Showing posts with label ब्रेकिंग न्यूज़. Show all posts

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज विश्व की पहली सोलर एनर्जी की ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. ये ट्रेन दिल्ली के सराय रोहिल्ला से गुरुग्राम (पूर्व गुड़गांव) के फरुख नगर तक चलेगी.


Railway minister Suresh Prabhu dedicates first solar powered DEMU train to nation in New Delhi

नई दिल्लीः विश्व की पहली सोलर एनर्जी डीईएमयू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टी यूनिट) ट्रेन चलाने का गौरव भारतीय रेलवे को मिला है. आज भारतीय रेलवे ने विश्व की पहली सोलर एनर्जी की ट्रेन चलाने की शुरुआत कर दी है.रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज विश्व की पहली सोलर एनर्जी की ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. ये ट्रेन दिल्ली के सराय रोहिल्ला से गुरुग्राम (पूर्व गुड़गांव) के फरुख नगर तक चलेगी.
सफदरगंज रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन के लिए लाई गई इस ट्रेन में इंजन के अलावा सबकुछ सोलर एनर्जी से चल रहा है. रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे की मंशा तेजी से ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ने की है जिससे क्लीन एनर्जी से चलने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सके.




रेलवे बोर्ड के रोलिंग ट्रैफिक मेम्बर, रवींद्र गुप्ता ने कहा कि सफदरगंज रेलवे स्टेशन से चलने वाली इस ट्रेन के हर कोच में 16 सोलर पैनल लगे हैं. ये पैनल दिन भर में 20 सोलर यूनिट बिजली बनाएंगे जो ट्रेन की बैट्रियों में स्टोर होगी. सोलर ट्रेन के प्रत्येक कोच में 300 वॉट के 16 सोलर पैनल लगाए गए हैं. इससे करीब 28 पंखे और 20 ट्यूबलाइट जल सकेंगी. स्टोर सोलर बिजली से ट्रेन का काम दो दिन तक चल सकता है लेकिन किसी भी आपात परिस्थिति में कोच का लोड अपने आप डीजल एनर्जी पे शिफ्ट हो जाएगा. इससे सलाना 9 टन कार्बन उत्सर्जन घटेगा और 21 हज़ार लीटर डीजल की बचत होगी.
 जानें ट्रेन की खास बातें
  • ये ट्रेन भारतीय रेलवे की पहली सौर ऊर्जा युक्त डीईएमयू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टि यूनिट) ट्रेन है. इस ट्रेन की छत पर सौर पैनल लगाया गया हैं. ये केबिन में रोशनी करने के लिए और पंखा चलाने के लिए लगाया गया. प्रत्येक कोच में 16 सौर पैनल लगाए गए हैं ,जिनकी कुल क्षमता 4.5 किलोवाट है. हर कोच में 120 एंपीयर आवर क्षमता की बैटरिया लगीं हैं.
  • इस ट्रेन में सफर को आरामदायक बनाने के लिए गद्देदार सीटों का इस्तेमाल किया गया है. प्रत्येक कोच में एक डिस्प्ले बोर्ड लगा है और सामान रखने के लिए रैक भी बनाए गए है. जिसका इस्तेमाल रात में किया जाएगा.
  • यह ट्रेन चेन्नई के इंटेगरल कोच फैक्टरी में बनाई गई है. चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी में निर्मित इस 6 कोच वाले रैक पर दिल्ली के शकूरबस्ती वर्कशॉप में सौर पैनलों लगाए गए है. अगले छह महीने में शकूर बस्ती वर्कशॉप में इस तरह के 24 और कोच तैयार किए जा रहे हैं.
  • इस ट्रेन की कुल लागत 13.54 करोड़ रुपये है. प्रत्येक पैसेंजर कोच बनाने में 1 करोड़ जबकि मोटर कोच बनाने में 2.5 करोड़ खर्च हुए हैं. इसके अलावा हर सोलर पैनल पर 9 लाख रुपये का खर्च आया है.
  • सोलर ट्रेन से प्रति कोच सालाना दो लाख रुपये के डीजल की बचत होगी. साथ ही प्रति वर्ष 9 टन कार्बन डाइऑक्साइड कम पैदा होगा. कुल मिलाकर सालाना 672 करोड़ रुपये के बचत होगी. अगले 25 सालों में रेलवे सोलर पैनलों की बदौलत हर ट्रेन में 5.25 लाख लीटर डीजल बचा सकता है. इस दौरान रेलवे को प्रति ट्रेन 3 करोड़ रुपये की बचत होगी. वहीं सोलर पावर के जरिए 25 सालों में प्रति ट्रेन 1350 टन कार्बन डाईऑक्साइड का उत्सजर्न कम होगा. इन सोलर प्रोजेक्ट ट्रेन से रेलवे को हर साल 700 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है.
  • इस ट्रेन में दस कोच हैं जिसमें 2 मोटर, 8 पैसेंजर कोच हैं. अगले कुछ दिनों में 50 अन्य कोचों में ऐसे ही सोलर पैनल्स लगाने की योजना है. सोलर पावर पहले शहरी ट्रेनों और फिर लंबी दूरी की ट्रेनों में लगाए जाएंगे.
  • विश्व में पहली बार ऐसा हुआ है कि सोलर पैनलों का इस्तेमाल रेलवे में ग्रिड के रूप में किया गया. शिमला कालका टॉय ट्रेन सहित छोटी लाइन पर पहले से सौर ऊर्जा ट्रेन चल रही हैं और इसकी बड़ी लाइन की कई ट्रेनों के 1-2 कोच में सोलर पैनल लगाए गए हैं. आपको बता दें कि राजस्थान में भी सोलर पैनल से वाली लोकल ट्रेन का ट्रायल हो गया है. हालांकि ये सोलर एनर्जी को सेव यानी करने की सुविधा नहीं रखती है.


आईटी कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को एक नई ड्राइवरलेस कार्ट को लोगों के सामने पेश किया।
Image result for अपने इंजीनियर्स की बनाई ड्राइवरलेस कार्ट में हेडक्वार्टर आए Infosys CEO सिक्का

बेंगलुरु.आईटी कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को एक नई ड्राइवरलेस कार्ट को लोगों के सामने पेश किया। कंपनी के सीईओ विशाल सिक्का कंपनी के बेंगलुरु हेडक्वार्टर इस कार्ट से पहुंचे। इसे मैसूर ऑफिस में कंपनी के इंजीनियर्स ने तैयार किया है। उन्होंने कैम्पस का चक्कर भी लगाया। बता दें कि सुबह कंपनी ke पहले क्वार्टर के नतीजे मार्केट के अनुमानों से बेहतर रहे हैं। जून में खत्म हुए क्वार्टर के दौरान कंपनी का पिछले क्वार्टर के मुकाबले नेट प्रॉफिट 3.3 फीसदी गिरकर 3483 करोड़ रुपए रहा है। हालांकि, प्रॉफिट में पिछले साल के इसी क्वार्टर मुकाबले 1.4 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। सिक्का ने कहा- कौन कहता है कि हम ट्रांसफर्मोटिव टेक्नोलॉजी नहीं बना सकते हैं..
- सीईओ विशाल सिक्का ने इस कार्ट की फोटो ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने कहा- "कौन कहता है कि हम ट्रांसफर्मोटिव टेक्नोलॉजी नहीं बना सकते हैं।" 
- "अब कंपनी का फोकस पूरी तरह से इस तरह की टेक्नोलॉजी पर रहेगा, जिसमें कंपनी को आगे भी ग्रोथ मिलेगी। सॉफ्टवेयर पर पहले की तरह कंपनी का फोकस रहेगा, लेकिन इसके साथ ही नए वर्टिकल पर भी जोर रहेगा। इस ऑटोनॉमस व्हीकल के साथ इंफोसिस एक नए युग में एंट्री कर रहा रहा है। अब हम अपना फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे। इसके साथ ही नेक्स्ट जेनरेशन एनालिटिक्स पर भी काम करेंगे।"
- "यदि आप हमारे नंबर्स को देखेंगे तो रेवेन्यू का 10% हिस्सा नई टेक्नोलॉजी से आता है। ये सर्विसेस 2 साल पहले तक मौजूद नहीं थीं। ये ज्यादा रेवेन्यू देने वाली सर्विस हैं, इसलिए हमारा फोकस भी इन्हीं पर है।"
इंफोसिस के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में बढ़ोतरी
- कंपनी का जून क्वार्टर में ऑपरेटिंग प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 2.4 फीसदी की गिरावट के साथ 4111 करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल के मुकाबले इसमें 1.6 फीसदी की बढ़त है। वहीं, क्वार्टर के दौरान कंपनी की इनकम 17078 करोड़ रुपए रही है। पिछले क्वार्टर के मुकाबले इसमें 0.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। हालांकि, पिछले साल के पहले क्वार्टर के दौरान इनकम 1.8 फीसदी बढ़ी है। 
- पहले क्वार्टर के दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 24.1 फीसदी के साथ पिछले क्वार्टर के मुकाबले फ्लैट रहा है। कंपनी के मुताबिक डॉलर में पहले क्वार्टर की आय पिछले क्वार्टर के मुकाबले 3.2 फीसदी बढ़ी है। वहीं कॉन्सटेंट करंसी में रेवेन्यू ग्रोथ इस दौरान 2.7 फीसदी रही है।

Image result for अपने इंजीनियर्स की बनाई ड्राइवरलेस कार्ट में हेडक्वार्टर आए Infosys CEO सिक्का
Q2 मार्जिन पर सैलरी का असर रहेगा
- विशाल सिक्का ने कहा- "पिछले 6 क्वार्टर से लगातार इम्प्लाई रेवेन्यू में बढ़ोत्तरी देखी गई है। इसके साथ ही कई चैलें के बीच रेवेन्यू से लेकर मार्जिन में कंपनी ने बेहतर परफॉर्म किया है। विशाल ने कहा कि पहले क्वार्टर में डॉलर के मुकाबले रुपए में मार्जिन पर 0.8% का असर देखने को मिला था।
नतीजों के बाद स्टॉक में बढ़त
- नतीजों के बाद इंफोसिस के स्टॉक में बढ़त देखने को मिली। कारोबार के दौरान स्टॉक 3 फीसदी की बढ़त के साथ 1006.65 के दिन के हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गया। फिलहाल स्टॉक 0.6% की बढ़त के साथ 982 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।





एनकाउंटर के 19 दिन बाद गुरुवार को शाम को आखिरकार गैंगस्टर आनंदपाल सिंह अंतिम संस्कार के लिए परिजन राजी हो गए है। एनकाउंटर को लेकर परिजनों और राजपूत समाज सीबीआई जांच की मांग पर अड़े थे, लेकिन एक दिन पहले राजपूत समाज ने सांवराद में हुंकार रैली निकाली, जिसमें देर रात उपद्रव हो गया।



Image result for अंतिम संस्कार

जयपुर: एनकाउंटर के 19 दिन बाद गुरुवार को शाम को आखिरकार गैंगस्टर आनंदपाल सिंह अंतिम संस्कार के लिए परिजन राजी हो गए है। एनकाउंटर को लेकर परिजनों और राजपूत समाज सीबीआई जांच की मांग पर अड़े थे, लेकिन एक दिन पहले राजपूत समाज ने सांवराद में हुंकार रैली निकाली, जिसमें देर रात उपद्रव हो गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई और कई घायल हो गए। 

जानकारी के मुताबिक आनंदपाल का अंतिम संस्कार थोड़ी देर कर सकते। प्रशासन ने संवराद में कफ्र्यू में तीन घंटे की ढील दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहरे में आनंदपाल के परिजन उसका अंतिम संस्कार कर सकते हैं।

गौरतलब है कि गैंगस्टर आनन्दपाल सिंह के एनकाउंटर के बाद बुधवार को सांवराद में हुंकार रैली में पहुंचे युवाओं ने जमकर उत्पात मचाया। गैंगस्टर आनंदपाल एन्काउंटर मामले में सांवराद में बीती रात उपजे विवाद में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाया। 

उपद्रवियों ने रेलवे ट्रैक की क्लिप निकाल दी जिसके चलते रेलवे प्रशासन ने तनाव को देखते हुए बुधवार को दो ट्रेनों का संचालन रद्द किया। इस पूरे घटनाक्रम में एक व्यक्ति की मौत हो गई, 21 पुलिसकर्मी  और सात नागरिक घायल हुए हैं। भारी तनाव को देखते हुए वहां बुधवार को कफ्र्यू लगा दिया गया। 

सांवराद के हालात पर केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंंह ने राजस्थान की सीएम से बात की है। सांवराद में हुए हिसंक आंदोलन के बाद बुधवार रात नागौर के साथ सीकर जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागौर जिले के आस-पास के जिलों में अलर्ट जारी किया है।


वहीं, राज्य मानवाधिकार आयोग के निर्देश जिला प्रशासन ने आनंदपाल के परिजनों को  नोटिस भेजा। नोटिस में कहा गया है कि परिजन गुरुवार शाम 4 बजे तक शव का अंतिम संस्कार कर दें, नहीं तो मानवाधिकार आयोग के निदेर्शानुसार पुलिस खुद शव का अंतिम संस्कार करवाएगी।

भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में अपने शुरुआती चार मैच जीते, लेकिन पिछले मैच में साउथ अफ्रीका ने उसे हरा दिया था।



Image result for मिताली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेटर बनीं

  • ब्रिस्टल.ICC वुमन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप के 23वें मैच में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 ओवर में 1 विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं। मिताली राज (43) और पूनम राउत (55) क्रीज पर हैं। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे गिरे भारत के विकेट...
- टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चौथे ओवर में ही पहला विकेट गिर गया।
- 3.2 ओवर में एश्ले गार्डनर की बॉल पर एलिसा हीली ने स्मृति मंधाना (3) को कैच कर लिया। इस वक्त टीम का स्कोर केवल 9 रन था।
मिताली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
- मिताली वनडे हिस्ट्री में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इस मैच में 34वां रन बनाते ही उन्होंने ये अचीवमेंट हासिल कर लिया।
- उन्होंने इंग्लिश क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़कर ये रिकॉर्ड बनाया। चार्लोट ने 191 मैचों में 5992 रन बनाए थे, वहीं मिताली ने 183वें मैच में ही उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

फिफ्टी का रिकॉर्ड बना चुकीं मिताली
- वर्ल्डकप के पहले मैच में मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाकर लगातार 7 मैचों में हाफ सेन्चुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
- इसके अलावा मिताली वुमन्स वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाली प्लेयर भी हैं। वे अबतक 48 फिफ्टी लगा चुकी हैं।
- इंग्लैंड के खिलाफ 71 रन बनाकर उन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा हाफ सेन्चुरी लगाने का इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स (46 फिफ्टी) का रिकॉर्ड भी तोड़ा था।


दोनों टीमें जीत चुकी 4-4 मैच
- टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आज टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देनी होगी।
- भारतीय महिला टीम ने मिताली राज की कप्तानी में अब तक वर्ल्ड कप में कमाल का खेल दिखाया है। हालांकि लगातार चार मैचों में जीत के बाद पिछले मैच में उसे साउथ अफ्रीका ने 115 रन से हराकर जीत की लय को तोड़ दिया। उधर, पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को भी इंग्लैंड ने रोमांचक तरीके से तीन रन से हरा दिया।
सेमीफाइनल की रेस में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका भी
- प्वॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड की टीम आठ अंकों के साथ टॉप पर है। जबकि ऑस्ट्रेलिया इतने ही अंक लेकर दूसरे और भारत तीसरी पोजिशन पर है, जबकि उसके भी आठ अंक हैं।
- न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम सात-सात अंक लेकर चौथी और पांचवीं पोजिशन पर हैं और वो भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं।
- इस मैच के बाद दोनों टीमों को 1-1 मैच और खेलना है। भारत को जहां न्यूजीलैंड से भिड़ना है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के साथ खेलेगी।
वर्ल्ड कप हिस्ट्री में सबसे सफल ऑस्ट्रेलिया
- ऑस्ट्रेलिया की वुमन्स टीम वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम है और छह बार खिताब जीत चुकी है। भारत ने अबतक एक भी बार ये टूर्नामेंट नहीं जीता है।
- भारतीय टीम साल 2005 में पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी, जहां ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में उसे हार झेलनी पड़ी थी।
- आज होने वाले मैच से पहले तक दोनों टीमों के बीच वर्ल्डकप में 10 मैच हुए हैं, जिसमें से भारतीय महिलाओं ने 2 मैच जीते हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 8 जीते हैं।
- वुमन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने 81 मैच खेले हैं, जिनमें से 68 मैच जीते हैं और 10 हारे हैं। 1 मैच टाई रहा और दो के रिजल्ट नहीं निकले।
- भारत ने वुमन्स वर्ल्ड कप में 59 मैच खेले हैं, इनमें से 32 जीते और 25 हारे हैं। 1 टाई और 1 नो-रिजल्ट मैच रहा।

मुंबई।
भारतीय क्रिकेट टीम के नए राष्ट्रीय कोच का फैसला आखिरकार हो गया। इस फैसले के बाद 5 दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ कर रवि शास्त्री टीम इंडिया के मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त हो गए। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान कोच पद के लिए आखिरी मुकाबला रवि शास्त्री और पूर्व सलामी बल्लेबाज सहवाग के बीच माना जा रहा था। लेकिन कोच को चुनने के लिए नियुक्त तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति ने रवि शास्त्री ने नाम पर अंतिम मुहर लगा दी। 

Related image

सोमवार को सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर की तीन सदस्यीय सलाहकार समिति ने सभी 5 उम्मीदारों का इंटरव्यू लिया था। जिसके बाद फैसले को टाल दिया गया था। समिति के सदस्य और पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने सोमवार को दिनभर चली गहमागहमी के बाद शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषमा करते हुए कहा था कि कोच पद पर आखिरी फैसला टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से चर्चा के बाद लिया जाएगा। 


तो वहीं माना जा रहा है, कोच पद पर विराट की पंसद रवि शास्त्री हैं। तो वहीं महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी शास्त्री के नाम पर सहमति दिखाई है। जबकि टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के तौर पर सौरभ गांगुली की पंसद वीरेंद्र सहवाग हैं। तो वहीं फिलहाल सीओए प्रमुख विनोद राय देश से बाहर सिंगापुर में हैं। हालांकि उन्होंने कोच पद पर नियुक्ति को लेकर बीसीसीआई सेकेट्ररी अमिताभ चौधरी और सीईओ राहुल जौहरी से बातचीत की है। 


गौरतलब है कि टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के लिए बीसीसीआई को कुल 10 आवेदन मिले थे। जिसमें से सीएसी ने 6 नामों को चुना था। साथ ही एक और पूर्व अफ्रीकी खिलाड़ी लांस कुलूजनर को रिजर्व रखा था। जहां इंटरव्यू के बाद समिति के सदस्य ने कहा कि सभी का प्रेजेंटेशन बढ़िया रहा। जिसके बाद बुधवार को 55 वर्षीय रवि शास्त्री को टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया गया।

स्नैपडील ने ठुकराया फ्लिपकार्ट का 5500 करोड़ रुपए का ऑफर


नई दिल्ली. जानी मानी ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील के बोर्ड ने फ्लिपकार्ट की ओर से दिए गए 80 से 85 करोड़ डॉलर (करीब 5,500 करोड़ रुपए) के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है.
इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक फ्लिपकार्ट ने आकलन रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ही स्नैपडील के सामने 80-85 करोड़ डॉलर का ऑफर रखा था. हालांकि इस ऑफर को स्नैपडील के बोर्ड की ओर से ठुकरा दिया गया क्योंकि उसका मानना है कि आकलन रिपोर्ट को देखते हुए यह राशि बहुत कम है.

वहीं सूत्रों ने यह भी बताया कि अभी पहला ऑफर ठुकराया गया है, लेकिन बातचीत अभी जारी है. हालांकि संपर्क करने पर स्नैपडील, सॉफ्टबैंक और फ्लिपकार्ट ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. जानकारी के लिए बता दें कि स्नैपडील में सबसे बड़े निवेशकों में से एक सॉफ्टबैंक पिछले कुछ महीने से इस बिक्री सौदे के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है. आपको बता दें कि स्नैपडील के बोर्ड में इसके संस्थापक कुणाल बहल और रोहित बंसल, एनवीपी और कलारी कैपिटल के प्रतिनिधि भी शामिल हैं.

अमेजन और फ्लिपकार्ट से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा की वजह से स्नैपडील को भारी नुकसान हो रहा है. फरवरी 2016 के मुताबिक वैल्यूएशन के आधार पर तुलना की जाए तो फ्लिपकार्ट की वैल्यू 6.5 अरब डॉलर और स्नैपडील की वैल्यू 1 अरब डॉलर थी. सॉफ्टबैंक पहले ही स्नैपडील में अपने निवेश की वैल्यू 1 अरब डॉलर घटा चुका है.


बीच सड़क पर कार में दिखा एलियन,

पुलिस ने शेयर की तस्वीरें!

अल्फ़ेरेटा डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी की ओर से फेसबुक पर शेयर की गई तस्वीर में दिख रहा है कि मानो कोई एलियन कार में बैठा हो. वह आम इंसान की तरह कार की सीट बेल्ट लगाए हुए भी दिख रहा है.

बीच सड़क पर कार में दिखा एलियन, पुलिस ने शेयर की तस्वीरें!
जार्जिया में एक कार में एलियन के बैठे होने की हुई अनुभूति

खास बातें

  1. जार्जिया में पुलिस को बीच सड़क पर दिखा चौंकाने वाला नजारा
  2. पुलिस को एक कार में एलियन की तरह दिखने वाला शख्स दिखा
  3. पुलिस ने एलियन की तरह दिख रहे शख्स की तस्वीर FB पर शेयर की
नई दिल्ली: एलियन के बारे में आपने अखबारों में कई बार पढ़ा होगा और फिल्मों में देखा होगा, लेकिन दुनिया में शायद ही कोई इंसान होगा जो एलियन से मिला होगा. एलियन एक ऐसा शब्द है जिसे सुनते ही लोग इसके बारे में जानने और देखने को उत्सुक हो जाते हैं. जरा सोचिए जिस शख्स के सामने सच में एलियन आ जाए तो उसकी क्या प्रतिक्रिया होगी. जॉर्जिया में ट्रैफिक पुलिस अपना काम कर रही थी तभी उनकी नजर लाल बत्ती पर रुकी हुई एक कार में बैठे शख्स पर पड़ी. कार में अजीबो गरीब शख्स बैठा था, वह काफी खुश दिख रहा था. अल्फ़ेरेटा डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी की ओर से फेसबुक पर शेयर की गई तस्वीर में दिख रहा है कि मानो कोई एलियन कार में बैठा हो. वह आम इंसान की तरह कार की सीट बेल्ट लगाए हुए भी दिख रहा है.
 
 
पुलिस ऑफिसर ने इन तस्वीरों को 26 जून को शेयर करते हुए लिखा है, 'उम्म, चीजें जो आप हर रोज गश्ती के दौरान देखते हैं.' ऑफिसर जॉर्ज गॉर्डन ने बताया कि जब वे एक तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल को राका तभी उनकी नजर एलियन की तरह दिख रहे शख्स पर पड़ी. हालांकि उन्होंने इस बात का उल्लेख नहीं किया कि यह शख्स कौन था.

बताया जा रहा है कि कार में इंसान नहीं बल्कि डॉल रखा हुआ था. पुलिस की ओर से ये नहीं बताया गया है कि भला यह सीट पर डॉल को क्यों रखे हुए थे?

फिल्मों से बाहर असल दुनिया में आखिर क्यों सामने नहीं आते एलियन...

पिछले 50 सालों में एलियन की खोज में कुछ भी अहम बात बाहर निकलकर नहीं आ पाई है, इसकी वजह उन ग्रहों पर कम अवधि का जीवन बताया जा रहा है. वैज्ञानिकों का कहना है कि इन ग्रहों पर जीवन मुश्किल है, इसलिए इन पर घूमने या रहने वाले प्राणी जल्दी ही विलुप्त हो जाते हैं. इस शोध समूह में शामिल आस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के भारतीय मूल के आदित्य चोपड़ा ने बताया 'यह ब्रह्मांड रहने लायक कई ग्रहों से भरा हुआ है इसलिए वैज्ञानिकों की धारणा है कि इन ग्रहों पर एलियन भी भरे होने चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है. क्योंकि तापमान में होने वाले लगातार परिवर्तन ने इन ग्रहों पर जीवन को अधिक समय तक पनपने ही नहीं दिया, जिसके कारण वहां पर जीवन का विकास नहीं हो पाया.'

मोदी के मंत्री ने कहा- फिक्सर हैं युवराज-कोहली, पाक के खिलाफ फिक्स था फाइनल मैच

 

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया की हार सवालों में घिर गई है. पाकिस्तान के हाथों मिली इस हार पर किसी और ने नहीं बल्कि मोदी सरकार के ही एक मंत्री ने सवाल उठाए हैं. मोदी सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने इस मुकाबले के ‘फिक्स’ होने का शक जताया है.

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच फिक्स होने का आरोप लगाया है.

उन्होंने शनिवार को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, ऑलराउंडर युवराज सिंह के अलावा टीम के बाकी खिलाड़ियों पर पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच को फिक्स करने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की है.



भारत को 18 जून को फाइनल में पाकिस्तान ने एकतरफा मुकाबले में 180 रनों से करारी शिकस्त दी थी. यह आईसीसी के किसी भी फाइनल में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत थी.

वड़ोदरा के जिला अधिकारियों से मिलने के बाद शुक्रवार को अठावले ने संवाददाताओं से कहा, 'कोच अनिल कुंबले, कोहली और युवराज सिंह एवं बाकी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की थी. इन जैसे शानदार खिलाड़ियों के रहते हुए हम पाकिस्तान जैसी टीम से कैसे हार सकते हैं?'

ये भी जाने :- सबसे बड़ा गुरु कोन

अठावले ने कहा, 'उन्होंने टूर्नामेंट में कई शतक जड़े. फाइनल में उन्हें क्या हो गया था. ऐसा लगता है वे हारने के लिए खेल रहे थे. ऐसा लगता है कि यह मैच फिक्स था. मैं इसकी जांच की मांग करता हूं.

'सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग में राज्य मंत्री ने क्रिकेट और बाकी खेलों में दलित समुदाय के लिए 25 फीसदी आरक्षण की मांग की है.

उन्होंने कहा, 'जिन्होंने प्रदर्शन नहीं किया उन्हें बाहर किया जाना चाहिए और दलित सुमदाय के क्रिकेट खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए.

मैं क्रिकेट के अलावा बाकी के खेलों में 25 फीसदी आरक्षण की मांग करता हूं.'
Powered by Blogger.