दलित नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर एक वर्ष से दुष्कर्म करने के आरोप का पुलिस ने सोमवार शाम को मामला दर्ज किया है।
चुरू: दलित नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर एक वर्ष से दुष्कर्म करने के आरोप का पुलिस ने सोमवार शाम को मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि गांव कलाणा ताल निवासी पीडि़त ने मामला दर्ज करवाया है कि 28 जुलाई की शाम चार बजे उसके भाई की 16 वर्षीय पुत्री खेत में काम करने जा रही थी।
गांव के ही आरोपित सुनील ने रास्ते में उसे पकड़कर बाजरे के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती के चीखने व रोने की आवाज सुनाई दी तो वह मौके पर पहुंचा तो आरोपित उसकी भतीजी से दुष्कर्म कर रहा था। उसे देखते ही आरोपित फरार हो गया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपित एक वर्ष से उसे डरा-धमकाकर एवं जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता आ रहा है। पुलिस ने धारा 376 एवं पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाने के लिए चूरू भेजा है।
Post a Comment
Post a Comment