बाप है 6000 करोड़ रुपए का मालिक ‘हीरा व्यापारी’ और बेटा कर रहा है 4000 रुपए की नौकरी..
एक पिता की जिम्मेदारी होती है की वो अपनी संतान को हर परेशानी का मुकाबला करना और हर परिस्थिति को संभालने की क्षमता के गुण सिखाये। ऐसी ही एक मिसाल पेश की है गुजरात के मशहूर बिसनेसमेन सावजी ढोलकिया ने, जो एक बड़े हीरा व्यापारी है। पिछले साल दिवाली पर अपने कर्मचारियों को कार और घर का बोनस देकर सावजी ढोलकिया ने खूब चर्चा बटोरी थी पर क्या आप जानते है इस मशहूर बिसनेसमैन का बेटा मात्र 4000 रूपए की नौकरी करता है।
आपको ये जानकार बड़ी हैरानी होगी जी जिस इंसान का 6000 करोड़ का कारोबार हो और उसका बेटा 4000 की नौकरी क्यों कर रहा है। लेकिन इसके पीछे जो कारण है वो वाकई प्रेरणा देने लायक है। सावजी ढोलकिया के बेटे द्रव्य ढोलकिया की उम्र 21 वर्ष है और उन्हें सावजी ने मात्र 7000 रूपए देकर घर से बाहर भेज दिया जिससे वो अपने पैरों पर खड़े हो सके और सीख सके की उनके पिता ने एक आम आदमी से उठकर इतना बड़ा व्यापर कैसे खड़ा किया।
सावजी चाहते है की उनका बेटा भी दुनिया को समझे और एक आम इंसान को होने परेशानियों से अवगत हो। साथ ही अपने बेटे को सख्त हिदायत भी दी कि वो किसी को उनकी पहचान न बताएं, जिससे कि उनके बेटे को उनके नाम का फायदा मिल सके।द्रव्य बताते है पहले उन्हें ये फैसला काफी बुरा लगा और घर से निकलने के बाद उन्हें काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा।
साथ ही उनके पिता ने उनके सामने तीन शर्ते भी रखी थी की न तो वो किसी के सामने अपनी पहचान उजागर करेंगे जिससे उन्हें अपने नाम का फायदा मिल सके ,दूसरा किसी भी जगह वो एक सप्ताह से ज्यादा काम नहीं करेंगे और तीसरी शर्त की दिए गए 7000 रूपए का इस्तेमाल वो सिर्फ आपातकाल की स्थिति में ही कर सकते है।
इन सब शर्तों का पालन करते हुए उन्होंने समझा की उनके पिता उन्हें जीवन का कितना बड़ा सबक सीखना चाहते है। इसके बाद द्रव्य ने कॉल सेंटर, बेकरी, जूतों की दुकान, मैकडॉनल्ड आदि जगहों पर नौकरी की। और इस सबक में द्रव्य ने सीखा की ये चीज़ें किसी स्कूल और कॉलेज में वो कभी नहीं सीख सकते थे जो उनके पिता ने सिखाई है।

Post a Comment

Powered by Blogger.