऐंड्रॉयड, आईओएस, क्रोमकास्ट, ऐंड्रॉयड वेयर, ऐंड्रॉयड ऑटो और यहां तक कि आपके लैपटॉप के साथ भी उपलब्ध है।' अभी प्ले स्टोर से इसे सुनने के लिए चार्ज लगेगा।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


Post a Comment
Post a Comment