कहते हैं कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं. ऐसा ही कर दिखाया है 12th में पढ़ने वाले हर्षित शर्मा ने. गूगल में हर्षित को इंटरशिप मिली है और वहां इंटर्नशिप करने के लिए उसे 4 लाख रुपये महीने की सैलरी मिलेगी.
 dainikkhabar
हर्षित, चंडीगढ़ के सेक्टर 33 के Model Senior Secondary School में पढ़ता है. उसे ग्राफ़िक्स में खासी दिलचस्पी थी. अपने काम को उसने गूगल की साइट पर डाला और उनसे इंटर्नशिप देने के लिए आग्रह किया.









Source: Indian Express

गूगल को हर्षित का काम काफ़ी पसंद आया और कंपनी ने उसे पहले इंटर्नशिप देने की बात कही और फिर इसके खत्म होने के बाद उसे 12 लाख हर महीने पर जॉब तक ऑफ़र कर दी है.


एक निजी पेपर से बात करते हुए हर्षित ने बताया कि 'ये जॉब किसी सपने जैसी है. मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि मुझे ये जॉब ऑफ़र हुई है. मेरे जैसे आम लड़को को ऐसी जॉब मिल सकती है.'

हर्षित की स्कूल प्रिंसिपल भी उस पर काफ़ी गर्व महसूस कर रही है. उनका कहना है कि 'हर्षित हमेशा से ही कुछ अलग सोचता था. उसका दिमाग काफ़ी क्रिएटिव था. हर्षित को मिले गूगल के इस ऑफ़र ने हमारे स्कूल और शहर का नाम दोनों रोशन किया है.'

Related image

हर्षित जैसे बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उनकी तरक्की देख कर लगता है कि देश सही हाथों में जाने वाला है. हम सब को हर्षित पर गर्व है.


Source: Indianexpress





Post a Comment

Powered by Blogger.