Showing posts with label बिज़नेस. Show all posts

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज विश्व की पहली सोलर एनर्जी की ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. ये ट्रेन दिल्ली के सराय रोहिल्ला से गुरुग्राम (पूर्व गुड़गांव) के फरुख नगर तक चलेगी.


Railway minister Suresh Prabhu dedicates first solar powered DEMU train to nation in New Delhi

नई दिल्लीः विश्व की पहली सोलर एनर्जी डीईएमयू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टी यूनिट) ट्रेन चलाने का गौरव भारतीय रेलवे को मिला है. आज भारतीय रेलवे ने विश्व की पहली सोलर एनर्जी की ट्रेन चलाने की शुरुआत कर दी है.रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज विश्व की पहली सोलर एनर्जी की ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. ये ट्रेन दिल्ली के सराय रोहिल्ला से गुरुग्राम (पूर्व गुड़गांव) के फरुख नगर तक चलेगी.
सफदरगंज रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन के लिए लाई गई इस ट्रेन में इंजन के अलावा सबकुछ सोलर एनर्जी से चल रहा है. रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे की मंशा तेजी से ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ने की है जिससे क्लीन एनर्जी से चलने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सके.




रेलवे बोर्ड के रोलिंग ट्रैफिक मेम्बर, रवींद्र गुप्ता ने कहा कि सफदरगंज रेलवे स्टेशन से चलने वाली इस ट्रेन के हर कोच में 16 सोलर पैनल लगे हैं. ये पैनल दिन भर में 20 सोलर यूनिट बिजली बनाएंगे जो ट्रेन की बैट्रियों में स्टोर होगी. सोलर ट्रेन के प्रत्येक कोच में 300 वॉट के 16 सोलर पैनल लगाए गए हैं. इससे करीब 28 पंखे और 20 ट्यूबलाइट जल सकेंगी. स्टोर सोलर बिजली से ट्रेन का काम दो दिन तक चल सकता है लेकिन किसी भी आपात परिस्थिति में कोच का लोड अपने आप डीजल एनर्जी पे शिफ्ट हो जाएगा. इससे सलाना 9 टन कार्बन उत्सर्जन घटेगा और 21 हज़ार लीटर डीजल की बचत होगी.
 जानें ट्रेन की खास बातें
  • ये ट्रेन भारतीय रेलवे की पहली सौर ऊर्जा युक्त डीईएमयू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टि यूनिट) ट्रेन है. इस ट्रेन की छत पर सौर पैनल लगाया गया हैं. ये केबिन में रोशनी करने के लिए और पंखा चलाने के लिए लगाया गया. प्रत्येक कोच में 16 सौर पैनल लगाए गए हैं ,जिनकी कुल क्षमता 4.5 किलोवाट है. हर कोच में 120 एंपीयर आवर क्षमता की बैटरिया लगीं हैं.
  • इस ट्रेन में सफर को आरामदायक बनाने के लिए गद्देदार सीटों का इस्तेमाल किया गया है. प्रत्येक कोच में एक डिस्प्ले बोर्ड लगा है और सामान रखने के लिए रैक भी बनाए गए है. जिसका इस्तेमाल रात में किया जाएगा.
  • यह ट्रेन चेन्नई के इंटेगरल कोच फैक्टरी में बनाई गई है. चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी में निर्मित इस 6 कोच वाले रैक पर दिल्ली के शकूरबस्ती वर्कशॉप में सौर पैनलों लगाए गए है. अगले छह महीने में शकूर बस्ती वर्कशॉप में इस तरह के 24 और कोच तैयार किए जा रहे हैं.
  • इस ट्रेन की कुल लागत 13.54 करोड़ रुपये है. प्रत्येक पैसेंजर कोच बनाने में 1 करोड़ जबकि मोटर कोच बनाने में 2.5 करोड़ खर्च हुए हैं. इसके अलावा हर सोलर पैनल पर 9 लाख रुपये का खर्च आया है.
  • सोलर ट्रेन से प्रति कोच सालाना दो लाख रुपये के डीजल की बचत होगी. साथ ही प्रति वर्ष 9 टन कार्बन डाइऑक्साइड कम पैदा होगा. कुल मिलाकर सालाना 672 करोड़ रुपये के बचत होगी. अगले 25 सालों में रेलवे सोलर पैनलों की बदौलत हर ट्रेन में 5.25 लाख लीटर डीजल बचा सकता है. इस दौरान रेलवे को प्रति ट्रेन 3 करोड़ रुपये की बचत होगी. वहीं सोलर पावर के जरिए 25 सालों में प्रति ट्रेन 1350 टन कार्बन डाईऑक्साइड का उत्सजर्न कम होगा. इन सोलर प्रोजेक्ट ट्रेन से रेलवे को हर साल 700 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है.
  • इस ट्रेन में दस कोच हैं जिसमें 2 मोटर, 8 पैसेंजर कोच हैं. अगले कुछ दिनों में 50 अन्य कोचों में ऐसे ही सोलर पैनल्स लगाने की योजना है. सोलर पावर पहले शहरी ट्रेनों और फिर लंबी दूरी की ट्रेनों में लगाए जाएंगे.
  • विश्व में पहली बार ऐसा हुआ है कि सोलर पैनलों का इस्तेमाल रेलवे में ग्रिड के रूप में किया गया. शिमला कालका टॉय ट्रेन सहित छोटी लाइन पर पहले से सौर ऊर्जा ट्रेन चल रही हैं और इसकी बड़ी लाइन की कई ट्रेनों के 1-2 कोच में सोलर पैनल लगाए गए हैं. आपको बता दें कि राजस्थान में भी सोलर पैनल से वाली लोकल ट्रेन का ट्रायल हो गया है. हालांकि ये सोलर एनर्जी को सेव यानी करने की सुविधा नहीं रखती है.

समर सरप्राइज आॅफर खत्म होने के बाद भी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए एक आैर धमाकेदार आॅफर लेकर आया है।

Image result for रिलायंस जियो OFFER 399

नर्इ दिल्ली:
समर सरप्राइज आॅफर खत्म होने के बाद भी जियो रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए एक आैर धमाकेदार आॅफर लेकर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक 'धन धना धन' आॅफर के बाद जियो एेसा धांसू आॅफर ला रहा है जिसके बाद पुराना आॅफर तीन महीने के लिए बढ़ा दिया जाएगा। कंपनी ने पोस्टपेड आैर प्री पेड यूजर्स के लिए अलग-अलग प्लान पेश किए हैं। इस आॅफर का नाम भी 'धन धना धन' आॅफर ही रखा गया है। हालांकि इसका लाभ उठाने के लिए मेंबररशिप का होना जरूरी है।


जियो के इस नए प्लान की कीमत 399 रुपए रखी गर्इ है, जिसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल आैर एसटीडी काॅल, फ्री रोमिंग आैर 20 फीसदी ज्यादा डेटा मिलेगा। जियो ने इस आॅफर को लेकर अपनी वेबसाइट पर भी एक विज्ञापन जारी किया है। जियो ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो अपने प्राइम मेंबर्स के लिए नए आैर सस्ते प्लान पेश करती रहेगी।

इस विज्ञापन के मुताबिक जियो अपने नए 'धन धना धन' आॅफर के तहत ही 399 रुपए में 84 दिन के लिए 84 जीबी 4जी डेटा उपलब्ध कराएगा। इस दौरान रोजाना एक जीबी डेटा का इस्तेमाल किया जा सकेगा। यदि यूजर एक जीबी डेटा खत्म कर देता है तो इसके बाद 128 केबीपीएस की स्पीड के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसके साथ ही जियेा यूजर्स जियो म्यूजिक, जियो न्यूज आैर जियो टीवी एेप्स पर भी अनलिमिटेड सुविधाआें का लाभ उठा सकेंगे। वहीं जियो के अन्य प्लान के मुताबिक 509 रुपए के रिचार्ज पैक में 56 दिन के लिए 112 जीबी हार्इ स्पीड डाटा दिया जाएगा। वहीं इस आॅफर के तहत यूजर रोजाना 2 जीबी डेटा खर्च कर सकेगा।

हम आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने 5 सितंबर को काॅमर्शियल आॅपरेशन शुरू किया था। 2016 के अंत तक जियो ने 7.2 करोड़ सब्सक्राइबर्स बनाए थे। इस तरह से उसकी इस क्षेत्र में 6.4 फीसदी बाजार हिस्सेदारी थी। 

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट स्थापित करने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इसके लिए ट्राई ने ऐप प्रोवाइडर्स, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर कंपनियों को आमंत्रित किया है। इन हॉटस्पॉट के जरिये 2 रुपए से लेकर 20 रुपए तक में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध होगी।

Image result for भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण

सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉटों को पब्लिक डेटा ऑफिसेस (PDO) का नाम दिया गया है। ट्राई ने कहा कि इन्हें उसी तर्ज पर स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है जिस तर्ज पर बीते जमाने में पब्लिक कॉलिंग ऑफिसेस (PCO) स्थापित किए जाते थे, जहां जनता भुगतान करके फोन कॉल कर सकती थी।
ट्राई ने एक बयान में कहा कि देशभर में प्रायोगिक आधार पर PDO स्थापित करने में रूचि रखने वाली कंपनियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए उत्पाद पाउच के आकार (साइज) में तैयार किए जाएंगे, जो 2 से 20 रुपए तक होंगे। इसके लिए आवेदन जमा करने के लिए ट्राई ने आखिरी तारीख 25 जुलाई रखी है।
इस प्रोजोक्ट से नए ग्राहकों और मूल्य-संवेदी भारतीय ग्राहकों के डेटा की खपत बढ़ेगी, जो अपने सेल्युलर डेटा का कम इस्तेमाल करते हैं। देशभर में इस योजना को लागू करने से पहले इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत ट्राई सकारात्मक बातों और समस्याओं की पहचान करना चाहाता है।

विस्तारा लेकर आई 'मॉनसून सेल' ऑफर : बस दो दिन के भीतर टिकट बुक करिए, 799 रुपये में उड़िए

बुकिंग www.airvistara.com पर जाकर भी करवाई जा सकती है और विस्तारा के आईओएस औऱ एंड्रॉयड मोबाइल ऐप के जरिए भी.

विस्तारा लेकर आई 'मॉनसून सेल' ऑफर : बस दो दिन के भीतर टिकट बुक करिए, 799 रुपये में उड़िए
विस्तारा लेकर आई 'मॉनसून सेल' ऑफर...

खास बातें

  1. 'Return of the Great Monsoon Sale' दो दिन के लिए पेश की गई है
  2. 7 तारीख 2017 तक है बुकिंग पीरियड
  3. 21 जुलाई 2017 से 20 सितंबर 2017 तक कर सकते हैं यात्रा
नई दिल्ली: विस्तारा एयरलाइंस 'Return of the Great Monsoon Sale' के नाम से एक बार फिर से डिस्काउंट टिकट ऑफर लेकर आई है. इस ऑफर के तहत टिकटें महज 799 रुपये से शुरू हैं. मगर इस ऑफर में खास बात यह है कि यह सेल आज यानी 6 जुलाई 2017 से शुरू होकर कल यानी 7 तारीख 2017 तक ही है. यानी, कुल 48 घंटे के लिए यह सेल शुरू की गई है.

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, ये टिकट 21 जुलाई 2017 से 20 सितंबर 2017 तक की यात्रा के दौरान मान्य होंगे. टिकटों की उपलब्ता पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर होगी. कंपनी इकॉनमी क्लास में 799 रुपए और प्रीमियम इकॉनमी क्लास में 2,099 रुपए में उड़ान का ऑफर दे रही है और इस किराए में सभी कर शामिल हैं. वैसे बता दें कि विस्तारा अभी केवल घरेलू गंतव्यों पर उड़ान चलाती है.

बुकिंग www.airvistara.com पर जाकर भी करवाई जा सकती है और विस्तारा के आईओएस औऱ एंड्रॉयड मोबाइल ऐप के जरिए भी. विस्तारा एयरपोर्ट टिकट ऑफिसेस (एटीओ) पर जाकर भी करवा सकते हैं और ट्रैवल पार्टनर्स जैसे कि ओटीए और ट्रैवल एजेंट्स के जरिए भी टिकट बुक करवा सकते हैं. वहीं कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर यह साफ कर दिया है कि इस ऑफर के तहत ली जाने वाली टिकटें नॉन- रिफंडेबल हैं हालांकि टैक्स और अन्य चार्जेस पूरी तरह से रिफंडेबल हैं.
 
vistara
 
किरायों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं और कुछ किरायों के लिए ऊपर दी गई तस्वीर भी देख सकते हैं.
Powered by Blogger.