भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में अपने शुरुआती चार मैच जीते, लेकिन पिछले मैच में साउथ अफ्रीका ने उसे हरा दिया था।
-
-
ब्रिस्टल.ICC वुमन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप के 23वें मैच में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 ओवर में 1 विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं। मिताली राज (43) और पूनम राउत (55) क्रीज पर हैं। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे गिरे भारत के विकेट...
- टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चौथे ओवर में ही पहला विकेट गिर गया।
- 3.2 ओवर में एश्ले गार्डनर की बॉल पर एलिसा हीली ने स्मृति मंधाना (3) को कैच कर लिया। इस वक्त टीम का स्कोर केवल 9 रन था।
मिताली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
- मिताली वनडे हिस्ट्री में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इस मैच में 34वां रन बनाते ही उन्होंने ये अचीवमेंट हासिल कर लिया।
- उन्होंने इंग्लिश क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़कर ये रिकॉर्ड बनाया। चार्लोट ने 191 मैचों में 5992 रन बनाए थे, वहीं मिताली ने 183वें मैच में ही उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
फिफ्टी का रिकॉर्ड बना चुकीं मिताली
- वर्ल्डकप के पहले मैच में मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाकर लगातार 7 मैचों में हाफ सेन्चुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
दोनों टीमें जीत चुकी 4-4 मैच
- टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आज टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देनी होगी।
- भारतीय महिला टीम ने मिताली राज की कप्तानी में अब तक वर्ल्ड कप में कमाल का खेल दिखाया है। हालांकि लगातार चार मैचों में जीत के बाद पिछले मैच में उसे साउथ अफ्रीका ने 115 रन से हराकर जीत की लय को तोड़ दिया। उधर, पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को भी इंग्लैंड ने रोमांचक तरीके से तीन रन से हरा दिया।
सेमीफाइनल की रेस में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका भी
- प्वॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड की टीम आठ अंकों के साथ टॉप पर है। जबकि ऑस्ट्रेलिया इतने ही अंक लेकर दूसरे और भारत तीसरी पोजिशन पर है, जबकि उसके भी आठ अंक हैं।
- न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम सात-सात अंक लेकर चौथी और पांचवीं पोजिशन पर हैं और वो भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं।
- इस मैच के बाद दोनों टीमों को 1-1 मैच और खेलना है। भारत को जहां न्यूजीलैंड से भिड़ना है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के साथ खेलेगी।
वर्ल्ड कप हिस्ट्री में सबसे सफल ऑस्ट्रेलिया
- ऑस्ट्रेलिया की वुमन्स टीम वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम है और छह बार खिताब जीत चुकी है। भारत ने अबतक एक भी बार ये टूर्नामेंट नहीं जीता है।
- भारतीय टीम साल 2005 में पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी, जहां ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में उसे हार झेलनी पड़ी थी।
- आज होने वाले मैच से पहले तक दोनों टीमों के बीच वर्ल्डकप में 10 मैच हुए हैं, जिसमें से भारतीय महिलाओं ने 2 मैच जीते हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 8 जीते हैं।
- वुमन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने 81 मैच खेले हैं, जिनमें से 68 मैच जीते हैं और 10 हारे हैं। 1 मैच टाई रहा और दो के रिजल्ट नहीं निकले।
- भारत ने वुमन्स वर्ल्ड कप में 59 मैच खेले हैं, इनमें से 32 जीते और 25 हारे हैं। 1 टाई और 1 नो-रिजल्ट मैच रहा।

Post a Comment
Post a Comment