मुंबई।
भारतीय क्रिकेट टीम के नए राष्ट्रीय कोच का फैसला आखिरकार हो गया। इस फैसले के बाद 5 दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ कर रवि शास्त्री टीम इंडिया के मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त हो गए। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान कोच पद के लिए आखिरी मुकाबला रवि शास्त्री और पूर्व सलामी बल्लेबाज सहवाग के बीच माना जा रहा था। लेकिन कोच को चुनने के लिए नियुक्त तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति ने रवि शास्त्री ने नाम पर अंतिम मुहर लगा दी।

सोमवार को सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर की तीन सदस्यीय सलाहकार समिति ने सभी 5 उम्मीदारों का इंटरव्यू लिया था। जिसके बाद फैसले को टाल दिया गया था। समिति के सदस्य और पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने सोमवार को दिनभर चली गहमागहमी के बाद शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषमा करते हुए कहा था कि कोच पद पर आखिरी फैसला टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से चर्चा के बाद लिया जाएगा।
तो वहीं माना जा रहा है, कोच पद पर विराट की पंसद रवि शास्त्री हैं। तो वहीं महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी शास्त्री के नाम पर सहमति दिखाई है। जबकि टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के तौर पर सौरभ गांगुली की पंसद वीरेंद्र सहवाग हैं। तो वहीं फिलहाल सीओए प्रमुख विनोद राय देश से बाहर सिंगापुर में हैं। हालांकि उन्होंने कोच पद पर नियुक्ति को लेकर बीसीसीआई सेकेट्ररी अमिताभ चौधरी और सीईओ राहुल जौहरी से बातचीत की है।
गौरतलब है कि टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के लिए बीसीसीआई को कुल 10 आवेदन मिले थे। जिसमें से सीएसी ने 6 नामों को चुना था। साथ ही एक और पूर्व अफ्रीकी खिलाड़ी लांस कुलूजनर को रिजर्व रखा था। जहां इंटरव्यू के बाद समिति के सदस्य ने कहा कि सभी का प्रेजेंटेशन बढ़िया रहा। जिसके बाद बुधवार को 55 वर्षीय रवि शास्त्री को टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया गया।
Post a Comment
Post a Comment