Showing posts with label वुमन्स वर्ल्ड कप. Show all posts

इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं।

Image result for वुमन्स वर्ल्ड कप: IND-NZ

वोमन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप के 27वें मैच में आज भारत की महिला टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा। ये मैच क्वार्टर फाइनल की तरह है, जो टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। टूर्नामेंट में बेहद शानदार शुरुआत करने के बाद पिछले दो मैचों में मिली हार से टीम इंडिया मुश्किल में है। भारतीय टीम 8 प्वॉइंट के साथ चौथी पोजिशन पर है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम 7 प्वॉइंट्स के साथ पांचवीं पोजिशन पर है। मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा। 


तीन टीम पहुंच चुकी है सेमीफाइनल में...


- प्वॉइंट्स टेबल में कीवी टीम भले ही भारत से एक पोजिशन नीचे है, लेकिन उसके पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका बना हुआ है।

- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। भारत और न्यूजीलैंड में से जो भी टीम जीतेगी वो चौथी सेमीफाइनलिस्ट होगी।

- भारतीय टीम ने इस वर्ल्डकप में अबतक 6 मैच खेले हैं, जिनमें से चार मैच उसने जीते और दो में उसे हार मिली। वहीं न्यूजीलैंड ने भी 6 मैच खेले हैं, इनमें से 3 में वो जीती और दो में हार गई। 1 मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकल सका।



  • न्यूजीलैंड से हार चुकी है टीम इंडिया
    - टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हुए प्रैक्टिस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हरा दिया था। जिसके बाद आखिरी लीग मैच में कीवी टीम को हराना भारत के लिए आसान नहीं होगा।
    - न्यूजीलैंड की टीम में सूजी बेट्स (241), एमी सैथरवेट्स (172) और रशेल प्रिस्ट (120) जैसी शानदार बैट्समैन हैं, जबकि बॉलर्स में एमीलिया केर(10 विकेट), ली तामुहु (8 विकेट) और लीघ कास्पेरेक (7 विकेट) भारतीय टीम को परेशान करेंगी।
    - भारत की ओर से पूनम राउत एक सेन्चुरी और एक फिफ्टी समेत 277 रन बनाकर टीम की बेस्ट स्कोरर हैं। वहीं वनडे हिस्ट्री में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली वुमन क्रिकेटर और भारतीय कप्तान मिताली राज (247) दूसरे नंबर पर हैं।
    एकता बिष्ट (नौ विकेट) इस टूर्नामेंट में टीम की सबसे सफल इंडियन बॉलर हैं जबकि पूनम और दीप्ति सात-सात विकेट ले चुकी हैं।
    चार बार की फाइनलिस्ट है न्यूजीलैंड
    - न्यूजीलैंड की टीम चार बार वुमन्स वर्ल्ड कप का फाइनल खेल चुकी है। 1993, 1997 और 2009 में वो रनरअप रही थी। वहीं 2000 में उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ये खिताब जीता था।
    - भारतीय टीम ने 2005 में केवल एक बार फाइनल खेला, जिसमें उसे ऑस्ट्रेलिया ने 98 रन से हरा दिया था।
    ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
    - भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच वनडे हिस्ट्री में 44 मैच हुए हैं, जिनमें से भारत ने 16 मैच जीते और 27 मैच हारे हैं। 1 मैच टाई रहा है।
    - वुमन्स वर्ल्ड कप की हिस्ट्री में दोनों टीमों के बीच 11 मैच हुए हैं, इनमें से केवल 1 मैच ही टीम इंडिया जीत सकी, वहीं 9 मैच उसने हारे हैं। 1 मैच टाई रहा।
    - ओवरऑल मैचों की बात करें तो वनडे हिस्ट्री में भारतीय महिला टीम ने 245 मैच खेले हैं, जिनमें से 134 जीते और 106 मैच हारे हैं। एक मैच टाई रहा और चार का कोई रिजल्ट नहीं निकला।
    - वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने 316 मैच खेले, जिनमें से 160 मैच जीते और 148 मैच हारे हैं। 2 मैच टाई रहे और 6 का कोई रिजल्ट नहीं निकला।
    मिताली बन सकती हैं वर्ल्ड कप में एक हजारी
    - इस मैच में भारतीय कप्तानी मिताली राज अगर 23 रन बना लेंगी तो वुमन्स वर्ल्ड कप हिस्ट्री में उनके 1 हजार रन पूरे हो जाएंगे।
    - मिताली के नाम वर्ल्ड कप में फिलहाल 977 रन हैं। वर्ल्ड कप में 1 हजार रन पूरे करने वाली वे पहली इंडियन वुमन क्रिकेटर होंगी।
    वुमन्स वर्ल्ड कप 2017 में भारत की परफॉर्मेंस
    पहला मैच- Vs इंग्लैंडः भारत की 35 रन से जीत
    दूसरा मैच- Vs वेस्ट इंडीजः भारत ने 7 विकेट से जीता
    तीसरा मैच- Vs पाकिस्तानः भारत की 95 रन से जीत
    चौथा मैच- Vs श्रीलंकाः भारत की 16 रन से जीत
    पांचवां मैच- Vs साउथ अफ्रीकाः भारत की 115 रन से हार
    छठा मैच- Vs ऑस्ट्रेलियाः भारत की 8 विकेट से हार
    वुमन्स वर्ल्ड कप 2017 में न्यूजीलैंड की परफॉर्मेंस
    पहला मैच- Vs श्रीलंकाः न्यूजीलैंड की 9 विकेट से जीत
    दूसरा मैच- Vs साउथ अफ्रीकाः बारिश की वजह से मैच रद्द
    तीसरा मैच- Vs ऑस्ट्रेलियाः ऑस्ट्रेलिया की 5 विकेट से जीत
    चौथा मैच- Vs वेस्ट इंडीजः न्यूजीलैंड की 8 विकेट से जीत
    पांचवां मैच- Vs पाकिस्तानः न्यूजीलैंड की 8 विकेट से जीत
    छठा मैच- Vs इंग्लैंडः इंग्लैंड की 75 रन से जीत


  • - इस मैच में 5 रन बनाते ही झूलन गोस्वामी वनडे करियर में 1 हजार रन पूरे कर लेंगी। फिलहाल ODI मैचों में वे 995 रन बना चुकी हैं।
    - वहीं दीप्ति शर्मा वनडे करियर में 1 हजार रन पूरे करने से 78 रन दूर है। जबकि स्मृति मंधाना को 1 हजार रन पूरे करने के लिए 86 रनों की और दरकार है।

सबसे ज्यादा बार 4 विकेट लेने वाली इंडियन

  • - इंडियन बॉलर झूलन गोस्वामी अगर इस मैच में 4 या ज्यादा विकेट ले लेती हैं तो वे वनडे हिस्ट्री में सबसे ज्यादा बार 4+ विकेट लेने वाली इंडियन बॉलर बन जाएंगी।
    - झूलन फिलहाल नीतू डेविड की बराबरी पर हैं। वनडे हिस्ट्री में दोनों ही बॉलर्स ये कारनामा 6-6 बार कर चुकी हैं।

एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन



  • - पूनम राउत अगर इस मैच में 10 रन और बना लेती हैं तो वे भारत की ओर से एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 10वें नंबर पर आ जाएंगी।
    - फिलहाल ये रिकॉर्ड भारतीय कप्तान मिताली राज के नाम पर है, जिन्होंने 2009-10 में इंग्लैंड में 5 मैचों की सीरीज में 287 रन बनाए थे। वहीं पूनम इस वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 277 रन बना चुकी हैं।

सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड141
  • - मिताली इस मैच में अगर दो कैच ले लेती हैं, तो वनडे हिस्ट्री में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में वे नौवें नंबर पर आ जाएंगी। मिताली 183 मैचों में 44 कैच ले चुकी हैं।
    - सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क (45 कैच) फिलहाल मिताली से आगे हैं। इस मामले में नंबर वन झूलन गोस्वामी हैं, जिनके नाम 55 कैच हैं।सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड
  • ड फोटो

हेमलता काला का टूटेगा रिकॉर्ड

  • - झूलन गोस्वामी इस मैच में अगर 29 रन बना लेतेी हैं तो वे वनडे हिस्ट्री में बिना कोई सेन्चुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारत की दूसरी वुमन क्रिकेटर बन जाएंगी।
    - इस मामले में 995 रन के साथ झूलन फिलहाल तीसरे नंबर पर है, वहीं उनसे आगे हेमलता काला हैं, जिन्होंने सेन्चुरी के बिना 1023 रन बनाए थे।


एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन

  • - इस मैच में 14 रन बनाते ही दीप्ति शर्मा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर आ जाएंगी। उनके नाम पर फिलहाल 17 मैचों में 748 रन हैं।
    - फिलहाल इस नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग्स हैं। जिन्होंने साल 2016 में 15 मैचों में 761 रन बनाए थे।


एक साल में सबसे ज्यादा विकेट

  • - एकता बिष्ट अगर इस मैच में 4 विकेट ले लेती हैं, तो वे एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में छठे नंबर पर आ जाएंगी।
    - बिष्ट इस साल अबतक 16 मैचों में 29 विकेट लेकर फिलहाल सातवें नंबर पर हैं। उनसे आगे वेस्ट इंडीज की स्टेफनी टेलर हैं, जिन्होंने 2013 में 32 विकेट लिए थे।

एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग


  • - भारतीय विकेटकीपर सुषमा वर्मा अगर इस मैच में दो स्टम्पिंग कर लेती हैं, तो किसी एक क्रिकेट सीरीज में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग करने के मामले में वे दुनिया में पांचवें नंबर पर आ जाएंगी।
    - सुषमा इस वर्ल्ड कप के 6 मैचों में अबतक 7 स्टम्पिंग कर चुकी हैं। उनसे सुलक्षणा नाइक (7), अंजू जैन (8) और शिर्ली होजेस (9) हैं।

अंजुम चोपड़ा की बराबरी


  • - इस मैच को खेलते ही झूलन गोस्वामी वुमन वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में अंजुम चोपड़ा (26 मैच) की बराबरी कर लेंगी।
  • - इस मामले में मिताली राज नंबर वन पर हैं, जो अबतक 28 मैच खेल चुकी हैं। वहीं झूलन वर्ल्ड कप में अबतक 25 मैच खेल चुकी हैं।


मिताली राज वर्ल्ड क्रिकेट में 6 हजार वनडे रन बनाने वाली पहली वुमन क्रिकेटर बन गई हैं।



  • ब्रिस्टल.ICC वुमन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप के 23वें मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 226 रन बनाए थे। जवाब में कंगारू टीम ने 45.1 ओवर में 2 विकेट पर 227 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मेग लेनिंग ने 76*, एलिसे पैरी ने 60* और बेथ मूनी ने 45 रन बनाए। इस हार के बाद भारत के लिए सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है। अब उसे हर हाल में 15 जुलाई को अपने आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड को हराना होगा। ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलिया के विकेट...

Image result for वुमन्स क्रिकेट WC: भारत की 8 विकेट से हार, सेमीफाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया


- टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका 15.4 ओवर में लगा। जब पूनम यादव ने निकोल बाल्टन को lbw कर दिया। इस वक्त टीम का स्कोर 62 रन था।
- दूसरा विकेट बेथ मूनी (45) का रहा, जो 22.3 ओवर में रन आउट हो गईं।

Image result for वुमन्स क्रिकेट WC: भारत की 8 विकेट से हार, सेमीफाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया
ऐसी रही थी टीम इंडिया की इनिंग
- मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत की महिला टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट पर 226 रन बनाए। जिसमें पूनम राउत ने 106, मिताली राज ने 69 और हरमनप्रीत ने 23 रन बनाए।
- इस मैच में मिताली ने अपने 6 हजार वनडे रन भी पूरे कर लिए, ऐसा करने वाली वे पहली महिला क्रिकेटर हैं।
ऐसे गिरे भारत के विकेट


- टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चौथे ओवर में ही पहला विकेट गिर गया।
- 3.2 ओवर में स्मृति मंधाना (3) को एश्ले गार्डनर की बॉल पर एलिसा हीली ने कैच कर लिया। इस वक्त टीम का स्कोर केवल 9 रन था।
- दूसरा विकेट मिताली राज का रहा, जिन्हें 40.3 ओवर में क्रिस्टेन बीम्स ने अपनी ही बॉल पर कैच कर लिया।
- मिताली 69 रन बनाकर आउट हुईं। 114 बॉल की अपनी इनिंग में उन्होंने 4 चौके और 1 सिक्स भी लगाया। आउट होने से पहले दूसरे विकेट के लिए उन्होंने पूनम राउत के साथ 223 बॉल पर 157 रन की पार्टनरशिप की। इस वक्त टीम का स्कोर 166 रन था।
- पूनम राउत (106) आउट होने वाली तीसरी बैट्समैन रहीं। उनका विकेट 46.2 ओवर में गिरा। इस वक्त टीम का स्कोर 203 रन था। इसके बाद अगले चार विकेट 17 रन के अंदर गिर गए।
- भारत की ओर से केवल तीन प्लेयर पूनम राउत (106), मिताली राज (69) और हरमनप्रीत कौर (23) ही 9 से ज्यादा रन बना सकीं। बाकी की 6 क्रिकेटर 23 रन ही जोड़ सकीं।
मिताली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
- मिताली वनडे हिस्ट्री में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इस मैच में 34वां रन बनाते ही उन्होंने ये अचीवमेंट हासिल कर लिया।
- इसके अलावा वुमन क्रिकेट में 6 हजार रन बनाने वाली वे पहली क्रिकेटर भी बन गई हैं।
- उन्होंने इंग्लिश क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़कर ये रिकॉर्ड बनाया। चार्लोट ने 191 मैचों में 5992 रन बनाए थे, वहीं मिताली ने 183वें मैच में ही उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
फिफ्टी का रिकॉर्ड बना चुकीं मिताली
- वर्ल्डकप के पहले मैच में मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाकर लगातार 7 मैचों में हाफ सेन्चुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
- इसके अलावा मिताली वुमन्स वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाली प्लेयर भी हैं। इस मैच को मिलाकर वे अबतक 49 फिफ्टी लगा चुकी हैं।
- इंग्लैंड के खिलाफ 71 रन बनाकर उन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा हाफ सेन्चुरी लगाने का इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स (46 फिफ्टी) का रिकॉर्ड भी तोड़ा था।
वर्ल्ड कप हिस्ट्री में सबसे सफल ऑस्ट्रेलिया
- ऑस्ट्रेलिया की वुमन्स टीम वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम है और छह बार खिताब जीत चुकी है। भारत ने अबतक एक भी बार ये टूर्नामेंट नहीं जीता है।
- भारतीय टीम साल 2005 में पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी, जहां ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में उसे हार झेलनी पड़ी थी।
- आज होने वाले मैच से पहले तक दोनों टीमों के बीच वर्ल्डकप में 10 मैच हुए हैं, जिसमें से भारतीय महिलाओं ने 2 मैच जीते हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 8 जीते हैं।
- वुमन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने 81 मैच खेले हैं, जिनमें से 68 मैच जीते हैं और 10 हारे हैं। 1 मैच टाई रहा और दो के रिजल्ट नहीं निकले।
- भारत ने वुमन्स वर्ल्ड कप में 59 मैच खेले हैं, इनमें से 32 जीते और 25 हारे हैं। 1 टाई और 1 नो-रिजल्ट मैच रहा।
टीम इंडिया का स्कोर बोर्डः
बैट्समैनरनबॉल46
पूनम राउतकै. बोल्टन बो. पैरी106136110
स्मृति मंधानाकै. हीली बो. गार्डनर31000
मिताली राजकै. & बो. बीम्स6911441
हरमनप्रीत कौरकै. हीली बो. स्कट232211
वेदा कृष्णमूर्तिरन आउट0000
सुषमा वर्माबो. स्कट6800
झूलन गोस्वामीबो. पैरी2300
शिखा पांडेयनॉट आउट7510
दीप्ति शर्मानॉट आउट5210

भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में अपने शुरुआती चार मैच जीते, लेकिन पिछले मैच में साउथ अफ्रीका ने उसे हरा दिया था।



Image result for मिताली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेटर बनीं

  • ब्रिस्टल.ICC वुमन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप के 23वें मैच में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 ओवर में 1 विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं। मिताली राज (43) और पूनम राउत (55) क्रीज पर हैं। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे गिरे भारत के विकेट...
- टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चौथे ओवर में ही पहला विकेट गिर गया।
- 3.2 ओवर में एश्ले गार्डनर की बॉल पर एलिसा हीली ने स्मृति मंधाना (3) को कैच कर लिया। इस वक्त टीम का स्कोर केवल 9 रन था।
मिताली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
- मिताली वनडे हिस्ट्री में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इस मैच में 34वां रन बनाते ही उन्होंने ये अचीवमेंट हासिल कर लिया।
- उन्होंने इंग्लिश क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़कर ये रिकॉर्ड बनाया। चार्लोट ने 191 मैचों में 5992 रन बनाए थे, वहीं मिताली ने 183वें मैच में ही उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

फिफ्टी का रिकॉर्ड बना चुकीं मिताली
- वर्ल्डकप के पहले मैच में मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाकर लगातार 7 मैचों में हाफ सेन्चुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
- इसके अलावा मिताली वुमन्स वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाली प्लेयर भी हैं। वे अबतक 48 फिफ्टी लगा चुकी हैं।
- इंग्लैंड के खिलाफ 71 रन बनाकर उन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा हाफ सेन्चुरी लगाने का इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स (46 फिफ्टी) का रिकॉर्ड भी तोड़ा था।


दोनों टीमें जीत चुकी 4-4 मैच
- टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आज टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देनी होगी।
- भारतीय महिला टीम ने मिताली राज की कप्तानी में अब तक वर्ल्ड कप में कमाल का खेल दिखाया है। हालांकि लगातार चार मैचों में जीत के बाद पिछले मैच में उसे साउथ अफ्रीका ने 115 रन से हराकर जीत की लय को तोड़ दिया। उधर, पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को भी इंग्लैंड ने रोमांचक तरीके से तीन रन से हरा दिया।
सेमीफाइनल की रेस में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका भी
- प्वॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड की टीम आठ अंकों के साथ टॉप पर है। जबकि ऑस्ट्रेलिया इतने ही अंक लेकर दूसरे और भारत तीसरी पोजिशन पर है, जबकि उसके भी आठ अंक हैं।
- न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम सात-सात अंक लेकर चौथी और पांचवीं पोजिशन पर हैं और वो भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं।
- इस मैच के बाद दोनों टीमों को 1-1 मैच और खेलना है। भारत को जहां न्यूजीलैंड से भिड़ना है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के साथ खेलेगी।
वर्ल्ड कप हिस्ट्री में सबसे सफल ऑस्ट्रेलिया
- ऑस्ट्रेलिया की वुमन्स टीम वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम है और छह बार खिताब जीत चुकी है। भारत ने अबतक एक भी बार ये टूर्नामेंट नहीं जीता है।
- भारतीय टीम साल 2005 में पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी, जहां ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में उसे हार झेलनी पड़ी थी।
- आज होने वाले मैच से पहले तक दोनों टीमों के बीच वर्ल्डकप में 10 मैच हुए हैं, जिसमें से भारतीय महिलाओं ने 2 मैच जीते हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 8 जीते हैं।
- वुमन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने 81 मैच खेले हैं, जिनमें से 68 मैच जीते हैं और 10 हारे हैं। 1 मैच टाई रहा और दो के रिजल्ट नहीं निकले।
- भारत ने वुमन्स वर्ल्ड कप में 59 मैच खेले हैं, इनमें से 32 जीते और 25 हारे हैं। 1 टाई और 1 नो-रिजल्ट मैच रहा।

Powered by Blogger.